31.1 C
Ranchi
Friday, April 11, 2025
Advertisement
HomeNationalझारखंड में आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक 51.17...

झारखंड में आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक 51.17 करोड़ से अधिक के अवैध सामान और नकदी जब्त, 16 FIR में से गढ़वा में अबतक सबसे अधिक 9 मामले दर्ज हुए : चुनाव आयोग 

रांची : झारखंड में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक 51.17 करोड़ से अधिक के अवैध सामान और नकदी जब्त किये गये हैं। आदर्श आचार संहिता उल्लंघन में अब तक16 प्राथमिकियां दर्ज की गयीं हैं। उसमें सर्वाधिक 9 प्राथमिकी गढ़वा जिले में दर्ज हुईं हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड के रवि कुमार शुक्रवार को हजारीबाग और रामगढ़ के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में भ्रमण किया और स्वीप की गतिविधियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्हें स्वीप कार्यक्रम में कुछ त्रुटियां मिलीं, जिनके अविलंब निराकरण के निर्देश दिये।

धोनी स्वीप का हिस्सा बनेंगे…!

उन्होंने बताया कि मशहूर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी विधानसभा चुनाव में निर्वाचन आयोग के जागरूकता कार्यक्रम स्वीप का हिस्सा बनेंगे। इस आशय का पत्र उन्होंने निर्वाचन आयोग को दिया है। निर्वाचन आयोग उनकी तस्वीर का उपयोग स्वीप के कार्यक्रमों में करेगा। वहीं मतदाताओं को अधिकाधिक संख्या में मतदान के लिए प्रेरित करनेवाली उनकी अपील का उपयोग मतदान प्रतिशत बढ़ाने में होगा। उन्होंने बताया कि महेंद्र सिंह धोनी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड के कार्यालय से जुड़ कर मतदाता जागरूकता अभियान में सहयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को प्रथम चरण के चुनाव के लिए नामांकन की अवधि खत्म हो गयी है। नामांकनों की स्क्रूटनी 28 अक्टूबर को होगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments