योगी के जहरीले बयान ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ पर कहा-बोलने वाले ही देश को बांट भी रहे हैं और काट भी रहे हैं…ये साधु महाराज योगी की भाषा है? मुख में राम बगल में छूरी कितने दिन चलायेंगे?
पलामू : यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के जहरीले बयान ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ को लेकर लगातार आलोचना झेलने के बाद भी उनपर कोई असर नहीं हुआ है, क्योंकि चुनाव आयोग खामोश है.
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को छतरपुर-पलामू में चुनावी सभा में योगी पर बरसते हुए कहा कि बोलने वाले ही देश को बांट भी रहे हैं और काट भी रहे हैं। ये साधु महाराज योगी की भाषा है. मुख में राम बगल में छूरी कितने दिन चलायेंगे? बांटो और काटो में जाना कोई साधु का काम है? ऐसे ऐसे लोग बीजेपी में हैं।
अल्पसंख्यक की दुकानों को बुलडोजर लगाकर तोड़ देते हैं। योगी हैं लेकिन उनमें करुणा नहीं है. करूणा किसे कहते हैं यह उन्हें सोनिया और प्रियंका जी से सीखना चाहिए।
‘असम का सीएम तो कहता है…दलितों का काम सेवा करना है’
श्री खड़गे ने कहा कि इस देश को चार लोग ही चला रहे हैं. दो नेता और दो उद्योगपति. मोदी-शाह और अडाणी-अंबानी. दो हुकूमत करते हैं और दो उनकी मदद करते हैं। ये एससी, एसटी और ओबीसी के झूठे हिमायती बनने का ड्रामा करते हैं, हिमायती हैं नहीं.
असम का मुख्यमंत्री तो कहता है कि दलितों का काम है सेवा करना है. उन्होंने कहा कि हमने जिन राज्यों में जो भी वादा किया, सरकार बनने के बाद उन वायदों को पूरा किया. हम भाजपा वालों की तरह झूठ नहीं बोलते। चुनावी जुमला फेंककर लोगों से वोट लेना और चुनाव जीतने के बाद बदल जाना हमलोगों का नहीं, भाजपा का काम है.
‘मोदी झूठ से लोग ऊब चुुुके हैं…नफरत भी करने लगे हैं’
उन्होंने कहा कि देश के लोगों के बीच तरह तरह का झूठ फैलाकर मोदी और शाह लोगों को बहुत डराते हैं। उन्होंने पिछले 10 साल में झारखंड में लगातार विधायकों को खरीदने और सरकार को गिराने की कोशिश की। लेकिन इस बार के लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार को राहुल जी और गठबंधन के लोगों ने उनके अपने पैर में खड़ा नहीं होने दिया।
उनके उसूलों की वजह से अब मोदी की कूव्वत कम हो गयी है. उनसे और उनके झूठ से लोग नफरत करने लगे हैं। टेढ़ी से टेढ़ी दुम सीधी नहीं होती है न…मोदी केवल झूठ बोलते हैं।
उन्होंने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन ने अच्छा काम किया तो उन्हें जेल भेज दिया. विपक्ष की कोई सरकार अगर अच्छा करते हैं तो ये उन्हें जेल भेजने पर आमादा रहते हैं।
‘मोदी सरकार मनरेगा योजना का पैसा तक नहीं देते’
उन्होंने कहा कि मोदी जी ईडी और इनकमटैक्स में डालकर हमारे लोगों को घसीट रहे हैं। कांग्रेस हमेशा जनहित की सोचती और करती है। मनरेगा, राइट टू फूड, आरटीआई, राइट टू एजुकेशन जैसे हमने कई कानून दिये। आज कांग्रेस की वजह से ही राजनीति से लेकर हर क्षेत्र में महिलाओं की इतनी भागीदारी है। लेकिन मोदी सरकार मनरेगा योजना में पैसा तक नहीं देते।
मोदी जी को बताना चाहिए कि क्या गुजरात में गरीबी हटी? वहां स्वर्णकाल आया? अपने आधे घंटे से अधिक वक्त के भाषण में मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी सरकार की जमकर खिंचाई की और कांग्रेस प्रत्याशी राधाकृष्ण किशोर को भारी बहुमत से जिताने की अपील की.
ये उनका अंतिम चुनाव : राधाकृष्ण किशोर
कांग्रेस प्रत्याशी राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि यह उनका अंतिम चुनाव है। उन्होंने कांग्रेस से शुरूआत की थी और कांग्रेस से ही विदाई दीजिये। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद बटाने विस्थापितों की समस्याओं का समाधान, सुखनदिया का पानी खेतों तक पहुंचाना और अवैध ठहराये गये 512 पारा शिक्षकों को नियमित करवाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
झारखंड कांग्रेस प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि देश के बार्डर की हिफाजत करना भाजपा सरकार का काम है। अगर झारखंड में घुसपैठ हो रही है तो यह भाजपा सरकार की नाकामी है। 1 लाख 36 हजार करोड़ झारखंड का रुपये मोदी सरकार ने रोका हुआ है। इस बार सरकार बन रही है गठबंधन की.
Van Heusen Men’s Cotton Boxer Briefs Pack of 2 | Long Trunk | No ride-up | Super Combed Cotton for softness | Open Front Fly | Moisture‑Wicking | Sweat Absorbant | All‑Day Fresh Technology | Long Lasting Colors |Soft Plush Waistband | Label‑Free Comfort | style 10032
₹495.00 (as of September 5, 2026 12:23 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Levi's 010 Classic Boxer Briefs for Men | 100% Pure Cotton | Breathable | Branded Inner Elastic | Anti-Roll Waistband | Supportive Gusset | Functional Fly | No Ride-Up Long Length Fit | Pack of 2
₹489.00 (as of September 5, 2026 12:23 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)KLOSIA Women's Printed Straight Kurta and Pant with Dupatta Set
₹699.00 (as of September 5, 2026 12:23 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Jockey IC28 Men Tactel Microfiber Elastane Stretch Solid Trunk with Moisture Move Properties
₹599.00 (as of September 5, 2026 12:23 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Jockey 8820 Men's Super Combed Cotton Round Neck Sleeveless Vest with Extended Length for Easy Tuck (Pack of 3)
₹602.00 (as of September 5, 2026 12:23 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Handloom Erode Cotton Silk Saree for Women with Classic Traditional Zari
₹948.00 (as of September 5, 2026 11:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Women's Trendy Banarasi Kanjivaram Navy Color Art Silk Saree with Blouse Material
₹441.00 (as of September 5, 2026 11:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)VJ Fashion Women's Striped Pattern Cotton Silk Saree with 6 Yards Length and Unstitched Blouse Piece
₹365.00 (as of September 5, 2026 11:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)DhevStylish Women's Kerala Kasavu Golden Tissue Plain South Indian Saree with Running Blouse | Saree length: 6.25 Meters | Onam & Wedding saree collections
₹759.00 (as of September 5, 2026 11:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Pure Soft Silk Saree With Blouse Piece For Wedding
₹496.00 (as of September 5, 2026 11:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







