33.2 C
Ranchi
Wednesday, July 1, 2026
Advertisement
Home Blog Page 12

हजारी ग्रामीण पेयजलापूर्ति योजना के जीर्णोद्धार कार्य का उद्घाटन

0

News – Kahkashan Farooqi 

गोमिया: गोमिया प्रखंड के हजारी पंचायत स्थित खुदगड़ा ग्रामीण पेयजलापूर्ति योजना के जीर्णोद्धार कार्य का उद्घाटन शनिवार को ओएनजीसी के सीएसआर मद से कराया गया। मंत्री योगेंद्र प्रसाद के निर्देश पर झामुमो के बोकारो जिला सहसचिव सह विधायक प्रतिनिधि अमित पासवान एवं झामुमो गोमिया प्रखंड अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि लूदु मांझी ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर योजना का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर अमित पासवान और लूदु मांझी ने कहा कि तकनीकी खराबी के कारण हजारी पेयजलापूर्ति योजना से क्षेत्र के ग्रामीणों को नियमित रूप से पेयजल नहीं मिल पा रहा था। ग्रामीणों ने इस समस्या को मंत्री योगेंद्र प्रसाद के समक्ष उठाया था, जिसके बाद उन्होंने त्वरित पहल करते हुए ओएनजीसी प्रबंधन को योजना की मरम्मत एवं जीर्णोद्धार कराने का निर्देश दिया।
उन्होंने बताया कि ओएनजीसी प्रबंधन ने तत्परता दिखाते हुए योजना को दुरुस्त कर दिया है, जिससे अब हजारी पंचायत के ग्रामीणों को सुचारू रूप से पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 से ही मंत्री योगेंद्र प्रसाद के निर्देशानुसार ओएनजीसी प्रबंधन इस पेयजलापूर्ति योजना के रखरखाव एवं मेंटेनेंस का कार्य करता आ रहा है।
कार्यक्रम में पूर्व मुखिया धनंजय सिंह, पूर्व मुखिया चंद्रदीप पासवान, पूर्व उपमुखिया चंदन पासवान, झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष मो. असलम, जल सहिया बेबी कुमारी, नागेश्वर यादव, मो. सत्तार, सूरज यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

अवैध आरा मिलों पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 5 ट्रैक्टर लकड़ी जब्त, 5 गिरफ्तार

0

News – Kahkashan Farooqi 

गोमिया: अवैध लकड़ी तस्करी और बिना लाइसेंस संचालित आरा मिलों के खिलाफ बोकारो वन प्रमंडल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोमिया प्रखंड के तुलबुल और ढंढे क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान 5 ट्रैक्टर अवैध लकड़ियां, आरा मिल की मशीनें तथा अन्य उपकरण जब्त किए गए, जबकि 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के अनुसार, लुगु बुरु पहाड़ के जंगलों में अवैध रूप से पेड़ों की कटाई कर लकड़ियों को आरा मिलों तक पहुंचाने और उन्हें चीरकर फर्नीचर के रूप में बाजार में बेचने की शिकायत वन विभाग को लगातार मिल रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर गठित संयुक्त टीम ने दोनों क्षेत्रों में संचालित आरा मिलों पर छापेमारी की।


कार्रवाई के दौरान वन विभाग के अधिकारियों ने संचालकों से लकड़ियों के ट्रांजिट परमिट तथा आरा मिल संचालन से संबंधित वैध लाइसेंस की मांग की, लेकिन कोई भी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इसके बाद टीम ने 5 ट्रैक्टर अवैध लकड़ियों को जब्त कर लिया। साथ ही आरा मिलों में उपयोग की जा रही मशीनों और अन्य उपकरणों को भी सील कर कब्जे में ले लिया गया।
वन विभाग ने मौके से 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम एवं झारखंड आरा मिल अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने कहा कि जंगलों की अवैध कटाई और लकड़ी तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

राम भक्तों के लिए

गोमिया में सरकारी योजनाओं और स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण, अधिकारियों ने दिए आवश्यक निर्देश

0

News – Kahkashan Farooqi 

गोमिया — उपायुक्त, बोकारो के निर्देशानुसार शनिवार 13 जून 2026 को अनुमंडल पदाधिकारी, बेरमो (तेनुघाट) श्री मनोज कुमार ने गोमिया प्रखंड की चतरोचट्टी ग्राम पंचायत का दौरा कर केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मनरेगा अंतर्गत संचालित कूप निर्माण, आम बागवानी, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। इसके अलावा स्वास्थ्य केंद्र, पंचायत भवन एवं अन्य सार्वजनिक संस्थानों का भी निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं और कार्यों की स्थिति का जायजा लिया गया।
जांच के दौरान संबंधित विभागों के कर्मियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, गुणवत्ता बनाए रखने तथा निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने लाभुकों से भी योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त कर उनकी समस्याएं सुनीं।
इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव महतो, अंचलाधिकारी आफताब आलम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है तथा योजनाओं के क्रियान्वयन की नियमित निगरानी की जाएगी।

राम भक्तों के लिए

राज्य सम्मेलन में प्रतिनिधियों के भाग लेने से संबंधित विचार विमर्श किया गया

0

गुमला (ब्यूरो प्रमुख ) – गणपत लाल चौरसिया

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय में झारखण्ड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ,गुमला जिला का बैठक किया गया। बैठक में संघ एवं महासंघ के प्रतिनिधि भाग लिये। आगामी 11=12 जुलाई 2026 को राज्य सम्मेलन में प्रतिनिधियों के भाग लेने पर चर्चा किया गया।गुमला जिला से 20 प्रतिनिधि जामताड़ा राज्य सम्मेलन में भाग लेंगे । इसकी तैयारी की जा रही है।यह भी निर्णय लिया गया कि राज्य सम्मेलन के बाद गुमला जिला का सम्मेलन कराया जाएगा।बैठक में उपस्थित नेताओं ने कहा कि आउटसोर्सिंग के कर्मचारियों को 4 महीने से वेतन नहीं मिलने के कारण भुखमरी,बच्चों की पढ़ाई पर असर पर रहा है। वेतन के आवंटन के लिए स्वास्थ्य विभाग रांची में अवर सचिव से मिलकर बात किया गया बताया गया की 16-17 जुलाई तक आवंटन निर्गत हो जाएगा। कई कर्मियों ने यह भी बताया कि अनुपस्थिति भेजने के नाम पर रिश्वत की मांग किया जाता है।इस पर रिश्वत मांगने वालो पर कारवाई की मांग किया गया एवं रिश्वत नहीं देने का सभी को कहा गया । आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की समस्याओं के प्रति मिलकर समाधान करने की बात कही गई।महासंघ के जिला सचिव भूषण कुमार, रघुनन्दन वैद्य, लीलांबर साहू, राममोहन साहू, विश्राम केवट, मो शहाबुद्दीन, रणधीर निधि एवं काफी संख्या में कर्मचारी भाग लिए एवं अपने अपने विचार रखे,तत्पश्चात बैठक की कारवाई समाप्त की गई।

राम भक्तों के लिए

पशु तस्करों की कारनामा हुआ उजागर , सड़क हादसे में घायल चालक की मौत के बाद शव को चुपचाप पोस्टमार्टम कराने पहुंचे थे परिजन

0

गुमला (ब्यूरो प्रमुख ) – गणपत लाल चौरसिया

गुमला : – गुमला जिला अंतर्गत स्थित रायडीह थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। अवैध रूप से मवेशियों से भरा एक अनियंत्रित तेज रफ्तार पिकअप वाहन सड़क किनारे स्थित एक पेड़ से टकराने के बाद, हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए चालक की मौत हो गई । बाद में उक्त मामले को दबाने के उद्देश्य से, मृतक वाहन चालक के उक्त शव को चुपचाप पोस्टमार्टम कराने की कोशिश के दौरान गुमला सदर अस्पताल में उक्त पूरे खेल का भंडाफोड़ हो गया ।मृतक की पहचान 36 वर्षीय सुभान साह, निवासी- टांगर टोली, जशपुर छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है।डॉक्टरों की सूचना पर रायडीह थाना पुलिस ने उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमला सदर अस्पताल पहुंची और उक्त शव को अपने कब्जे में ले लिया और रायडीह थाना पुलिस ने फिलहाल मृतक के परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और उक्त पूरे अवैध पशु तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है।

राम भक्तों के लिए

प्रतिभाशाली बच्चों को राष्ट्रीय मंच दिलाने की पहल, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार हेतु नामांकन आमंत्रित

0

गुमला (ब्यूरो प्रमुख ) – गणपत लाल चौरसिया

गुमला : – गुमला जिला में – भारत सरकार के द्वारा प्रदान किए जाने वाले देश के सर्वोच्च बाल सम्मान प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस संबंध में झारखंड शिक्षा परियोजना, गुमला द्वारा जिले के सभी विद्यालयों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं शिक्षा कर्मियों से अपने-अपने क्षेत्र के असाधारण प्रतिभा संपन्न बच्चों की पहचान कर उनका नामांकन सुनिश्चित करने की अपील की गई है।

यह पुरस्कार बहादुरी, सामाजिक सेवा, पर्यावरण, खेल, कला एवं संस्कृति तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले 5 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को प्रदान किया जाता है। चयनित बच्चों को राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जाता है तथा उन्हें प्रधानमंत्री से मिलने एवं गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने का अवसर प्राप्त होता है।

जिला स्तर पर नामांकन प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए सभी विद्यालयों से ऐसे असाधारण बच्चों की पहचान कर आवेदन कराने का अनुरोध किया गया है जिन्होंने राष्ट्रीय अथवा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल, विज्ञान, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सेवा, कला, संगीत, नृत्य, साहित्य अथवा साहसिक कार्यों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की हो।

आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित है तथा आवेदन राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर ऑनलाइन किया जा सकता है। संबंधित बच्चों या उनके अभिभावकों के अतिरिक्त शिक्षक या किसी भी जागरूक नागरिक द्वारा नॉमिनेशन किया जा सकता है, नॉमिनेशन प्रक्रिया में सहयोग हेतु प्रखंडवार नोडल पदाधिकारी नामित किए गए हैं। चैनपुर, डुमरी, जारी, बसिया, कामडारा एवं रायडीह प्रखंड के लिए अभिजीत तथा गुमला, सिसई, बिशुनपुर, भरनो, घाघरा एवं पालकोट प्रखंड के लिए दिलदार सिंह से संपर्क किया जा सकता है।

शिक्षा विभाग ने सभी विद्यालय प्रधानों, शिक्षकों एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र के योग्य एवं प्रतिभाशाली बच्चों का नामांकन कर उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में सहयोग करें।

राम भक्तों के लिए

निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग की रोकथाम हेतु जागरूकता अभियान का शुभारंभ

0

गुमला (ब्यूरो प्रमुख ) – गणपत लाल चौरसिया

गुमला : – गुमला झारखंड शिक्षा परियोजना, द्वारा निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग की रोकथाम एवं जागरूकता के उद्देश्य से डायट गुमला में एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का शुभारंभ जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खलखो, जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खान, एसडीपीओ गुमला सुरेश यादव, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ज्योति खलखो, तम्बाकू नियंत्रण सेल की वंदना स्मिता होरो की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस कार्यशाला में जिले के सभी माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के प्रहरी क्लब के नोडल शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। उपस्थित पदाधिकारियों ने युवाओं को नशामुक्त जीवन अपनाने तथा मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों से दूर रहने का संदेश दिया।

एसडीपीओ सुरेश यादव ने सभी प्रकार के मादक पदार्थों की जानकारी सहित स्कूली बच्चों को इनसे बचाव, विद्यालय परिसर के निकट किसी भी तम्बाकू उत्पाद या मादक पदार्थ के क्रय विक्रय की रोकथाम संबंधित जानकारी दी । डीईओ कविता खलखो ने कहा कि विद्यालयों में नियमित जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए उन्हें स्वस्थ एवं जिम्मेदार नागरिक बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस अभियान की सफलता में शिक्षक, अभिभावक एवं समुदाय की महत्वपूर्ण भूमिका है।

एडीपीओ ज्योति खलखो द्वारा कार्यशाला में जानकारी दी गई कि 15 जून से 26 जून 2026 तक जिले के सभी सरकारी, अल्पसंख्यक एवं निजी माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में विशेष जागरूकता अभियान संचालित किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत प्रभात फेरी, स्लोगन लेखन प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता, निबंध लेखन, वाद-विवाद प्रतियोगिता, रैली तथा विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन गतिविधियों में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षक, अभिभावक एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य भी सहभागिता करेंगे।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं समुदाय के बीच निषिद्ध मादक पदार्थों एवं तंबाकू उत्पादों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण हेतु व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करना है। कार्यशाला के दौरान सभी विद्यालयों को अभियान के सफल संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए।

राम भक्तों के लिए

विशेष अंचल दिवस में उपायुक्त ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, भूमि संबंधी कई मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निष्पादन

0

गुमला (ब्यूरो प्रमुख ) – गणपत लाल चौरसिया

रेफरल अस्पताल, सिसई का किया निरीक्षण; जर्जर भवन को कंडम घोषित कर नए अस्पताल भवन निर्माण की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करने के दिए निर्देश

गुमला : – गुमला उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो शनिवार को सिसई अंचल कार्यालय परिसर में आयोजित विशेष “अंचल दिवस” कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के प्रारंभ में उपायुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी द्वारा अंचल कार्यालय परिसर स्थित भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर एवं भगवान बिरसा मुण्डा की प्रतिमाओं पर श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।

इसके उपरांत उपस्थित जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं आमजनों को संबोधित करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने अंचल दिवस के उद्देश्य एवं राजस्व प्रशासन की जनोन्मुखी पहल की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याओं एवं शिकायतों के साथ उपस्थित हुए, जिनमें अधिकांश मामले भूमि एवं राजस्व से संबंधित थे।

उपायुक्त ने भूमि मापी, दाखिल-खारिज, लगान रसीद निर्गमन, सीमांकन, राजस्व अभिलेखों में सुधार सहित विभिन्न मामलों की सुनवाई की। इस दौरान कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन सुनिश्चित किया गया तथा जटिल एवं प्रक्रियाधीन मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही पात्र लाभुकों के बीच विभिन्न प्रमाण पत्रों का वितरण भी किया गया।

समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने अंचल कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित किया कि आम जनता की शिकायतों एवं प्रमाण पत्रों से संबंधित आवेदनों को बिना किसी उचित कारण के लंबित न रखा जाए। उन्होंने कहा कि राजस्व मामलों का निष्पादन पारदर्शी, संवेदनशील एवं समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजनों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े। जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि अंचल दिवस का उद्देश्य प्रशासन की पहुंच अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित करना है। भूमि से संबंधित विषय आम नागरिकों के जीवन एवं आजीविका से प्रत्यक्ष रूप से जुड़े होते हैं, इसलिए ऐसे मामलों का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अधिकाधिक समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई तथा योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम स्थल पर स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आम का विशेष स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र रहा।

रेफरल अस्पताल, सिसई का किया औचक निरीक्षण

विशेष अंचल दिवस कार्यक्रम के उपरांत उपायुक्त ने सिसई स्थित रेफरल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों एवं उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के क्रम में चिकित्सा प्रभारी द्वारा उपायुक्त को अवगत कराया गया कि अस्पताल का वर्तमान भवन अत्यंत जर्जर स्थिति में है तथा भवन की छत के हिस्से टूटकर गिर रहे हैं, जिससे मरीजों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो रहा है। साथ ही बताया गया कि चिकित्सा सेवाओं के निर्बाध संचालन के लिए अस्पताल को समीपवर्ती भवन में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को वर्तमान भवन को तत्काल कंडम घोषित करने की कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक कार्रवाई करते हुए उक्त स्थल पर नए एवं आधुनिक अस्पताल भवन निर्माण की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करने हेतु प्रस्ताव अग्रसारित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी सिसई सहित विभिन्न विभागों के जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

खाद्य सुरक्षा एवं तंबाकू निषेध टीम की संयुक्त छापेमारी, विद्यालयों के 100 मीटर दायरे में जांच अभियान

0

गुमला (ब्यूरो प्रमुख ) – गणपत लाल चौरसिया

गुमला : – गुमला उपायुक्त एवं अभिहित अधिकारी-सह-अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी गुमला के संयुक्त निर्देश पर जिले के टोटो, घाघरा एवं बिशुनपुर क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा मानकों एवं जनस्वास्थ्य से जुड़े नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग एवं तंबाकू निषेध टीम द्वारा विशेष संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी एवं तंबाकू निषेध पदाधिकारी वंदना स्मिता ने किया।

अभियान के दौरान विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों, किराना दुकानों, थोक एवं खुदरा विक्रेताओं की सघन जांच की गई। निरीक्षण में कुछ दुकानों में खाद्य पदार्थों में स्वास्थ्य के लिए हानिकारक अखाद्य (औद्योगिक) रंगों का उपयोग पाया गया। ऐसे खाद्य पदार्थों को तत्काल नष्ट कराया गया तथा संबंधित दुकानदारों को कड़ी चेतावनी देते हुए भविष्य में पुनः अनियमितता पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत कार्रवाई करने की बात कही गई।

जांच के दौरान खाद्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छता, खाद्य पदार्थों के सुरक्षित भंडारण, लाइसेंस एवं पंजीकरण, एक्सपायरी तिथि तथा लेबलिंग संबंधी प्रावधानों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूक करते हुए उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

इसके साथ ही तंबाकू निषेध टीम द्वारा कोटपा अधिनियम, 2003 एवं संशोधित अधिनियम, 2021 के तहत सार्वजनिक स्थलों एवं दुकानों का निरीक्षण किया गया। नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल तीन प्रतिष्ठानों पर 1000 रूपये का अर्थदंड लगाया गया तथा तंबाकू उत्पादों की बिक्री एवं प्रदर्शन संबंधी नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

अभियान के क्रम में विकास भारती, बिशुनपुर एवं कस्तूरबा गाँधी बालिका आवासीय विद्यालय, बिशुनपुर का भी निरीक्षण किया गया। विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों के 100 मीटर की परिधि में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध संबंधी प्रावधानों की जांच की गई तथा आसपास के दुकानदारों को नियमों की जानकारी देते हुए सख्त अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे केवल मानकयुक्त एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थों का उपयोग करें तथा खाद्य मिलावट, अखाद्य रंगों के प्रयोग या खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन की सूचना विभाग को दें। विभाग ने स्पष्ट किया कि जनस्वास्थ्य की सुरक्षा एवं उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए इस प्रकार के निरीक्षण एवं छापेमारी अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।

राम भक्तों के लिए

सिसई में धार्मिक आस्था को ठेस पहुँचाने की कोशिश देवी मण्डप में असामाजिक तत्वों द्वारा पिंड क्षतिग्रस्त, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

0

गुमला (ब्यूरो प्रमुख ) – गणपत लाल चौरसिया

गुमला : – गुमला जिला अंतर्गत स्थित सिसई थाना क्षेत्र के सिसई बस्ती में एक प्रतिष्ठित देवी मण्डप में अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा पवित्र पिंड को क्षतिग्रस्त करने का गंभीर मामला प्रकाश में आया है। इस घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। धार्मिक आस्था को चोट पहुँचाने के इस कृत्य के बाद सिसई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड संख्या 72/26 दर्ज करते हुए, उक्त मामले की छानबीन में जुट गई है।इधर साफ-सफाई के दौरान खुलासा हुआ की सिसई बस्ती के शारदा रोड निवासी रोहित कुमार शर्मा पिता राजकिशोर प्रसाद शर्मा, ने इस संबंध में सिसई थाना में एक लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है, उक्त आवेदन में उन्होंने बताया है की सिसई बस्ती के विनी बगान – लागरन के पास स्थित देवी मण्डप हिंदू धर्मावलंबियों की गहरी आस्था का केंद्र है, जिसकी देखरेख ग्रामीणों के सहयोग से प्रतीक शर्मा द्वारा की जाती है, गत 10 जून 2026 को सुबह करीब 11:00 बजे जब हमेशा की तरह मंदिर की साफ-सफाई और धोने का कार्य किया जा रहा था, तब देखा गया कि मंदिर में स्थापित देवी माँ के प्रतीक सात पिंडों में से एक पिंड को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया है, उक्त खबर स्थानीय ग्रामीणों और युवाओं के बीच में फैली, मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए।मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में जांच,*सिसई में धार्मिक आस्था को ठेस पहुँचाने की कोशिश देवी मण्डप में असामाजिक तत्वों द्वारा पिंड क्षतिग्रस्त, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी*

सिसई : गुमला जिले के सिसई थाना क्षेत्र के सिसई बस्ती स्थित एक प्रतिष्ठित देवी मण्डप में अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा पवित्र पिंड को क्षतिग्रस्त करने का गंभीर मामला प्रकाश में आया है। इस घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। धार्मिक आस्था को चोट पहुँचाने के इस कृत्य के बाद सिसई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड संख्या 72/26 दर्ज कर ली है और मामले की छानबीन में जुट गई है।साफ-सफाई के दौरान हुआ खुलासा प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिसई बस्ती के शारदा रोड निवासी रोहित कुमार शर्मा पिता राजकिशोर प्रसाद शर्मा, उम्र 41 वर्ष ने इस संबंध में सिसई थाना में एक लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन में बताया गया है कि सिसई बस्ती स्थित विनी बगान/लागरन के पास स्थित देवी मण्डप हिंदू धर्मावलंबियों की गहरी आस्था का केंद्र है, जिसकी देखरेख ग्रामीणों के सहयोग से प्रतीक शर्मा द्वारा की जाती है।बीते 10 जून 2026 को सुबह करीब 11:00 बजे जब हमेशा की तरह मंदिर की साफ-सफाई और धोने का कार्य किया जा रहा था, तब देखा गया कि मंदिर में स्थापित देवी माँ के प्रतीक सात पिंडों में से एक पिंड को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। जैसे ही यह खबर स्थानीय ग्रामीणों और युवाओं के बीच फैली, मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए और उक्त मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और पुलिस प्रशासन को सूचित किया गया, उक्त सूचना मिलते ही सिसई थाना पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए, सिसई थाना पुलिस अपने दल बल के साथ और प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में उक्त पूजा स्थल का निरीक्षण किया गया, जहाँ देवी माँ का पिंड क्षतिग्रस्त पाया गया। प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है की किसी अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा जानबूझकर उक्त क्षेत्र का माहौल बिगाड़ने और धार्मिक सौहार्द को ठेस पहुँचाने के उद्देश्य से इस कुकृत्य को अंजाम दिया गया है। ग्रामीणों के साथ विचार-विमर्श और आंतरिक स्तर पर छानबीन करने के कारण थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराने में एक दिन का विलंब हुआ।सिसई थाना प्रभारी ने उक्त मामले को अत्यंत गंभीरता और गहराई से लेते हुए दिनांक 11 जून 2026 को कांड संख्या 72/26 दर्ज कर लिया है। यह मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा 298 के तहत दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी के निर्देशानुसार सब-इंस्पेक्टर अजय कुमार को इस पूरे मामले का अनुसंधान करता नियुक्त किया गया है। पुलिस प्रशासन ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की है और आश्वासन दिया है कि माहौल खराब करने वाले दोषियों को जल्द से जल्द चिन्हित कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium