24.1 C
Ranchi
Monday, November 9, 2026
Advertisement
Home Blog Page 633

मोदी सरकार ने 10 वर्षों के कार्यकाल में जानाकांक्षाओं को पूरा किया है, जिससे प्रभावित होकर हर दिन लोग बड़ी संख्या में भाजपा से जुड़ रहे हैं : बाबूलाल मरांडी

0

भाजपा कार्यालय में हुुआ मिलन समारोह, विभिन्न दलों से आये सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

रांची : प्रदेश भाजपा कार्यालय सभागार में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव रंजन, राजद के प्रदेश महासचिव हरदेव साहू एवं अंजू देवी के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। प्रदेश भाजपा कार्यालय सभागार में आयोजित मिलन समारोह में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय एवं रांची सांसद संजय सेठ ने पार्टी का पट्टा, माला पहनाकर एवं ऑनलाइन सदस्यता करा सभी को पार्टी में शामिल कराया। मिलन समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पैसे और परिवार के लिये राजनीति करता है इंडिया गठबंधन, इनका जनता से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में सनातन विरोधी एक मंच पर आ रहे हैं पर, देश की जनता को अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा है और वह विकसित भारत के लिये मोदी की गारंटी पर भरोसा करती है। श्री मरांडी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों के कार्यकाल में मोदी सरकार के विकास कार्यों ने जानाकांक्षाओं को पूरा किया है, जिससे प्रभावित होकर हर दिन लोग बड़ी संख्या में भाजपा से जुड़ रहे हैं।

देश की जनता को मोदी जी की गारंटी पर पूूू राभरोसा है : संजय सेठ

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने सभी की ऑनलाइन सदस्यता दिलाई एवं सभी से संगठन हित में एवं राष्ट्रहित में फिर एक बार मोदी सरकार के लक्ष्य को पूरा करने में अपना-अपना योगदान देने की बात कही। रांची सांसद संजय सेठ ने कहा कि देश की जनता को मोदी जी की गारंटी पर भरोसा है. जनता में तीसरी बार उनको प्रधानमंत्री बनाने को लेकर उत्साह है। वहीं आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव रंजन ने भाजपा की सदस्यता लेने के बाद कहा कि आम आदमी पार्टी कांग्रेस विरोध के आधार पर ही आई थी पर आज उसी के तलवे चाट रही है। राजद प्रदेश महासचिव एवं उप प्रमुख हरदेव साहू एवं अंजू देवी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद कहा कि प्रधानमंत्री के विकास कार्यों से प्रभावित होकर हमलोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है. कार्यक्रम का संचालन शिवपूजन पाठक एवं धन्यवाद ज्ञापन अमरदीप यादव ने किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से प्रितेश कुमार, रंजन यादव, मुन्ना कुमार यादव, अभिषेक आनंद, सूरज कुमार, राजेश गुप्ता, विमला देवी, सुनीता देवी, प्रकाश नायक, कृष्णा यादव, सुरेश पासवान, वैभव राय, अमित तिवारी, उज्जवल झा, सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।

राम भक्तों के लिए

कटकमसांडी में कई चापाकल पड़े हैं खराब

0

सेवा सहयोग समिति के कार्यालय में गुहार लेकर पहुंचीं परेशान महिलायें

सजग हैं समिति के युवा, हम हर सेवा के लिए तत्पर: हर्ष अजमेरा

हजारीबाग : लोगों की परेशानियों से जूझ रही संस्था सेवा सहयोग समिति का एक कार्यालय 9 अप्रैल को कटकमसांडी में खुला और खुलते ही वहां मौजूद समिति के सदस्यों को कयी गांवों से वहां पहुंचीं महिलाओं ने बताया कि इस बढ़ती गर्मी में पानी की दिक्कत से बहुत परेशानी हो रही हे . गांव के चापाकल खराब पड़े हैं . महिलाओं ने समिति से चापाकलों की मरम्मत करवाने की गुहार लगाई. फिर क्या था सेवा के लिए तत्पर समिति के वोलेंटियर्स तुरंत जुट गये और दूसरे दिन से ही विभाग की मदद से चापाकलों की मरम्मत का कार्य शुरू हो गया. इस विषय में जानकारी देते हुए समिति के संचालक समाजसेवी हर्ष अजमेर ने बताया कि हमारे सदस्य युद्ध स्तर पर जुटे हैं और अब तक दो चापाकलों को बनवाया भी जा चुका है . उन्होंने कहा कि हम लोगों की सेवा के लिए सजग और तत्पर हैं . हमारी संस्था के सदस्य गांव गांव में हैं और हम तक लोगों की समस्याओं से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचनाएं पहुंच रही हैं . अभी कटकमसांडी में संस्था का कार्यकाल खुला है जो सीधा हजारीबाग स्थित मुख्यालय से भी जरूरी सहायता लेकर समस्याओं का निराकरण फौरन कर सकता है .श्री अजमेरा ने कहा कि हजारीबाग सदर और दारू में भी जल्द समिति का कार्यालय खुलने जा रहा है।

News – Vijay Chaudhary.

राम भक्तों के लिए

एसडीपीओ संतोष मिश्रा के नेतृत्व में बमबारी के अभियुक्त गिरफ्तार

0

बुधवार रात्रि में आदित्यपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत एम०टी०सी० बिल्डिंग के पास बमबारी की सूचना प्राप्त हुई। इस संबंध में आदित्यपुर थाना काण्ड सं0-111/24, दिनांक-10.04.24 धारा-307/34 भा०द०वि० एवं 3/4 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम-1908 के अन्तर्गत काण्ड दर्ज किया गया। घटना के उद्भेदन एवं अपराधकर्मियों की गिरफ्‌तारी हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय, सरायकेला-खरसावों के द्वारा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सरायकेला संतोष मिश्रा के नेतृत्व में एक एस०आई०टी० टीम का गठन किया गया। एस०आई०टी० टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई कर, तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर अनुसंधान करते हुए इस काण्ड में संलिप्त अभियुक्त मोतीलाल बिसुई, पिता-साईबो बिसुई, पता-बेलडीह, मन्तोष महतो, पिता-दिलिप महतो, सा०- जल्ला, थाना-पटमदा, जिला-पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर, वर्तमान पता-बालेश्वर महतो के घर में किरायेदार, आदित्य गार्डेन, रोड नं0-10, थाना-आदित्यपुर, जिला-सरायकेला-खरसावों को गिरफ्‌तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त मोतीलाल बिसुई, मन्तोष महतो का पूर्व का अपराधिक इतिहास रहा है और वे दोनों पूर्व में भी बमबारी और आर्म्स एक्ट के काण्डों में जेल जा चुके है। शेष अभियुक्तों की गिरफ्‌तारी हेतु छापामारी की जा रही है।

गिरफ्‌तार अभियुक्त का नाम

मोतीलाल बिसुई, पिता-साईबो बिसुई, पता-बेलडीह, मन्तोष महतो, पिता-दिलिप महतो, सा०-जल्ला, थाना-पटमदा, जिला-पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर, वर्तमान पता-बालेश्वर महतो के घर में किरायेदार, आदित्य गार्डेन, रोड़ नं0-10, थाना-आदित्यपुर, जिला-सरायकेला-खरसावाँ।

जप्त सामानों की सूची मोबाईल (03) पीस
घटनास्थल पर लगे सी०सी०टी०वी० कैमरा का डी०वी०आर० घटना को अंजाम देते समय अभियुक्तों के द्वारा पहना हुआ कपड़ा

अपराधिक इतिहास

अभियुक्त मोतीलाल बिसुई का अपराधिक इतिहास आदित्यपुर थाना काण्ड सं0-322/18, दिनांक-19.11.18 धारा-25 (1-बी) (ए)/26/35 आर्म्स एक्ट।
आदित्यपुर थाना काण्ड सं0-333/19, दिनांक-13.10.19 धारा-341/323/386/504/34 भा०द०वि० आदित्यपुर थाना काण्ड सं0-387/21, धारा-341/307/ 120बी/148/149 भा०द०वि०, 27 आर्म्स एक्ट एवं 3/4 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम। आदित्यपुर थाना काण्ड सं0-391/21, धारा-399/402 भा०द०वि० एवं 25(1-बी) (ए)/26/35 आर्म्स एक्ट। आदित्यपुर थाना काण्ड सं0-155/23, दिनांक-19.05.23 धारा-3/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम ।

अभियुक्त मन्तोष महतो का अपराधिक इतिहास

आदित्यपुर थाना काण्ड सं0-44/23, दिनांक-09.02.23 धारा-307/341/504/34 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट।

छापामारी दल में शामिल अधिकारी

पु०नि० नितिन कुमार सिंह, थाना प्रभारी, आदित्यपुर। पु०अ०नि० विनोद कुमार, काण्ड्रा थाना।
पु०अ०नि० संतन कुमार तिवारी, पुलिस केन्द्र पु०अ०नि० विपुल कुमार ओझा, गम्हरिया थाना।
पु०अ०नि० रंजीत कुमार सिंह, आदित्यपुर थाना। पु०अ०नि० दिलशन बिरवा, दलभंगा ओ०पी० पु०अ०नि० सतीश वर्णवाल, सरायकेला थाना आरक्षी/675 संदीप दूबे, तकनीकी शाखा तकनीकी शाखा
सशस्त्र बन।

News Desk

राम भक्तों के लिए

21 अप्रैल को इंडिया एलायंस की रैली में उलगुलान नहीं…भ्रष्टाचारियों का जुटान होगा : प्रतुल शाहदेव

0

सीता सोरेन ने अपने साथ हुए अन्याय के खिलाफ उलगुलान का ऐलान किया, बताएं इस मामले में झामुमो खामोश क्यों?

रांची : प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि 21 अप्रैल को एक ही मंच पर भ्रष्टाचारी, सनातन विरोधी, टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोग और परिवारवादी राजकुमार दिखेंगे। प्रतुल ने कहा कि रैली का नाम उलगुलान रखना भगवान बिरसा मुंडा सहित झारखंड के अमर शहीदों का अपमान है। उन्होंने उलगुलान का आह्वान अंग्रेजों के अत्याचार के खिलाफ किया था। उलगुलान शब्द आदिवासी अस्मिता से और आदिवासी सम्मान से जुड़ा है। ऐसे भ्रष्टाचारी जुटान का नाम उलगुलान देकर इन्होंने पूरे देश के आदिवासियों का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि सोरेन परिवार के घर की बड़ी बहू सीता सोरेन जी ने भी अपने साथ परिवार के भीतर हुए अन्याय के खिलाफ उलगुलान का ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि किस तरीके से उनको अपनी बेटियों की परवरिश करने के लिए परिवार के भीतर अकेला छोड़ दिया। विषम परिस्थितियों में उन्होंने बच्चियों को पाला पोसा था। सीता सोरेन ने अपने आंदोलनकारी पति स्व. दुर्गा सोरेन की रहस्यमयी मौत को साजिश बताते हुए जांच की मांग की पर सरकार ने उसे ठंडे बस्ते में डाल दिया।

‘जनता सनातन विरोधियों के खिलाफ ईवीएम से उलगुलान करेगी’

उन्होंने कहा कि ऐसी ही खामोशी झारखंड मुक्ति मोर्चा ने लोबिन हेंब्रम के द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ, स्थानीय नीति और 1932 की स्थानीय नीति को लागू करने के लिए किए गए उलगुलान पर भी चुप्पी साध ली है। उल्टे उन पर प्रश्न उठाने के लिए झामुमो के नेताओं द्वारा लगातार टारगेट किया जा रहा है. कहा कि विपक्षी गठबंधन झारखंड में पूरे तरीके से खंडित दिख रहा है। चतरा, पलामू में फ्रेंडली फाइट की बात हो रही है। अब चुनाव में फ्रेंडली फाइट क्या होता है? लोहरदगा, राजमहल और कोडरमा में भी इनके बागी उम्मीदवार भी ताल ठोक रहे हैं. कहा कि 21 अप्रैल को कांग्रेस के बड़े नेता भी मंच पर आएंगे जिनके सांसद डीके शिवकुमार दक्षिण भारत को अलग देश बनाने की मांग कर रहे थे। आगामी चुनाव में जनता सनातन विरोधियों के खिलाफ ईवीएम से उलगुलान करेगी।

राम भक्तों के लिए

सोशल मीडिया अकाउंट से कल्पना सोरेन ने न्याय उलगुलान महारैली का एजेंडा जारी किया, रांची में 21 अप्रैल को इंडिया गठबंधन के दिग्गजों का होगा महाजुटान

0

रांची : 20 मार्च को मुंबई के शिवाजी पार्क में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन समारोह के दौरान की गई घोषणा के अनुसार शुक्रवार को 21 अप्रैल को प्रस्तावित न्याय उलगुलान रैली का एजेंडा जारी कर दिया गया. कल्पना मुर्मू सोरेन ने बताया कि यह रैली तानाशाही के खिलाफ, चंदा चोरों के खिलाफ, इलेक्टोरल बॉन्ड महालूट के खिलाफ, जल, जंगल, जमीन लूटनेवालों के खिलाफ, आदिवासी विरोधियों के खिलाफ, दलित विरोधियों के खिलाफ, पिछड़ा विरोधियों के खिलाफ, अल्पसंख्यक विरोधियों के खिलाफ, सरकारी संपत्तियों को बेचनेवालों के खिलाफ, बेरोजगारी के खिलाफ और महंगाई के खिलाफ आयोजित की जा रही है। 21 अप्रैल को रांची के प्रभात तारा मैदान में प्रस्तावित कल्पना मुर्मू सोरेन ने हेमंत सोरेन के सोशल मीडिया अकाउंट से न्याय उलगुलान महारैली का एजेंडा जारी किया है.

कई नेताओं ने रांची आने पर सहमति जतायी 

झारखंड झुकेगा नहीं…इंडिया रूकेगा नहीं के नारे के साथ कल्पना मुर्मू सोरेन ने लिखा कि पूरा देश कह रहा है कि उलगुलान! उलगुलान! उलगुलान! अपनी आवाज बुलंद करने को, उलगुलान शुरू करने को रांची चलो। बता दें कि पिछले दिन कांके स्थित कल्पना मुर्मू सोरेन के आवास में झारखंड मुक्ति मोर्चा की बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में 2 अहम फैसलों पर मुहर लगी थी। इसमें पहला था गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए कल्पना मुर्मू सोरेन की उम्मीदवारी पर मुहर लगाना और दूसरा, रांची के प्रभात तारा मैदान में न्याय उलगुलान रैली का आयोजन करना। 21 अप्रैल को प्रस्तावित रैली में शामिल होने के लिए देशभर में इंडिया गठबंधन के घटक दल के नेताओं को न्योता भेजा गया है। जिनमें राहुल गांधी, आप संयोजक अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, तेजस्वी यादव, एनसीपी नेता शरद पवार और उद्धव ठाकरे जैसे नेताओं को आमंत्रित किया गया है। खबर है कि इनमें से कुछ नेताओं ने अपनी सहमति भी दे दी है।

मुंबई के भाषण में कल्पना ने देश का ध्यान खींचा था

पिछले 20 मार्च को मुंबई के शिवाजी पार्क में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का समापन समारोह में झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और कल्पना मुर्मू सोरेन शामिल हुए थे। इसके बाद दिल्ली में आम आदमी पार्टी की तरफ से आयोजित संकल्प महारैली में भी कल्पना मुर्मू सोरेन नजर आईं। रांची के प्रभात तारा मैदान में आयोजित रैली को इसी कड़ी का हिस्सा माना जा रहा है। यहां कल्पना मुर्मू सोरेन के नेतृत्व कौशल की भी परीक्षा होगी। शिवा जी पार्क में कल्पना मुर्मू सोरेन ने पहली बार देश के सामने ओजस्वी भाषण देकर लोगों का ध्यान आकृष्ट किया था. उनके भाषण की लोगों ने सराहना की थी.

 

 

 

 

राम भक्तों के लिए

प्राकृतिक पर्व सरहुल के मौके पर सरना भाई बहनों को दिल से बधाई, संतोष झा

0

सरहुल चैत्र माह के इंजोरिया या शुक्ल पक्ष के तृतीया तिथि को बसंत ऋतु में मनाया जाता है वैसे तो यह पूरे देश में अलग-अलग नाम से मनाया जाता है पर झारखंड में विविध जनजातीय समूह अलग-अलग तरह से मनाते हैं सरहुल का शाब्दिक अर्थ सखुआ फूलों की क्रांति है जो विविध नाम से जानी जाती है जैसे संथाली मुंडारी एवं हो जनजाति समूह बाहा पोरोब, खड़िया में जांकोर, उरांव या कुरुख में खद्दी आदि इसे मनाने का तरीका विविध जनजाति समुदाय में थोड़ी बहुत भिन्नता के साथ एक ही है जिसमें प्रकृति के सूत्रधार सूर्य एवं पृथ्वी के विवाह का उत्सव जिसे खेखेल बेंजा कहते हैं कोकड़ा को साक्षी बनाकर नाच गाकर मनाया जाता है इसके बाद खरीफ फसल की बुवाई के लिए खाद बीज खेतों में डाला जाता है और परमेश्वर से सभी के सुख में शांति में एवं समृद्ध जीवन की कामना की जाती है इस पर्व में पाहन घड़े का पानी देखकर वारिस की भविष्यवाणी करते हैं “खद्दी चांदो रे हियो रे नाद नोर! प्रकृति पर्व सरहुल की अनंत शुभकामनाएं !

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

गुमला हर्ष वूल्हास के साथ गुमला शहर के विभिन्न मस्जिदों में और ईदगाह में ईद की नमाज अदा की गई.

0

सिसई रोड स्थित ईदगाह में 8:30 बजे मौलाना इनाम रब्बानी जामा मस्जिद के इमाम ने नमाज पढ़ाई इस मौके पर सैकड़ो की संख्या में मुस्लिम धर्म अनुयाई ने श्रद्धापूर्वक नमाज अदा की और एक दूसरे को मुबारकबाद पेश किया ईद को लेकर मुस्लिम महलों में काफी चहल-पहल खासकर बच्चों में उत्साह देखा गया अंजुमन इस्लामिया गुमला के द्वारा ईदगाह को तथा विभिन्न मस्जिदों को आकर्षक तरीकों से सजाया गया था
गुमला में सुबह 7:00 से ही ईद की नमाज शुरू हो गई थी जब के जामा मस्जिद गुमला में अंतिम में 9:30 बजे काफी संख्या में लोगों ने नमाज अदा किया शहर के लगभग तेरा स्थान पर ईद की नमाज पढ़ी गई और देश मैं अमन और शांति के लिए विशेष दुआ किए गए नमाज के बाद मुस्लिम भाई अपने पुरखों तथा मृत्यु हुए व्यक्तियों के नाम पर कब्रिस्तान में जाकर फातिहा पढ़े अंजुमन के सदर ने सभी को मुबारकबाद पेश करते हुए अंजुमन इस्लामिया को आगे भी मदद करने की अपील किया अंजुमन की तरफ से गरीब लोगों को वस्त्र तथा पैसा देकर उन्हें भी ईद की खुशी में शामिल की इतना ही नहीं गुमला के जेल में बंदी कैदियों के लिए सेवई टोपी इत्र आदि का भी व्यवस्था किया गया था गुमला के सभी मस्जिद कमेटी ईदगाह कमेटी अंजुमन इस्लामिया कार्यकारिणी समिति के सदस्यों खासकर अंजुमन इस्लामिया के सचिव मकसूद आलम मोहम्मद लड्डन अफसर आलम नसीम खान वसीम अहमद सुल्तान अंसारी खुर्शीद आलम उर्फ पप्पू मोहम्मद कौसर आजाद खान मोहम्मद बंटी सहजाद अनवर समीम खान सरवर मोहम्मद बन्नू मास्टर मोहम्मद आरिफ उर्फ डेजी शहाबुद्दीन शाहजहां अंसारी शकील खान मोहम्मद इरफान अली वसीम अहमद हाजी आजाद आसिफ खान नसीम खलीफा आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़, जशपुर निवासी एक महिला के कार से लगभग दो लाख रुपया नगद बरामद किया गया है

0

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत भरनो थाना स्थित पलमा डीपा चेक पोस्ट के समक्ष आसन्न लोकसभा चुनाव 2024 शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा हैं , इसी क्रम में मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ जशपुर नगर निवासी शीला रानी एक्का के कार से लगभग दो लाख रुपया नगद बरामद किया गया है, पुछताछ के क्रम में शीला रानी एक्का ने बताया है की वह रांची से इलाज कराकर वह वापस अपने घर छत्तीसगढ़ जशपुर जा रही हैं और लगभग दो लाख रुपया नगद बचें हैं, परन्तु उन्होंने अबतक कोई ठोस प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर पाईं हैं ,फलस्वरूप फिलहाल उक्त रूपया ज़ब्त रखा गया है, ठोस प्रमाण प्रस्तुत करने पर उक्त जब्त रूपया वापस कर दिया जायेगा।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

प्रेम प्रसंग में प्रेमी ने शादी से किया साफ इनकार , प्रेमिका की गई जान ,

0

प्रेम प्रसंग में प्रेमी द्वारा शादी से साफ इंकार करने पर प्रेमिका ने कीटनाशक पदार्थ का किया सेवन , इलाज के क्रम में हुई मौत।

गुमला – गुमला थाना स्थित खोरा जामटोली ग्राम निवासी 25 वर्षीय सुनीता कुजूर (पिता – लतिम कुजूर ) ने प्रेम प्रसंग में चूहा मारने वाला किटनाशक पदार्थ खाईं, गुमला सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में हुई मौत।
बताया जाता हैं की उक्त लड़की सरहुल त्यौहार में अपने रिश्तेदार के घर नदी टोली आईं हुई थीं , इसी क्रम में वह अपने प्रेमी के घर चली गई और अपने प्रेमी पर शादी के लिए दबाव बनाने लगी , तो उसके प्रेमी ने शादी करने से साफ इन्कार कर दिया , जिससे वह क्षुब्ध होकर चूहा मरने वाला किटनाशक पदार्थ का सेवन कर ली, और अपने रिश्तेदार के घर के आंगन में गिरकर बेहोश हो गयी, यह देखकर परिजनों ने उसे आनन-फानन में इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई , डॉक्टर ने जांचोपरांत सुनीता कुजूर को मृत घोषित कर दिया, जिसकी सूचना गुमला सदर थाना पुलिस को दी गई, उक्त सूचना मिलते ही गुमला सदर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुयें गुमला सदर अस्पताल पहुंचकर , उक्त शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु गुमला सदर अस्पताल परिसर स्थित पोस्टमार्टम हाउस में भेजवाया गया जहां और उक्त शव को शीतगृह में रखवाया गया और पोस्टमार्टम के बाद उक्त शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया हैं।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

अवैध पेट्रोल बेच रही महिला , पेट्रोल में आग लगने से गंभीर रूप से जली।

0

बेहतर इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल में भर्ती, स्थानीय पेट्रोल पंप में एक माह से पेट्रोल नहीं

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत चैनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित चर्च रोड चैनपुर के एक किराना दुकान चल रही सरिता कुजूर ने बुधवार के संध्या लगभग 7:00 बजे एक ग्राहक द्वारा अवैध ज्वलनशील पदार्थ पेट्रोल की मांग किए जाने पर सरिता कुजूर ने उक्त ग्राहक को अवैध ज्वलनशील पदार्थ पेट्रोल को एक प्लास्टिक के जरकिन से ढालकर दे रही थी, इसी वक्त किराना दुकान में जल रहे मोमबत्ती के संपर्क में आते ही ज्वलनशील पदार्थ पेट्रोल में एकाएक आग लगकर उक्त आग भड़कने के कारण सरिता कुजूर गंभीर रूप से झुलसकर जल गई , आनन-फानन में उसे इलाज के लिये चैनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित लाइफ लाइन निजी अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद, सरिता कुजूर को बेहतर इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया , जहां पहुंचते ही सदर अस्पताल गुमला के डॉक्टरों की देखरेख में सरिता कुजूर का इलाज चल रहा है , चैनपुर की आम नागरिकों ने बताया कि चैनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित एकमात्र पेट्रोल पंप है , जहां समय समय पर लगातार एक एक महीने तक पेट्रोल नहीं रहता है, ऐसी स्थिति समय-समय पर लगातार बनती रहती है और ग्रामीणों को पेट्रोल नहीं मिलता हैं, फलस्वरूप चैनपुर प्रखंड मुख्यालय और आसपास के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में उक्त अवैध ज्वलनशील पदार्थ पेट्रोल की खरीद बिक्री का अवैध धंधा कुटीर उद्योग में तब्दील हो चुका हैं और लोगों में अधिक पैसा कमाने की लालसा भी जाग उठी है ,
फलस्वरूप कुछ पैसा अधिक कमाने के लालच में आकर चर्च रोड स्थित एक किराने की दुकान चला रहीं सरिता कुजूर और अन्य अनेक तथाकथित दुकानदारों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही हैं , लोगों का मानना है की इससे छोटे दुकानदार अपने पापी पेट के लिए अवैध पेट्रोल की खरीद बिक्री कर अपने और परिवार का जीविकोपार्जन कर रहे हैं, जिला प्रशासन द्वारा भी अबतक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया हैं,फलस्वरूप कुछ पैसा अधिक कमाने के उद्देश्य और लालच के चक्कर में आकर चैनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित चर्च रोड चैनपुर के एक किराने की दुकान चला रहीं सरिता कुजूर के परिजनों और इससे जुड़े अन्य अनेक विभिन्न दुकानदारों और ग्रामीण ने बताया की ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण और ग्रामीणों के विशेष मांग पर उन्हें पेट्रोल मंगा कर दिया जाता है और अधिक पैसा कमाने के चक्कर में लोग अपने जान जोखिम में डालने को मजबूर हैं, यह अवैध ज्वलंतशील पदार्थ का अवैध धंधा केवल चैनपुर प्रखंड मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों तक ही सीमित नहीं हैं , बल्कि पूरे गुमला जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में यहीं स्थिति देखी जा सकती है , पूरे गुमला जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में उक्त अवैध ज्वलनशील पदार्थ पेट्रोल का अवैध धंधा पूरे जिले में धड़ल्ले से जारी हैं और फल फूल रहा है , जिसका एक मात्र उद्देश्य है, अधिक से अधिक पैसा कमाने के चक्कर में अब पूरे गुमला जिले में उक्त अवैध ज्वलनशील पदार्थ पेट्रोल का अवैध धंधा धड़ल्ले से जारी है और खुला खेल फर्रुखाबादी का खेल खेला जा रहा हैं , , जिसके कारण कभी भी कहीं भी किसी भी वक्त बड़ी दुर्घटना घट सकती है और जान माल का बड़ा नुकसान हो सकता है ।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium