चंपाई के भाजपा में शामिल होने की कवायद में बाबूलाल सोरेन की भी उतनी ही भूमिका रही, जितनी पिता की
रांची : रांची से लेकर दिल्ली तक पूर्व सीएम चंपई सोरेन को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है. बुधवार को चंपाई सोरेन अपने बेटे बाबूलाल सोरेन के साथ दिल्ली से रांची एयरपोर्ट पहुंचने के बाद उनके सैंकड़ों समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। चंपाई एयरपोर्ट से अपने मोरहाबादी स्थित सरकारी आवास पहुंचे। यहां भी हजारों की तादाद में समर्थक उनसे मिलने पहुंचे। कई घंटों तक चंपाई और उनके बेटे बाबूलाल सोरेन समर्थकों से मिलते रहे। मीडिया से घिरे बाप-बेटे ने ऐलान किया कि 30 अगस्त को चंपाई सोरेन और उनके बेटे बाबूलाल सोरेन भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे. भाजपा में जाने के क्रम में चंपाई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन का नाम तेजी से उछला है। कहा जाता है कि पिता चंपाई के भाजपा में शामिल होने की कवायद में बाबूलाल सोरेन की भी उतनी ही भूमिका है, जितनी पिता चंपाई की। जब चंपाई सोरेन दिल्ली में भाजपा के बड़े नेताओं से मिल रहे थे, तब उनके साथ बाबूलाल सोरेन भी मौजूद रहे.
झामुमो में रहते हुए पिता जी आदिवासी-मूलवासी के लिए आवाज नहीं उठा पा रहे थे : बाबूलाल सोरेन
बाबूलाल सोरेन ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि उनके पिता का पार्टी में अपमान हुआ। पिता ने दशकों से झामुमो के लिए खून-पसीना बहाया, उनके पिता झामुमो के फाउंडर मेंबर में से एक रहे हैं। उन्होंने अलग झारखंड राज्य में भी अपनी अहम भूमिका निभाई। यही वजह है कि आज मैं अपने पिता चंपाई के साथ बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं। गुरुजी शिबू सोरेन के साथ पार्टी को सींचा। लेकिन बदले में उन्हें केवल अपमान का सामना करना पड़ा। बाबूलाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि झामुमो में रहते हुए आदिवासी मूलवासी के लिए आवाज नहीं उठा पा रहे थे। भाजपा में उनके हक़ की लड़ाई लड़ेंगे। विधानसभा चुनाव में चुनावी मुद्दे के सवाल पर उन्होंने कहा कि बंगलादेशी घुसपैठ एक गंभीर विषय है। पिता जी इस मुद्दे पर गंभीरता से काम करेंगे, मैं भी उनके साथ खड़ा रहूंगा। बाबूलाल ने बताया कि देश के गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि आपलोग झारखंड के विकास के लिए काम कीजिये।

इधर…असम के सीएम का दावा- चंपई सोरेन की जासूसी की गई…दोनों पुलिस अधिकारी बहुत दिनों से पीछा कर रहे थे
इधर, चंपई और बाबूलाल सोरेन के दिल्ली से रांची पहुंचने से पूर्व असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने दावा कर सनसनी फैली दी कि झारखंड के एक आईजी स्तर के अधिकारी के निर्देश पर चंपाई सोरेन पर नजर रख जा रही थी। स्पेशल ब्रांच के दोनों अधिकारियों को उस वक्त चंपाई सोरेन के लोगों ने पकड़ा, जब दोनों कुछ तस्वीर ले रहे थे। दिल्ली पुलिस ने झारखंड पुलिस के दो अधिकारियों को हिरासत में लिया है। श्री सरमा ने दावा किया कि चंपाई सोरेन कोलकाता से होते हुए दिल्ली गए थे और दोनों बार ताज होटल में रुके थे। उनके साथ सरकारी पीए और पीएस भी रुके थे, पर झारखंड स्पेशल ब्रांच के दो अधिकारी उन्हें फॉलो कर रहे थे।
दिल्ली पुलिस ने झारखंड पुलिस के दो अधिकारियों को हिरासत में लिया
असम के सीएम ने कहा कि एक मंत्री और मुख्यमंत्री की जासूसी की गई। उन्होंने बताया कि स्पेशल ब्रांच के दो लोगों को चंपाई सोरेन के साथ आए लोगों ने उनको पकड़ा और दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया गया। बाद में पता चला कि दोनों बहुत दिनों से पीछा कर रहे थे। असम के सीएम ने कहा कि वो दोनों का नाम नहीं लेना चाहते हैं। उनके बारे में पूरी जानकारी देना सही नहीं होगा. दोनों के नाम और तस्वीर भी उनके पास है. पकड़े गए स्पेशल ब्रांच के दोनों पुलिस अधिकारी अभी दिल्ली पुलिस की कस्टडी में हैं। दिल्ली में चाणक्यपुरी के थाने में शिकायत की गई है।
KLOSIA Women's Printed Straight Kurta and Pant with Dupatta Set
₹699.00 (as of September 4, 2026 12:22 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Nifty Women's Denim Stretchable High Waist Baggy Jeans for Women
₹699.00 (as of September 4, 2026 12:22 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SHIENZY Women Korean Style Night Suit | Round Neck Short Sleeve Cute Printed Cotton Blend Pajama Set for Girls & Women | Soft Nightwear, Loungewear, Sleepwear for Women | Full Pyjama Set | Co-ord Set
₹599.00 (as of September 4, 2026 12:22 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Shasmi Girl's & Women's Solid Color V-Neck A-Line Maxi Dress for Women | New Year Party Outfit | Waist Cinched Puff Sleeve Western | Elegant Casual Wear (Dress 246)
₹596.00 (as of September 4, 2026 12:22 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Van Heusen Women’s 100% Cotton Hipster Panty – Pack of 3 | Everyday Panty | Anti‑Bacterial Tech | Keeps you dry and Fresh | Sweat Absorbent | Inner Elastic | No‑Marks Waistband | Solid Colors | (Assorted Fresh colors ) Style 11101
₹399.00 (as of September 4, 2026 12:22 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)OISHANI SAREE GHOR Women's Traditional Bengal Handloom Khesh Kantha Cotton Soft Saree
₹474.00 (as of September 4, 2026 11:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Women's Banarasi Kanjivaram Cotton Silk Saree With Unstitched Blouse Material
₹560.00 (as of September 4, 2026 11:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Women's Trendy Banarasi Kanjivaram Navy Color Art Silk Saree with Blouse Material
₹441.00 (as of September 4, 2026 11:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)ZECVA Women's Pure Soft Spun Cotton Lichi Silk Saree For Women With Attach Unstitch Blouse Piece | Sari for women
₹801.00 (as of September 4, 2026 11:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Pure Soft Silk Saree With Blouse Piece For Wedding
₹496.00 (as of September 4, 2026 11:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







