29.8 C
Ranchi
Tuesday, July 14, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaएसआईआर-2026 अभियान को लेकर आज होगी बीएलओ, बीएलए-2 एवं चुनाव पाठशाला की...

एसआईआर-2026 अभियान को लेकर आज होगी बीएलओ, बीएलए-2 एवं चुनाव पाठशाला की बैठक, राजनीतिक दलों से प्रतिनिधि भेजने की अपील

न्यूज – कहकशां फारुकी

गोमिया: विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) अभियान को सफल एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को गोमिया प्रखंड के विभिन्न बूथों पर बीएलओ, बीएलए-2 एवं चुनाव पाठशाला के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगी, जिसमें मतदाता सूची के पुनरीक्षण एवं निर्वाचन से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी।
गोमिया के अंचलाधिकारी सह निर्वाचित पदाधिकारी आफताब आलम ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से अपील की है कि वे अपने-अपने बूथ लेवल एजेंट (बीएलए-2) को निर्धारित समय पर संबंधित बूथों पर भेजना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों की सक्रिय भागीदारी से मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अधिक पारदर्शी एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न होगा।
बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की प्रगति, नए मतदाताओं का नाम जोड़ने, त्रुटियों के सुधार, मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं से संबंधित मामलों तथा एएसडीडी (ASDD) श्रेणी के मतदाताओं के सत्यापन पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा। साथ ही चुनाव पाठशाला के माध्यम से निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े आवश्यक दिशा-निर्देश भी साझा किए जाएंगे।
निर्वाचित पदाधिकारी आफताब आलम ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी संबंधित अधिकारी, बीएलओ, बीएलए-2 एवं राजनीतिक दल आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल हो तथा सूची पूरी तरह अद्यतन और त्रुटिरहित बनाई जा सके। उन्होंने सभी संबंधित पक्षों से निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होकर अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने की अपील की।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading