25.9 C
Ranchi
Thursday, March 12, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaचार लेबर कोड के विरोध में 24 मार्च को दिल्ली में होगी...

चार लेबर कोड के विरोध में 24 मार्च को दिल्ली में होगी ऐतिहासिक रैली : माकपा

न्यूज – कहकशां फारूकी 

गोमिया। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की गोमिया प्रखंड कमेटी की बैठक विनय महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के राज्य कमेटी सदस्य रामचंद्र ठाकुर, जिला सचिव भागीरथ शर्मा तथा राज्य कमेटी सदस्य प्रदीप कुमार विश्वास उपस्थित थे।
बैठक को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए चार लेबर कोड के खिलाफ देशभर में मजदूर संगठनों द्वारा लगातार आंदोलन चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 12 फरवरी को देशव्यापी औद्योगिक हड़ताल भी की गई थी। अब इन मुद्दों को लेकर 24 मार्च को दिल्ली में एक विशाल एवं ऐतिहासिक रैली का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में मजदूर, किसान और आम लोग शामिल होंगे।
नेताओं ने कहा कि चार लेबर कोड के अलावा भारत-अमेरिका व्यापारिक समझौता, स्मार्ट मीटर योजना और अन्य जनविरोधी नीतियों के खिलाफ भी इस रैली में आवाज उठाई जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार लगातार ऐसे कानून और नीतियां लागू कर रही है, जो मजदूरों, किसानों और आम जनता के हितों के खिलाफ हैं। जब संसद में जनता की आवाज नहीं सुनी जाती, तब लोगों को अपने अधिकारों के लिए सड़क पर उतरना पड़ता है।
पार्टी के गोमिया प्रखंड सचिव राकेश कुमार ने कहा कि 24 मार्च की दिल्ली रैली को सफल बनाने के लिए गोमिया प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में बैठकें और नुक्कड़ सभाएं आयोजित की जाएंगी। इन कार्यक्रमों के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ता केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर जनता के बीच जागरूकता फैलाएंगे और बड़ी संख्या में लोगों को दिल्ली रैली में भाग लेने के लिए प्रेरित करेंगे।
बैठक में गोमिया प्रखंड कमेटी के सदस्य लखन महतो, भुनेश्वर महतो, सहदेव महतो, अरुण प्रजापति, अजय कुमार नायक, शंकर प्रजापति तथा केशु कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading