17.1 C
Ranchi
Wednesday, November 11, 2026
Advertisement
Home Blog Page 574

भारतीय वायु सेना ने अविवाहित भारतीय पुरुष उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं

0

गुमला : – भारतीय वायु सेना ने अविवाहित भारतीय पुरुष उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं जो उत्कृष्ट खिलाड़ियों के रूप में भर्ती परीक्षण में शामिल होना चाहते हैं। यह भर्ती परीक्षण 18-20 सितंबर 2024 से आयोजित किए जाएंगे।

(भारतीय वायु सेना में चयन ‘निष्पक्ष और पारदर्शी’ है, और केवल मेरिट के आधार पर होता है। किसी भी चरण में किसी को भी चयन या भर्ती के लिए रिश्वत देने की आवश्यकता नहीं है। उम्मीदवारों को अनुचित व्यक्तियों के झांसे में नहीं आना चाहिए जो खुद को भर्ती/चयन एजेंट बताते हैं)।

भारतीय वायु सेना ने ‘अग्निपथ योजना’ के तहत अग्निवीरवायु की भर्ती के लिए नई एचआर पद्धति शुरू की है, जिसका उद्देश्य देश के युवाओं को चार साल की अवधि के लिए सैन्य जीवन का अनुभव करने का अवसर प्रदान करना है। इस योजना के तहत, भारतीय वायु सेना ने 18-20 सितंबर 2024 से आयोजित होने वाले भर्ती परीक्षण के लिए अविवाहित भारतीय पुरुष उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

ऑनलाइन पंजीकरण 20 अगस्त 2024 को 10:00 बजे से शुरू होगा और 29 अगस्त 2024 को 17:00 बजे तक चलेगा। केवल ऑनलाइन पंजीकृत आवेदनों को स्वीकार किया जाएगा।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

झारखंड मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना के संबंध में विशेष जानकारी।

0

गुमला – झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना” से संबंधित जानकारियों के प्रति गुमला जिले के नागरिकों/लाभुकों में कुछ भ्रांतियाँ है। ऐसी सूचनाएँ क्षेत्र से प्राप्त हो रही है। इन भ्रांतियों को दूर करने के लिए प्रायः पूछे जाने वाले प्रश्नों (FAQ) की सूची उत्तर के साथ निम्न प्रकार से हैं।

प्रायः पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ) :-

प्रश्नः क्या “झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना” 02-03 माह में बंद हो जायेगी ?

उत्तरः नहीं। यह सतत् चलने वाली योजना है। इस योजना का लाभ लेने वाली महिलाओं को 50 साल के उम्र तक प्रत्येक माह के 15वीं तारीख तक बैंक खाते के माध्यम से सम्मान राशि 1000/- रू० का भुगतान किया जायेगा।

प्रश्नः झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ किसको मिलेगा ?

उत्तरः झारखण्ड राज्य की महिलायें जिनकी आयु 21 वर्ष पूर्ण हो गई हो तथा 50 वर्ष से कम की हो।

प्रश्नः क्या 21 वर्ष से कम उम्र की महिलाओं को लाभ मिलेगा ?

उत्तरः 21 वर्ष पूर्ण होते ही इस योजना लाभ प्रदान किया जायेगा। इसके लिए आंगनबाड़ी केन्द्र स्तर पर संभावित लाभुकों की सूची भी तैयार की जायेगी।

प्रश्नः इस योजना का लाभ किसको नहीं मिलेगा ?

उत्तरः वैसी महिलायें जो झारखण्ड की नहीं है, जिनका परिवार आयकर जमा करता है, स्वयं या उनके पति अथवा उनके पिता (अविवाहित महिला के संदर्भ में) सरकारी एवं सार्वजनिक क्षेत्र में स्थायी/नियमित/संविदा/मानदेय पर नियोजित एवं कार्यरत हों अथवा सेवानिवृत्ति के उपरांत पेंशन / पारिवारिक पेंशन पा रहे हों। EPF खाताधारी हों।

प्रश्न : वृद्धापेंशन/विधवा पेंशन/दिव्यांग पेंशन/अन्य पेंशन योजना का लाभ ले रही हों। आवेदन फॉर्म कहाँ से मिलेगा ?

उत्तरः आवेदन फॉर्म आंगनबाड़ी केन्द्र अथवा प्रखण्ड विकास पदाधिकारी/अंचल अधिकारी के कार्यालय से निःशुल्क मिलेगा। आवेदन फॉर्म भरने से लेकर सम्मान राशि के भुगतान तक सारी प्रकिया निःशुल्क है।

प्रश्नः आवेदन फॉर्म भरने के लिए कौन सा कागजात चाहिए ?

उत्तरः आवश्यक कागजात-

(क) आधार कार्ड

(ख) राशन कार्ड (पिता का भी राशन कार्ड मान्य है)

(ग) बैंक खाता का पासबुक

(घ) स्व-घोषणा पत्र

(ड.) एक पासपोर्ट साईज फोटो।

प्रश्न: आवेदन फॉर्म को कहाँ जमा करना होगा ?

उत्तर: (क) ग्रामीण क्षत्रों में- नजदीकी प्रज्ञा केन्द्र अथवा प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के कार्यालय में।

(ख) शहरी क्षेत्रों में – नजदीकी प्रज्ञा केन्द्र अथवा अंचल अधिकारी के कार्यालय में।

प्रश्नः आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद क्या मिलेगा ?

उत्तरः आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद पावती रसीद मिलेगा जिसपर पोर्टल से निर्गत पावती क्रमांक भी अंकित होगा।

पोर्टल पर ऑनलाइन होते ही लाभुक के मोबाईल नम्बर पर माननीय मुख्यमंत्री, झारखण्ड का एक SMS भी प्राप्त होगा।

प्रश्नः स्वीकृति की जानकारी कैसे मिलेगी ?

उत्तरः स्वीकृति के तुरन्त बाद माननीय मुख्यमंत्री, झारखण्ड का एक SMS लाभुक के मोबाईल नम्बर पर स्वीकृति की जानकारी भेजी जायेगी। उसके बाद स्वीकृति आदेश पत्र भी दिया जायेगा।

प्रश्नः सम्मान राशि कब से मिलेगा ?

उत्तरः स्वीकृति माह से ही 1000/- रू० की सम्मान राशि लाभुक के बैंक खाते में भेजी जायेगी।

प्रश्नः बैंक खाता में राशि आने की सूचना कैसे मिलेगी ?

उत्तरः बैंक खाता में सम्मान राशि भेजते ही माननीय मुख्यमंत्री, झारखण्ड का एक SMS लाभुक के मोबाईल नम्बर पर प्राप्त होगा।

प्रश्नः वैसी महिलाऐ जिनकी उम्र 50 वर्ष पूर्ण हो जायेगी, क्या उनको लाभ नहीं दिया जायेगा ?

उत्तरः 50 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाली महिलाओं को विभाग द्वारा संचालित “मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना” के तहत लाभ प्रदान किया जायेगा।

प्रश्नः कोई कर्मी/व्यक्ति इस योजना का लाभ दिलाने के लिए पैसे की मांग करता है, तो कहाँ शिकायत करेंगे ?

उत्तरः विभाग के टोल फ्री नम्बर 18008900215 पर तत्काल शिकायत दर्ज करायी जा सकती है।

इसके अतिरिक्त प्रखण्ड विकास पदाधिकारी/अंचल अधिकारी/सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा/अनुमण्डल पदाधिकारी/उप विकास आयुक्त/उपायुक्त को भी शिकायत की जा सकती है।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

देवों के देव श्री श्री 108 श्री महादेव जी के विभिन्न शिवालयों में उमड़ी भीड़, भक्तजनों ने किया जलाभिषेक।

0

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत स्थित बसिया प्रखंड में सावन पूर्णिमा के अवसर पर प्रखंड के बिभिन्न शिवालयों में मंगलवार को सोमवार सुबह से ही पूजा अर्चना के लिए लोगों कि भीड़ देखने को मिला।प्राचीन मंदिर महादेव कोणा में लगने वाले मेले में भी लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा जहाँ महादेव कोणा पूजा सामिति द्वारा आयोजित अखंड हरि कीर्तन का समापन किया गया वहीं सोमवार को यहाँ रंगारंग संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया मौके पर मुख्य अतिथी पूर्व विधायक दिनेश उरांव ने अखंड हरिकीर्तन में शामिल हुए।साथ ही मंदिर में पूजा अर्चना कर सुख शांति की कामना की।वही झमाझम वारिश के बीच भी मेले में भारी भीड़ देखा गया। वहीलोगों ने संस्कृतिक कार्यक्रम का भरपूर लुप्त उठाया।कार्यक्रम को सफल बनाने में सतीस साहु संजय साहु अनिल गुप्ता राजकुमार गुप्ता शुशील होता गौरीशंकर चौधरी दिलीप साहु अमित साहु किस्टों प्रसाद नवीन सिंह बिजय सिंह राजकुमार सिंह बिनोद भगत रमा शंकर पांडेय सहित ग्रामीणों की महत्वपूर्ण भूमिका रही

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

तीन मोटरसाइकिल चोरों को, चोरी के मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर और न्यायालय एवं मीडिया के समक्ष‌ प्रस्तुत कर गुमला जेल भेज दिया गया हैं।

0

गुमला – गुमला अनुमंडल पदाधिकारी सुरेश प्रसाद यादव ने अपने कार्यालय कक्ष में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर बताया की 14 अगस्त 2024 को सिसई थाना क्षेत्र के बाजारटांड़ तालाब स्थित जागृति अस्पताल परिसर से एक सफेद लाल रंग के पल्सर आर .एस. 200 मोटरसाइकिल नंबर , जे. एच.1 डी.आर.8928 को अज्ञात अपराधकर्मी लें उड़े, से संबंधित उक्त आरोप में सिसई थाना कांड संख्या ‌90/2024 धारा 303( 2 ) बी.एन.एस. दर्ज की गई, और उच्च पदाधिकारी गुमला जिला पुलिस अधीक्षक ( गुमला जिला पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह ) महोदय और मुझे ( अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरेश प्रसाद यादव ) सूचना दी गई, गुमला जिला पुलिस अधीक्षक महोदय के दिशा निर्देश पर एक छापामारी दल का गठन किया गया जिसमें सिसई थाना प्रभारी संदीप कुमार यादव के नेतृत्व में पुअनि प्रमोद कुमार‌ अनुसंधान करता , पुअनि आशीष कुमार , पुअनि अजय कुमार रिजर्व गार्ड हवलदार निमन उरांव तथा और आरक्षी नरेंद्र सरदार के सहयोग से उक्त कांड का अनुसंधान के क्रम में सीसीटीवी कैमरा के फूटेज और तकनीकी अनुसंधान एवं गुप्त सूचनाओं के आधार पर उक्त कांड में सिलेक्ट अपराध कर्मियों को चिन्हित करते हुए लोहरदगा थाना स्थित गौस नगर कुतमा निवासी 20 वर्षीय जाहिद अंसारी ( पिता – स्व० बशीर अंसारी ) तथा 20 वर्षीय जमील अंसारी ( पिता – इदरीश अंसारी ) और सिसई थाना स्थित भदौली ग्राम निवासी 22 वर्षीय गौतम कुमार रवि ( पिता – विनोद रवि ) समय पर दबोच लिया गया और उनके निशानदेही पर चोरी किए गए उक्त मोटर साइकिल को दुर्गाबाड़ी लेन लोहरदगा , के एक झोपड़ी से बरामद किया गया , जबकि उक्त मोटरसाइकिल चोरी कांड के मास्टरमाइंड 26 वर्षीय सरफराज अंसारी ( पिता – एजाज अंसारी ) जो अभी पुलिस के गिरफ्त से फरार है, उक्त दोनों आरोपी सिसई थाना स्थित रहमत नगर के निवासी हैं , उक्त तीनों मोटरसाइकिल चोर अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तारी कर सिसई थाना लाया गया , और आवश्यक कानूनी कार्रवाई एवं अवश्य पूछताछ के बाद उक्त तीनों मोटरसाइकिल चोरों को न्यायालय और मीडिया के समक्ष‌ प्रस्तुत कर गुमला जेल भेज दिया गया हैं।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा 24 अगस्त को बापू वाटिका के समक्ष झारखंड की डेमोग्राफी को बचाने का संकल्प लेंगे : पुष्कर महतो

0

आंदोलनकारियों को 50-50 हजार की पेंशन राशि से आखिर क्यों वंचित किया जा रहा है…सरकार जवाब दे…!

रांची : झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक एवं प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने कहा कि 24 अगस्त को झारखंड आंदोलनकारी अपने संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए जी जान से अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करेंगे और झारखंड आंदोलनकारियों को अपनी अलग पहचान और झारखंड की डेमोग्राफी को बचाने की लड़ाई लड़ने का संकल्प लेंगे. श्री महतो सोमवार को चुटिया के ढुमसा टोली स्थित  स्व. सुशील कच्छप के आवास पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उक्त बातें कही. उन्होंने बताया कि 24 अगस्त को रांची के मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका के समक्ष हजारों की संख्या में झारखंड आंदोलनकारी गण अपने अधिकारों एवं झारखंड अलग राज्य के मूल्यों की रक्षा का संकल्प सभा में भाग लेंगे.

‘राज्य में समता जजमेंट अभी तक लागू नहीं हुआ?’

उन्होंने कहा कि सीएनटी, एसपीटी एक्ट, पेसा कानून, पांचवी अनुसूचित क्षेत्र, परंपरा एवं व्यवस्था को बचाने का है. राज्य में समता जजमेंट लागू करना एवं 26 परसेंट रॉयल्टी का अधिकार आदिवासियों को दिलाना, संविधान की धारा 39बी के तहत प्राकृतिक संसाधनों पर झारखंडियों पर अधिकार दिलाने का है. उन्होंने कहा कि राज्य बनने के 23 वर्षों के बाद भी झारखंड आंदोलनकारियों को राजकीय मान सम्मान, अलग पहचान, रोजी-रोजगार, नियोजन की गारंटी 100 फ़ीसद एवं जेल जाने की बाध्यता को समाप्त करते हुए सभी आंदोलनकारियों को समान रूप से सम्मान पेंशन राशि 50-50 हजार रुपया सरकार द्वारा नहीं दिया जाना दुर्भाग्य की बात है.

झारखंड में नियोजन की गारंटी को लेकर करो या मरो की स्थिति : जितेंद्र सिंह

मौके पर उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि झारखंड की आवाज को अब नहीं दबाया जा सकता. आंदोलनकारियों के समक्ष अपनी अलग पहचान, रोजी रोजगार एवं नियोजन की गारंटी को लेकर करो या मारो की स्थिति है. झारखंड के विकास के नाम पर पलायन एवं विस्थापन झारखंडियों को हाशिये पर पहुंचा दिया है. इसलिए 24 अगस्त को झारखंड के आंदोलनकारी बड़ी संख्या में अपने परंपरागत अस्त्र-शस्त्र, वेशभूषा ,वाद्य यंत्रों के साथ आएंगे और एक उलगुलान और का आगाज करेंगे. इस कार्यक्रम में हमारे संस्थापक पुष्कर महतो मुख्य वक्ता होंगे. केंद्रीय संयोजिका श्रीमती सरोजिनी कच्छप ने कहा कि हमलोगों ने अपने संघर्ष, त्याग और कुर्बानियां देकर झारखंड राज्य लिया है. आज झारखंड में हमारे बाल बच्चों का सबसे पहला हक अधिकार रोजी रोजगार नियोजन पर होना चाहिए, लेकिन हमारे बच्चे दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं,  इसे हम कदापि बर्दाश्त नहीं करेंगे.

झारखंड लूटखंड में तब्दील हो गया है : रोजलीन तिर्की

दक्षिण छोटानागपुर प्रजामंडल की अध्यक्ष श्रीमती रोजलीन तिर्की ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों के अनुरूप नहीं बना है, बल्कि झारखंड लूटखंड में तब्दील हो गया है. हमारा पूरा झारखंडी समाज देश ही नहीं पूरी  दुनिया में बदनाम हो रहा है. हमारी पहचान व हमारे खतियान को मिटाने की साजिश रची जा रही है. हमारे अधिकारों का  हमले किए जा रहे हैं. ऑनलाइन लगान रसीद के माध्यम से हम झारखंडियों को उजाड़ने की कोशिश हो रही है.ऐसे में हम चुप नहीं रह सकते. हम लड़े थे और अपने व बाल बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए लड़ेंगे. 24 अगस्त को सभी आंदोलनकारी गोलबंद होकर अपने संवैधानिक अधिकारों की रक्षा की आवाज बुलंद करेंगे.
राम भक्तों के लिए

जमीन लूट से बचने के लिये बंधु तिर्की 28 अगस्त को बापू वाटिका के समक्ष धरना देंगे, कई मौजों का दौरा भी किया, जमीनी स्थिति की ली जानकारी

0
रांची : पूर्व मंत्री एवं झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने श्री तिर्की ने सोमवार को सिमलिया, दिउसुध, बजरा, तिलता, कमड़े, फुटकल टोली, पंडरा आदि मौजे का गहन दौरा कर वहां के रैयतों के अलावा सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ताओं, ग्रामीणों के साथ ही वहां के समाज के अगुआ लोगों से बातचीत कर  जमीनी स्थिति की जानकारी ली. श्री तिर्की ने कहा कि उन तत्वों पर अंकुश लगाना बहुत ज्यादा जरूरी है जो जमीन के अवैध धंधे में संलिप्त हैं और सीएनटी एक्ट जैसे कानून की धज्जियां उड़ाकर न केवल गैरमजरुआ बल्कि आदिवासियों के सांस्कृतिक, धार्मिक और सामाजिक महत्व की भूमि की भी बेरोकटोक खरीद-बिक्री कर रहे हैं. वरिष्ठ नेता ने कहा कि जमीन को लूट से बचाने के लिये एक प्रभावी चरणबद्ध आंदोलन की जरूरत है. श्री तिर्की ने कहा कि अपनी मांगों पर जोर डालने के लिये अगले 28 अगस्त को मोरहाबादी मैदान में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष बापू वाटिका में धरना दिया जायेगा।

ये लोग थे शामिल

उन्होंने कहा कि झारखण्ड को चाहने वाले और जल, जंगल, जमीन की बात करनेवाले उन सभी लोगों को सामने आने की जरूरत है जो, झारखण्ड को जमीन लूट और इसके कारण पैदा होनेवाले विस्थापन और पलायन जैसी विकट समस्याओं से निजात दिलाना चाहते हैं. इस अवसर पर मुख्य रूप से संजय तिर्की, मुखिया प्रतिनिधि, सुनील तिर्की पूर्व मुखिया, संजय तिर्की, पूर्व मुखिया, शिवा कच्छप अध्यक्ष केंद्रीय सरना संघर्ष समिति, समाजसेवी अलबिन लकड़ा, सुका उरांव, सुनील टोप्पो पूर्व पार्षद, राजेश लिंडा, मुन्तजिर खान, लालू खलखो, ग्राम प्रधान, सिद्धांत तिर्की, मदरा पहान, पीटर कच्छप, जूवेल कुजुर, सुनील गाड़ी, शिव उरांव, मुख्य रूप से उपस्थित थे,
राम भक्तों के लिए

सफलता पूर्वक आयोजित हुई चौकीदार नियुक्ति की लिखित परीक्षा

0

80% परीक्षार्थी हुए परीक्षा में शामिल

गुमला: जिले के 18 परीक्षा केंद्रों में रविवार को ग्रामीण चौकीदार नियुक्ति की लिखित परीक्षा सफलता पूर्वक संपन्न हुई। यह परीक्षा पूर्वाह्न 11:00 बजे 12:30बजे तक आयोजित हुई।

बताया गया कि 226 पदो के लिए कुल 12,290 परीक्षार्थी ने फॉर्म भरा था जिनमें से कुल 10897 परीक्षार्थी (80%) परीक्षा में शामिल हुए।

इससे पूर्व उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर परीक्षा केंद्रों में स्टैटिक दंडाधिकारी, गश्ती एवं उड़न दस्ता दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी।

आज कुल 18 परीक्षा केंद्रों में परीक्षा का आयोजन हुआ जो निम्न प्रकार से हैं, संत इग्नासियुस उच्च विद्यालय, गुमला, लुथरन उच्च विद्यालय, गुमला, उर्सुलाईन कॉन्वेंट बालिका उच्च विद्यालय, गुमला,संत पात्रिक उच्च विद्यालय, गुमला, एस० एस० बालिका उच्च विद्यालय, गुमला, एस० एस० +2 उच्च विद्यालय, गुमला, राजकीय उच्च विद्यालय, करंजटोली, गुमला, संत अन्ना उच्च विद्यालय, दाउदनगर, पुग्गु, गुमला, महिला महाविद्यालय पुग्गु, गुमला, राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय, अरमई, गुमला, राजकीयकृत उच्च विद्यालय, टोटो, गुमला, राजकीयकृत +2 उच्च विद्यालय, मुरकुण्डा, गुमला,पॉलटेकनीक कॉलेज चण्डाली, गुमला,कार्तिक उराँव महाविद्यालय, गुमला, डॉन बोस्को स्कूल, गुमला,नोट्रेडेम स्कूल बरटोली, गुमला,राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय, सिलम, रायडीह। जय किसान उच्च विद्यालय माँझाटोली, रायडीह।

परीक्षा के सफल आयोजन के लिए परीक्षा केन्द्रों के चारों ओर 100 मीटर की परिधि तक धारा-163 के अन्तर्गत प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए निषेधाज्ञा लागू किया गया था।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

मात्र 5 घंटे के अंदर अपरहित बच्चे को कुशल बरामद कर अपहरण करता को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजने में पुलिस सफल 

0

अपहरण करता 10 लख रुपए की फिरौती की मांग कर रहा था और फिरौती नहीं देने पर , उक्त मासूम बच्चे को जान मारने की धमकी भी दे रहा था।

उक्त सफलता के लिए जनप्रतिनिधियों और आम ग्रामीणों द्वारा संबंधित समस्त पुलिसकर्मियों को शाबाशी दी जा रही है।

गुमला जिला अंतर्गत स्थित दानपुर गांव से जरडा डांडटोल निवासी एक मात्र 6 वर्षीय मासूम अल्फोस तिर्की ( पिता शैलेंद्र तिर्की ) जो अपनी नानी , मेरी सुषमा केरकेट्टा के घर चैनपुर थाना स्थित रामपुर हॉस्पिटल के पास रहकर संत अन्ना मध्य विद्यालय चैनपुर स्कूल के वर्ग प्रथम ( पहला ) का छात्र है। वह शनिवार को स्कूल छुट्टी के बाद 12:30 बजे घर आ रहा था। इसी क्रम में रामपुर महुआ टोली निवासी आलोक कुमार नाग ने मासूम बच्चे  का अपहरण कर उसकी नानी मेरी सुषमा केरकेट्टा से फिरौती के नाम पर दस लाख की की मांग करने लगा। फिरौती नहीं देने पर मासूम बच्चे की हत्या करने की धमकी दे रहा था। तब उसके पिता शैलेंद्र तिर्की एवं परिजनों द्वारा घटना की सूचना चैनपुर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही चैनपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुये, गहराई से पूछताछ और छानबीन शुरू कर दी। मात्र 5 घंटे के अंदर चैनपुर पुलिस ने अपहरण-करता आलोक कुमार नाग को चैनपुर थाना स्थित पारिस टोंगरी के समक्ष धरदबोचा और अल्फोस तिर्की को सकुशल बरामद कर लिया। अपहरण-करता आलोक कुमार नाग को विधिवत गिरफ्तारी करते हुए उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर गुमला जेल भेज दिया है।

News – गनपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

BIG BREKING NEWS : चंपई सोरेन दिल्ली पहुंचे, थामेंगे भाजपा का दामन…! बेटा बाबूलाल चार दिन से जमे हैं दिल्ली में

0
नारायण विश्वकर्मा

चंपई के साथ उनके करीबी चंचल गोस्वामी और उनके पीए टुनटुन दुबे शामिल हैं, दशरथ गगराई और समीर मोहंती ने भाजपा के जाने की खबर का खंडन किया

रांची : झारखंड में सियासी हलचल के बीच एक बड़ी खबर आई है कि कोल्हान टाइगर के नाम से मशहूर और झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन झामुमो से नाता तोड़ कर बहुत जल्द भाजपा का दामन थामने के लिए रविवार को दिल्ली पहुंच चुके हैं. शनिवार को चंपई सोरेन कोलकाता के होटल पार्क में रुके थे. कोलकाता से ही सुबह वह एयर इंडिया के फ्लाइट नं- 0769 से दिल्ली निकल गए हैं. शनिवार की रात से ही उनका पर्सनल मोबाइल का स्विच ऑफ बता रहा था. यह भी जानकारी मिली है उनका बेटा बाबूलाल सोरेन पिछले चार दिन से दिल्ली में जमे हुए हैं. विश्वस्त सूत्रों के हवाले से मिली खबर के अनुसार चंपई सोरेन के भाजपा में जाने की अटकलों पर आज रात तक विराम लग सकता है. बताया गया कि चंपई सोरेन के पूर्व प्रेस सलाहकार चंचल गोस्वामी और पीए टुनटुन दुबे उनके साथ दिल्ली पहुंचे हैं. इससे पूर्व यह खबर थी कि झामुमो के विधायक दशरथ गगराई और समीर मोहंती भी चंपई के साथ दिल्ली गए हैं. लेकिन दोनों ने मीडिया में भाजपा में जाने की किसी भी खबर का खंडन कर दिया है. दशरथ गगराई ने बाकायदा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भाजपा में जाने की अटकलों का खारिज कर दिया है, वहीं समीर मोहंती ने मीडिया में बयान देकर खंडन किया है. इसके अलावा रामदास सोरेन, चमरा लिंडा के अलावा लोबिन हेेेम्ब्रम भाजपा ज्वाइन कर सकते हैं. एक बड़ी खबर यह भी मिल रही है कि और भी कई अन्य विधायक भाजपा मैनेजरों के संपर्क में हैं. कहा जा रहा है कि चंपई को सीएम बनाने की डील होने के बाद ही चंपई ने भाजपा में शामिल होने की बात स्वीकारी है. इस समय दिल्ली में अलग-अलग फ्लाइट से अन्य झामुमो विधायक दिल्ली पहुंचे हैं.

कोलकाता के होटल पार्क में रूके भाजपा के मैनेजरों ने सब इंतजाम किया था,वहीं मिले हिमंता-चंपई व शुवेंदु..! 

सूत्र बताते हैं कि असम के सीएम हिमंत विस्व सरमा कल रांची में चंपई सोरेन के भाजपा में जाने की चर्चा पर कुछ भी कहने से इंकार किया था. वही चंपई भी मीडिया के समक्ष स्पष्ट बताने में आनाकानी कर रहे थे. सूत्र बताते हैं कि एक रणनीति के तहत कोलकाता में ऑपरेशन लोटस से जुड़े भाजपा के मैैैैैैैनेजर कोलकाता के होटल पार्क में रूके हुए थे. वहां सुवेंदु अधिकारी से भी चंपई ने मुलाकात की। वहीं हिमंता विस्व सरमा और चंपई सोरेन की मुलाकात हुई. इसके बाद दिल्ली जाने का कार्यक्रम तय हुआ. मीडिया से पीछा छुुुुुड़ाने के लिए यह सब इतना गुपचुप तरीके से हुआ कि झामुमो के मैैैैैैैनेजरों को भी इसकी भनक तक नहीं लग पाई. कोलकाता के होटल पार्क में ही भाजपा के मैनेजरों द्वारा सब इंतजाम किया गया था.  वहीं दो दिन पूर्व झामुमो से निष्कासित विधायक लोबिन हेंम्ब्रम रांची में चंपई सोरेन के आवास पर मिले थे, तभी उनके भाजपा जाने की अटकलों की चर्चा शुरू हो गई थी. लोबिन का चंपई के आवास पर मिलना भी भाजपा की रणनीति का हिस्सा थी.  बता दें कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरायकेला स्थित भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम से मंत्री चंपई सोरेन ने अपने संबोधन के दौरान एक बार भी हेमंत सोरेन का जिक्र नहीं किया और न ही उन्होंने भाजपा की आलोचना की। उन्होंने सिर्फ अपने मुख्यमंत्रित्व कार्यकाल की उपलब्धियों का बखान किया जिसके बाद राजनीतिक गलियारे में अटकलें तेज हो गई थी। चंपई सोरेन फरवरी 2024 में झारखंड के मुख्यमंत्री बने थे। हेमंत सोरेन के गिरफ्तार होने के बाद पार्टी ने उन्हें राज्य की कमान सौंपी थी, लेकिन जब हेमंत सोरेन बाहर आए तो जुलाई महीने में चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री पद छोड़ना पड़ा और हेमंत सोरेन ने फिर से सीएम पद संभाला।

राम भक्तों के लिए

मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना को लेकर प्रखंड के सभी डीलरों के साथ किया बैठक

0

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत स्थित घाघरा प्रखंड विकास कार्यालय के सभागार में मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना को लेकर शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी दिनेश कुमार की अध्यक्षता में जन वितरण प्रणाली के सभी डीलरों के साथ बैठक किया गया । इस बैठक के पूर्व भी सभी डीलरों के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी में बैठक कर सभी राशन डीलरों को प्रत्येक दिन काम से कम मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना कभी आवेदन जमा करने का निर्देश दिया गया था । परंतु 5 दिन बाद सभी बोलेरो द्वारा डीलरों द्वारा मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना का मात्र 22 आवेदन ही प्राप्त हुआ। जिससे प्रखंड विकास पदाधिकारी में नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी डीलरों को डोर टू डोर सर्वे कर दो दिनों के अंदर कम से कम 20 आवेदन जमा करने का सख्त निर्देश दिया । ताकि सरकार के इस महत्वाकांक्षी योजना से सभी योग्य महिलाओं को लाभान्वित किया जा सके । मौके पर कंप्यूटर ऑपरेटर प्रमोद कुमार, शीतल कुमार, जन वितरण प्रणाली के डीलर शिशर शर्मा, रामप्रसाद साहू, वीना देवी, राजेंद्र महतो सहित प्रखंड के सभी डीलर उपस्थित थे।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium