24.1 C
Ranchi
Monday, November 9, 2026
Advertisement
Home Blog Page 618

पिता ने थाना में आवेदन सौंप कर बेटी की गुमशुदगी का सनहा दर्ज कराया

0

गुमला – जिला अंतर्गत स्थित कटकाही पुजारटोली निवासी जेठु मुंडा ने गुमला थाना में आवेदन सौंप कर अपने बेटी की गुमशुदगी का सनहा दर्ज कराया है. जिसमें कहा गया है कि मेरी पुत्री सुरजमुनी मुंडा, चंद्रमुनी मुंडा व दुर्गेश मुंडा तीनों साथ में गुमला के सरहुल नगर में रहकर पढ़ाई करते है. चार जून की शाम मेरी बेटी सुरजमुनी मुंडा टाउन जा रहे है , कह कर घर से निकली थी , जो अभी तक वापस नहीं आई. जिसका काफी खोजबीन करने के बाद भी कुछ पता नहीं चल पा रहा है. उन्होंने अपनी बेटी सुरमुनी को खोजने की गुहार लगाया है.

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

राम भक्तों के लिए

उड़ीसा से प्रतिबंध अवैध गांजा तस्करी कर बेचने वाले व्यक्ति के पास से एक किलो गांजा बरामद, गिरफ्तार कर भेजा गया गुमला जेल।

0

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत स्थित है कामडारा थाना क्षेत्र के पोकला रेलवे स्टेशन से एक किलो ग्राम गांजा के साथ एक युवक को पुलिस ने पकड़ा और भेजा गुमला जेल , उक्त जानकारी प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर , कामडारा थाना पुलिस के उपाधीक्षक मुख्यालय गुमला वीरेंद्र टोप्पो ने जानकारी देते हुए बताया की गुप्त सूचना मिली थी की चेतन ओहदार सालेगुटू कामडारा गुमला का रहने वाले व्यक्ति के द्वारा राउरकेला (उड़ीसा) से गांजा लाकर सालेगुटू कामडारा में बेचा जाता है. उक्त चेतन ओहदार दिनांक 08जून 2024 को गांजा खरीदने के लिए राउरकेला गया था और दिनांक 09जून 2024 को सुबह 07.30 बजे ट्रेन से गांजा लेकर पोकला स्टेशन पर उतरने वाला है।

इस आशय पर वरीय पदाधिकारी के आदेश पर छापामारी दल गठित कर पोकला रेलवे स्टेशन पहुँच उक्त गुप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई करने हेतु रेलवे स्टेशन के बाहर उसके आने का इंतेजार करने लगे। समय करीब 09.15 बजे ट्रेन के आने के बाद रेकी कर रेलवे स्टेशन के बाहर चेतन ओहदार के पास से एक किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है तथा गांजा बरामदगी के पश्चात उसकी गिरफ्तारी की गई।
इस पर कामडारा थाना कांड संख्या 31/24,धारा 20/22/24 NDPS Act. के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया किया गया है।

छापामारी दल में शामिलः-
पुलिस उपाधीक्षक (मु.)गुमला श्री वीरेंद्र टोप्पो
थाना प्रभारी शशि प्रकाश, पु०अ०नि० महेश कुमार साव
विजय टेटे,अरविन्द भगत, चालक अमित बडाईक शामिल थे

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

राम भक्तों के लिए

पुलिस ने एक अज्ञात शव बरामद किया और पोस्टमार्टम हेतु गुमला सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस में भेजवाया गया है , जहां शीतगृह में पहचानी के लिए 72 घंटे रखी जाएगी ।

0

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत स्थित सिसई थाना पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर रविवार को एक अज्ञात ब्यक्ति का शव बरामद किया है. उक्त शव मुर्गू पंचायत के कामता गांव के समक्ष पारस नदी में बने एक कुआँ से बरामद किया गया ,गाँव के कुछ चरवाहों ने कुआँ में शव को तैरते देखकर ग्रामीणों को सूचना दिया.देखते ही देखते उक्त शव को देखने वालों की भीड़ जमा हो गई , किन्तु किसी ने उक्त शव का पहचान नहीं कर पायें , उक्त.सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त शव को कुआँ से निकालकर थाना ले गई.

मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष है, हाथ में मोली धागा पहना हुआ है तथा दाहिना हाथ में माँ का टैटू बना हुआ है.शव के शरीर मे कई जगह चोट के निशान है और उसके शरीर मे कपड़ा नहीं है।
शव को देखने से लगता है की किसी दूसरे जगह उसकी हत्या कर , उक्त शव को छिपाने के नीयत से तीन से चार दिन पहले कुआँ में डाल दिया गया होगा.पुलिस सभी पहलुओ पर विचार करते हुए, गहराई से छानबीन और पूछताछ शुरू कर दी हैं।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

राम भक्तों के लिए

खेरवार लोक सेवक संघ और खेरवार आदिवासी एकता संघ का प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोज किया गया ।

0

गुमला – गुमला जिला मुख्यालय स्थित बेलगांव आम बगीचा गुमला में किया गया।
सर्व प्रथम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ शशिकांत सुमन,हड्डी, जोड़, नस रोग विशेषज्ञ एवं सर्जन रांची के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।इस मौके पर डॉ सुमन ने कहा कि समाज जब तक शिक्षित नहीं होगा,तब तक समाज सम्पन्न नहीं होगा। वर्तमान परिप्रेक्ष्य में व्यक्ति को शिक्षित होना बहुत आवश्यकता है।समाज की बेहतरी के लिए शिक्षा आवश्यक ही नहीं अनिवार्य है।मौके पर उन्होंने परीक्षा में अच्छे अंकों से सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि सफलता के लिए ये तीन चीजें बहुत आवश्यक है- कठिन परिश्रम, लक्ष्य का निर्धारण एवं सतत प्रयास। वैसे बच्चे,जिनका परीक्षा परिणाम आशा के अनुरूप नहीं हुआ, उन्हें निराश होने की कोई आवश्यकता नहीं है। बल्कि वे भी अपना प्रयास जारी रखें।क्योंकि उनके लिए ये अंतिम परीक्षा नहीं थी।आगे और उन्हें कई अवसर प्राप्त होंगे।
इस मौके पर केंद्रीय उपाध्यक्ष खरवार आदिवासी एकता संघ झारखंड के भैरव सिंह ने संबोधित करते हुए कहा समाज के लोगों संगठित होकर कार्य करना चाहिए। संगठित रहकर ही समाज को हम जागरूक कर सकते हैं।

जागरूक समाज ही अंधविश्वास, बाल विवाह,नशापान जैसे बुराईयों से दूर रह सकता है और समाज की बेहतरी के लिए सोच सकता है।आज सरकार के द्वारा गरीब कल्याण से संबंधित कई योजनाएं संचालित की जा रही है।शिक्षा के अभाव में हमारा समाज इन योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रह जा रहा हैं।आज प्रतियोगिता का युग है।हमें हमारे बच्चों को उस लायक बनाना है।इसके लिए हमारे माता-पिता के अलावे संगठन को भी आगे आना है।सभा को खरवार आदिवासी एकता संघ के श्री बाबूलाल सिंह, ज्ञान सिंह, जयकरण सिंह खेरवार,खरवार लोक सेवक संघ, झारखंड के सचिव रणविजय सिंह के अलावे कई वक्ताओं ने संबंधित किया।

अंत में वार्षिक माध्यमिक एवं इण्टरमीडिएट कला, वाणिज्य और विज्ञान ( केन्द्रीय माध्यमिक बोर्ड सहित) परीक्षा में अच्छे अंकों से सफलता प्राप्त करने वाले 17 छात्र/छात्राओं को प्रशस्ति पत्र,मोमेन्टो और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

आज के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में खरवार लोक सेवक संघ, गुमला के जिला अध्यक्ष बाबूलाल खेरवार, सचिव शंकर खेरवार, संयोजक रामचन्द्र खेरवार, उपाध्यक्ष धर्मदेव खेरवार, प्रदुमन खेरवार, हजारी सायं, प्रणीण खेरवार संयुक्त सचिव सुनील खेरवार, सुखु खेरवार, जयकेश्वर खेरवार, कोषाध्यक्ष सदानन्द खेरवार, खरवार लोक सेवक संघ, झारखंड के सचिव रण विजय सिंह तथा खरवार आदिवासी एकता संघ, गुमला के अध्यक्ष देवी सिंह, कोषाध्यक्ष जयकरण सिंह/ खेरवार, उप सचिव रण प्रताप सिंह, जितेन्द्र खेरवार,चन्द्रमोल सिंह,सुरेश सिंह, भवानी सिंह, बिशुनपुर प्रखंड अध्यक्ष ज्ञान सिंह,गुरुजी सीताराम खेरवार का सराहनीय सहयोग रहा।

मंच का संचालन रामचन्द्र खेरवार तथा धन्यवाद ज्ञापन देवी सिंह के द्वारा किया गया।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

राम भक्तों के लिए

भगवान बिरसा मुंडा की 124 वीं शहादत दिवस मनाया गया।

0

गुमला – गुमला जिला मुख्यालय में जननायक भगवान बिरसा मुंडा की 124 वीं शहादत दिवस गुमला जिला मुख्यालय स्थित बिरसा मुंडा पार्क में भाकपा माले लिबरेशन के कार्यकर्ता द्वारा मनाया गया। बिरसा मुंडा पार्क में स्थित प्रतिमा पर भाकपा माले के के जिला सचिव कामरेड गजेंद्र सिंह एवं पार्टी जन संगठन के नेताओं द्वारा बारी-बारी से माल्यार्पण कर बिरसा मुंडा अमर रहे बिरसा मुंडा के क्रांतिकारी उलगुलान परंपरा को आगे बढ़ाओ , जल , जंगल , जमीन और खनिज पर जन अधिकार कम करो , सांप्रदायिक कॉर्पोरेट फास्टेस्ट बातों को ध्वस्त करो आदि नारों के साथ श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

कार्यक्रम में जिला सचिव गजेंद्र सिंह ,महेंद्र जंक्शन उरांव, बिरजानंद उरांव, सुषमा देवी ,रवि उरांव ,हुमायूं साहू, किशोर एक्का, चेंगरे उरांव, विद्यासागर उरांव, मंजारो देवी, बिरसाऊ ओराओ, संजू देवी सीता देवी, दर्शन उरांव, लाल देवी, संदीप एक्का, कोशिला देवी, श्याम बिहारी ,जगल मुंडा, विष्णु माझी ,सहित दर्जनों नेता कार्य करता उपस्थित थे। मौके पर भाकपा माले के जिला सचिव गजेंद्र सिंह ने कहा कि सांप्रदायिक कॉरपोरेट की फासीवादी हमले और उसके विचारधारा के खिलाफ वर्गीय संघर्ष को मजबूत करते हुए बिरसा मुंडा के रास्ते पर चलकर जल जंगल जमीन खनिज लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई को आगे बढ़ना होगा।

2024 के संसदीय चुनाव में देश की जनता ने फासीवादी विचारधारा को कमजोर करने का काम किया है भाजपा कि नरेंद्र मोदी सरकार कमजोर और लंगडी हो गई है , इससे और कमजोर कर देश की सत्ता को जनता के हाथों में देना होगा । आने वाले विधानसभा चुनाव में इस विचारधारा को चुनाव के जरिए देश से बाहर करने का काम करना होगा।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

राम भक्तों के लिए

10 लाख का इनामी भा०क०पा०( माओवादी) के जोनल कमांडर एवं हार्डकोर नक्सली शम्भू गंझु उर्फ रवि गंझु उर्फ रवि जी गिरफ्तार, गुमला जिला पुलिस प्रशासन को मिली बहुत बड़ी उपलब्धि।

0

जिला पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह ने जल्द ही एक और बड़ी उपलब्धि प्राप्त करने का किया इशारा

गुमला जिला पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह एवं एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस , मिडिया के समक्ष किया प्रस्तुत।

गुमला – जिला पुलिस प्रशासन के जिला पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह एवं एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव एवं घाघरा थाना प्रभारी को मिली बहुत बड़ी कामयाबी 10 लाख रुपया का इनामी हार्डकोर नक्सली चतरा जिला अंतर्गत टंडवा थाना स्थित पोस्ट सराढु , ग्राम निवासी शम्भू गंझु उर्फ रवि गंझु उर्फ रवि जी ( पिता – नकुल गंझु ) जो भा०क०पा० ( माओ०) का जोनल कमांडर गिरफ्तार।

गुमला जिला पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह ने अपने कार्यालय कक्ष में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर पत्रकारों को बताया की 8 जून 2024 को समय लगभग 13 बजे मुझे ( गुमला जिला पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह ) एक गुप्त सूचना मिली की घाघरा थाना स्थित केदली, दिरगांव, कारासिली, झलकापाट एवं आसपास के क्षेत्रों में भा० क० पा० ( माओवादी ) संगठन के रिजनल कमांडर , पुलिस को क्षति पहुंचाने हेतु कोई अप्रिय घटना को अंजाम दे सकता है, उक्त सूचना का सत्यापन एवं छापामारी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गुमला ( एसडीपीओ ) सुरेश प्रसाद यादव के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया

सूचना का सत्यापन एवं छापामारी के क्रम में ग्राम झलकापाट में एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया, उक्त संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ करने पर वह अपना नाम शम्भू गंझु उर्फ रवि गंझु उर्फ रवि जी ( पिता- नकुल गंझु ) ग्राम हुम्बी , पोस्ट सराढु, थाना टंडवा, जिला चतरा बताया तथा भा०क०पा० ( माओ०) का जोनल कमांडर हैं, उक्त गिरफ्तार हार्डकोर उग्रवादी ने बताया की रिजनल कमांडर छोटु खेरवार उर्फ सुजित जी के निर्देशानुसार इस क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों से लबी वसूलने एवं पुलिस बल को नुकसान पहुंचाने हेतु रेकी करने के लिए उक्त क्षेत्र में भ्रमणशील हूं

गिरफ्तारी के पश्चात उक्त गुरुवादी के पीठ पर टंगे बिट्टू बैग से अपने आवश्यक उपयोग में आने वाले सामान के साथ ही साथ प्लास्टिक में बंधा हुआ भा०क०पा०( माओ०) संगठन का पांच प्रिंटेड नक्सली पर्चा बरामद दुआ, उक्त हार्डकोर नक्सली के आपराधिक इतिहास काफी पुरानी है , बारेसाढ थाना, गारू थाना, छिपा दोर थाना, महुआडांड़ थाना , हेरहंज थाना, महुआडांड़ थाना , महुआडांड़ थाना , कुरूमगढ़ थाना आदि थानों में आर्म्स एक्ट, सी०एल०ए० विस्फोटक पदार्थ अधिनियम आदि विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हैं

उक्त हार्डकोर उग्रवादी फिलहाल,चतरा, लोहरदगा और गुमला जिला के विभिन्न पुराने हार्डकोर नक्सलियों से संपर्क साधना और अपने संगठन को मजबूत करने के लिए पुराने हार्डकोर नक्सलियों और नये रंगरूटों को संगठन से जोड़कर चतरा, लोहरदगा और गुमला जिले के विभिन्न लोगों को उक्त संगठन से जोड़कर नक्सली करीडोर बनाकर उक्त तीनों जिलों के पुलिस को बड़ी से बड़ी चोट पहुंचाकर उक्त संगठन का उक्त तीनों जिलों चतरा , लोहरदगा गुमला जिला में अपने संगठन भा० ज०पा० ( माओवादी ) का बर्चस्व कायम कर उक्त तीनों जिलों में अपने संगठन का परचम लहराने का मुख्य उद्देश्य था ।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

राम भक्तों के लिए

एक युवती ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया आत्महत्या।

0

पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी हैं।

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत कामडारा – कुरकुरा थाना स्थित इचागुटू ग्राम की एक युवती सोनी कुमारी ने कीटनाशक पदार्थ खाकर की आत्महत्या, इस संबंध में मृतक के चचेरा भाई ने पुलिस के समक्ष अपने फर्द ब्यान में बताया हैं की , मृतक की मां रोहिणी देवी ने फोन कर मुझे बताया की सोनी कुमारी की एकाएक तबीयत खराब हो गई है, उक्त जानकारी के बाद में वहां पहुंचकर देखा की सोनी कुमारी लगातार उल्टी कर रही हैं और उक्त किटनाशक दवा का गंध भी आ रहा हैं, इस संबंध में सोनी कुमारी से पुछने पर उसने बताया की उसने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर ली हैं

फिर तत्काल आनन-फानन में सोनी कुमारी को इलाज के लिये रेफरल अस्पताल बसिया ले जाया गया , जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सोनी कुमारी को बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया गया और सोनी कुमारी को सदर अस्पताल गुमला ले जाते वक्त रास्ते में सोनी कुमारी की मौत हो गई, उक्त सूचना मिलते ही बसिया थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुयें, उक्त शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु गुमला सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस में भेजवाया गया , जहां पोस्टमार्टम के बाद उक्त शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया हैं , परिजनों ने बताया की सोनी कुमारी किस कारण से किटनाशक पदार्थ का सेवन किया इसकी जानकारी हम परिजनों को नहीं हैं , बसिया थाना पुलिस इस संबंध में गहराई से पूछताछ और छानबीन कर रही हैं।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

 

राम भक्तों के लिए

कार दुर्घटनाग्रस्त , पांच बोरा गांजा बरामद , गांजे का मूल्य लगभग 19 से 20 लाख रुपया आंका जा रहा है ।

0

गुमला – गुमला एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने अपने कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर पत्रकारों को बताया की गुमला जिला अंतर्गत स्थित घाघरा. देवाकी बाबा धाम पुल के समीप शुक्रवार को पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ और कार ( वाहन) जांच के दौरान बिना नंबर प्लेट कार को हाथ देकर बहन चेकिंग के दौरान रुकने का संकेत दिया गया पर उक्त नहीं रुक बाद में पुलिस द्वारा पीछा करने पर तेज रफ्तार से भागने उक्त हुंडई कंपनी का औरा कार देवाकी बाबा धाम तक पहुंचा. जहां तीखा मोड़ होने के कारण उक्त कार अनियंत्रित हो कर सड़क के किनारे पेड़ से जा टकराया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया,

यह देख उक्त कार में सवार सभी गांजा तस्कर और कार चालक पकड़े जाने के भय से , उक्त कार और पांच बोरा गांजा छोड़कर भागने लगे जिन्हें पुलिस बाल के जवानों ने काफी दूर तक खदेड़कर दो युवकों को पकड़ने में सफल रही पूछताछ के क्रम में उन्होंने बताया की उक्त 108 किलोग्राम गंज उड़ीसा से तस्करी कर बनारस के मंडी में बेचने के लिए ले जा रहे थे , दोनों अभियुक्तों ने पूछताछ के क्रम में बताया की मैं अंकित कुमार पांडेय रोहतास का रहने वाला हूं और दूसरा युवक ने अपना नाम राज सिंह उत्तर प्रदेश का रहने वाला हूं , बाद में घाघरा पुलिस द्वारा उक्त कार और उक्त कार के डिक्की में रखा गया 108 किलोग्राम गांजा जप्त कर और उक्त दोनो युवकों को विधिवत गिरफ्तार करते हुए , उन्हें प्रेस मीडिया और न्यायालय में प्रस्तुत कर गुमला जेल भेज दिया गया हैं

कार की डिक्की में पांच बोरा में गांजा लदा कर उड़ीसा प्रदेश से तस्करी करने के उद्देश्य और अधिक कीमत में बनारस के मंडियों में बेचने के लिए ले जाया जा रहा था, उक्त बोरा को खोलकर देखा गया , तो उक्त सभी पांचों बोरा में गांजा भरा हुआ था. उक्त घटना के बाद घाघरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुयें. उक्त घटना की जानकारी गुमला जिला पुलिस कप्तान (शंभू कुमार सिंह) महोदय को और मुझे (एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ) दी गई थी, उक्त पांच बोरा गांजा का वजन 108 किलोग्राम है जिसकी मूल्य 19 से 20 लाख रुपया बताई जा रहे हैं , गुमला पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह एवं एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव उक्त नेटवर्क को तोड़ने के लिए गहराई से पूछताछ , छानबीन और जांच में जुट गए है. गांजे का मूल्य लगभग 19 से 20 लाख रुपया बताया जा रहा हैं

उड़ीसा – मध्य प्रदेश ( छत्तीसगढ़ ) का प्रवेश द्वार बॉर्डर होने के कारण विभिन्न आकार प्रकार के प्रतिबंधित अवैध नशीले पदार्थ का और प्रतिबंधित अवैध गोवंशीय तस्करी का अड्डा बनता जा रहा है , जंगली रास्ते और रहस्यमई सड़कों का जाल होने के कारण आसानी से पुलिस को चकमा देकर अवैध तस्करी का धंधा जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन लाख कोशिश के बावजूद उक्त तस्करी का खुला खेल फर्रुखाबादी खेला जा रहा हैं, घाघरा. देवाकी बाबा धाम पुल के समक्ष शुक्रवार को पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ उक्त कार से जांच के दौरान कार से गांजा का जखीरा मिला.और उक्त हुंडई कंपनी के औरा नामक कार किसका है और उक्त तस्करी के नेटवर्क को कौन-कौन लोग चला रहे हैं , इसकी भी जांच पड़ताल की जा रही है ।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

 

राम भक्तों के लिए

एनडीए में पहली बार आजसू को मिलेगी जगह…चंद्रप्रकाश चौधरी मंत्री पद की शपथ लेंगे 

0

रांची : नरेंद्र मोदी 9 जून को तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। एनडीए संसदीय दल के नेता नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। सूत्रों के हवाले से निकलकर आ रही खबर के अनुसार पहली बार आजसू को एनडीए में मंत्री पद मिलनेवाला है. नरेंद्र मोदी के साथ कल झारखंड से आजसू नेता चंद्रप्रकाश चौधरी भी शपथ लेंगे। चंद्रप्रकाश चौधरी ने दूसरी बार गिरिडीह लोकसभा सीट से जीत हासिल की है। उन्होंने जेएमएम के मथुरा प्रसाद महतो को 80 हजार से अधिक वोटों के अंतर से हराया है। नरेंद्र मोदी के साथ कल एनडीए के 14 सहयोगी दलों के 18 सांसद मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। वैसे कोडरमा से सांसद अन्नपूर्णा देवी का नाम भी चर्चा में है। अन्नपूर्णा देवी को लेकर राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इसकी दो बड़ी वजह है, पहली यह कि पिछले कार्यकाल में उन्हें राज्य मंत्री का दर्जा मिला था। उनके प्रदर्शन से मोदी सरकार खुश हैं और उन्हें प्रमोट कर सकती है. कैबिनेट में जगह मिल सकती है। इसकी दूसरी बड़ी वजह यह है कि केंद्रीय कैबिनेट में महिलाओं की उपस्थिति अनिवार्य है. इस अनिवार्यता को भी अन्नपूर्णा देवी पूरा कर रही है। हालांकि इस रेस में गोड्डा से चौथी बार जीतकर आनेवाले निशिकांत दुबे के नाम की भी चर्चा चल रही है।

राम भक्तों के लिए

आयुष्मान भारत योजना के तहत पिछले 6 माह से करोड़ों के बकाये को लेकर वीएस नायक ने सीएम-एचएम को लिखा पत्र,कहा-राज्य के सभी प्राइवेट अस्पताल ने गरीब मरीजों का इलाज करने से मना कर दिया है…अविलंब हो भुुुुुगतान

0

रांची : आयुष्मान भारत योजना के तहत बकाया राशि होने के कारण गरीब मरीजों का इलाज बंद होने और पिछले 6 माह से बकाया करोड़ों की राशि के अविलंब भुगतान के लिए मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन एवं स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को पत्र लिखा गया है. संपूर्ण भारत क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव, झारखंड प्रभारी विजय शंकर नायक ने इस संदर्भ में ईमेल के जरिए व पत्र भेजकर उन्हें इस संदर्भ में ध्यान आकृष्ट कराया है। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत पिछले 6 महीने से करोड़ों की बकाया राशि का भुगतान नहीं होने से राज्य के सभी प्राइवेट अस्पताल ने गरीब मरीजों का इलाज करने से मना कर दिया है। जिस कारण फिलहाल आयुष्मान कार्ड के तहत किसी तरह की सेवा इन गरीब मरीजों को नहीं मिल पा रहा है। कई अस्पताल तो विधिवत अपने नोटिस बोर्ड पर सूचना चिपका दी है कि वर्तमान में अभी आयुष्मान कार्डधारकों के इलाज की सुविधा बंद है।

रिम्स का आयुष्मान भारत योजना के तहत करीब 10 करोड़ बकाया है

श्री नायक ने कहा कि कई अस्पताल संचालकों ने इस संदर्भ में यह भी जानकारी दी है कि पूरे राज्य में आयुष्मान भारत योजना के तहत निजी अस्पतालों के करीब 100 करोड़ रुपये फंसे हुए हैं। डॉक्टर और स्टाफ के वेतन भुगतान रोक कर वह मरीज की सेवा करना उनके लिए मुश्किल साबित हो रही है। चिकित्सा उपकरणों के संचालन में भी हर दिन भारी खर्च होता है. ऐसे में अस्पताल प्रबंधन को भारी संकट का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स का आयुष्मान भारत योजना के तहत करीब 10 करोड़ रुपया बकाया है. श्री नायक ने राज्य के मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री से अनुरोध किया है कि इस दिशा में अभिलंब भुगतान हेतु आवश्यक कार्रवाई की जाए ताकि आयुष्मान कार्डधारकों को भारी परेशानी का सामना करना ना पड़े और उनका समुचित इलाज हो सके।

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium