News – Vijay Chaudhary
निष्ठा से कर्म किया, फल भी मिला, अपने कार्य से पूरी तरह संतुष्ट हूं: डॉ कृष्ण कुमार गुप्ता
उनके संघर्ष की गवाह बनी, हर कदम पर साथ दिया है: श्रीमती जयंती गुप्ता
विदाई कुछ नहीं होता है। कर्मक्षेत्र बदल जाता है। कल तक ईश्वर ने जो दायित्व दिया उसका निर्वहन ईमानदारी से किया। आगे जो दायित्व मिलेगा उसका भी निर्वहन करता रहूंगा। उक्त बातें विनोबा भावे विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर हिंदी विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ कृष्ण कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को कहीं। वह विभाग के तुलसीदास सदन में उन्हीं के सम्मान में आयोजित विदाई-सह-सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ सुबोध कुमार सिंह ‘शिवगीत’ ने किया। इस अवसर पर पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ विजयकांत धर दुबे एवं डॉ कृष्ण कुमार गुप्ता की धर्मपत्नी श्रीमती जयंती गुप्ता ने मंच को सुशोभित किया।
डॉ गुप्ता ने आगे कहा कि उन्होंने कर्म करने पर अपना ध्यान केंद्रित रखा। कभी भी फल की चिंता नहीं की। परंतु यह भी कहा की फल अवश्य मिलता है। ईश्वर निश्चित फल देते हैं। बताया कि इतनी बड़ी संख्या में जो शिक्षक, पूर्ववर्ती विद्यार्थी एवं वर्तमान के शोधार्थी तथा विद्यार्थी इस समारोह की शोभा बढ़ा रहे हैं, यह भी तो मेरे कर्मों का फल है। डॉ गुप्ता ने कहा कि उन्होंने जो भी कार्य किया वह उससे पूरी तरह संतुष्ट है। कहा कि आगे अब मुक्त होकर कार्य करता रहूंगा।
विद्यार्थियों के लिए अपने संदेश में उन्होंने कहा कि केवल स्वार्थ में कोई काम नहीं करें। यदि आप आगे बढ़ रहे हैं, तो उसमें समाज और राष्ट्र की भी भूमिका है। समाज और राष्ट्र के लिए भी कुछ करते रहे। कहा की दूसरे के कल्याण से बड़ा कोई धर्म नहीं और दूसरे को कष्ट देने जैसा कोई पाप नहीं। अपने संबोधन के अंत में उन्होंने वादा किया कि “कभी-कभी विभाग आता रहूंगा।”
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत तथा गणेश वंदना नृत्य के साथ किया गया। पूर्व विभाग अध्यक्ष डॉक्टर केदार सिंह ने स्वागत संबोधन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने संस्मरणों को भी साझा किया। शिक्षाशास्त्र विभाग की ओर से डॉ मृत्युंजय प्रसाद, डॉ, अमिता कुमारी, डॉ विनीता ब बानकीरा, डॉ रजनीश कुमार एवं सहायक अमित कुमार ने खूबसूरत पुष्प स्तबक भेंट किया। ज्ञात हो कि डॉ कृष्ण कुमार गुप्ता पूर्व में शिक्षाशास्त्र विभाग के निदेशक पद को भी सुशोभित किए थे।
कार्यक्रम में लोग कतार में लगकर खूबसूरत से खूबसूरत गुलदस्ता भेंट किए। डॉ कृष्ण कुमार गुप्ता को शॉल ओढ़ाने तथा और उनकी धर्मपत्नी को साड़ी भेंट करने के लिए भी शिक्षक, पूर्ववर्ती छात्र और अन्य लोग कतारबद्ध हुए। दूर-दूर से आए पुराने से पुराने विद्यार्थियों ने भी अपने चाहते शिक्षक को श्रद्धा से उपहार अर्पित किए। सब ने चरण स्पर्श कर आशीर्वाद भी खूब लिया। श्रद्धा और संस्कार के अद्भुत मिश्रण का दृश्य ने सबको भावविभोर कर दिया।
मौके पर विद्यार्थी तथा पूर्व विद्यार्थियों में शशि कुमार, उज्जवल, दीपिका, अनुपम तथा पुत्र ललित प्रभाकर ने भी अपने विचार रखें। मार्खम महाविद्यालय में प्राध्यापिका डॉ कनक एवं विभागीय सहयोगी डॉ राजू राम ने भी सभा को संबोधित किया। परंतु पूर्व विद्यार्थी अनु कुमारी ने उच्चस्तरीय भाषा एवं संबोधन शैली से सब का दिल जीत लिया। अपने आकर्षक संचालन से डॉ सुनील कुमार दुबे ने कार्यक्रम को प्राणवान बनाए रखा।
इस अवसर पर पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ मंजुला सांगा व डॉ शारदा शर्मा, विभावि के छात्रकल्याण संकायाध्यक्ष डॉ विकास कुमार, मानविकी के संकायाध्यक्ष डॉ एस जेड हक, भूगर्भ विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ एच एन सिन्हा, राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ सुकल्याण मोइत्रा, अर्थशास्त्र विभाग के अध्यक्ष सह विश्वविद्यालय के विकास पदाधिकारी डॉ देवनारायण राम, अंग्रेजी के विभागाध्यक्ष डॉ गंगानन्द सिंह, दर्शनशास्त्र विभाग के अध्यक्ष श्री विजय कुजूर, योग केंद्र के निदेशक डॉ राजकुमार चौबे, वनस्पति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ अविनाश कुमार, गणित विभाग के अध्यक्ष डॉ गोविंद झा, दर्शनशास्त्र विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ अमित कुमार सिंह, संस्कृत विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ नकुल पांडे, जंतु विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ किशोर कुमार गुप्ता, मानवविज्ञान विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ विनोद रंजन, केंद्रीय पुस्तकालय के निदेशक डॉ राजेंद्र मिस्त्री, सीएनडी विभाग के पूर्व निदेशक डॉ मनोज कुमार, पूर्व परीक्षा नियंत्रक डॉ वीरेंद्र कुमार गुप्ता सहित बड़ी संख्या में शिक्षक पूर्व छात्र शोधार्थी एवं विद्यार्थी उपस्थित हुए।
Amayra Women's Pure Cotton Straight Kurta Set with Palazzo Pants & Dupatta|Ethnic wear|Kurta Set for Women
₹896.00 (as of July 31, 2026 12:02 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Allen Solly Men’s Polo T‑Shirt | Comfortable Rich Cotton Blend, Band Collar, Regular Fit | Stylish & Premium All Day Wear
₹699.00 (as of July 31, 2026 12:02 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Q - RIOUS Women's Wide Leg High Waisted Baggy Lounge Sweat Pants Drawstring Athletic Flared Joggers with Pockets
₹395.00 (as of July 31, 2026 12:02 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Allextreme EVA Waterproof Unisex Rain Coat Hooded Full Sleeves Outdoor Men, Women, Boys & Girls Rainwear Poncho Raincoat for Camping, Hiking & Travelling (Universal Size,1 Pc Grey)
₹149.00 (as of July 31, 2026 12:02 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Jockey 1406 Women High Coverage Super Combed Cotton Hipster with Concealed Waistband and StayFresh Treatment_(Pack of 3, Colors & Prints May Vary)
₹449.00 (as of July 31, 2026 12:02 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11 Women's Kanjivaram Soft Cotton Linen Silk Saree With Blouse Piece
₹599.00 (as of August 1, 2026 11:12 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)MIRCHI FASHION Saree for Woman Chiffon Batik Printed | Lightweight Daily Wear Women's Office Sari with Blouse Piece (Available in 40 Colours)
₹498.00 (as of August 1, 2026 11:12 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Sidhidata Women's Kanjivaram Banarasi Soft Silk Saree With Unstitched Blouse Piece (Silk Box Flower)
₹699.00 (as of August 1, 2026 11:12 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Linen Cotton Saree with Black Mirror Work | New
₹589.00 (as of August 1, 2026 11:12 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)ZECVA Women's Pure Soft Spun Cotton Lichi Silk Saree For Women With Attach Unstitch Blouse Piece
₹748.00 (as of August 1, 2026 11:12 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







