बंधु तिर्की ने कहा-औद्योगिक और नगर विकास का सबसे अधिक खमियाजा आदिवासियों-मूलवासियों ने ही भुगता
रांची : पूर्व मंत्री और झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा है कि आदिवासियों एवं मूलवासियों के लिये उनकी ज़मीन ही उनकी ज़िन्दगी का आधार है. जबतक उनके पास ज़मीन है, तभी तक उनका अस्तित्व है अन्यथा वे विस्थापन और पलायन का शिकार होकर कब बेदखल हो जायेंगे, इसका पता भी नहीं चलेगा. श्री तिर्की ने कहा कि अबतक झारखण्ड में औद्योगिक विकास और नगर विकास का सबसे अधिक खमियाजा आदिवासियों एवं मूलवासियों ने ही भुगता है क्योंकि उन्होंने ही उसकी कीमत चुकायी है. राजधानी के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में रांची के विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण मौजा के ग्रामीणों एवं अन्य लोगों के द्वारा द्वारा जमीन लूट के खिलाफ आयोजित एक दिवसीय विशाल धरना को सम्बोधित करते हुए श्री तिर्की ने कहा कि जमीन को बचाने के लिये सरकार और प्रशासन को कड़ा कदम उठाना ही होगा अन्यथा ग्रामीण खुद एकजुट होकर अपनी लड़ाई लड़ेंगे. श्री तिर्की ने कहा कि विशेष रूप से रांची के मौजा फुटकलटोली, तिलता, कमड़े, सिमलिया, हेसल, बजरा, हेहल, पंडरा, सुंडिल, दहीसोत, बनहोरा, अगडू, झिरी, सुंडील, चटकपुर, भोड़ा मौजा में गैर मजरुआ ज़मीन और रैयती ज़मीन की भू-माफिया तत्वों द्वारा धड़ल्ले से कब्ज़ा, लूट और खरीद-बिक्री जारी है, जिसके कारण गांव का स्वरुप ही बदल गया.

जिला प्रशासन पर दबाव बनाना जरूरी
इस अवसर पर केंद्रीय सरना संघर्ष समिति के अध्यक्ष शिवा कच्छप ने कहा कि जमीन बचाने के लिये सभी गांव के अगुवा को एकजुट होना होगा. समाजसेवी अलबिन लकड़ा ने कहा कि आदिवासी एवं मूलवासी की जमीन को बचाने के लिये सरकार को भू माफिया, अंचल अधिकारी एवं जिला प्रशासन पर लगाम लगाने का काम अविलम्ब करना होगा अन्यथा ग्रामीणों को बाध्य होकर कानून को अपने हाथ में लेना होगा. एक दिवसीय धरना कार्यक्रम में संजय तिर्की मुखिया प्रतिनिधि, सुनील तिर्की पूर्व मुखिया, संजय तिर्की पूर्व मुखिया, शिवा कच्छप अध्यक्ष केंद्रीय सरना संघर्ष समिति, समाजसेवी अलबिन लकड़ा, सुका उरांव, सुनील टोप्पो पूर्व पार्षद, राजेश लिंडा, मुन्तजिर खान, लालु खलखो ग्राम प्रधान, सिद्धांत तिर्की, मदरा पहान, पीटर कच्छप, बुधवा उरांव, दिनेश उरांव, महरू उरांव, राजेश लकड़ा, जूवेल कुजुर, महादेव टोप्पो, मेवा लकड़ा, शिल्पा कच्छप, सुनील गाड़ी, शिव उरांव, आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.
MIRCHI FASHION Women's Chiffon Floral Printed Saree with Blouse Piece
₹498.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SWORNOF Womens Kanjivaram Banarasi Silk Saree Patola saree with Unstitched blouse piece
₹999.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Women's Pure Kanjivaram Silk Saree Soft Banarasi Style Wedding With Blouse Piece | Saree For Women | New Sari
₹499.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)VJ Fashion Women Kerala Silk Blend Saree With Blouse Piece_freesize
₹369.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)EthnicJunction Women's Art Silk Kalamkari Print Saree With Blouse Piece
₹429.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







