20.1 C
Ranchi
Tuesday, November 10, 2026
Advertisement
Home Blog Page 600

गिरिडीह राष्ट्रीय लोक अदालत में 1772 लम्बित वादों का हुआ निष्पादन: समाज हित में लोक अदालतों का आयोजन न्यायिक पर्व : न्यायाधीश राजेश शंकर

0

गिरिडीह (कमलनयन): व्यवहार न्यायालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा शनिवार को  राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन झारखण्ड उच्च न्यायालय के आंचलिक न्यायाधीश राजेश शंकर ने दीप जलाकर किया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार प्रसाद, डीसी नमन प्रियेश लकड़ा और कुटुम्ब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश के साथ बार एसोसिएशन के अधिवक्ता मौजूद थे। मौके पर न्यायिक अधिकारी यशवंत प्रकाश, आनन्द प्रकाश, राजेश बग्गा, सीजेएम संदीप गौतम और जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव सोनम विश्नोई के साथ सदर एसडीएम श्रीकांत विपुस्ते, उपनगर आयुक्त विशालदीप खलखो, डीएसपी कौसर अली, अंकिता राय समेत कई अधिवक्ता और पक्षकार शामिल हुए।

अब तक कुल 1 हजार 772 पेंडिंग केस निपटाए जा चुके हैं

अपने उद्गार में आंचलिक न्यायाधीश राजेश शंकर ने लोक अदालत को देश और समाजहित में न्यायिक पर्व बताया, और कहा कि लोक अदालत में किसी भी मामले में निष्पादन होने के बाद किसी भी पक्ष को कहीं और सुनवाई का कोई मौका नहीं मिलता। इसलिए सबसे सुविधा के साथ लोक अदालत में कई मामले निपटाए जाते हैं। इसके प्रति लोगों को जागरूक होकर हिस्सा लेना चाहिए, जिससे वक्त पर न्याय मिल सके। इस दौरान आंचलिक न्यायाधीश राजेश शंकर ने पत्रकारों से बातचीत के क्रम में कहा कि गिरिडीह में इस राष्ट्रीय लोक अदालत के जरिए ही अब तक कुल 1 हजार 772 पेंडिंग केस निपटाए जा चुके हैं। इसमें सिविल वाद से जुड़े 213 केस के साथ एनआई एक्ट से जुड़े 72 मामले और बिजली विभाग से जुड़े 280 केस के साथ मामूली अपराध से जुड़े 1058 केस का निपटारा हुआ है। संभवत: देर शाम तक इसे अधिक आंकड़े जा सकते हैं। कहा कि अब 125 करोड़ 36 लाख वसूली भी की गयी, जिसमें बैंक के साथ अलग-अलग विभागों से जुड़े मामले हैं। आज हुई लोक अदालत को लेकर कुल 10 पीठों का गठन किया गया था।

राम भक्तों के लिए

जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं क्षेत्रों में बायोफोर्टिफाइड कैल्शियम फिंगर मिलेट बीज का वितरण ।

0

गुमला – ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के मार्गदर्शन मे राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के तहत विशिष्ट जनजातीय समुदाय (PVTG) के बीच पोषणता की कमी को दूर करने हेतु बायोफोर्टिफाइड बीज से कृषि और उसके उपभोग को बढ़ावा देने के लिये JSLPS को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

इसके तहत 6 क्विंटल बायोफोर्टिफाइड कैल्शियम फिंगर मिलेट का बीज ICRISAT तथा हार्वेस्ट प्लस के सौजन्य से JSLPS , गुमला को उपलब्ध कराया गया है।

इसी परिप्रेक्ष्य में बायोफोर्टिफाइड कैल्शियम फिंगर मिलेट बीज का वितरण गुमला जिला के घाघरा, बिशुनपुर , डुमरी और चैनपुर प्रखंडों से चिन्हित 100 विशिष्ट जनजातीय परिवारों को प्रखंड विकास पदाधिकारी की उपस्थिति में शुक्रवार को किया गया है।

बायोफोर्टिफाइड बीज की कृषि में तकनीकी सहायता प्रदान करने के लिए HARVEST PLUS को नोडल एजेंसी बनाया गया है।

बीज वितरण कार्यक्रम में उपरोक्त प्रखंड से विशिष्ट जनजातीय परिवारों के सदस्य, JSLPS तथा महिला विकास मंडल के कर्मिगणों की उपस्थिति रही।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 120 ईसाई धर्मावलियों को रांची के लिए किया गया रवाना, तीर्थदर्शन के लिए लाभुक जाएंगे गोवा

0

गुमला – पर्यटन, कला संस्कृति, खेल कूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 2024 के तहत वरिष्ठ नागरिकों हेतु निः शुल्क तीर्थ यात्रा कार्यक्रम के तहत आज शनिवार को जिला पर्यटन, कला संस्कृति, खेल कूद एवं युवा कार्य विभाग गुमला द्वारा जिले विभिन्न प्रखंडों से चयनित 120 ईसाई धर्मावलियों को रांची हटिया रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किया गया।

जिला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महत्तो, जिला नजारत उप समाहर्ता ललन कुमार रजक, जिला खेल पदाधिकारी मनोज कुमार, गुमला अंचल पदाधिकारी हरीश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारियों के द्वारा संयुक्त रूप से जिले के तीर्थयात्रियों के बस को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। मौके पर उपायुक्त ने सभी तीर्थयात्रियों को उनके 6 दिवसीय इस तीर्थ यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी।

जिला खेल पदाधिकारी मनोज कुमार ने जानकारी दी कि राज्य सरकार के मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 2024 के तहत झारखंड राज्य से लगभग 1000 ईसाई धर्मावलियों को तीर्थयात्रा के लिए गोवा भेजा जा रहा है जिसके तहत गुमला जिले से सबसे अधिक ईसाई धर्मावली इस तीर्थयात्रा में शामिल हो रहें है । गुमला से सभी 120 तीर्थयात्रियों को सर्वप्रथम रांची हटिया रेलवे स्टेशन बस के माध्यम से ले जाया जाएगा, जहां से माननीय मुख्यमंत्री एवम माननीय मंत्री ,पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवम युवाकार्य विभाग द्वारा झारखंड के विभिन्न जिलों से आए तीर्थयात्रियों को स्पेशल ट्रेन से गोवा के लिए रवाना किया जाएगा।

इस पूरे यात्रा में लगभग 6 दिनों का समय लगेगा जिसमें से चार दिन जाने एवं आने का समय लगेगा एवं दो दिन गोवा में तीर्थयात्रा के लिए समय लगेगा।उन्होंने जानकारी दी कि इस पूरे तीर्थयात्रा के लिए राज्य सरकार के द्वारा यात्रियों को निः शुल्क ले जाया जा रहा है। जिला खेल पदाधिकारी ने बताया कि गुमला जिले के यात्रियों की देखभाल के लिए नोडल पदाधिकारी के रूप में सुशील कंडिर, पणन पदाधिकारी एवं बलासियुस लकड़ा को सहयोग के लिए भेजा गया है ।
इसके बाद 20 जुलाई को हिंदू तीर्थ यात्रियों को द्वारिका एवम अगस्त के प्रथम सप्ताह में मुस्लिम तीर्थ यात्रियों को अजमेर शरीफ भेजा जाना है।
इस मौके पर यात्रियों को भेजने के सहयोग के लिए जिला स्तरीय पर्यटन विशेषज्ञ शुभम पटेल, भगवान दीक्षित ,प्रशिक्षक इमरान अली एवम कार्यालय कर्मी उपस्थित थे।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

Monsoon active again in Jharkhand, there will be rain in these districts today, know the condition of your district

0

Monsoon is active in Jharkhand. Its effect is visible. There is an alert of heavy rain in 8 districts on Saturday. The Meteorological Department has said that widespread impact of monsoon will be seen in Ranchi and surrounding areas. It rained heavily in Ranchi on Friday. The weather center has said that Kolhan and adjacent parts of central Jharkhand will be affected by monsoon on Saturday. Ranchi, Lohardaga, Gumla, Simdega, Khunti, East Singhbhum and West Singhbhum as well as Seraikela-Kharsawan district may receive heavy rain at isolated places. The weather center has issued a yellow alert in this regard.

Monsoon will remain weak for four days

The effect of monsoon will be slightly less from 14 to 18 July. During this period, it is expected that there will be light to moderate rainfall at many places in the state. After the rain, the maximum temperature of other districts including the capital will also fall. The maximum temperature of the capital is expected to be below 30 degrees centigrade on July 14. Due to rain since last 2-3 days, people in Jharkhand have got relief from the heat.

Relief from heat

The maximum temperature of Palamu and Garhwa districts is also around 35-36 degrees centigrade. On Friday, the maximum temperature of Jamshedpur and Daltenganj was around 35 degrees Celsius. The maximum temperature in the capital Ranchi was 33 degrees. The maximum temperature in Seraikela was 36 degrees. Hariharganj in Palamu received more than 155 mm of rain in the last 24 hours. There was 113 mm rainfall in Godda, 106 mm rainfall in Rajmahal and more than 100 mm rainfall in Pathragama.

Kusum Kumari.

राम भक्तों के लिए

Read more about Shankar’s “Indian 2” movie, in which Kamal Haasan comes back to his role as a Hindustani

0

Addressing about Indian 2

With writer Sujatha’s death in 2008, filmmaker Shankar seemed to have reached a low point, and the sequel is seen as a type of comeback for him. In the Tamil cinema business, Shankar-Sujatha produced a number of hits; the Rajinikanth and Aishwarya Rai film Enthiran is regarded as their best work. Indian, Mudhalvan, Boys, and Shivaji: The Boss are among the other hits.

In the movie, Kamal Haasan brings back to life the character of Senapathy, often referred to by fans as “Indian Thatha,” who battles corruption using the age-old Indian martial art form known as “varma kalai.”

A R Rahman wrote the soundtrack for the first movie, and Anirudh wrote the soundtrack for the second. Red Giant Pictures and Lyca Productions are co-producing Indian 2. Siddharth, Bobby Simha, S J Suryah, Gulshan Grover, and the late Nedumudi Venu are also featured.

The film’s creators had previously contacted the Tamil Nadu government to request permission for the 6 a.m. show. In the adjacent states of Kerala, Karnataka, Andhra Pradesh, and Telangana, shows are permitted to begin at 6 a.m., but the first show could only begin at 9 a.m. Although that was turned down, the producers of Indian 2 managed to secure authorization to host one additional performance over the first three days, for a total of five shows per day.

By Prasneet Kaur

राम भक्तों के लिए

An Old Video Captures The Mother of IAS Officer Puja Khedkar Pointing a Gun at Farmers, FIR registered

0

The Pune Rural Police have filed an FIR against Manorama Khedkar, Dilip Khedkar, and five others, based on a farmer’s complaint alleging that Manorama threatened him. The FIR, registered on Friday night at Paud police station, includes charges under sections 323, 504, 506 of the IPC and the Arms Act. The complaint follows a viral video showing Manorama Khedkar threatening a group of men with a gun. Authorities are investigating the incident and whether she has a firearm license.

The video relates to a land dispute involving Puja Khedkar’s father, Dilip Khedkar, a retired Maharashtra government officer, who purchased a land parcel in Dhadwali village, Pune’s Mulshi tehsil. Locals allege the Khedkars encroached on neighboring farmland. In the two-minute clip, Manorama Khedkar, with her security guards, is seen arguing heatedly with neighbors, waving a pistol at a man before hiding it.

A senior Pune Rural police official stated they are examining the video and will investigate Manorama Khedkar’s firearm license. Farmer Kuldeep Pasalkar claimed Manorama Khedkar attempted to forcibly seize his land and threatened other farmers while brandishing a firearm.

Who is Puja Khedkar?

Puja Khedkar, an IAS officer from Maharashtra’s 2023 batch, is facing allegations of using her UPSC application to pretend to be an OBC non-creamy layer candidate. She also insisted that she was intellectually and visually impaired, but she wouldn’t accept tests to support her assertions.

Simran

राम भक्तों के लिए

20 दिनों से बिना बिजली के परेशान थे लोग, मुन्ना सिंह ने नया ट्रांसफार्मर स्थापित करवा कर दिलवाई राहत

0

12 जुलाई, 2024, बेस पंचायत, हजारीबाग: आज कटकमदाग प्रखंड के बेस पंचायत, नया टोंगरी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह ने बिजली विभाग की मदद से 63 केवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित करवाया। यहाँ के ग्रामीण पिछले 20 दिनों से ट्रांसफार्मर जलने के कारण बिना बिजली के अंधेरे में जीवन बिता रहे थे। लोगों ने बताया कि वे कई दिनों से कई जन प्रतिनिधियों से मदद की गुहार लगा रहे थे, मगर उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई।

जब इस समस्या की जानकारी टीम मुन्ना सिंह के निजी प्रतिनिधि विक्की कुमार धान को हुई, तब मुन्ना जी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के सहयोग से यह नया ट्रांसफार्मर स्थापित करवाया। इसके परिणामस्वरूप, नया टोंगरी के ग्रामीणों को अब नियमित बिजली आपूर्ति प्राप्त हो सकेगी और उनका अंधकारमय जीवन समाप्त होगा।

स्थानीय लोगों ने मुन्ना सिंह जी का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनकी तत्परता और सहयोग से ही यह संभव हो पाया है, और उन्होंने मुन्ना सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया।

मुन्ना जी ने आश्वासन दिया कि वह क्षेत्र के विकास और समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे और जनता के हित में कार्य करते रहेंगे। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, “ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान हमारी प्राथमिकता है। जनता की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।”
मुख्य रूप से उपस्थित काजू कुमार राम,सहदेव भुईयां, राजु राम,

Vijay Chaudhary.

राम भक्तों के लिए

भाजपा नेता प्रदीप प्रसाद ने बाबूलाल मरांडी से किया शिष्टाचार मुलाकात।

0

प्रदीप प्रसाद के द्वारा संचालित हरियाली महोत्सव की बाबूलाल मरांडी ने की प्रशंसा।

एक पेड़ मां के नाम एवं हरियाली महोत्सव के निमित्त हजारीबाग को समृद्ध बनाएं :– बाबूलाल मरांडी।

53 हजार से भी अधिक पौधा का वितरण तथा पौधारोपण किया जा चुका है :– प्रदीप प्रसाद।

पिछले दिनों हजारीबाग आगमन पर भाजपा नेता प्रदीप प्रसाद ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह वर्तमान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से शिष्टाचार मुलाकात की, मुलाकात के दौरान विभिन्न विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुआ इस क्रम में श्री प्रसाद ने हरियाली महोत्सव को लेकर बाबूलाल मरांडी को विस्तार पूर्वक जानकारी दी उन्होंने बताया कि सदर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों में पौधारोपण तथा पौधा का वितरण किया जा रहा है, यह कार्यक्रम पिछले 5 जून से निरंतर रूप से चल रहा है इस बीच भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक पेड़ मां के नाम लगाने का समस्त देशवासियों से आग्रह किया है जिसको लेकर सभी लोगों में उत्साह और उमंग दिख रहा है। साथ ही प्रदीप प्रसाद ने इस कार्यक्रम में बाबूलाल मरांडी को आमंत्रित किया।

श्री प्रसाद की बातों को सुनने के उपरांत बाबूलाल मरांडी ने हरियाली महोत्सव की प्रशंसा करते हुए कहा कि मैं अवश्य हजारीबाग जाकर आपकी इस कार्यक्रम में शामिल होकर एक पेड़ मां के नाम एवं हरियाली महोत्सव के निमित्त हजारीबाग में पौधारोपण करूंगा, आपकी पूरी टीम को इस कार्य के लिए बहुत-बहुत बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।

मौके पर प्रदीप प्रसाद ने कहा कि हरियाली महोत्सव एवं एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के दौरान 53 हजार से भी अधिक पौधे का वितरण तथा पौधारोपण किया जा चुका है जिसमें सामाजिक संस्थाओं का विशेष सहयोग और साथ मिला है सदर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों में निवास करने वाले आम जनता का भरपूर सहयोग और साथ मिल रहा है।

Vijay Chaudhary.

राम भक्तों के लिए

17 हाथियों के झुंड ने भरनो के ग्रामीणों में मचाई दहशत

0

हाथियों का अमलिया गांव में आगमन

गुमला – गुमला जिले के भरनो प्रखंड के अमलिया गांव में 17 हाथियों के झुंड की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। इस झुंड में चार छोटे हाथी भी शामिल हैं, जिन्हें बड़े हाथियों ने घेर रखा है। हाथियों के इस झुंड को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ रही है, हालांकि वन विभाग के कर्मी उन्हें हाथियों से छेड़छाड़ करने से मना कर रहे हैं।

हाथियों के झुंड का आतंक

ये जंगली हाथी लोहरदगा जिले से भरनो के बरंदा गांव होते हुए आए हैं। इस दौरान उन्होंने एक ग्रामीण के घर को नुकसान पहुंचाया। इसके बाद ये खरका गांव पहुंचे, जहां उन्होंने चरण उरांव के घर को भी क्षतिग्रस्त किया। गुरुवार को ये हाथी सिसई प्रखंड के चारदा गांव से लौटकर अमलिया गांव के अरना झरना के झाड़ियों में डेरा जमाए हुए हैं। हाथियों ने अमलिया गांव पहुंचते ही सुकरा उरांव के घर को भी नुकसान पहुंचाया।

वन विभाग की टीम की तैयारी

वन विभाग की हाथी भगाव टीम अमलिया गांव पहुंच चुकी है। टीम ने मशाल और पटाखे लेकर हाथियों को भगाने की तैयारी की है। इस टीम में वनपाल राजेश कुजर, वनरक्षक राकेश मिश्रा, रजत किरण दुंदुंग, परवीन तिर्की, प्रेम साहू, प्रदीप भुनाया, मनीष गोप, प्रकाश लकड़ा, पूना टेटे, सनी सोरेंग, मनोज टेटे, वन समिति के जगजीवन सिंह, विक्रम सिंह और अमरजीत सिंह शामिल हैं।

पुलिस की तैनाती

ग्रामीणों की भीड़ को नियंत्रित करने और हाथियों से छेड़छाड़ न हो, इसके लिए पुलिस इंस्पेक्टर बिनय कुमार और थाना प्रभारी कंचन प्रजापति इलाके में तैनात हैं। प्रशासन की कड़ी निगरानी के बावजूद ग्रामीणों में हाथियों के आतंक का भय बना हुआ है।

ग्रामीणों की सुरक्षा के प्रयास

वन विभाग और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम हाथियों के झुंड को भगाने और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। यह देखते हुए कि जंगली हाथियों ने पहले ही तीन घरों को नुकसान पहुंचाया है, प्रशासन की त्वरित और सख्त कार्रवाई जरूरी है।

News – गनपत लाल चौरसिया

Edited by- संजना कुमारी

राम भक्तों के लिए

गुमला में अवैध पत्थर तुड़ाई पर वन विभाग की कार्रवाई

0

बेंदोरा गांव के पास अवैध पत्थर जब्त

गुमला – गुमला जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के बेंदोरा गांव के पास वन विभाग की टीम ने शुक्रवार को बड़ी मात्रा में अवैध पत्थरों को जब्त किया। इन पत्थरों को तोड़ने में इस्तेमाल किए गए उपकरणों को भी जप्त किया गया।

गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

चैनपुर वन विभाग के प्रभारी वनपाल चंद्रेश चरण उरांव ने बताया कि टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि बेंदोरा गांव के पास वन क्षेत्र में अवैध पत्थर तोड़ा जा रहा है और ऊंचे दामों में बेचा जा रहा है। इस सूचना की पुष्टि के बाद, वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी पत्थरों को जब्त कर लिया और उन्हें चैनपुर वन विभाग कार्यालय ले आई।

पत्थर माफिया के खिलाफ कानूनी कार्रवाई

वन विभाग ने पत्थर तुड़ाई में शामिल व्यक्तियों की पहचान कर ली है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। चैनपुर प्रखंड क्षेत्र में कई जगहों पर अवैध पत्थर तुड़ाई हो रही है, जिसे प्रशासन की नजरों से बचाकर रात के अंधेरे में ऊंचे दामों में बेचा जा रहा है।

अवैध गतिविधियों पर नकेल

अधिकतर पत्थर माफिया जंगल के भीतर पत्थरों की तुड़ाई करते हैं और रात में अवैध रूप से उनकी सप्लाई करते हैं। वन विभाग ने इन अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाए हैं और इस दिशा में कार्रवाई जारी रहेगी।

अवैध पत्थर तुड़ाई पर प्रशासन की नजर

गुप्त सूचना के आधार पर हुई इस कार्रवाई ने प्रशासन की नजरें खोल दी हैं। अब वन विभाग इस तरह की अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाएगा।

News – गनपत लाल चौरसिया

Edited by- संजना कुमारी

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium