हजारीबाग : गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने गुरुवार को बड़ा अखाड़ा मठ पहुंचकर भारतीय संस्कृति की अनुपम गुरु-शिष्य परंपरा को जीवंत किया। उन्होंने बड़ा अखाड़ा ठाकुर बाड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना कर पुजारी से आशीर्वाद प्राप्त किया।
इसके पश्चात सांसद मनीष जायसवाल ने बड़ा अखाड़ा के महंत विजयानंद दास जी महाराज सहित पुजारी आनंद प्रकाश पांडेय, धनंजय प्रकाश पांडेय और सत्यम प्रकाश पांडेय को अंग-वस्त्र ओढ़ाकर और गुरु दक्षिणा भेंट कर सम्मानित किया और उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान महंत विजयानंद दास ने सांसद मनीष जायसवाल को गले लगा लिया। जो भारत की प्राचीन गुरु-शिष्य परंपरा के मनोरम दृश्य को जीवंत कर रहा था।
गुरु-सम्मान के उपरांत सांसद ने व्यक्त की प्रसन्नता
गुरु-सम्मान के बाद सांसद मनीष जायसवाल ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि गुरु पूर्णिमा के अवसर पर धर्म गुरु महंत विजयानंद दास जी और मंदिरों के पुजारियों का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है। आज मन बड़ा प्रसन्न है ।
धर्म के मर्यादा में सांसद मनीष जायसवाल की सहभागिता सराहनीय: महंत विजयानंद दास
बड़ा अखाड़ा के महंत विजयानंद दास ने सांसद को आशीर्वाद देते हुए कहा कि धर्म की मर्यादा के पालन में विशेष रूप से गुरु का पूजन व्यक्ति को सर्वोच्चता की ओर ले जाता है। जो व्यक्ति बुद्धिहीन समझकर अपने आपको समर्पित भाव से श्रद्धा और विश्वास का पुष्प गुरु के चरणों में चढ़ाता है, निश्चित रूप से वह दिव्य और अलौकिक स्थान पर सर्वस्व स्थापित करता है। महंत जी ने सांसद जायसवाल के ‘सांसद तीर्थ दर्शन’ महाअभियान की भी सराहना की।
उन्होंने कहा कि मैं अपने सांसद मनीष जायसवाल को ढेरों आशीर्वाद और मंगलकामना प्रेषित करता हूं कि सर्वोच्च शिखर पर स्थापित होकर धर्म की मर्यादा में अपनी सहभागिता जिस प्रकार निभा रहे हैं उसमें और उच्च कोटि के साथ धर्म की मर्यादा में अपनी सहभागिता निभाते रहें। जन-जन का सेवा ही सर्वोच्च मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का सेवा है। इन्होंने जो माता-बहनों और बुजुर्गों को सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान के तहत तीर्थाटन का संकल्प लिया है, वह अलौकिक और दिव्य है। इसका वर्णन धर्म के एक-एक पग जो तीर्थयात्री चलते हैं, वह यज्ञ के समान होता है और उस यज्ञ का पुण्य- प्रताप सांसद और उनके सहयोगियों को मिलता है।
इस अवसर पर सांसद मनीष जायसवाल के साथ हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी, भाजपा नेता जयनारायण मेहता, अजय कुमार साहू और किशोरी राणा भी मौजूद रहे।
News – Vijay Chaudhary
SIRIL Women's Floral Printed Georgette Saree with Unstitched Blouse Piece
₹328.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Women Vichitra Silk Saree with Embroidered Border| Latest Sarees Bollywood Sari | New Sarees | Saree Blouse| Designer Saree (AZ-YS-OG-LADYQUEEN-Parent)
₹1,099.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Women's Banarasi Kanjivaram Cotton Silk Saree With Unstitched Blouse Material
₹515.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)StyleScope Women's Plain Georgette Ready To Wear One Minute Saree With Unstitched Blouse Piece (Kalki)
₹569.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)MIRCHI FASHION Women's Chiffon Floral Printed Saree with Blouse Piece
₹498.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







