29.8 C
Ranchi
Tuesday, July 14, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaतिरला के लालचंद महतो का दुबई में निधन, बेसहारा परिवार की मदद...

तिरला के लालचंद महतो का दुबई में निधन, बेसहारा परिवार की मदद के लिए समाज से अपील

न्यूज – कहकशां फारुकी

Gomia–गिरिडीह जिले के बगोदर प्रखंड अंतर्गत तिरला गांव के निवासी लालचंद महतो का दुबई में निधन हो जाने की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि पासपोर्ट और वीजा गुम हो जाने के बाद वे लंबे समय से दुबई में बेहद कठिन परिस्थितियों में जीवन यापन कर रहे थे। आखिरकार विपरीत हालात के बीच उनका निधन हो गया।
मृतक की पत्नी बसंती देवी ने बताया कि परिवार पहले से ही गहरे संकट से गुजर रहा है। उनके ससुर दशरथ महतो वर्ष 2013 में रोज़गार की तलाश में मुंबई गए थे, लेकिन तब से आज तक उनका कोई पता नहीं चल सका। अब लालचंद महतो के निधन के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
लालचंद महतो अपने पीछे 10 वर्षीय पुत्र और 14 वर्षीय पुत्री सहित पूरे परिवार को छोड़ गए हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय है और बच्चों के भविष्य को लेकर गंभीर चिंता बनी हुई है।
सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आम लोगों से इस पीड़ित परिवार की हरसंभव आर्थिक सहायता करने की अपील की है। बताया गया है कि सहयोग के लिए परिवार का बैंक खाता एवं स्कैनर (QR) जारी किया गया है। सहयोग राशि भेजने के बाद उसका स्क्रीनशॉट निम्नलिखित संपर्क नंबरों पर भेजा जा सकता है।
संपर्क सूत्र:
सिकंदर अली (प्रवासी मसीहा): 8709768954
शौर्य संतोष मेहता: 9931356168
समाज के लोगों का कहना है कि यदि अधिक से अधिक लोग आगे आएं, तो इस दुख की घड़ी में परिवार को आर्थिक और मानसिक संबल मिल सकेगा।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading