23.3 C
Ranchi
Monday, July 6, 2026
Advertisement
Home Blog Page 628

DMFT की प्रबंधकीय समिति व शासी परिषद की बैठक में राशि के व्यय का ब्योरा पेश, डीसी ने सदस्यों के साथ कई बिंदुओं पर चर्चा भी की

0

गिरिडीह : जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष-सह-उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में DMFT की प्रबंधकीय समिति एवं शासी परिषद की बैठक हुई। बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा हुई। साथ ही ट्रस्ट में अब तक प्राप्त राशि एवं व्यय की गयी राशि का ब्योरा पेश किया गया। उपस्थित सदस्यों को खनन से directly एवं indirectly affected क्षेत्रों की जानकारी दी गयी। इसी क्रम में DMFT राशि के समुचित उपयोग के लिए खनिज पदार्थों के परिवहन से संबंधित मार्ग का ब्योरा भी मांगा गया, ताकि प्रभावित क्षेत्रों के लिए भी विकास संबंधी कार्य किये जा सके।

प्रखंडवार योजनाओं की स्वीकृत राशि के लिए अनुशंसा का अनुरोध

बैठक में सदस्यों को प्रखंडवार योजनाओं की स्वीकृति हेतु राशि की उपलब्धता के अनुसार प्राथमिकता के आधार पर योजनाओं का अनुशंसा पत्र उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया। अध्यक्ष के लिए राशि की उपलब्धता के अनुसार प्राथमिकता के आधार पर योजनाओं का अनुशंसा पत्र उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया। उपस्थित सदस्यों को जानकारी दी गयी कि DMFT राशि में से 60 प्रतिशत व्यय उच्च प्राथमिकता वाले क्षेत्र यथा Drinking water Supply, Environment preservation and pollution control, Health care, Education, welfare of women and children, welfare of aged and disabled, skill development,  sanitation में करना है तथा शेष 40 प्रतिशत व्यय निम्न प्राथमिकता वाले क्षेत्रों यथा physical infrastructure, irrigation, energy and watershed Development, enhancing environmental quality etc में करना है। बताया गया कि योजनाओं का क्रियान्वयन ग्राम सभा से पारित होने के उपरांत कराया जाएगा।

बैठक में ये लोग थे शामिल

बैठक में विधायक सुदिव्य कुमार, विधायक विनोद सिंह, अशोक उपाध्याय, राजकुमार पांडेय, सब्बन खान, दिनेश यादव के अतिरिक्त DFO east & west, सिविल सर्जन एसपी मिश्रा, उप नगर आयुक्त स्मृता कुमारी, जिला योजना पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, GM, CCL, बनियाडीह, उप निदेशक, खान आदि शामिल थे।

राम भक्तों के लिए

गिरिडीह डीसी ने की जिला पर्यटन संवर्धन परिषद के शासी निकाय की बैठक, प्राकृतिक व धार्मिक स्थल को पर्यटन स्थल में विकसित करने का निर्णय

0

गिरिडीह : उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में जिला पर्यटन संवर्धन परिषद के शासी निकाय की बैठक आहूत की गई। बैठक में मुख्य रूप से विभिन्न एजेंडों पर निर्णय लिया गया। जिसमें मुख्य रूप से जिले के प्राकृतिक स्थल/धार्मिक स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में अधिसूचित करने संबंधी प्रस्ताव, पूर्व से अधिसूचित पर्यटक स्थलों की श्रेणी को अपडेट करना, विभिन्न पर्यटक स्थलों में आवश्यक पर्यटकीय विकास करना, पर्यटक स्थलों के पहुंच पथ का जीर्णोद्धार/निर्माण कार्य, पर्यटक स्थलों की साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था  करने पर निर्णय लिया गया।

कई विधायक भी बैठक में शामिल हुए

बैठक में मुख्य रूप से शासी निकाय के सदस्य के रूप में विधायक सुदिव्य कुमार, गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र, विधायक विनोद कुमार सिंह, बगोदर विधानसभा क्षेत्र,  सांसद कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के प्रतिनिधि, विधायक धनवार, विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधि, विधायक डुमरी, विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधि, विधायक गांडेय विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधि, विधायक जमुआ विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधि, अध्यक्ष, जिला परिषद अर्जुन बारला, जिला पर्यटन नोडल पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

आयुष्मान भवः अभियान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र -बिरनी में आयुष्मान मेला का आयोजन किया गया

0

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (National Health Mission) निर्देशानुसार आयुष्मान भवः योजनान्तर्गत मिशन मोड में 01 सितंबर से 31 दिसंबर 2023 तक स्वास्थ्य सेवाओं का संतृप्ति सुनिश्चित करने विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
भारत सरकार (Government of (India) द्वारा दिए गये निर्देश अनुसार विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के सौ प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ‘आयुष्मान भव’ मेला (‘Ayushman Bhava’ Mela) जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में लगाए गए जिसमें मरीजों की जांच उपचार के साथ साथ आभा आईडी (Abha ID) बनाई गई। आयुष्मान मेलों में जनप्रतिनिधि के साथ साथ अन्य प्रमुख विभाग (महिला बाल विकास, सामाजिक न्याय विभाग, चिकित्सा शिक्षा, सामाजिक कार्यकर्ता, पंचायती राज इत्यादि के साथ समुदाय प्रतिनिधित्व जन आरोग्य समिति के सम्मानीय व्यक्तिओं को शामिल किया गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों बिरनी, में आयोजित मेलों में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, चिकित्सा अधिकारी, लैब टेक्नीशियन,नर्सिंग ऑफिसर, एम.पी.डब्लू, आशा, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर इत्यादि द्वारा ड्यूटी कर मरीजों को स्वास्थ्य सेवा प्रदान की। एवं टीबी से ग्रसित मरीजों को लैब टेक्नीशियन नवीन शर्मा एवं
STLS बिप्लव डे हाथों के द्वारा एयरबोन किट के साथ साथ टीबी की दवा ओर TPT वितरण किया गया।
आयुष्मान आपके द्वारा 3.0 का विशेष अभियान 01 सितंबर से संचालित करते हुए समस्त शेष पात्र हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बनाये जा रहे हैं। योजना के तहत आयुष्मान सभा, आयुष्मान मेला हेल्थ एंड बेलनेश सेंटर (Health and Wellness Centre) स्वास्थ्य संस्थाओं पर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर, आंगनबाड़ी एवं शासकीय शालाओं में बच्चों की स्क्रीन, आयुष्मान ग्राम पंचायत, का आयोजन किया गया।
रिपोर्ट:- नवीन कुमार शर्मा
गिरिडीह सिटी न्यूज़-815301 #सामुदायिक_स्वास्थ्य_केंद्र_बिरनी #couminity #आयुष्मान #आयुष्मान_भवः

 

राम भक्तों के लिए

वज्रपात से मौत पर मृतक की पत्नी को मिला चार लाख का चेक

0

खलारी, 26 सितम्बर : वज्रपात (आकाशीय बिजली) से होने वाली मौत पर सरकार ने प्राकृतिक आपदा की श्रेणी में डालकर मृतक के परिजनों को चार लाख मुआवजा देने की व्यवस्था की है। इसी व्यवस्था के तहत मंगलवार को खलारी अंचल कार्यालय में वज्रपात से हुई मौत मामले में मृतक की पत्नी को आपदा राहत कोष से चार लाख रुपये का चेक दिया गया है। चेक खलारी अंचलाधिकारी ने अपने कार्यालय में तीन गवाहों के समक्ष मृतक की पत्नी सुरजी देवी को दिया। अंचलाधिकारी शिशुपाल आर्य ने बताया कि 17 जून 2022 को सुरजी देवी के पति सधन गंझू की मौत मैकलुस्कीगंज थाना क्षेत्र के हेसालौंग बकुलियाटांड़ में वज्रपात से हो गई थी। घटना के करीब 15 माह के बाद मृतक की पत्नी को आपदा राहत कोष से चार लाख मुआवजा की राशि दी गई है। मौके पर पीएलवी से रंजना गिरी, समाज सेवी हेमलाल गंझू व उमेश यादव मौजूद थे।

राम भक्तों के लिए

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर ,कुम्हारटोली में तीन दिवसीय प्रांतीय गणित, विज्ञान एवं संगणक मेला कल से प्रारंभ

0

विद्या विकास समिति, झारखंड द्वारा आयोजित प्रांतीय गणित, विज्ञान एवं संगणक मेला कल दिनांक 27 सितंबर 2023 से सरस्वती शिशु विद्या मंदिर , कुम्हारटोली, हजारीबाग में प्रारंभ होगाl गौरतलब है कि यह मेला 27 सितंबर से प्रारंभ होकर 29 सितंबर 2023 चलेगाl मेला का उद्घाटन इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजय कुमार तिवारी, प्रदेश सचिव, विद्या विकास समिति, झारखंड एवं विशिष्ट अतिथि संतोष गुप्ता, जिला शिक्षा अधीक्षक, हजारीबाग के द्वारा संपन्न होगा l मेला में पूरे झारखंड प्रांत से आए हुए बाल वैज्ञानिक भैया- बहन अपने-अपने वैज्ञानिक प्रतिभा के अनुसार अपने प्रदर्श की प्रस्तुति करेंगेl गुमला विभाग के विभाग निरीक्षक एवं प्रांतीय प्रतिनिधि, अखिलेश कुमार व धनबाद विभाग के विभाग निरीक्षक विवेक नयन पांडे ने बताया की कार्यक्रम के निमित्त व्यवस्था एवं प्रतियोगिता से संबंधित विभिन्न विभागों की सारी व्यवस्थाएं लगभग पूर्ण हो चुकी हैl उन्होंने कार्य योजना पर दिशा निर्देश दिएl स्वागत ,वंदना व्यवस्था, जल ,आवास, भोजन, स्वच्छता, अनुशासन ,शौचालय ,विद्युत, चिकित्सा, सुरक्षा आदि की सर्वोत्तम व्यवस्था हो चुकी है l व्यवस्था एवं प्रतियोगिता प्रतियोगिता की दृष्टि से परिणाम बेहतर निकलेl इस भाव को लक्ष्य करके विद्यालय के आचार्य बंधु- आचार्य बंधु- भगिनी कर्मचारी गण एवं समस्त विद्यालय परिवार कर्तव्य निष्ठा के साथ अपने-अपने दायित्व का निर्वहन करने में लगे हैंl विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के सचिव संजय उपाध्याय ,उपाध्यक्ष प्रोफेसर अरुण कुमार मिश्रा एवं प्राचार्य दिनेश कुमार मिश्र के दिशा निर्देश में आचार्य बंधु भगिनी अपने-अपने दायित्व का निर्वहन करने में लगे हुए हैंl तीन दिवसीय प्रांतीय गणित, विज्ञान एवं संगणक मेला में पूरे झारखंड प्रांत से आठ विभागों के सरस्वती शिशु विद्या मंदिरों से चयनित बाल वैज्ञानिकों के लगभग 1000 बच्चों के आने की सूचना हैl

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

हजारीबाग के लिए गौरवपूर्ण क्षण !

0

बीते 14-16 सितंबर 2023 को बोकारो में आयोजित 16 वें झारखंड स्टेट सीनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में हजारीबाग के प्रतिभागी जिले के इचाक प्रखंड के ग्राम खुटरा निवासी श्री शैलेन्द्र प्रसाद कुशवाहा ने फाइनल मैच में वेस्ट सिंहभूम जिले को 5-0 से हराकर हजारीबाग को स्वर्ण पदक विजेता बनाया।

वहीं सदर विधानसभा क्षेत्र के सदर प्रखंड स्थित सिलवर कला पंचायत अवस्थित ग्राम अंबाडीह निवासी श्री गोविंद कुमार ने कांस्य पदक जीता ।

आगामी 01-08 नवंबर को आसाम में होने वाले राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में हजारीबाग के बॉक्सर श्री शैलेन्द्र प्रसाद कुशवाहा झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे ।

बॉक्सिंग के इन दोनों उभरते हुए युवा खिलाड़ियों का आज अपने कार्यलय सभागर में हौसलाफजाई किया। दोनों के उज्जवल भविष्य की कामना ईश्वर से की ।

बतौर हजारीबाग जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष होने के नाते खिलाड़ियों के कर जरूरत को पूरा करने हेतु कृतसंकल्पित हूं।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

संगम ने अभिनेता देवानंद की जन्म शताब्दी धूमधाम से मनाई

0

देवानंद की फिल्में सकारात्मकता से ओत-प्रोत होती हैं : विजय केसरी

भारतीय फ़िल्म उद्योग जगत के एभरग्रीन अभिनेता देवानंद की जन्म शताब्दी पर सांस्कृतिक संस्था सागर भक्ति संगम के तत्वाधान में स्थानीय स्वर्ण जयंती पार्क में एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ०सुरेश प्रसाद एवं गोपाल ठाकुर ने गाइड फिल्म के गीत से किया। संगम के सदस्यों ने देवानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगम के संयोजक विजय केसरी एवं संचालन डॉ० सुरेश प्रसाद ने किया।
सभा की अध्यक्षता करते हुए संगम के संयोजक विजय केसरी ने कहा कि अभिनेता देवानंद का संपूर्ण जीवन भारतीय फ़िल्म उद्योग को समर्पित रहा था। उन्होंने खुद के अभिनय के बल पर अर्श से फर्श तक अपना मुकाम बनाया था। उनकी फिल्में सकारात्मकता से ओत-प्रोत होती हैं । दर्शक उनकी फिल्में देखकर एक विशेष ऊर्जा का अनुभव करते हैं। उनकी फिल्में आज भी बड़े ही उत्साह के साथ देखी जाती हैं। आज जब अवसाद के कारण आत्महत्या की घटनाएं बढ़ रही है। ऐसी स्थिति में देवानंद की फिल्में लोगों में एक नई ऊर्जा भर सकती है । देवानंद वास्तविक जीवन में भी एक नायक थे। उनमें एक नायक के सभी गुण में विद्यमान थे। उनके जीवन से हम सबों को संघर्ष करने की सीख लेनी चाहिए।
शिक्षाविद वीरेंद्र जायसवाल ने कहा कि देवानंद का किरदार जितना बड़ा था, वास्तविक जीवन में वे उतने ही सरल व्यक्ति थे। वे नवकेतन में कार्यरत छोटे से छोटे कर्मचारियों के आमंत्रण पर उनके घर जाया करते थे। उनका उनकी यह सहजता जीवन पर्यंत बनी रही थी। उनके जीवन से हम सबों को सहजता और सरलता की सीख लेनी चाहिए।
पूर्व कार्यपालक अभियंता शंभू शरण सिंह ने कहा कि देवानंद एक एवरग्रीन अभिनेता के रूप में जाने जाते थे । उन्होंने कभी भी नकारात्मक फिल्मों में अभिनय नहीं किया । उनकी फिल्मों से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है । वे अपने जमाने के एक बड़े अभिनेता के रूप में जाने जाते थे । उनके न होने पर भी उनकी फिल्में आज भी उसी उत्साह के साथ देखी जाती हैं।
व्यवसायी सह देवानंद फैन सुरेंद्र गुप्ता ने कहा कि आज से चालीस वर्ष पूर्व मुझे देवानंद साहब से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। नवकेतन स्टूडियो में मेरी उनसे मुलाकात हुई थी । हजारीबाग के घनश्याम दुबे नवकेतन में प्रोडक्शन मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। वही मुझे देवानंद से मिलवाए थे । मुझ जैसे एक साधारण व्यक्ति से देवानंद बड़े ही उत्साह के साथ मिले थे। उनके साथ मैंने तस्वीर भी खिंचवाई थी। उनकी सहजता और सरलता आज भी याद आती है।
व्यवसायी सह देवानंद फैन जयप्रकाश गुप्ता ने कहा कि अपने चार मित्रों के साथ देवानंद से मिलने का मुझे भी सौभाग्य प्राप्त हुआ था। उनसे मिलने के पूर्व कई भ्रांतियां मन में थी। जब हम सब चारों मित्र उनसे मिलें, जिस गर्म जोशी के साथ उन्होंने हम चार मित्रों का स्वागत किया था, उसे हम सब कभी भी भूल नहीं सकते । वे बड़े किरदार के एक असाधारण व्यक्ति थे।
मोहन टॉकीज के प्रोपराइटर योगेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि हमारे टॉकीज में देवबंद की काफी फिल्में प्रदर्शित हुई थी । देवानंद सौ अधिक फिल्मों में अभिनय किया था । उनकी फिल्में लगते ही मेरे सिनेमा हॉल में दर्शकों की भारी भीड़ आ जाती थी। उनकी फिल्मों की खासियत यह थी कि दर्शक उनकी फिल्में देखकर हंसते हुए निकलते थे। एक नई ऊर्जा लेकर निकलते थे। आज के निर्माता निर्देशक और लेखकों को ऐसे ही फिल्मों का निर्माण करना चाहिए। जो लोगों को स्वस्थ मनोरंजन के साथ एक नई सकारात्मक दृष्टि भी प्रदान करें।
आयोजित जन्म शताब्दी कार्यक्रम में भीम मेहता, अखिलेश सिंह, अजीत कुमार गुप्ता, महावीर महतो,गोपाल ठाकुर, डॉ सुरेश प्रसाद, सतीश होर्रा , बीना अखोरी,देवनारायण प्रजापति, कृष्ण प्रसाद गुप्ता आदि सम्मिलित हुए । धन्यवाद ज्ञापन अखिलेश सिंह ने किया।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

बरकट्ठा के गोरहर में मृतक चंपा कुमारी के परिजनों से मिले गौतम व संजय रविदास

0

राज्यभवन के पास पसस के सदस्य 90 दिनों से आंदोलन पर है – गौतम

बरकट्ठा प्रखंड के गोरहर के अंतर्गत नीलकंठ कुमार की पत्नी चंपा कुमारी जो पंचायत सचिवालय स्वयं सेवक पद पर कार्यरत थी,उनकी आकस्मित मृत्यु पर उनके बच्चों पर बहुत आफत पड़ गयी।इस दुःख के बेला में बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता गौतम कुमार , पसस के प्रखंड अध्यक्ष संजय रविदास ,बिक्की चंद्रवंशी के साथ मिलकर सहयोग राशी प्रदान किये।युवा नेता गौतम कुमार ने कहा राँची में पसस के सैकड़ो सदस्य करीब 90 दिनों से मांगो को लेकर आंदोलन कर रहे।सरकार उनकी बातों को सुन नही रही, हमलोगों ने भी कई बार उनके प्रतिनिधिमंडल को लेकर सरकार के पास गए लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिला।क्षेत्र के युवा नेता गौतम कुमार ने मृतक पसस के सदस्या चंपा के मौत पर अपना संवेदना जताए।वे उनके पति को मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने पर पारिवारिक लाभ के तौर पर 20000 रुपया पारिवारिक लाभ दिलवाने के भरोसा दिलवाया।सहयोग राशि प्रदान करने के दौरान रंजीत यादव,बलि सिंह,सिट्टू सिंह राजपुत, चंपा के दो छोटे छोटे बच्चें में बेटी नीलम कुमारी,बेटा निखिल,दादा भरत लाल महतो,दादी गिरजा देवी,व रत्नेश कुमार भी मौजुद थे।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

रांची विश्वविद्यालय में आयोजित ‘करम महोत्सव’

0

रांची विश्वविद्यालय, रांची में आयोजित ‘करम महोत्सव’ का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में माननीय राज्यपाल-सह-झारखण्ड राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन जी उपस्थित थे ।
बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय सांसद श्री संजय सेठ जी , कुलपति श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्विद्यालय रांची डॉ तपन कुमार शांडिल्य जी एवं कुलपति, झारखंड राज्य खुला विश्विद्यालय रांची ,डॉ टी एन साहू जी उपस्थित रहे ।
इस गरिमामय आयोजन में समस्त अतिथियों का स्वागत किया एवं समस्त झारखंडवासियों को पावन पर्व करम की शुभकामनाएं दिया ।

राम भक्तों के लिए

भूमि घोटाले से जुड़े मामले में सीएम को ईडी का 5वां समन, 4 अक्तूबर को हाजिर होने को कहा

0

रांची : झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और ईडी के बीच समन-समन का खेल चल रहा है. आखिर क्या कारण है कि सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट में शिकायत करने  के बावजूद ईडी का समन भेजने का सिलसिला कायम है. ईडी की ओर से अब पांचवां समन जारी किया गया है. ईडी ने उन्हें 4 अक्टूबर को हाजिर होने का निर्देश दिया है. भूमि घोटाले मामले में सीएम को चौथा समन जारी कर ईडी ने उन्हें 23 सितंबर को रांची ऑफिस में पेश होने को कहा था, लेकिन वे हाजिर नहीं हुए.

कब-कब भेजा गया समन…?

बता दें कि सीएम की ओर से ईडी के समन को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गयी थी. सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर वे हाईकोर्ट में याचिका दायर कर चुके हैं और ईडी के समन को निरस्त करने का आग्रह किया है. सीएम को पहली बार समन जारी कर 14 अगस्त को ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया था. हाजिर नहीं होने पर दूसरी बार समन जारी किया गया और 24 अगस्त को पेश होने को कहा गया. इस बार भी जब सीएम हेमंत सोरेन ईडी ऑफिस में पूछताछ के लिए नहीं पहुंचे, तो तीसरा समन जारी कर 9 सितंबर को पेश होने के लिए कहा गया. इस बार भी सीएम हेमंत सोरेन ईडी ऑफिस नहीं आए. इसके बाद चौथा समन जारी कर 23 सितंबर को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन इस बार भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ईडी के कार्यालय में नहीं आए.

सीएम हिम्मत दिखाएं…ईडी का सामना करें : भाजपा 

सीएम के समन को लेकर सत्ता प्रतिष्ठान में कई तरह की चर्चा है. उधर, भाजपा को सीएम को घेरने का मौका मिल गया है. भाजपा द्वारा बार-बार इस मामले को तूल दिए जाने और मीडिया के सवाल के बाद झामुमो के केंद्रीय महासचिव व प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया है कि इस मामले को लीगल सेल देख रहा है, इसलिए वही जवाब दे सकता है. भाजपा ने कहा है कि सिर्फ ईडी से पूछताछ की प्रक्रिया को अवरुद्ध करने के लिए सीएम सरकारी फंड का दुरुपयोग कर रहे हैं. बेवजह लाखों रुपए खर्च किये जा रहे हैं. उनमें अगर हिम्मत है तो वे ईडी का सामना करें. क्योंकि पूछताछ के लिए जांच एंजेसियां स्वतंत्र हैं. आखिर उनके पक्ष के दिग्गज वकील महाधिवक्ता क्या कर रहे हैं.

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium