सामूहिक भागीदारी और समन्वय से शांति-व्यवस्था कायम रहेगी, ताकि विधि व्यवस्था संधारण में प्रशासन को मदद मिले : मंत्री सुदिव्य कुमार
कमलनयन
गिरिडीह : सनातनियों के अराध्य मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की जयंती रामनवमी पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को नगर भवन सभागार में जिला स्तरीय पदाधिकारी/पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी बीडीओ, सीओ, थाना प्रभारियों से थाना व अंचल स्तर पर आयोजित शांति समिति की बैठक की जानकारी ली गयी।
बैठक में मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि रामनवमी पर्व के अवसर पर उत्कृष्ट विधि-व्यवस्था संधारण, सुचारू यातायात प्रबंधन तथा सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सभी की सामूहिक भागीदारी और समन्वय से त्योहार में शांति-व्यवस्था कायम रहेगी, जिससे विधि व्यवस्था संधारण में प्रशासन को मदद मिलेगी।
उन्होंने कहा कि सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाये रखने में शांति समिति, प्रबुद्धजन, समाजसेवी एवं गणमान्य व्यक्तियों की अहम भूमिका है। मंत्री ने कहा कि जुलूस के साथ जेनेरेटर एवं लाइट की व्यवस्था रहेगी तथा ड्रोन से पूरे जुलूस की निगरानी होगी।

जुलूस के रूट में कोई बदलाव नहीं होगा : मंत्री
उन्होंने कहा कि जुलूस के रूट में बदलाव नहीं होगा। नियमसंगत सभी चीजों को करना है ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा और कठिनाई उत्पन्न न हो। इसके अलावा अग्निशमन विभाग/स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड में रहने को कहा गया। अग्निशमन वाहनों व एंबुलेंस को जगह-जगह पर प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिये गये हैं। श्री कुमार ने जिलेवासियों से भगवान श्री राम की जयंती रामनवमी पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने की अपील की।
जुलूस की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी से निगरानी की जाएगी : डीसी
उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने जिलेवासियों से शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील करते हुए कहा कि जुलूस का पूर्ण रूप से वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी से निगरानी की जाएगी। डीसी ने कहा कि आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ रामनवमी पर्व मनायें। प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि विधि व्यवस्था संधारण का कार्य पूरी मुस्तैदी एवं तत्परता के साथ करना सुनिश्चित करेंगे।
उन्होंने निर्देशित किया कि विधि व्यवस्था से सम्बंधित छोटी-बड़ी सभी घटनाओं के बारे जिला नियंत्रण कक्ष एवं वरीय पदाधिकारियों को अविलम्ब सूचना देते रहेंगे। इसके साथ ही सोशल नेटवर्किंग साइट्स यथा फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X ) आदि अकाउंट्स पर विशेष निगरानी रखेंगे ताकि किसी भी प्रकार की कोई आपत्तिजनक संदेश का फैलाव ना हो। साथ ही पर्व के दिन फायर ब्रिगेड, बिजली विभाग, पेयजल विभाग और नगर निगम के पदाधिकारी पूर्ण रूप से सतर्क रहेंगे।

संवेदनशील क्षेत्रों की बड़ी इमारतों पर पुलिस बल प्रतिनियुक्त रहेंगे : एसपी
पुलिस अधीक्षक डा. विमल कुमार ने कहा कि पर्याप्त संख्या में पुलिस बल जिला को उपलब्ध है। सभी की प्रतिनियुक्ति कर दी जाएगी। सभी अलर्ट रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। सभी अनुमंडल क्षेत्रों में कंट्रोल रूम कार्यरत रहेगा। किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि या घटना पर तुरंत अपने वरीय पदाधिकारी के साथ कंट्रोल रूम को सूचित करेंगे।
सभी थाना प्रभारी अपने सूत्रों को सक्रिय रखेंगे। संवेदनशील क्षेत्रों की बड़ी इमारतों पर भी पुलिस बल प्रतिनियुक्त किया जाएगा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर निगरानी रखने की बात कही। आमजनों को किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देने की बात कही। अगर कुछ संदिग्ध होता है तो अविलंब स्थानीय बीडीओ/सीओ व थानों प्रभारियों को सूचित करने की अपील की गयी।
एसपी ने कहा कि सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। किसी भी तरह का उपद्रव व अफवाह फैलाने वाले असामाजिक व अराजक तत्वों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। विधायक बगोदर, विधायक डुमरी और जमुआ ने भी रामनवमी पर्व भाईचारे के साथ मनाने की अपील की और कहा कि प्रशासन पूरी पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ अपने कार्यों का निर्वहन करें। फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X ) आदि अकाउंट्स पर विशेष निगरानी रखेंगे ताकि किसी भी प्रकार की कोई आपत्तिजनक संदेश का फैलाव नहीं हो सके।
बैठक में ये लोग थे शामिल
बीडीओ, सीओ व थाना प्रभारियों को अलर्ट मोड में रहने को कहा गया है। किसी भी तरह के मोबाइल पर आपत्तिजनक पोस्ट और अश्लील गाने को बजाया नहीं जाएगा। डीजे पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। बैठक में मुख्य रूप से स्थानीय विधायक मंत्री नगर एवं आवास विभाग सुदिव्य कुमार, विधायक डा. मंजू कुमारी, विधायक नगेन्द्र महतो, विधायक जयराम महतो, उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा, पुलिस अधीक्षक डा. विमल कुमार, उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी, अपर समाहर्ता, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, गिरिडीह जिला, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गिरिडीह जिला, सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी बीडीओ, सीओ, थाना प्रभारी, गिरिडीह जिले के संबंधित अधिकारी अखाड़ा कमेटियों के प्रमुख सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव व अन्य उपस्थित थे।
[advanced_iframe src=”https://www.myupchar.com/en/medicine/myupchar-ayurveda-yakritas-capsule-p37163550?ref=pxymlffw” width=”100%” height=”600″]
Allen Solly Men’s Polo T‑Shirt | Comfortable Rich Cotton Blend, Band Collar, Regular Fit | Stylish & Premium All Day Wear
₹515.00 (as of October 21, 2026 12:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Nifty Women's Denim Stretchable High Waist Baggy Jeans for Women
₹621.00 (as of October 21, 2026 12:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Klosia Women Embroidery Solid Straight Kurta and Pant Set with Dupatta
₹673.00 (as of October 21, 2026 12:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Amazon Brand - Symbol Men's Cotton Rich Solid Polo Tshirt | Collar Tshirts | Half Sleeves | Plain-Regular Fit (Available in Plus Sizes and Combo Pack of 2)
₹299.00 (as of October 21, 2026 12:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)TRYLO Riza T-FIT Women's Non-Padded,Non-Wired,Full Coverage,Seamless 100% Cotton Feel Fabric Bra Available in Multicolor
₹349.00 (as of October 21, 2026 12:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11- Women's Kanjivaram Woven Soft Silk Saree With Blouse Piece
₹1,435.00 (as of October 21, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)VJ Fashion Women's Striped Pattern Cotton Silk Saree with 6 Yards Length and Unstitched Blouse Piece
₹310.00 (as of October 21, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Pure Kanjivaram Silk Saree Soft Design With Blouse Piece For Wedding (Pari122-51)
₹436.00 (as of October 21, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Glory Sarees Women's Woven Pure Soft Kanjivaram Silk Saree Banarasi Style With Blouse Piece for Wedding
₹407.00 (as of October 21, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Kryone Collection Ajrakh Modal Silk Saree for Women | Mirror Work Black Saree | Gajji Silk Red Pallu Tassels | Designer Sarees for Women Party | Ajrakh Print Saree | Modal Silk Sarees Original
₹946.00 (as of October 21, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







