20.7 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeNationalUPSC CSE 2024: प्रयागराज की शक्ति दुबे बनीं टॉपर, हर्षिता गोयल रहीं...

UPSC CSE 2024: प्रयागराज की शक्ति दुबे बनीं टॉपर, हर्षिता गोयल रहीं दूसरे स्थान पर

नई दिल्ली | 16 अप्रैल 2025संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने बहुप्रतीक्षित सिविल सेवा परीक्षा 2024 का परिणाम आज घोषित कर दिया। इस वर्ष प्रयागराज की रहने वाली शक्ति दुबे ने ऑल इंडिया रैंक 1 प्राप्त कर देशभर में टॉप किया है, वहीं हर्षिता गोयल ने दूसरा स्थान हासिल कर सफलता की नई मिसाल कायम की है।


इस साल कुल 1,129 पदों पर होगी नियुक्ति, IAS के लिए 180 उम्मीदवार चयनित

इस वर्ष UPSC CSE 2024 के तहत 1,129 रिक्त पदों को भरने की योजना है, जिनमें भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 180 पद, भारतीय विदेश सेवा (IFS) के 55 पद और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 147 पद शामिल हैं।


टॉपर शक्ति दुबे ने साझा किया सफलता का सफर

UPSC टॉपर शक्ति दुबे ने एक मॉक इंटरव्यू के दौरान चहल अकादमी को बताया कि उन्होंने अपनी स्नातक शिक्षा इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पूरी की और उसके बाद बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से बायोकेमिस्ट्री में परास्नातक किया। उन्होंने 2018 से UPSC की तैयारी शुरू की थी और अब, कड़ी मेहनत और निरंतर प्रयासों से उनका यह सपना साकार हुआ।

“निरंतरता, अनुशासन और आत्मविश्वास—यही मेरी सफलता की कुंजी रही,” — शक्ति दुबे, UPSC टॉपर 2024।


UPSC CSE 2024 के टॉप 10 अभ्यर्थियों की सूची

  1. शक्ति दुबे

  2. हर्षिता गोयल

  3. डोंगरे अर्चित पराग

  4. शाह मार्गी चिराग

  5. आकाश गर्ग

  6. कोमल पुनिया

  7. आयुषी बंसल

  8. राज कृष्ण झा

  9. आदित्य विक्रम अग्रवाल

  10. मयंक त्रिपाठी

News Desk


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading