32.2 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaगोमिया में बाल विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक, आंगनबाड़ी केंद्रों के नियमित...

गोमिया में बाल विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक, आंगनबाड़ी केंद्रों के नियमित निरीक्षण के निर्देश

गोमिया,
गोमिया प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को बाल विकास परियोजना विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीओ सह प्रभारी सीडीपीओ आफताब आलम ने की। इसमें विभाग के सभी सुपरवाइजर एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान सीओ सह प्रभारी सीडीपीओ आफताब आलम ने विभाग की पूर्व से संचालित सभी योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य से जुड़े कार्यक्रमों को अधिक सुलभ और प्रभावी बनाना विभाग की प्राथमिकता है, ताकि बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में किसी प्रकार की बाधा न आए।

उन्होंने सभी सुपरवाइजरों को निर्देश दिया कि आंगनबाड़ी केंद्रों का प्रतिदिन निरीक्षण सुनिश्चित करें और योजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित मानकों के अनुसार हो। बैठक में सावित्री बाई फुले योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, कन्यादान योजना तथा पोषण ट्रैकर ऐप के प्रभावी संचालन को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में सुपरवाइजर कुमारी चेतना, रीता कुमारी, प्रियंका कुमारी, मीनू कुमारी, गुंजन कुमारी, कंचन कुमारी सहित कमल जी एवं अमर मरांडी उपस्थित थे।

News – Kahkashan Farooqi


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading