पैराडाइज रिसॉर्ट में बच्चों की प्रस्तुतियों ने बाँधा समा, ’90 के दशक के गीतों पर झूमे श्रोता
हजारीबाग। स्वर भारती म्यूज़िक एकेडमी ने अपना 18वां वार्षिकोत्सव शनिवार को पैराडाइज रिसॉर्ट, हजारीबाग में बड़े उत्साह और भव्यता के साथ मनाया। इस अवसर पर एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने अपनी सुरीली आवाज़ और मधुर प्रस्तुतियों से ऐसा वातावरण बनाया कि पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
’90 के दशक के गीतों पर रोमांचक प्रस्तुतियाँ
इस वर्ष वार्षिकोत्सव की थीम “द 90’s इरा” रखी गई। बच्चों और युवाओं ने 1990 के दशक के सदाबहार गीतों पर प्रस्तुति देकर दर्शकों को पुरानी यादों में लौटा दिया। करीब 100 से अधिक छात्रों ने लता मंगेशकर, आशा भोसले, कुमार सानू, उदित नारायण, अलका याग्निक और जगजीत सिंह जैसे महान गायकों के गीतों से कार्यक्रम को सजीव कर दिया। छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत “ये तो सच है भगवान है” गीत ने दर्शकों का दिल जीत लिया।
अतिथियों की उपस्थिति ने बढ़ाई गरिमा
समारोह में पंडित जय प्रकाश सिंह (आचार्य, प्रयाग संगीत समिति, उत्तर प्रदेश) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में वेदवंती कुमारी (उप निर्वाचन पदाधिकारी, चतरा) और महेंद्र कुमार (प्रखंड विकास पदाधिकारी, गिरिडीह) शामिल हुए।
इसके अलावा अंजलि नीरज एवं रूचि नीरज (संस्थापिका, वसुधा कल्याण फाउंडेशन) और डॉ. अल्पना सिंह (सहायक प्राध्यापक, के.बी. महिला महाविद्यालय) ने भी उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
निदेशक ने बताया उद्देश्य
एकेडमी के निदेशक प्रतिभानंद सिंह ने कहा,
“इस आयोजन का मकसद ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बच्चों को एक ही मंच पर लाना है। सांस्कृतिक चेतना ही समाज को सही दिशा दिखा सकती है।”
प्रस्तुतियों से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक
कार्यक्रम में “अलबेला सजन” का सामूहिक गीत, त्रषि की ग़ज़ल “कोई फ़रियाद”, और गणेश वंदना नृत्य ने वातावरण को जीवंत कर दिया।
वाद्य संगीत में सूरज दयाल (ऑक्टोपैड), कुमार प्रिंस (कीबोर्ड), संजय सिंह (हैंड सोनिक), सुभाष सेन (सीनियर गिटार) और अंसू सेन (गिटार) ने अपनी कला से समां बाँधा।
आयोजन के सहयोगी
समारोह का संचालन डॉ. रोज़ी कांत ने किया। कार्यक्रम में ललन कुमार (निदेशक, नृत्य वाटिका), मंजू सिंह, सुनील सोनी, अमित गुप्ता, प्रह्लाद सिंह और जितेंद्र सिन्हा विशेष रूप से उपस्थित रहे। आयोजन में आयुष राज, श्वेता और निधि ने सक्रिय सहयोग दिया।
समारोह का समापन सभी छात्रों और कलाकारों की सामूहिक प्रस्तुति के साथ हुआ, जिसने दर्शकों को अंत तक बाँधे रखा।
News – Vijay Chaudhary
SIRIL Women's Georgette Foil Printed Saree with Unstitched Blouse Piece
₹638.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Sugathari Women's Banarasi Saree Pure Kanjivaram Silk Saree Soft new ladies 2023 Design Wear Pattu Sarees Latest Party Sari collections With Blouse Piece for Wedding sadi (SAN PARI-182 DARK GREEN)
₹499.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Women's Banarasi Kanjivaram Cotton Silk Saree With Unstitched Blouse Material
₹515.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)EthnicJunction Women's Art Silk Kalamkari Print Saree With Blouse Piece
₹429.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11 Women's Kanjivaram Soft Cotton Linen Silk Saree With Blouse Piece
₹466.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







