20.4 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGiridih"SURE SUCCESS CLASSES" - कोचिंग संस्थान जमुआ में धूमधाम से मनाया गया...

“SURE SUCCESS CLASSES” – कोचिंग संस्थान जमुआ में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस।

जमुआ स्थित SURE SUCCESS CLASSES में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। मौके पर छात्र छात्राओं ने संस्थान को बहुत ही आकर्षक तरीके से सजाया। सर्वप्रथम छात्रों ने संस्थान के डायरेक्टर बरकट उल्लाह फूल का गुलदस्ता देकर स्वागत गान गाकर स्वागत किया। उसके बाद कोचिंग सस्थापक बरकट उल्लाह ने केक काटकर कार्यक्रम की शुरूआत की। मौके पर बरकट उल्लाह जी ने कहा कि गुरु शिष्य का रिश्ता प्राचीनकाल से चलते रहा है और आज भी यह कायम है। उन्होंने शिक्षक दिवस की महत्ता एवं गुरु शिष्य के रिश्तों का व्याख्यान किया। सिंह ने छात्रों के भविष्य को उज्जवल बनाने आगे चल के अपने लक्ष्य को प्राप्त करना ही संस्थान का उद्देश्य है। मौजूद छात्र छात्राओं ने गुरु शिष्य के परंपरा को निभाने और एक अच्छे शिक्षक की तरह छात्रों ने प्रण किया कि वो अपने आस पास रहने वाले अशिक्षित, भटके हुए छात्रों को सही राह दिखाने एवं एक अच्छे इंसान बनने की प्रेरणा देंगे। उन्होंने कहा कि वैसे तो शिक्षक दिवस सभी देशों में अलग अलग तिथि को मनाया जाता है, लेकिन भारत में पांच सितंबर डा सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म के अवसर पर मनाया जाता है। जो एक शिक्षक होते हुए भारत के प्रथम उप राष्ट्रपति एवं द्वितीय राष्ट्रपति भी थे। भारत में बहुत सारे महान लोग है पर डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिन पर ही क्यों मनाया जाता है, क्योंकि वे बच्चों से बहुत प्यार करते थे। वहीं छात्राओं ने भी एक से बढकर एक गीत प्रस्तुत किया।

रिपोर्ट:- नवीन शर्मा


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading