हजारीबाग। विनोबा भावे विश्वविद्यालय में 29वें अंतर महाविद्यालय युवा महोत्सव “झूमर–2025” का शुभारंभ सोमवार से होने जा रहा है। तीन दिवसीय इस सांस्कृतिक महाकुंभ का उद्घाटन सोमवार सुबह 8 बजे भव्य संस्कृत शोभायात्रा के साथ किया जाएगा।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. चंद्रभूषण शर्मा अन्नदा कॉलेज एवं के.बी. महिला महाविद्यालय से निकलने वाले अलग-अलग दलों को शोभायात्रा के लिए फ्लैग ऑफ करेंगे। यह शोभायात्रा कचहरी चौक, झील स्थित त्रिमूर्ति चौक होते हुए डीवीसी चौक पहुंचेगी और वहां से राष्ट्रीय राजमार्ग के रास्ते विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार से प्रवेश करेगी।
रविवार देर शाम तक प्राप्त प्रविष्टियों के अनुसार, शोभायात्रा में 26 महाविद्यालयों के दल शामिल होंगे। सभी दल मार्ग में अपनी-अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देते हुए आगे बढ़ेंगे। शोभायात्रा पूर्वाह्न 10:30 बजे विनोदिनी पार्क स्थित मुख्य पंडाल में पहुंचेगी, जबकि उद्घाटन समारोह का आयोजन पूर्वाह्न 11:30 बजे किया जाएगा।
महोत्सव के अंतर्गत अपराह्न 2 बजे से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। विश्वविद्यालय के मुख्य पंडाल में गीत, संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिताएं होंगी। स्वामी विवेकानंद सभागार में एकांकी, लघु नाटिका एवं मूक अभिनय, बहुउद्देशीय परीक्षा भवन में चित्रांकन, रंगोली एवं अन्य फाइन आर्ट्स विधाएं तथा आर्यभट्ट सभागार में भाषण, वाद-विवाद एवं क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
रविवार को स्वामी विवेकानंद सभागार में सभी प्रतिभागी दलों के पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद आयोजन सचिव डॉ. जॉन रुबीना तिर्की, संयुक्त आयोजन सचिव डॉ. अमिता कुमारी एवं श्रीमती अर्चना रीना धन ने प्रतिभागी दलों के प्रबंधकों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश साझा किए।
इससे पूर्व कुलपति प्रो. चंद्रभूषण शर्मा ने छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष डॉ. विकास कुमार, कुलसचिव डॉ. सादिक रज्जाक एवं स्नातकोत्तर कला एवं संस्कृति परिषद के अध्यक्ष डॉ. एस. जेड. हक के साथ विश्वविद्यालय के छात्रावासों का भौतिक निरीक्षण किया। पुरुष छात्रावास के प्रभारी डॉ. संजीव कुमार ने अपनी टीम के साथ तैयारियों की जानकारी दी।
कुलपति ने पंजीकरण स्थल, भोजन व्यवस्था एवं मुख्य पंडाल का भी निरीक्षण किया। भोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. इंद्रजीत कुमार एवं संयोजक डॉ. गोविंद झा ने भोजन संबंधी तैयारियों से अवगत कराया। वहीं परिसर में रोशनी, निर्बाध बिजली एवं पानी की व्यवस्था को लेकर इंजीनियर रिजवान अहमद से आवश्यक जानकारी ली गई। कुलपति ने आयोजन को सफल एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
News – Vijay Chaudhary
Sidhidata Women's Soft Fandy Silk Saree With Hand Work Lace Boarder & Comes With Unstitched Blouse Piece (Chhaava)
₹999.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SIRIL Women's Georgette Foil Printed Saree with Unstitched Blouse Piece
₹638.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)EthnicJunction Women's Art Silk Kalamkari Print Saree With Blouse Piece
₹429.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11 Women's Kanjivaram Soft Silk Saree With Blouse Piece
₹499.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11 Women's Kanjivaram Pure Soft Silk Saree For Women Pure Golden Zari With Blouse Piece
₹1,298.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







