27.6 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGiridihमंत्री सुदिव्य कुमार से नरेश विश्वकर्मा ने विश्वकर्मा ऑर्जन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन स्थापित...

मंत्री सुदिव्य कुमार से नरेश विश्वकर्मा ने विश्वकर्मा ऑर्जन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन स्थापित करने की मांग की

रांची : दी अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा झारखंड प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष सह भेंडरा (नावाडीह, बोकारो) पंचायत के मुखिया नरेश कुमार विश्वकर्मा ने झारखंड सरकार के नगर विकास, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, युवा कार्य खेल विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मिलकर झारखंड राज्य के विश्वकर्मावंशियों लौहकार, काष्टकार, ताम्रकार, शिल्पकार और स्वर्णकार के समुचित विकास के लिए विश्वकर्मा आर्टिजन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की स्थापना के लिए एक स्मार पत्र सौंपा है.

मंत्री से मिला है आश्वासन

मंत्री ने इस विषय पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। महासभा के प्रधान महासचिव विक्रांत विश्वकर्मा ने कहा कि नरेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया है कि दी अखिल भारतीय विश्वकर्मा कॉरपोरेशन बनाने के लिए झारखंड बनने के बाद से लगातार मांग कर रही है। विश्वकर्मा ऑटिजन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की स्थापना होने से विश्वकर्मावंशियों के कारीगरों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति को सुधारने एवं हुनरमंदों को संरक्षित रखने में मदद मिलेगी. इसके अलावा पारंपरिक शिल्प को प्रोत्साहन मिलेगा, विश्वकर्मा समाज समुचित कल्याण होगा और राज्य के विकास में इनका उल्लेखनीय योगदान हासिल होगा।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading