17.1 C
Ranchi
Wednesday, November 11, 2026
Advertisement
Home Blog Page 575

समाज , जिला एवं प्रदेश की शांति और खुशहाली के लिए रुद्राभिषेक

0

गुमला जिला अंतर्गत स्थित डुमरी के बाबा टांगीनाथ धाम में शिव मंदिर के प्रांगण में शनिवार को टांगीनाथ धाम समिति के तत्वधान में धूम धाम के साथ रुद्राभिषेक अनुष्ठान का आयोजन किया गया ।लोहरदगा से आये हुए स्वामी मिथलेश पाठक के द्वारा विधिविधान के साथ पूजा की गई।स्वामी ने कहा कि श्रावण मास में पूरे विश्व के कल्याण के लिए रुद्र पूजा व रुद्राभिषेक करना अति फलदायी होता है रूद्र पूजा भारत की एक प्राचीन पद्धति है जिसका अनुसरण युगों युगों से किया जा रहा है सावन में शिवस्तुति का एक विशेष महत्व है । सावन का पूरा महीना शिव का है उसमे शामिल होने मात्र से सभी कष्टों का निवारण होता है । पूजा के दौरान लिए गए हमारे संकल्प हमारी इच्छा के अनुरूप भगवान रुद्र ज़रूर पूरा करते है ।

स्वामी ने कहा जब हम वैदिक मंत्रों का जाप करते है तो वातावरण में एक बड़े स्तर पर परिवर्तन लाते है इसलिए रुद्राभिषेक युग युगांतर से हमारे जीवन के भले के लिए आयोजित किए जाते है।एसडीपीओ अमिता लकड़ा ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य मानव कल्याण समाज में शांति बनी रहे देश की सुख समृद्धि वातावरण की शुद्धि के लिए किया जाता रहा है।समिति के लोगो के द्वारा रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया है जिससे आस पास के गाँव के लोग भी उत्साहित होकर पूजा में शामिल हुए।कार्यक्रम पूजा से प्रारंभ होकर शिव भजन एवं प्रसाद ग्रहण के साथ संपन्न हुआ।मौक़े पर अनुज कुमार थाना प्रभारी डुमरी , जारी थाना प्रभारी , संजय प्रसाद , बीरेन्द्र प्रसाद जायसवाल , अरबिंद सिंह , रामकृपाल बैगा, विकास प्रसाद , प्रदीप साहू सहित शिव भक्तों ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया ।

News – गनपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

सीएम हेमंत सोरेन ने स्व.चौहान हेम्ब्रम के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की, परिजनों ने सीएम से मुलाकात की

0

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हवलदार स्व. चौहान हेम्ब्रम के परिवार में एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री ने परिजनों से कहा कि जल्द ही अनुकंपा के आधार पर वर्ग 3 या 4 में नियुक्ति के लिए सभी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी. इस निमित्त अधिकारियों के निर्देश दिया जा चुका है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शनिवार को रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हजारीबाग जिला बल के हवलदार स्व. चौहान हेम्ब्रम के परिजनों ने मुलाकात की. मुख्यमंत्री ने हवलदार स्व चौहान हेम्ब्रम की पत्नी जोमोती देवी, पुत्र महेश हेम्ब्रम और पुत्री स्वाति हेम्ब्रम सहित अन्य परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की.

सीएम ने प्रभावित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया

बता दें कि भाजपा इस मामले में दबाव बनाए हुए था कि झारखंड सरकार स्व. चौहान हेम्ब्रम के परिजनों की सुध नहीं ले रही है. लेकिन सरकार ने आखिरकार हवलदार स्व. चौहान हेम्ब्रम के परिजनों को भरोसा दिलाया कि उन्हें हर हाल में न्याय मिलेगा. मुख्यमंत्री ने परिजनों से कहा कि राज्य सरकार की ओर से डीजीपी सहित वरीय पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि दोषी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो.

आश्रित को लगभग 1 करोड़ 29 लाख रुपए दिए जाएंगे

हजारीबाग जिलाबल के हवलदार स्व चौहान हेम्ब्रम के कर्तव्य के दौरान मृत्यु होने के बाद राज्य सरकार द्वारा इनके आश्रित को लगभग 1 करोड़ 29 लाख रुपए दिए जाएंगे. देय राशि इस प्रकार हैं-गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के संकल्प संख्या – 4179 / दिनांक 09.07.24 के आलोक में 60 लाख रुपए क्षतिपूर्ति भुगतान, एसबीआई के माध्यम से किए गए पुलिस सैलरी पैकेज का लाभ 50 लाख रुपए, उपादान की राशि 11 लाख 25 हजार रुपए, उपार्जित अवकाश वेतन 5 लाख 62 हजार 500 रुपए, भविष्य निधि की राशि 1 लाख रुपए, ग्रुप बीमा की राशि 37 हजार रुपए, परोपकारी कोष से आवश्यक वित्तीय सहायता 30 हजार रुपए एवं पारिवारिक पेंशन 9 हजार रुपए मिलेगी. गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन ने भी पीड़ित परिवार से मिलकर सहानुभूति जतायी.

हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापामारी जारी

मालूम हो कि गिरिडीह मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर हजारीबाग में इलाज कराने के दौरान हवलदार चौहन हेंब्रम की हत्या कर फरार हुए आजीवान कारावास का सजायाफ्ता शाहिद अंसारी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. शनिवार को असम के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के झारखण्ड चुनाव प्रभारी हिमंता विस्वा सरमा शनिवार को देवघर हवाई अड्डे से गिरिडीह के बेंगाबाद के विष्णीशरण गांव पहुंचे थे. असम सीएम ने कहा था कि हेमंत सोरेन सरकार का कोई प्रतिनिधि प्रभावित परिवार के पास नहीं पहुंचा है।

राम भक्तों के लिए

जफर इस्लाम ने बंगाल सरकार को आड़े हाथों लिया,कहा-अपराधियों को संरक्षित और पुरस्कृत कर रही ममता  बनर्जी…सत्ता में बने रहने का वो नैतिक अधिकार खो चुकी हैं 

0

रांची : भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व सांसद जफर इस्लाम ने शनिवार को प. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर बड़ा निशाना साधा। जफर इस्लाम प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज की प्रशिक्षु महिला डॉक्टर के साथ सामूहिक दुष्कर्म और फिर जघन्य हत्या की घटना हृदयविदारक है। इससे केवल प. बंगाल ही नहीं, बल्कि देश शर्मसार हुआ है। कहा कि एक तरफ देश आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ रहा है, वहीं देश में ऐसी अमानवीय घटनाएं हमें डराती हैं। उन्होंने कहा कि घटना से भी ज्यादा चिंतनीय राज्य सरकार की नीयत और मंशा की हो रही है। उच्च न्यायालय ने भी इसपर सरकार का ध्यान आकृष्ट करते हुए गंभीर चिंता व्यक्त की है।

‘रिनोवेशन के नाम पर हत्या के साक्ष्य मिटाए गए’

जफर इस्लाम ने कहा कि 36 घंटे की ड्यूटी करने के बाद एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर आराम करने घर जाती है और उसके साथ सामूहिक बलात्कार होता है,फिर ऐसी निर्मम हत्या होती है, जिसका शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। चश्मा का शीशा भी पीड़िता की आंखों में धंस जाता है। कहा कि इतनी वीभत्स घटना के बाद मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को राज्य सरकार द्वारा एफआईआर नहीं कराने का निर्देश देना स्पष्ट करता है कि पूरी घटना को सरकार के संरक्षण में अंजाम दिया गया है। रिनोवेशन के नाम पर दुष्कर्म एवं हत्या के साक्ष्य मिटाए गए। कहा कि एक तरफ बिना एफआईआर कराए साक्ष्य मिटाए जा रहे थे तो, दूसरी ओर जनता की सहानुभूति बटोरने के लिए ममता बनर्जी सीबीआई जांच की बात भी कर रही थी। उन्होंने सवालिया लहजे में पूछा कि आखिर साक्ष्य मिटाने के बाद सीबीआई जांच का आदेश क्यों दिया गया? इतना ही नहीं ममता सरकार ने कॉलेज के प्राचार्य को दंडित करने के बजाए पुरस्कृत किया। तुरंत उनका तबादला दूसरे मेडिकल कॉलेज में कर दिया गया।

‘बलात्कारियों को सजा दिलाने के बजाए ममता बनर्जी उन्हें संरक्षण दे रही है’

उन्होंने कहा कि मार्च निकालकर ममता बनर्जी यह बता रही कि वे सरकार चलाने में सक्षम नहीं है। कहा कि सरकार का काम अपराधियों, बलात्कारियों को सजा दिलाना है लेकिन ममता बनर्जी उनको संरक्षण दे रही है, इसलिए उन्हें सत्ता में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। कहा कि झारखंड और प. बंगाल में अपराधियों को लेकर समानताएं हैं। झारखंड में भी महिलाएं प्रताड़ित हो रही हैं. राज्य में 7 हजार से अधिक बलात्कार की घटनाएं हो चुकी हैं, पर सजा दिलाने में हेमंत सरकार भी विफल रही है। यह सरकार भी अपराधियों को संरक्षण दे रही है। दोनों राज्य सरकार तुष्टिकरण की राजनीति में डूब गई है। जनता की भलाई से कुछ भी लेना देना नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से इस्तीफा देने की मांग की। प्रेसवार्ता में प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक,प्रवक्ता अविनेश कुमार सिंह, सह प्रभारी अशोक बड़ाइक भी उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

18 अगस्त 2024 को चौकीदार नियुक्ति लिखत परीक्षा का आयोजन किया गया है।

0

गुमला – गुमला उपायुक्त के आदेशानुसार निर्गत संयुक्तादेश ज्ञापांक-258 (1) / गो० दिनांक 16.08.2024 द्वारा संसूचित व निदेशित है कि चौकीदार नियुक्ति लिखित परीक्षा का आयोजन दिनांक-18.08.2024 को पूर्वा० 11.00 बजे से अप० 12.30 बजे तक तक होना सुनिश्चित है। तद्‌आलोक में उक्त परीक्षा के सफल संचालन कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सुनिश्चित कराया जाना है।

उक्त आलोक में लोक परिशाँति एवं विधि व्यवस्था के साथ निर्विघ्न, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त परीक्षा के सफल संचालन हेतु राजीव नीरज, अनुमण्डल दण्डाधिकारी, गुमला के निर्देश पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा-163 (पूर्व का दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा-144) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए परीक्षा केन्द्र यथा राजकीय उच्च विद्यालय, करंजटोली, गुमला/एस०एस०बालिका उच्च विद्यालय, गुमला / एस०एस०+2 उच्च विद्यालय, गुमला/नेट्रोडैम स्कूल, गुमला / संत इग्नासियुस उच्च विद्यालय, गुमला/संत पात्रिक उच्च विद्यालय, गुमला/उर्सुलाईन बालिका उच्च विद्यालय, गुमला/डॉन बॉस्को स्कूल, गुमला/महिला महाविद्यालय, पुग्गु/संत अन्ना उच्च विद्यालय दाउद नगर पुग्गु / कार्तिक उराँव महावि

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

युवा आक्रोश रैली द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की आवास का घेराव करेंगी।

0

गुमला – भारतीय जनतापार्टी गुमला ने , युवाओं के हक और रोजगार की लड़ाई झारखंड की अस्मिता की लड़ाई के लिए आगामी 23 अगस्त को भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता युवा आक्रोश रैली में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की आवास का घेराव करेंगे।

इसे सफल बनाने के लिए बिरसा मुंडा एग्रो पार्क में भाजपा गुमला जिला की आवश्यक बैठक युवा मोर्चा अध्यक्ष संदीप प्रसाद की अध्यक्षता में संपन्न हुई ।
जिसमें जिला के नवनियुक्त जिला कमेटी के सभी पदाधिकारी मोर्चा के जिला अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे।

बैठक में मुख्य रूप से भवनाथपुर विधायक सभा के युवा विधायक भानु प्रताप शाही मुख्य रूप से उपस्थित हुए।

सर्वप्रथम आगत अतिथियों द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित का सामूहिक वंदे मातरम गान के साथ बैठक का शुभारंभ किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए भानु प्रताप शाही ने कहा भाजपा ने हेमन्त सोरेन की इस भ्रष्ट निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प किया है।
आगामी 23 अगस्त को राज्य के युवा हुंकार भरेंगे युवा आक्रोश रैली में भाग लेंगे।
उन्होंने कहा ‘झारखंड का डोमोग्राफी बचाना है आदिवासियों के सभ्यता संस्कृति-पहचान को बचाना है तो हिंदू-आदिवासी को एक होना होगा।’

जामताड़ा,पाकुड़ संथाल परगना का पूरा इलाका भी आदिवासी बहुत जिला था जहां 65 परसेंट बांग्लादेशी भर गए, जहां आदिवासी- मूलवासी कभी जनप्रतिनिधि नहीं बन सकता,क्योकि सबों का आधार कार्ड बन गया है,उल्टा वहां के बहन बेटियों की इज़्जत-आबरू खेत -जमीन सब लुटे जा रहे हैं, यही हाल कमोबेश सभी जगह में होता दिख रहा है, गुमला भी इस तुस्टीकरण सरकार के कारण इससे अछूता नहीं रहेगा।
अगर राज्य की अस्मिता कोई बचा सकती है तो और राजनीतिक पार्टी भाजपा ही है।

उन्होंने कहा हेमंत सरकार ने आदिवासी मूलवासी के नाम पर वोट पाकर जनता के साथ वादा खिलाफी की है साल में 72000 देने का वादा किया था जो 5 साल में 360000 होता है वह तो दिए नहीं अभी मइया योजना में 1000 देने का वादा कर चुनाव के समय बेवकूफ बना रहे हैं, 359000 बकाया राशि की मांग युवा आक्रोश रैली में सभी करेंगे।
हेमंत सरकार ने 40 लाख ग्रीन कार्ड बनवाया था जिसमें राज्यवासियों को 1 किलो अनाज भी नहीं मिला, सभी युवा खाली बोरा लेकर रैली में अनाज की मांग करेंगे।

उन्होंने कहा अनुबंध कर्मी- सहायक कर्मी,सभी निविदाकर्मी सभी अपने हाल पर रो रहे हैं भाजपा की सरकार सभी को 60 साल में के लिए नियमित करने की योजना पर काम करेगी!

उन्होंने कहा हेमंत सरकार झूठ बोलने वाली सरकार है बीपीएल को पेट्रोल के नाम से 25 परसेंट सब्सिडी देने का वादा किया था वह भी जुमलेबाजी निकाला 5 लाख नौकरी, बेरोजगारी भत्ता, आदिवासी विश्वविद्यालय बनाएंगे वह भी फिसडी साबित हुई।

उन्होंने स्थानीय विधायक को भी आड़े हाथ लिया कहा यहां के स्थानीय विधायक बालू ट्रैक्टर से कमीशन लेते हैं, गुमला के विधायक टेंडर मैनेज करने में मसगूल हैं ,वह जनता के लिए विधायक नहीं बने अपने परिवार के विधायक बन के रह गए हैं।विकास के नाम पर जीरो हैं, ठेकेदारों और अफसर से कमीशन लेने में व्यस्त हैं।

उन्होंने कहा उग्रवादी बंदूक के नोक पे लेबी वसूलते थे,अभी वही काम राज्य के अफसर कलम की नोक पर वसुली कर रहे हैं,दरोगा अंचल को जनता से लूटने का हेमन्त सोरेन की सरकार ने टारगेट दिया है,वाहन चेकिंग के नाम से बेवज़ह 5000 रुपया नजराना लिया जा रहा है,वही बिजली विभाग के कर्मी गांव में छापामारी-कनेक्शन के नाम से 5000-50000 तक कमीशन लूट रहे है।

उन्होंने कहा रघुवर दास की सरकार ने 181 टोलफ्री नंबर लाया था,जिसमे जनता का तुरंत काम होता था,जिसके निराकरण के लिये जिले के उपायुक्त जनता के पास दौड़ जाते थे, समस्या का निराकरण तुरंत होता था,उसे हेमन्त सरकार ने तुरंत बंद कर दिया,मुख्यमंत्री कृषि योजना के तहत 5000 प्रति एकड़ किसानों को सम्मान मिलता था,वो भी बंद कर दिया,महिलाओं को 1रुपया में 50 लाख की रजिस्ट्री होती थी वो भी बंद करवा दिया।
उन्होंने कहा गुमला जिला भाजपा का गढ़ था है और रहेगा तीनों विधानसभा में कमल खिलाना है यह संकल्प लेना है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शिवप्रसाद साहू, जिला संगठन प्रभारी मनोज मिश्रा, वरिष्ठ नेता प्रवीण सिंह, पूर्व विधायक कमलेश उरांव,अनुसूचित मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शिव शंकर उरांव,जिला परिषद उपाध्यक्ष संयुक्ता देवी पूर्व जिला अध्यक्ष सविंद्र सिंह, अनूप चंद अधिकारी, भिखारी भगत, अशोक उरांव,व अन्य उपस्थित थे।

बैठक का संचालन जिला महामंत्री यशवंत सिंह व धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष रविंद्र सिन्हा ने किया।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

क्विज प्रतियोगिता में कुल 2254 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

0

गुमला – गुमला जिला मुख्यालय स्थित झारखंड शिक्षा परियोजना, गुमला द्वारा हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत जिले के विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं आम नागरिकों के लिए 02 ऑनलाइन क्विज का आयोजन किया गया था, जिसमें जिले के विद्यार्थी, शिक्षकों एवं अन्य लोगों द्वारा उत्साहपूर्वक भाग लिया गया। भारतीय स्वतंत्रता के इतिहास एवं तिरंगा से संबंधित इन दोनों क्विज में कुल 2254 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

ज्ञात हो कि सिकछा कर भेंट के सहायक नोडल पदाधिकारी श्री दिलदार सिंह द्वारा गुगल फार्म अंतर्गत ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी निर्माण कर क्विज हेतु लिंक उपलब्ध कराया गया था । उनके द्वारा बताया गया कि प्रतिभागियों के बीच जागरूकता के उद्देश्य से जिले के विभिन्न विद्यालयों के आई0सी0टी0 लैब में आयोजन कराया गया। साथ ही विभिन्न विद्यार्थी, शिक्षक एवं अन्य लोग अपने मोबाइल फोन के माध्यम से क्विज में भाग लिये। इस क्विज में 1323 लोगों के द्वारा 80-100 प्रतिशत तक अंक प्राप्त किया गया जो कुल 2254 का 59 प्रतिशत है। साथ ही कुल 780 लोगों द्वारा 40-80 प्रतिशत अंक प्राप्त किया गया जो लगभग 35 प्रतिशत है।

इस क्विज में 526 लोगों द्वारा शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किया गया। झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा संचालित इस क्विज में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को जिला शिक्षा पदाधिकारी तथा जिला शिक्षा अधीक्षक द्वारा शुभकामनाएं दी गई हैं ।

News – गनपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

हिंमता विस्व सरमा हवलदार चौहन हेंब्रम के घर पहुंचे, परिजन को हर संभव मदद का भरोसा जताया, हेमंत सरकार को नकारा बताया

0

सीएम ने कहा-एक खूंखार इलाजरत अपराधी की सुरक्षा के लिए एक हवलदार के भरोसे छोड़ देेेना पुलिस की लापरवाही को दर्शाता है

असम के सीएम के साथ प्रदेश अध्यक्ष बाबूूूूलाल मरांडी, महादेव दुबे, दिनेश यादव और निर्भय शाहाबादी व अन्य भाजपाई भी साथ में थे

गिरिडीह (कमलनयन) : मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर हजारीबाग में इलाज कराने के दौरान हवलदार चौहन हेंब्रम की हत्या कर फरार हुए आजीवन कारावास का सजायाफ्ता मुजरिम शाहिद अंसारी मामले में झारखण्ड पुलिस हालांकि लगातार छापेमारी कर उसकी तलाश में जुटी हुई है। इस बीच असम के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के झारखण्ड प्रभारी हिमंता विस्व सरमा शनिवार को देवघर हवाई अड्डे से गिरिडीह के बेंगाबाद के विष्णीशरण गांव पहुंचे। वे मृतक हवलदार चौहन हेंब्रम का घर गये। उनके साथ भाजपा के प्रदेश प्रमुख बाबूलाल मरांडी, जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, दिनेश यादव व अन्य भाजपायी थे। असम सीएम ने मौके पर मृतक हवलदार की माता रोशनी देवी व अन्य से मुलाकात कर हर संभव भरोसा जताया और कहा कि राज्य में अबकी बार भाजपा सरकार बनने पर उन्हें जरूर न्याय मिलेगा।

सरकार का कोई प्रतिनिधि प्रभावित परिवार के पास नहीं पहुंचा

चर्चा है कि असम सीएम के आने की सूचना पर मृतक की पत्नी और बेटों-बेटियों को पहले ही घर से हटा दिया था। इसे लेकर भी असम सीएम ने राज्य सरकार पर तंज कसा। पत्रकारों से बातचीत के क्रम में असम सीएम हिमंता विस्व सरमा ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि आदिवासी हितों का दंभ भरनेवाले हेमंत सोरेन सरकार का कोई प्रतिनिधि का इस प्रभावित परिवार के पास नहीं आया। कहा कि दरअसल, तुष्टिकरण में डूबी इस सरकार ने मृतक के परिजनों को मुआवजा और नौकरी तो दूर अब तक मिलने कोई नहीं आया। किस बिना पर आदिवासी हितों का दंभ भरती है।

पुलिस लगातार रेड मार रही है, हत्या के बाद सियासत भी जारी है

पत्रकारों से बातचीत के क्रम में कहा कि हेमंत सोरेन खुद भी एक आदिवासी है और चौहन हेंब्रम की हत्या का उन्हें कोई दर्द नहीं हो ना तुष्टिकरण दर्शाता है। सीएम ने कहा कि एक अकेले हवलदार के भरोसे एक खूंखार इलाजरत अपराधी की सुरक्षा के लिए एक हवलदार के भरोसे छोड़ दिया गया, यहां भी झारखंड पुलिस की लापरवाही दिखाई दे रही है। कायदे से सुरक्षा एक दारोगा और एक प्लाटून फोर्स रहना चाहिए था। यहां यह उल्लेखनीय है कि विगत 11 अगस्त की आधी रात को, गैंगरेप के आरोप में आजीवन कारावास की सजा काट रहे दोषी मो. शाहिद अंसारी ने आदिवासी पुलिस हवलदार चौहन हेम्ब्रम की हत्या कर फरार हो गया, जिसे पुलिस लगातार रेड कर तलाश रही है, और हत्या के बाद सियासत जारी है।

राम भक्तों के लिए

सरयू राय ने मंईंयां योजना की तारीफ की,पर भैया योजना के तहत वादे के मुताबिक बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने की योजना भी बनाए सरकार

0

मंईयां योजना के लिए सरयू राय ने अपनी तरफ से 20000 फार्म छपवाए थे, उनमें से 7000 स्वीकृत हो गये हैं

रांची : हेमंत सोरेन सरकार की मंईयां योजना को लेकर जहां भाजपाइयों ने मीनमेख निकालना शुरू किया है वहीं जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने इस योजना की प्रशंसा की है. सरयू राय ने शुक्रवार को योजना की सराहना करते हुए कहा कि जैसे बहनों-बेटियों के लिए सरकार मंईयां योजना लायी है, वैसे ही राज्य के बेरोजगारों के लिए उन्हें भैया योजना भी लाना चाहिए। क्योंकि हेमंत सोरेन ने वादा किया था कि वह बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देंगे। अपने वादे को पूरा करते हुए उन्हें अब भैया योजना शुरू करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह चाहेंगे कि इस योजना का लाभ अधिकाधिक बहनों-बेटियों को मिले, जो योजना अच्छी है, उसकी तारीफ करनी चाहिए। सरयू राय ने यह भी कहा कि उन्होंने अपनी तरफ से 20000 फार्म छपवाए थे, उनमें से 7000 स्वीकृत हो गये हैं।

हर घर बिजली देने के अभियान पर सरयू का जोर

अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए श्री राय ने पिछले साढ़े चार साल में किए गए कामों की याद दिलाते हुए कहा कि हमलोग मिशन मोड में काम करने में यकीन रखते हैं. उन्होंने केबुल बस्ती के हर घर में बिजली देने के अभियान पर जोर दिया है. जुस्को सभी बस्तियों में साफ-सफाई का काम संभालेगी। अच्छी सड़कों का जाल बिछाया जाना चाहिए। वैसे कई किलोमीटर की सड़कें बन चुकी हैं। कुछ हैं जो बन रही हैं। सभी विभागों से सड़क निर्माण का कार्य हो, इसके लिए हमलोगों ने प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि अब तो शहरों का विस्तार हो रहा है। सवाल उठता है कि जैसे शहरों का विस्तार हो रहा है, वैसी संरचना यहां तैयार हो पायी है? इसके लिए चरणबद्ध योजना चलाकर इसे पूरा करने की जरूरत है.

खनिज रॉयल्टी के मिलनेवाले पैसे का सही उपयोग करे सरकार 

विधायक ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार राज्य सरकार को केंद्र सरकार खनिज रॉयल्टी के रुप में 1.60 लाख करोड़ रुपये देने जा रही है। इतना सारा पैसा सरकार कैसे खर्च करेगी, कहां करेगी? इस संबंध में सत्तापक्ष और विपक्ष को मिलकर कारगर नीति बनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि रांची से हमने 162 करोड़ रुपये का स्पेशल फंड जेएनएसी को दिलवाया, लेकिन काम मात्र 62 करोड़ का ही हुआ। जो फंड बचा है, उससे कई और काम होंगे। भुईंयाडीह के लिट्टी चौक से एनएच 33 तक पुल बनने का कार्य शुरू होनेवाला है। सरयू राय चुनाव पूर्व अपने शेष कार्यों में इन दिनों जुटे हुए हैं और उसकी मॉनिटरिंग भी कर रहे हैं.
राम भक्तों के लिए

Political Upheaval in Jharkhand: JMM MLAs Including Champai Soren and Lobin Hembram Set to Join BJP?

0

Major Shift in Jharkhand Politics

In a surprising turn of events, Jharkhand politics is abuzz with speculation about a potential realignment. Several Jharkhand Mukti Morcha (JMM) MLAs, including prominent leaders Champai Soren and Lobin Hembram, are reportedly on the verge of joining the Bharatiya Janata Party (BJP). Sources indicate that these JMM veterans have already reached Delhi, where a meeting with Union Home Minister Amit Shah is rumored to be on the agenda.

Delhi Visit Fuels Speculation

According to insider reports, former JMM MLA Lobin Hembram and former Jharkhand Chief Minister Champai Soren are in Delhi, sparking widespread discussion about a possible shift in political allegiance. Although both parties have yet to confirm the meeting officially, the developments have triggered intense chatter within political circles.

Impact on Jharkhand Politics

If the defection rumors prove true, this could mark a significant setback for the JMM ahead of the upcoming assembly elections. BJP’s strategy seems focused on destabilizing the current Hemant Soren-led government, potentially leading to elections being conducted under President’s Rule. The BJP is keen on securing a stronger foothold in Jharkhand, particularly in the Kolhan region, where JMM enjoys substantial influence.

Political Maneuvering and Upcoming Elections

This possible realignment could drastically alter the political landscape in Jharkhand, especially with assembly elections approaching. As speculation continues to grow, all eyes are on the developments in Delhi and the next move from both the JMM and BJP.

The situation remains fluid, and further clarity is expected once an official statement is released by either side.

News – Sanjana  Kumari

राम भक्तों के लिए

विनोबा भावे विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर छात्रों को विशेष उपलब्धियों के लिए सम्मान

0

हजारीबाग स्थित विनोबा भावे विश्वविद्यालय में 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशिष्ट उपलब्धियों के लिए छात्रों को सम्मानित किया गया। सीनियर अंडर ऑफिसर कुशल कुमार (संत कोलंबा महाविद्यालय) को थल सेना कैंप 2023 में भागीदारी के लिए, अंडर ऑफिसर विक्रम सिंह (संत कोलंबा महाविद्यालय), अंडर ऑफिसर संगीता कुमारी और मुकेश कुमार (मार्खम कॉलेज ऑफ कॉमर्स हजारीबाग) को आरडीसी कैंप 2024 में भाग लेने के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा, यूनिवर्सिटी लॉ कॉलेज के शोभित को 13वें सब-जूनियर नेशनल पॉवर लिफ्टिंग इवेंट 2024 में गोल्ड मेडल जीतने और राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने पर विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की कोमल रानी को आरडीसी कैंप 2024 में भाग लेने हेतु सम्मानित किया गया।

झांकी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अर्थशास्त्र विभाग, दूसरा स्थान अंग्रेज़ी विभाग, और तीसरा स्थान संत कोलंबा महाविद्यालय को मिला। वहीं, समूह गान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान के.बी. महिला महाविद्यालय, दूसरा स्थान अर्थशास्त्र विभाग, और तीसरा स्थान वनस्पति विज्ञान विभाग ने प्राप्त किया।

News – विजय चौधरी। 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium