19.1 C
Ranchi
Monday, November 9, 2026
Advertisement
Home Blog Page 614

गुमला शहर में नवनिर्वाचित लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत का जोरदार स्वागत

0

गुमला : नवनिर्वाचित लोहरदगा सांसद श्री सुखदेव भगत का गुमला शहर में जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर आयोजित जुलूस में सैकड़ों लोग शामिल हुए। पूर्व घोषित कांग्रेस के कार्यक्रम के तहत शानदार जीत के उपलक्ष्य में आभार यात्रा का आयोजन किया गया था। यह आभार यात्रा पालकोट रोड स्थित रोटरी क्लब के समीप कांग्रेस कार्यालय से निकली।

जुलूस में भारी संख्या में लोग शामिल होकर मंदर और नगाड़े की थाप पर कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारों के साथ नाचते-गाते आगे बढ़ रहे थे। नवनिर्वाचित सांसद सुखदेव भगत खुली जीप पर सवार थे। उनके साथ जिला अध्यक्ष चेतू उरांव, पूर्व शिक्षा मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री गीता उरांव, रमेश कुमार चीनी, अकिल रहमान, शिव कुमार भगत, मुरली मनोहर प्रसाद, आशिक अंसारी, हिंदू भगत, निसार अहमद, बॉबी भगत, सुनील उरांव, राजू खड़िया, अशोक भगत, मंगल उरांव, अल्बर्ट तिग्गा, खालिद शाह, कलाम राय, शाहजहां अंसारी, सरवर अंसारी, फहीम वारसी और अन्य कांग्रेसी नेता भी शामिल थे।

शहर के विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संगठनों द्वारा सांसद का फूलों का हार पहनाकर और गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। टावर चौक के समीप झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता कलीम अख्तर, नुरुल हुदा, मोहम्मद लड्डन, रंजीत सरदार, मोहम्मद ग्यास, अनवर खान और हरिओम साहू द्वारा स्वागत किया गया।

थाना रोड स्थित अंजुमन इस्लामिया गुमला के सदर मुशाहिद आज़मी और सेक्रेटरी मकसूद आलम के नेतृत्व में अंजुमन से संबंधित अंसारी पंचायत, जमीयत इदरीसिया पंचायत, कुरैशी पंचायत, हमदर्द पंचायत, पठान पंचायत, अखलाकिया पंचायत, सलमानी पंचायत और राय पंचायत के सदस्यों ने सांसद सुखदेव भगत का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर जमकर आतिशबाजी भी की गई।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

Edited by – Sanjana Kumari.

राम भक्तों के लिए

विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल गुमला में आयोजित हुआ महा रक्तदान शिविर

0

गुमला : आज शुक्रवार को विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा सदर अस्पताल गुमला में एक विशेष रक्तदान महाशिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में जिले के विभिन्न संस्थानों को भी आमंत्रित किया गया था, जिनमें मारवाड़ी युवा मंच, प्रभात खबर, माहेश्वरी युवा संगठन आदि ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।

इस जिला स्तरीय रक्तदान शिविर में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने भी रक्तदान करते हुए आम नागरिकों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महादान है और जिलेवासियों को इस महादान में अवश्य भाग लेना चाहिए। उपायुक्त ने सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान न केवल एक महादान है, बल्कि इससे स्वयं के शरीर को कई गंभीर बीमारियों से बचाने का भी एक बेहतर उपाय है।

उन्होंने नए रक्तदाताओं को आश्वस्त किया कि रक्तदान से शरीर में कमजोरी नहीं आती, बल्कि ऊर्जा और संतोष मिलता है। उन्होंने अपील की कि सभी 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति रक्तदान करें और इस महादान से किसी जरूरतमंद की जान बचाने में सहयोग करें।

इस अवसर पर सिविल सर्जन गुमला राजू कच्छप ने भी रक्तदान के सकारात्मक पहलुओं को सभी के सामने रखा। उन्होंने कहा कि “आप रक्तदान करें, हमारे डॉक्टर्स की टीम जीवन दान करेगी।” उन्होंने बताया कि अस्पताल में मरीजों को इलाज के लिए खून की आवश्यकता होती है और आपके रक्तदान से मरीजों को जीवन दान मिलेगा। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने वाले वास्तव में जीवनदाता होते हैं।

सिविल सर्जन ने बताया कि जिनकी आयु 18 वर्ष हो चुकी है, वजन 45 किलोग्राम से अधिक है, और हिमोग्लोबिन 12.5 से अधिक है, वे रक्तदान कर सकते हैं। प्रत्येक व्यक्ति हर 3 महीने में एक बार रक्तदान कर सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि रक्तदान करने से शरीर में नए ब्लड सेल्स बनते हैं, जिससे कई गंभीर बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।

आज पूर्वाह्न 10 बजे से संध्या 5 बजे तक आयोजित इस रक्तदान शिविर के माध्यम से 45 यूनिट ब्लड संग्रह किया गया। शिविर में आम नागरिकों सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों, कर्मियों और जिले के पुलिस अधिकारियों ने भी रक्तदान किया।

इस दौरान डी.एस.पी. वीरेंद्र टोप्पो और एस.डी.पी.ओ. चैनपुर अमिता लकड़ा ने भी रक्तदान किया और आम नागरिकों से रक्तदान करने की अपील की। उन्होंने कहा, “हमने महादान किया, आप भी इस महादान अभियान से जुड़ें और मरीजों की जान बचाने का सौभाग्य प्राप्त करें। रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं।”

कार्यक्रम के सफल आयोजन में मुख्य रूप से सिविल सर्जन गुमला, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, अस्पताल प्रबंधक, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि और स्वास्थ्य विभाग के अन्य संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों की मुख्य भूमिका रही।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

Edited  by – Sanjana Kumari.

राम भक्तों के लिए

जिले में ईद उल जुहा (बकरीद) के लिए शांति समिति की बैठक सम्पन्न

0

गुमला : आगामी 17 जून को आयोजित होने वाले ईद उल जुहा (बकरीद) के त्योहार को लेकर शुक्रवार को गुमला जिले में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी और पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से की। बैठक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग कार्यालय स्थित सभागार में आयोजित की गई थी। इसमें जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, पुलिस प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मी, और शांति समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखना और बकरीद के त्योहार को सफलतापूर्वक आयोजित करना था।

शांति समिति के सदस्यों ने जिले की समस्याओं से कराया अवगत

बैठक के दौरान शांति समिति के सदस्यों ने जिले की महत्वपूर्ण समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया और उनके समाधान के लिए उपायुक्त से सहयोग की मांग की। मुख्य समस्याओं में बिजली आपूर्ति, पेयजल आपूर्ति, मुख्य चौक-चौराहों और गली-मोहल्लों में सफाई, ट्रांसफार्मर की खराबी, गड्ढों की समस्या, पाइपलाइन लिकेज, जलमीनार और चापाकल की खराबी शामिल थीं।

सदस्यों ने पूर्व में आयोजित सभी त्योहारों के सफल आयोजन और लोकसभा चुनाव के शांतिपूर्वक सम्पन्न होने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन का धन्यवाद किया।

उपायुक्त ने समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने शांति समिति के सदस्यों की सभी समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की समस्या का निरीक्षण किया गया है और पंप की मरम्मत और नई पंप की खरीदारी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

बिजली आपूर्ति की समस्या के समाधान के लिए उपायुक्त ने ट्रांसफार्मर की सूची मांगी और अविलंब उन्हें ठीक करने की प्रक्रिया शुरू करने का आश्वासन दिया। उन्होंने शांति समिति के सदस्यों से मुख्य समस्याओं की सूची बनाने का आग्रह किया ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके।

एसपी ने की अपील: बच्चों को ट्रैफिक नियमों का पालन सिखाएं

पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने जिलेवासियों से शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन की व्यवस्था दुरुस्त रहेगी और फेक न्यूज से सावधान रहने की आवश्यकता है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को वाहन न चलाने दें और ट्रैफिक नियमों का पालन सिखाएं।

नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री पर ध्यान

एसपी ने नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री पर भी चिंता जताई और जिलेवासियों से अपील की कि वे इस संबंध में सूचना मिलने पर पुलिस या जिला उपायुक्त कार्यालय से संपर्क करें। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी और त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में मुख्य उपस्थिति

बैठक में अपर समाहर्ता, एसडीओ सदर, एसडीओ चैनपुर, सिविल सर्जन, प्रभारी जिला नजारत उप समाहर्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी गुमला, डीएसपी गुमला, कार्यपालक अभियंता विद्युत विभाग, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद, जिला स्थापना उप समाहर्ता, थाना प्रभारी गुमला, और शांति समिति के सदस्य एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

 

राम भक्तों के लिए

सांसद मनीष जायसवाल का धन्यवाद यात्रा पंहुचा विष्णुगढ़ और टाटीझरिया, लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व सौंपने के लिए मतदाताओं का जताया आभार

0

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से पहली बार भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल को हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की जनता ने प्रचंड जनादेश देकर सांसद बनाया। 04 जून को लोकसभा चुनाव का परिणाम घोषित होने के बाद हजारीबाग शहर में विराट विजय जुलूस निकाला गया। जिसके बाद 06 जून को दिल्ली से बुलावा आने पर सांसद बनकर पहली बार दिल्ली के लिए रवाना हुए।

जहां वे मोदी सरकार 3.0 के सपथ ग्रहण समारोह में रविवार को शामिल होकर सोमवार को ही कार्यक्षेत्र में लौट गए। मंगलवार को दिनभर कार्यालय परिसर में लोगों की समस्याओं से अवगत हुए और बुधवार से हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत केरेडारी प्रखंड के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां अष्टभुजी मंदिर और पेटो स्थित बुढ़िया माता मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ धन्यवाद यात्रा की शुरुआत की। गुरुवार को पुनः दिनभर अपने सांसद सेवा कार्यालय में लोगों के बीच बने रहने के बाद शुक्रवार को धन्यवाद यात्रा के साथ सदर विधानसभा और मांडू विधानसभा क्षेत्र पंहूचे और विगत लोकसभा चुनाव में जनादेश देकर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व सौंपने के लिए मतदाताओं का आभार जताया ।

बनासो में मां बागेश्वरी में टेका माथा, विष्णुगढ़ में बाइक जत्थे के साथ हुआ भव्य स्वागत, कई गांवों में पंहुचकर जताया आभार

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित सांसद मनीष जायसवाल का धन्यवाद यात्रा शुक्रवार को मांडू विधानसभा क्षेत्र स्थित विष्णुगढ़ प्रखंड पंहुचा तो इस क्षेत्र के लोगों ने गर्मजोशी से गाजे-बाजे के साथ विष्णुगढ आठ माइल पर स्वागत किया। यहां भीड़ के बीच एक दिव्यांग कार्यकर्ता को देख सांसद मनीष जायसवाल ने उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया। यहां से उनका काफिला विष्णुगढ़ हॉस्पिटल पंहुचा तो यहां से सैकड़ों बाइक जत्थे के साथ एनडीए गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने अगुवाई करते हुए बनासो स्थित प्रसिद्ध व पौराणिक मां बागेश्वरी धाम तक पंहुचाया।

यहां मां बागेश्वरी के दरबार में माथा टेका और पूजा- अर्चना कर संपूर्ण हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। यहां मंदिर के पुजारियों ने सामूहिक रूप से उनका अंग- वस्त्र भेंटकर सम्मान किया। तत्पश्चात विष्णुगढ़ प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत करगालो, सिरय, अचलजामो, बकसपुरा, विष्णुगढ़ अखाड़ा चौक, विष्णुगढ़ चैती दुर्गा मंडप, विष्णुगढ़ राधा कृष्ण मंदिर और काली मंदिर में माथा टेका एवं क्षेत्र वासियों का पिछले लोकसभा चुनाव में एनडीए के पक्ष में मतदान करने के लिए आभार जताया ।

टाटीझरिया प्रखंड के दो यज्ञ में हुए शामिल, एक दर्जन गांवों में जाकर वोटरों का जताया आभार

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित सांसद मनीष जायसवाल ने विष्णुगढ़ प्रखंड के बाद टाटीझरिया प्रखंड के करीब एक दर्जन गांवों का तुफानी दौरा कर मतदाताओं का पिछले लोकसभा चुनाव में प्रचंड मतों से उन्हें अपना सांसद बनाने के लिए आभार जताया। उन्होंने टाटीझरिया प्रखंड के खंभवा और मुक्ति दुधमनिया में आयोजित महायज्ञ में शामिल हुए और क्षेत्र के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

तत्पश्चात होलंग, बेरहो, डूमर, धरमपुर, दूधमनिया, डूंगो द्वारिका, मंडपा बानडीह, डहरभंगा और टाटीझरिया पंहुचकर स्थानीय जन समस्याओं से रूबरू हुए और मतदाताओं का आभार जताया। यहां उनके साथ विशेष रूप से टाटीझरिया भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाशपति सिंह, प्रखंड प्रमुख संतोष मण्डल, मिथलेश पाठक, राजू यादव, राजेश कुमार यादव, सहदेव यादव सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें ।

सदर विधनसभा क्षेत्र में हुआ जोरदार अभिनंदन, मनीष ने जताया आभार

मांडू विधानसभा क्षेत्र स्थित विष्णुगढ़ जाने के क्रम में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल का सदर विधानसभा क्षेत्र के सदर प्रखंड स्थित कर्बेकला (अमृतनगर) पंचायत स्थित केशूरा मोड़ और ग्राम पंचायत मेरू में स्कूल मोड़ और मेरू बस्ती में उनका स्थानीय लोगों ने जोरदार अभिनंदन किया। मेरू पैक्स द्वारा आयोजित एग्रीकल्चर टूल किट वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए और सखी मंडल की बहनों को कृषि टूल किट सौंपा साथ ही पिछले लोकसभा चुनाव में प्रचंड मतों से सांसद चुनने के लिए सभी मतदाताओं का आभार जताया।

मौके पर विशेष रूप से सदर भाजपा मंडल अध्यक्ष रामचंद्र कुशवाहा, भाजपा एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष महेन्द्र राम बिहारी, मुखिया दिनेश कुमार, विजय कुमार, विजय वर्मा, सामेंद्र सिन्हा, अनेश्वर प्रसाद, श्यामलाल महतो, गौत्तम वर्मा, अजय राम, शैलेंद्र सिंह, अभय सिंह, उपेंद्र सिन्हा, महेश प्रसाद, सोनेलाल ठाकुर, अनूप कुमार, कौलेश्वर रजक, राजकुमार गुप्ता, प्रेम राम, अर्जुन प्रसाद, छोटू यादव, अर्जुन केशरी, प्रकाश शर्मा, मनोज राणा, बिपीन सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें ।

43 डिग्री सेल्सियस तापमान में जनसमस्या जानने मनीष पंहुचे ग्राउंड जीरो पर, जल्द निराकरण का जताया भरोसा

कहा आपने हजारीबाग संसदीय क्षेत्र के सेवा का दिया है मौका, हम नहीं देंगे धोखा

प्रचंड तापमान में लगातार चुनाव प्रचार कर खूब पसीना बहाने वाले हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित सांसद मनीष जायसवाल चुनाव जितने के तुरंत बाद क्षेत्र में धन्यवाद यात्रा पर निकले हैं।इसी क्रम में शुक्रवार हजारीबाग सदर विधानसभा और मांडू विधानसभा क्षेत्र के विष्णुगढ़ और टाटीझरिया प्रखंड क्षेत्र के धन्यवाद यात्रा के क्रम में मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा की आपने हजारीबाग लोकसभा संसदीय क्षेत्र की सेवा का मौका दिया है तो धोखा कभी नहीं देंगे।

हमेशा आपके सुख- दुःख में सहभागी बनेंगे, आपके क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे और आपकी समस्याओं को उचित फोरम पर पुरजोर तरीके से उठाएंगे। उन्होंने कहा की आपका नेता नहीं बेटा/ भाई बनकर कार्य करेंगे। आपके सेवा के लिए हजारीबाग में मेरा सांसद सेवा कार्यालय संचालित है और मेरा मोबाइल नंबर 9431140323 सार्वजनिक है। हर जायज समस्या और काम के अप्रोच के लिए मुझसे आप सीधे संपर्क साध सकते हैं। मनीष जायसवाल ने 43 डिग्री सेल्सियस तापमान में ग्राउंड जीरो पर पंहुचकर बनासो मंदिर में पेयजल की समस्या सहित क्षेत्र कि सड़क, नाली, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा से संबंधित समस्याओं से रूबरू हुए और लोगों को यथासीघ्र निराकरण कराने का भरोसा भी जताया ।

मौके पर ये गणमान्य लोग रहें मौजूद

विष्णुगढ़ भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष नारायण महतो, पश्चिमी भाजपा मंडल अध्यक्ष किशोर कुमार मंडल, आजसू मंडल अध्यक्ष अजय कुमार मंडल, भाजपा मंडल महामंत्री सुखदेव रजवार, सुशील कुमार मंडल, पूर्व प्रमुख अशोक गुप्ता, शंभूनाथ पांडेय, नागेश्वर महतो, सुशील महतो, तुलसी सिंह, झलू पण्डित, दीपक रजक, दिनेश्वर साव, विशेश्वर शर्मा, सुशील मिश्रा, जागेश्वर महतो, सहदेव दास, घनश्याम महतो, ज्योत्सना देवी, पूनम मिश्रा, जीवन सोनी, विजय कुमार, महेंद्र राम बिहारी, दिनेश कुमार, महेश प्रसाद, धर्मवीर यादव, सुशील मंडल, रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।

NEWS – VIJAY CHAUDHARY.

राम भक्तों के लिए

15 लाख के स्क्रैप की सुरक्षा में खर्च हुए तीन करोड़ रुपए

0

डकरा : डकरा बी ब्लॉक में सीसीएल (सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड) का लगभग 10 लाख रुपये मूल्य का स्क्रैप की सुरक्षा पर सीसीएल ने तीन करोड़ रुपये से अधिक खर्च कर दिए हैं, लेकिन इसके बावजूद वहां से लगातार स्क्रैप की चोरी हो रही है। शनिवार रात को स्क्रैप चोरी की सूचना और सीआईएसएफ (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) जवानों द्वारा पत्रकारों के साथ किए गए दुर्व्यवहार के कारण यह मामला फिर से चर्चा में आ गया है। सीआईएसएफ की निगरानी में यहां से लगातार हो रही चोरी के बावजूद इस खराब प्रबंधन पर किसी का ध्यान नहीं है।

पूर्व में डकरा बी ब्लॉक में करकट्टा परियोजना का वर्कशॉप बनाया गया था। 2010 में जब करकट्टा खदान को रोहिनी और पुरनाडीह में मर्ज किया गया, तब यहां रखा स्क्रैप वहीं छोड़ दिया गया। तब से इस स्क्रैप की सुरक्षा के लिए तीनों शिफ्ट में तीन सीआईएसएफ जवानों की तैनाती रहती है। एक जवान का वेतन औसतन 60 हजार रुपये महीना होता है।

इस तरह एक साल में तीन जवानों पर वेतन के रूप में सीसीएल 21 लाख 60 हजार रुपये खर्च कर रही है, जो 14 सालों में तीन करोड़ दो लाख 40 हजार रुपये हो गए हैं। जानकार बताते हैं कि इस स्क्रैप को बेचने पर अधिकतम 10 से 15 लाख रुपये ही मिल सकते हैं, और समय के साथ चोरी होने के कारण इसका मूल्य और भी घट गया है। ऐसे में इसकी सुरक्षा पर प्रति वर्ष लगभग 21.6 लाख रुपये खर्च करना वित्तीय कुप्रबंधन का स्पष्ट उदाहरण है।

स्क्रैप हटाने के नाम पर लोडिंग का प्रयास

20 दिन पहले इको पार्क में सिविल वर्क के लिए वहां पड़े स्क्रैप को हटाने के लिए सीसीएल-केडीएच से क्रेन मंगवाया गया था। जब क्रेन आया, तो उससे वहां पड़े स्क्रैप को टेलर में लदवाने के लिए कहा जाने लगा। चालक ने ऐसा करने से मना कर दिया, जिससे लाखों का स्क्रैप चोरी होने से बच गया। कई बार बैरिकेडिंग उखाड़कर भी प्रयास किया गया है।

कुप्रबंधन रहा है, लेकिन अब ऑक्शन होगा: पीओ

स्क्रैप की सुरक्षा पर इतना बड़ा खर्च करना घोर कुप्रबंधन रहा है, लेकिन अब जल्द ही इसका ऑक्शन होने वाला है। कमेटी बन गई है और रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय भेज दी गई है। यह जानकारी डकरा पीओ अनील कुमार सिंह ने दी है।

NEWS – SUNIL KUMAR

राम भक्तों के लिए

झारखंड में सरकारी नियुक्तियों को गति देने के लिए मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन की उच्च स्तरीय बैठक

0

रांची, 13 जून 2024 – मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया को तेज करने के लिए आज वरीय अधिकारियों और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) के अध्यक्ष के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की। मुख्यमंत्री ने चयन प्रक्रिया को समय सीमा के भीतर पूरी करने का सख्त निर्देश दिया और सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं की प्रक्रिया सितंबर महीने तक पूरी करने का निर्देश दिया।

गोपनीयता और पारदर्शिता पर जोर

मुख्यमंत्री ने जेएसएससी को सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं में गोपनीयता और पारदर्शिता बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अनियमितता या पेपर लीक होने पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

आठ प्रतियोगिता परीक्षाओं से 35,000 पदों पर नियुक्ति

बैठक के दौरान जेएसएससी अध्यक्ष प्रशांत कुमार ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि आयोग आठ प्रतियोगिता परीक्षाओं के माध्यम से लगभग 35,000 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया चला रहा है। इनमें स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक, डिप्लोमा स्तर संयुक्त प्रतियोगिता, नगर पालिका सेवा संवर्ग संयुक्त प्रतियोगिता, औद्योगिक प्रशिक्षण सेवा, प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य (इंटरमीडिएट और स्नातक स्तर), महिला पर्यवेक्षिका, सामान्य स्नातक योग्यता धारी संयुक्त प्रतियोगिता, और पारा मेडिकल संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षाएँ शामिल हैं।

पुलिस भर्ती प्रक्रिया में तेजी

मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिया कि झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा 2023 और झारखंड आरक्षी प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के अभ्यर्थियों का शारीरिक दक्षता परीक्षण जल्द से जल्द शुरू करें। पुलिस महानिदेशक ने बताया कि झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा के अभ्यर्थियों के शारीरिक दक्षता परीक्षण इसी माह शुरू हो जाएगा।

पारदर्शिता और आधुनिक तकनीक का प्रयोग

मुख्यमंत्री ने सभी शारीरिक दक्षता परीक्षणों में पारदर्शिता और निगरानी सुनिश्चित करने के लिए आधुनिक तकनीक के उपयोग पर जोर दिया।

सरकारी प्रतिबद्धता

मुख्यमंत्री ने दोहराया कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सभी नियुक्तियों में नियुक्ति नियमावली और रोस्टर का पालन हर हाल में किया जाएगा।

इस उच्च स्तरीय बैठक में मुख्य सचिव श्री एल० खियांग्ते, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, प्रधान सचिव श्रीमती वंदना दादेल, पुलिस महानिदेशक श्री अजय कुमार सिंह, जेएसएससी के अध्यक्ष श्री प्रशांत कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अरवा राजकमल, एडीजी श्री आरके मलिक, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव श्री उमाशंकर सिंह और कार्मिक विभाग के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

NEWS DESK

राम भक्तों के लिए

स्कूली शिक्षा विभाग का मादक द्रव्यों के विरुद्ध व्यापक जागरूकता अभियान: 18 से 25 जून तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन

0

रांची, 13 जून, 2024 – झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा मादक द्रव्यों और नशीले पदार्थों के विरुद्ध व्यापक जागरूकता अभियान चलाने की घोषणा की गई है। यह अभियान राज्य के स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग के निर्देशन में 18 जून से 25 जून, 2024 तक सभी स्कूलों में आयोजित किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य छात्रों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों से जागरूक करना है।

अभियान की शुरुआत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद में एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम से हुई। कार्यक्रम में स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग के प्रभारी सचिव श्री उमाशंकर सिंह, झारखंड शिक्षा परियोजना निदेशक श्री आदित्य रंजन, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधीक्षक श्री एस शारिक ओमर, एनसीसी के ग्रुप कमांडेंट कर्नल राजीव कुमार, मेदांता अस्पताल के मनोचिकित्सक श्री पवन कुमार बर्णवाल, और विभिन्न जिलों के शिक्षा, स्वास्थ्य, और पुलिस विभाग के पदाधिकारी तथा गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

जिला स्तर पर प्रशिक्षण और जागरूकता

उन्मुखीकरण कार्यक्रम के दौरान श्री उमाशंकर सिंह ने कक्षा 9 से 12 तक के शिक्षकों और प्राचार्यों को प्रशिक्षण देने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने नशे के खिलाफ वन-टू-वन इंटरवेंशन और बाल संसद तथा एसएमसी सदस्यों की भूमिका पर भी प्रकाश डाला।

स्कूलों के आसपास नशीले पदार्थों की बिक्री पर सख्ती

श्री आदित्य रंजन ने स्पष्ट किया कि यदि स्कूलों के आसपास नशीले पदार्थों का सेवन या बिक्री हुई तो स्कूल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बीआरपी/सीआरपी को ऐसे विद्यालयों की सूची बनाने का निर्देश दिया, जिनके आसपास नशीले पदार्थों की बिक्री या सेवन होने का संदेह है।

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का योगदान

एनसीबी के अधीक्षक श्री एस शारिक ओमर ने बताया कि अब तक 104 किलोग्राम मादक द्रव्यों को सील किया गया है और अभियान निरंतर जारी है। उन्होंने ड्रग्स के कंपल्सिव इस्तेमाल पर चिंता जताई और रोकथाम को समय की जरूरत बताया।

एनसीसी की भूमिका

एनसीसी के ग्रुप कमांडेंट कर्नल राजीव कुमार ने बताया कि झारखंड के 12 जिलों में एनसीसी की 9 यूनिट्स कार्यरत हैं, जो बच्चों को विनय और आत्मसंयमित बना रही हैं।

अभियान की गतिविधियाँ

अभियान के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 18 जून को क्विज प्रतियोगिता, 19 जून को पोस्टर मेकिंग, 20 जून को निबंध लेखन, 22 जून को प्रभातफेरी, स्पीच, स्लोगन मेकिंग, और पेंटिंग प्रतियोगिताएं होंगी। 24 जून को साइकिल रैली और 25 जून को प्रार्थना सभाओं में जागरूकता संदेश पढ़ा जाएगा। 26 जून को विश्व नशा निवारण दिवस के अवसर पर संकल्प और पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा।

NEWS DESK.

राम भक्तों के लिए

राज्यस्तरीय निपुण भारत समागम का भव्य आयोजन 4-6 जुलाई, 2024 को रांची में

0

रांची, 12 जून, 2024 : झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा राज्यस्तरीय निपुण भारत समागम का आयोजन 4 से 6 जुलाई, 2024 तक रांची के टाना भगत इंडोर स्टेडियम, खेलगांव में किया जाएगा। इस तीन दिवसीय आयोजन में राज्य के सभी जिलों से 2400 शिक्षक, 8000 स्कूली बच्चे और आठ राज्यों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। समागम का उद्घाटन माननीय मुख्यमंत्री करेंगे, जिसमें देश-विदेश के प्रख्यात विशेषज्ञ भी शामिल होंगे।

समागम के दौरान शिक्षकों द्वारा टीएलएम (शिक्षण एवं अधिगम सामग्री) की प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिसमें 20 स्वयंसेवी संगठनों की भी भागीदारी होगी। इस आयोजन का उद्देश्य राज्य में बुनियादी शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और कक्षा 1 से 5 के विद्यार्थियों को निपुण बनाना है।

जिलास्तरीय टीएलएम मेला 24-25 जून को

समागम से पहले, 24-25 जून, 2024 को जिलास्तरीय टीएलएम मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला जिले के उपायुक्तों द्वारा उद्घाटित किया जाएगा और इसमें प्रत्येक प्रखंड से तीन सदस्यीय टीम शामिल होगी। मेले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रखंड को पुरस्कृत किया जाएगा और इसे बाल केंद्रित बनाने के लिए पोस्टर्स, बैनर्स, सेल्फी पॉइंट, गेम्स आदि की व्यवस्था की जाएगी।

सोशल मीडिया महाअभियान 2 जुलाई को

राज्यस्तरीय निपुण भारत समागम से पहले 2 जुलाई, 2024 को सोशल मीडिया महाअभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी, शिक्षक, बीआरपी, सीआरपी सदस्य शामिल होंगे। पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 2 बजे तक #MeraVidyalayNipun और #NipunSamagamJharkhand हैशटैग पर फोटो और वीडियो शेयर किए जाएंगे।

समीक्षा बैठक

समागम की तैयारियों की समीक्षा हेतु झारखंड शिक्षा परियोजना निदेशक श्री आदित्य रंजन ने वर्चुअल बैठक की, जिसमें राज्य के सभी DEO/DSE शामिल हुए। बैठक में जिलास्तरीय कार्यशाला, टीएलएम मेले और राज्यस्तरीय निपुण भारत समागम की रूपरेखा पर चर्चा की गई। निदेशक ने जिला शिक्षा पदाधिकारियों को समागम की सफलता के लिए विभिन्न टास्क दिए। बैठक में राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी श्री अभिनव कुमार, IPEL, FLN-PMU की स्टेट लीडर श्रीमती पारोमिता मजूमदार और लीप फॉर वर्ड संस्था के श्री मुकेश कुमार भी उपस्थित थे।

NEWS DESK.

राम भक्तों के लिए

अन्नपूर्णा देवी को केंद्र सरकार में मंत्री बनाए जाने पर भाजपा नेता अशोक यादव ने दी बधाई

0

हज़ारीबाग भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य सह बरकट्ठा विधानसभा चुनाव प्रभारी सह पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी को नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार (भारत सरकार) में कैबिनेट मंत्री (महिला एवं बाल विकास मंत्रालय) बनाए जाने पर बधाई दी है।अशोक यादव ने कहा कि कोडरमा विधानसभा सभा से अन्नपूर्णा देवी के पति सन 1990 में रमेश यादव ने जनता दल से चुनाव जीता था।1995 में फिर चुनाव जीतने के बाद इनको बिहार सरकार में खनन राज्य मंत्री बनाया गया था।1998 में अन्नपूर्णा देवी के पति की हृदय गति रूक जाने के कारण इनकी मृत्यु हो गई थी।तदोपरांत उपचुनाव में अन्नपूर्णा देवी भारी मतों से जीत दर्ज कर बिहार सरकार में खनन राज्य मंत्री का दायित्व देकर राजनीति की शुरुवात हुई।

Ashok Yadav

फिर 2000 ईस्वी में चुनाव जीती,वहीं 2004 से 2009 तक विधायक रही कॉंग्रेस,राजद,जे०एम०एम की संयुक्त सरकार में इन्हें सिचाई मंत्री बनाया गया था।2009 से 2014 तक विधायक रही।उसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के पहल पर इन्होंने दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।2019 में इनको कोडरमा लोकसभा से सांसद का उम्मीदवार बनाया गया।था। चुनाव जीतने के बाद इन्हें तत्काल प्रदेश का उपाध्यक्ष बनाया गया उसके बाद भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर पार्टी ने इन्हें हरियाणा का प्रदेश प्रभारी बनाया।कुछ दिनों के बाद सरकार में इन्हें केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री बनाया गया।तदोपरांत उत्तर प्रदेश का सह प्रभारी बनाया गया था।उत्तर प्रदेश में इनके कार्यो का अनुकूल प्रभाव पड़ा जिसके चलते महिलाओं में काफी अच्छा प्रभाव देखने को मिला।अंत के 2024 के लोकसभा चुनाव में दूसरी बार पुनः कोडरमा लोकसभा से भारी बहुमत से चुनाव जीती।

झारखंड के 14 लोकसभा में 03 लाख 77 हज़ार से भी अधिक वोट लाकर के पार्टी का मान सम्मान बढ़ाया फिर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार (भारत सरकार) में इन्हें पुनः (महिला एवं बाल विकास मंत्रालय) कैबिनेट मंत्री के रूप में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शपथ दिलाई।झारखंड की बेटी कोडरमा की बहू बनकर पार्टी,संगठन एवं सरकार में बहुत अच्छे कार्यों के करने के उपरांत महिलाओं में बहुत अनुकूल अच्छा प्रभाव पड़ा है।मोदी जी के नेतृत्व में 10 वर्षों की सरकार में विकास को लेकर झारखंड में अच्छा प्रभाव पड़ा है।अन्नपूर्णा देवी कार्यकर्ताओं/समर्थकों एवं आम जनता के बीच मे इनके विकास कार्यों को लेकर चर्चा का विषय बना रहता है पिछड़ी जाति की महिला होने के नाते गरीब, शोषित,पीड़ित,वंचित लोगों में काफी पैठ बनाई हुई है।

NEWS DESK 

राम भक्तों के लिए

एक महिला की तेज धारदार हथियार से हत्याकर साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से पहाड़ के समक्ष उक्त शव को फेंक दिया गया हैं।

0

उक्त हत्या किसने की और उक्त हत्या का उद्देश्य क्या है , इसका खुलासा अबतक नहीं हो सका हैं।

पोस्टमार्टम के बाद उक्त शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया हैं।

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत स्थित पालकोट थाना क्षेत्र के तपकरा ग्राम निवासी संजय साहू की पत्नी होलिका देवी की हत्या पालकोट थाना स्थित दतली जलाशय के समक्ष साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से बलकु पहाड़ के समक्ष फेंक दिया गया हैं , अज्ञात हत्यारे द्वारा तेज धारदार हथियार से उक्त महिला की हत्या की गई है हैं, हत्या किसने की और क्यों की गई हैं और उक्त हत्याकाण्ड का उद्देश्य क्या हैं , इसका खुलासा अबतक नहीं हो सका हैं, कल संध्या के समय राहगीर ग्रामीणों ने उक्त महिला का शव , पालकोट थाना स्थित दंतली जलाशय के समक्ष स्थित बलकु पहाड़ के समक्ष साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से उक्त घटनास्थल पर फेंक दिया गया था

जिसे राहगीर ग्रामीणों ने उक्त शव को खूनसे लथपथ देखा और इसकी सूचना पालकोट थाना प्रभारी मो० जहांगीर को दी गई, उक्त सूचना मिलते ही पालकोट थाना प्रभारी मो० जहांगीर ने त्वरित कार्रवाई करते हुयें, अपने दलबल के साथ उक्त घटनास्थल पर पहुंचकर उक्त शव को अपने कब्जे में लेकर उक्त शव को पोस्टमार्टम हेतु गुमला सदर अस्पताल भेजवाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद आज उक्त शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया हैं

बसिया थाना क्षेत्र के पुलिस एसडीपीओ ने बताया की उक्त हत्याकांड का खुलासा जल्द ही कर दिया जाएगा, क्योंकि ग्रामीणों द्वारा मृतक होलिका देवी की हत्या के पिछे उसके परिजनों का ही हाथ होने का संदेह व्यक्त किया जा रहा है, पालकोट थाना पुलिस द्वारा अनुसंधान जारी है, काफी गहराई से पूछताछ और छानबीन की जा रही हैं, फलस्वरूप जल्दी ही उक्त महिला होलिका देवी के हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और संबंधित हत्यारों को गिरफतार कर सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा,बताया जा रहा हैं की उक्त महिला का पर्स और मोबाइल भी गायब हैं।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

 

 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium