26.1 C
Ranchi
Monday, November 9, 2026
Advertisement
Home Blog Page 641

दुमका में अब नहीं होगा देवर-भौजाई का मुकाबला, नलिन सोरेन लड़ेंगे चुनाव, बीज घोटाले के हैं आरोपी

0

रांची : काफी इंतजार के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा लोकसभा चुनाव के लिए गुरुवार को 2 लोकसभा सीटों से प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। झामुमो ने दुमका से नलिन सोरेन और गिरिडीह लोकसभा सीट से मथुरा प्रसाद महतो को उम्मीदवार बनाया है। अब इस  चर्चा पर विराम लग गया, जिसमें यह कहा जा रहा था कि दुमका में हेमंत सोरेन और सीता सोरेन के बीच मुकाबला हो सकता है. कुछ दिन पूर्व दुमका  से हेमंत सोरेन के जेल से चुनाव लड़ने की बात कही जा रही थी. अब यह तय हो गया कि देवर-भौजाई के बीच मुकाबला नहीं होने जा रहा है. दोनों झामुमो के विधायक हैं. नलिन सोरेन दुमका जिले के शिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के झामुमो विधायक हैं जबकि मथुरा प्रसाद महतो धनबाद जिले के टुंडी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। झामुमो के महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने इन दोनों प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है. नलिन सोरेन का भी क्षेत्र में काफी प्रभाव माना जाता है और वे शिकारीपाड़ा विधानसभा सीट से लगातार छह बार से चुनाव में जीत हासिल कर चुके हैं।

बीज घोटाले के आरोपी रहे पूर्व कृषि मंत्री नलिन सोरेन जेल भी जा चुके हैं, मामला  हाईकोर्ट में लंबित

बता दें कि पूर्व मंत्री और बीज घोटाला केस में आरोपी नलिन सोरेन की याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में 19 जुलाई 2023 को सुनवाई हुई थी. कोर्ट ने सभी पक्षों की ओर से सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. इस मामले अभी कहां पेंच फंसा है,यह कहना अभी मुश्किल है. पूर्व कृषि मंत्री नलिन सोरेन कृषि बीज घोटाला केस में आरोपी है और इस मामले में जेल भी जा चुके हैं. कोर्ट ने सभी पक्षों की ओर से सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. वर्ष 2009 पूर्व कृषि मंत्री नलिन सोरेन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था. यह घोटाला करीब 200 करोड़ रुपये का बताया गया है. निगरानी कोर्ट ने पूर्व मंत्री के साथ साथ दस अन्य अधिकारियों के खिलाफ भी वारंट जारी किया था। बीज घोटाले में काफी समय लगने पर और निगरानी जांच पूरी नहीं होने पर झारखंड हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया था। एक जनहित याचिका में बीज घोटाले की सीबीआई जांच कराने का भी आग्रह किया गया है।  वर्ष 2005-06 में बीज खरीद में घपला हुआ था।

 

राम भक्तों के लिए

गिरिडीह पुलिस ने एक करोड़ नौ लाख 50 हजार की राशि जब्त की, गया से कोलकाता जा रही महारानी बस से राशि बरामद की गई

0
गिरिडीह (कमलनयन) :18 वीं लोकसभा के लिए हो रहे आम चुनाव को लेकर देश भर में आदर्श आचार संहिता लागू है। इसके तहत 50 हजार से अधिक की रकम लेकर यात्रा करने पर रोक है। इस बीच गुरुवार की सुबह गिरिडीह पुलिस ने बिहार के गया से कोलकाता जा रही महारानी यात्री बस में सवार तीन यात्रियों के पास से एक करोड़ नौ लाख 50 हजार बरामद किये हैं। इस मामले की पुष्टि करते हुए गिरिडीह के एसपी दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि बुधवार की रात गुप्त सूचना मिली कि बिहार के गया से कोलकाता जा रही महारानी बस में एक करोड़ से अधिक राशि रखी गयी है। इस राशि से चुनाव को प्रभावित किया जा सकता है। इस सूचना पर एफएसटी (फ्लाइंग स्कवॉड टीम) को सक्रिय कर वाहन जांच अभियान चलाया गया।

पुलिसिया पूछताछ में तीनों ने खुद को जेवर व्यवसायी बताया 

टीम में बगोदर बीडीओ अजय कुमार वर्मा, सरिया–बगोदर एसडीपीओ धनंजय कुमार राम और बगोदर थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। बताया गया कि बगोदर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग के औरा में बस की जांच की गई। इस दौरान टीम ने तीन व्यक्तियों को पकड़ा, जिनमें से दो व्यक्ति के पास से करीब 67 लाख और एक व्यक्ति के पास करीब 42.5 लाख रुपया यानी कुल 1.09 करोड़ बरामद किये। तीनों व्यक्तियों से बरामद पैसे के संबंध में पूछताछ की जा रही है। एसपी ने कहा कि पैसे कहां से आए और कहां भेजे जा रहे थे। इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं, सभी बिन्दुओं पर जांच चल रही है। आयकर विभाग का भी सहयोग लिया जा रहा है। इधर शुरुआती पूछताछ में तीनों ने खुद को जेवर व्यापारी बताया है। पुलिस पूरे मामले में सच्चाई की जांच करने में जुटी हुई है। मालूम हो कि इससे पहले पिछले तीन दिनों में जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रो में वाहन जांच के क्रम में गिरिडीह पुलिस ने करीब तीस लाख की रकम बरामद की है।
राम भक्तों के लिए

निशिकांत दुबे ने भरी हुंकार…अपने संसदीय क्षेत्र में नहीं करूंंगा चुनाव प्रचार…सीधे लेने जाऊंगा रिजल्ट

0

दुमका : गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे अपने संसदीय क्षेत्र में चुनाव प्रचार नहीं करेंगे. श्री दुबे आत्मविश्वास से भरे हुए है. उनका कहना है कि कांग्रेस अगर प्रदीप यादव को उम्मीदवार बनाती है तब भी वो प्रचार करने नहीं जाएंगे, बल्कि सीधा परिणाम लेने जाएंगे। उनका तो यहां तक कहना है कि इस बार चुनाव प्रचार करने के समय उस समय में वह क्रिकेट खेलेंगे या चाय पीते नजर आएंगे। भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे का कहना है कि उनके खिलाफ विपक्ष के पास कोई दमदार नेता नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर झामुमो कोई प्रत्याशी देगा तो, वो चुनाव प्रचार नहीं करेंगे। निशिकांत दुबे ने दुमका में कहा कि अगर मेरे सामने प्रदीप यादव होंगे तो मैं अपनी जीत के प्रति निश्चिंत हूं. मुझे चुनाव प्रचार की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। अगर कांग्रेस से कोई दूसरा प्रत्याशी चुनावी मैदान आता है तो फिर चुनाव प्रचार के बारे में सोचूंगा। क्योंकि वह कई बार प्रदीप यादव को हरा चुके हैं।

सीता सोरेन की जीत के प्रति भी आश्वस्त हैं निशिकांत

दुमका लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन को बनाए जाने से भी वह खुश हैं. वे कहते हैं कि सीता सोरेन के खिलाफ तो चुनाव के मैदान में झामुमो में कोई दमदार प्रत्याशी ही नहीं है। उन्होंने कहा कि जहां तक मुझे पता है कि स्टीफन मरांडी और नलिन सोरेन ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया है। हेमंत सोरेन के भी नहीं लड़ने की बात उनकी ही पार्टी के नेता कर रहे हैं। कल्पना सोरेन गांडेय विधानसभा से उपचुनाव लड़ेंगी। ऐसे में कोई उम्मीदवार नजर नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि सीता सोरेन के सामने जो भी प्रत्याशी खड़े होंगे, उनकी जमानत जब्त हो जाएगी। शायद ये पहली बार होगा कि निशिकांत दुबे अपने चुनावी प्रचार के बारे में ऐसा दंभ भरा है. गठबंधन के तहत दुमका से झामुमो का उम्मीदवार होना चाहिए. झामुमो की ओर से अभी तक यहां के प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की गई है. वैसे हेमंत सोरेन के नाम की भी चर्चा है. लेकिन देखना है कि झामुमो कब अपने पत्ते खोलता है.

राम भक्तों के लिए

4 से 8 अप्रैल तक विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के सांगठनिक प्रवास पर रहेंगे भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई, सात विधानसभा क्षेत्र का करेंगे दौरा

0

वाजपेई 4 अप्रैल को बोकारो, 5अप्रैल को बाघमारा और धनबाद, 6 अप्रैल को जमशेदपुर, 7अप्रैल को सरायकेला-चाईबासा व 8 अप्रैल को खूंटी विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे

रांची : भारतीय जनता पार्टी रांची प्रदेश कार्यालय में ओबीसी मोर्चा की प्रदेश स्तरीय बैठक सह सोशल मीडिया कार्यशाला मोर्चा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमरदीप यादव की अध्यक्षता में बुधवार को संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जानता पार्टी जो कहती है, उसे पूरा करती है. भाजपा के कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार ने देश का चंहुमुखी विकास किया है, लोकसभा चुनाव में भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने झारखण्ड में ओबीसी समाज को उचित प्रतिनिधित्व दिया है, जिससे पिछड़ा बर्ग में सकारात्मक प्रभाव पड़ा है, जिससे ओबीसी समाज मोदी जी को धन्यवाद के साथ लोकसभा चुनाव में झारखण्ड के 14 में से 14 सीट एनडीए गठबंधन की झोली में डालने का मन बना लिया है। श्री मरांडी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि लोकसभा चुनाव में ही जेएमएम, कांग्रेस, राजद के इस ठगबंधन सरकार को मुक्त कर देना है। वर्तमान राज्य सरकार ने झारखण्ड को 20 साल पीछे ढकेल दिया है। अबकी बार 400 पार का आंकड़ा भाजपा व एनडीए गठबंधन भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं की बदौलत हासिल करेगी।

कर्मवीर ने कार्यकर्ताओं अपने बूथ को मज़बूत बनाने का आग्रह किया

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह का चुनाव के दृष्टिकोण से कार्यकर्ताओं को विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने चुनाव जीतने के कुछ मूलमंत्र भी सभी ओबीसी मोर्चा के दायित्ववान कार्यकर्ताओं को दिया। सभी लोगों को अपने शक्ति केंद्रों और अपने बूथ को सबसे मज़बूत बनाने का आग्रह किया। कहा कि सभी नेता अपने-अपने बूथ में 370 मत से ज्यादा प्राप्त करने का प्रयास करें। राज्यसभा सांसद सह प्रदेश महामंत्री प्रो. आदित्य साहु ने भी उपस्थित कार्यकर्ताओं को मोदी जी योजना की जानकारी देते हुए मजबूती से कार्य करने को कहा। प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव ने प्रदेश के भाजपा ओबीसी मोर्चा की तरफ़ से भरोसा दिलाया कि राज्य के पूरे 14 में 14 लोकसभा भाजपा और एनडीए गठबंधन को जिताने के लिए कमर कस लिया है। मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत प्रत्येक विधानसभा में 5 सामाजिक सम्मेलन और युवा संवाद और छात्रावास जनसंपर्क कराएगी। कुल 400 सम्मेलन कराया जाएगा। अभी तक लगभग 38 कार्यक्रम हो चुका है। भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री कृष्णा महतो, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य देवनारायण प्रजापति उपस्थित हुए। बैठक में झारखंड प्रदेश पदाधिकारी, प्रमंडल प्रभारी, लोकसभा प्रभारी, जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री मुख्य रूप से उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री हलधर नारायण शाह और धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश महामंत्री चौधरी महतो ने किया ।
राम भक्तों के लिए

हजारीबाग के इंडिया गठबंधन के बैठक यशवंत सिन्हा के निवास डेमोटांड़ के ऋषभ वाटिका में सम्पन्न हुई

0

बैठक में मुख्य अतिथि यशवंत सिन्हा ने मोदी की तानासाही सरकार ,को ललकारते हुए देश से एन डी ए को समाप्त करने का संकल्प लिया जो वोट के माध्यम से ही सम्भव है जो 20 मई को हर जनता को एक होने की जरूरत हैं ।
साथ ही यशवंत सिन्हा ने आगे कहा कि , हजारीबाग में भाजपा को हराने के लिए मेरी ज़िन्दगी की बच्ची हुई शक्ति उसे पुरा खर्च कर दुंगा * किसी भी कीमत पर भाजपा को जीतने नहीं दुंगा।
मंच पर बैठे सांसद प्रत्याशी जय प्रकाश भाई पटेल, बरही विधायक अकेला यादव, जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र यादव, न्याय बोर्ड के अध्यक्ष जय शंकर पाठक, रामगढ़ के पूर्व विधायक ममता देवी, शहजाद अनवर, मुन्ना सिंह,कमल नयन सिंह, गणेश सिंटू ,गौतम सागर राणा, राजकुमार यादव, सच्चिदानंद पांडे, आदि उपस्थित थें ।
News – Vijay Chaudhary.

राम भक्तों के लिए

डोमचांच के खदान में आत्महत्या, छात्रा का शव बरामद

0

डोमचांच (कोडरमा) : प्रखंड

अंतर्गत पुरनाडीह मौजा स्थित एक बंद पड़े खदान से डोमचांच इंटर कॉलेज के 12वीं कक्षा की एक छात्रा का शव बुधवार अहले सुबह बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं मृतिका की पहचान प्रति कुमारी उम्र लगभग 21 वर्ष पिता कन्हाय साव, ग्राम पुरनाडीह, प्रखंड डोमचांच निवासी के रूप मे हुई है। मृतिका के पिता ने बताया की मेरा पुत्री 27 मार्च दोपहर 12 बजे से लापता हो गई। जिसे लेकर काफी खोजबीन किया गया। परंतु कहीं कुछ अता पता नहीं चला। जिसे लेकर 28 मार्च को नवलशाही थाना मे गुमशुदगी को लेकर आवेदन देकर खोजबीन हेतु मदद की गुहार लगाए थे।

इस बाबत उन्होंने आगे बताया की 3 अप्रेल को अहले सुबह मृतिका के पिता खदान तरफ गए थे तो देखें की मेरा हीं पुत्री का शव है तब फिर हो हल्ला किए। जहाँ ग्रामीणों का जमवाडा लगना शुरू हो गया। एवं नवलशाही पुलिस को सूचना दी गई। वहीं घटना स्थल पर नवलशाही थाना प्रभारी नितेश कुमार अपने पुलिस दल बल के साथ पहुंच कर स्थानीय लोगों के मदद से शव को बाहर निकाला गया एवं पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया गया। मृतिका के परिजनों के अनुसार युवती आत्महत्या की है।

वहीं परिजनों ने खादान संचालक पर आरोप लगाया कि उक्त पत्थर खदान लगभग सुरक्षा मानक को लेकर बेर्केटिंग की व्यवस्था होती तो इतनी बड़ी घटना नहीं घटती। विशेष सूत्रों की माने तो प्रीति और उसकी भाभी में कुछ कहासुनी होने से आहत होकर आत्महत्या कर लेने की आशंका जताई जा रही है। बता दें की बंद पड़े पत्थर खदान में सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने से लगातार घटनाएं हो रही है। मौके पर अंचलाअधिकारी रविंद्र कुमार पाण्डेय व पुलिस जवान मौजूद थे।

News – Praveen Kumar.

राम भक्तों के लिए

जिले के PVTG समुदाय के मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से जारी प्रखंड के सुदूरवर्ती इलाके में स्थित PVTG ग्राम धोबारी में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

0

गुमला: गुमला जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्र के मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से आज बुधवार को स्वीप कार्यक्रम के तहत जारी प्रखंड के सुदूरवर्ती इलाके में स्थित PVTG ग्राम धोबारी में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां स्वीप कोषांग के कर्मियों द्वारा उक्त ग्राम के सभी मतदाताओं 13 मई को होने वाले मतदान दिवस के बारे में जानकारी दी गई एवं सभी को अपने मताधिकार का उपयोग करने हेतु प्रेरित किया गया।

धोबारी ग्राम में रहने वाले उरांव समाज के मतदाताओं का कुडुक एवं संथाल भाषा में मतदाता जागरूकता हेतु वीडियो भी बनाएं गएं जिसमें मतदाताओं द्वारा अपने सांस्कृतिक पोशाक में एक अनोखे अंदाज में वोट करने की अपील की। जिसके पश्चात उक्त गांव के सभी महिलाओं एवं पुरुषों ने चुनाव जागरूकता रैली निकाली एवं 13 मई को वोट करने की अपील की।ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि वे 13 मई को अवश्य वोट देने जाएंगे ।

इस दौरान मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सह जिला स्वीप नोडल पदाधिकारी आरती कुमारी,जिला सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी सह सहायक स्वीप नोडल पदाधिकारी एलीना दास, स्वीप कोषांग के राजेश कुमार सहित उक्त क्षेत्र की महिला पर्यवेक्षिका सहित अन्य संबंधित मौजूद रहें।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

“मतदान दिवस के दिन मतदाताओं की कतार का प्रबंधन करने, दिव्यांग / वरिष्ठ मतदाताओं को सहायता आदि करने के लिए मतदान केन्द्रों पर Volunteers की तैनाती करने के संबंध में हुई समीक्षात्मक बैठक”

0

गुमला: लोकसभा चुनाव 2024 के निमित आज बुधवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त गुमला कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में मतदान दिवस के दिन मतदाताओं की कतार का प्रबंधन करने, दिव्यांग / वरिष्ठ मतदाताओं को सहायता आदि करने के लिए मतदान केन्द्रों पर Volunteers की तैनाती करने से संबंधित एक विशेष समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी , शिक्षा अधीक्षक सहित जिले के संबंधित विद्यालयों / कॉलेजों के प्रधानाचार्य/ शिक्षक सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहें।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि बॉलेंटियर्स की नियुक्ति करने हेतु मुख्य बिंदुओं पर ध्यान रखा जाना चाहिए । उन्होंने कहा कि NCC/NSS/Scouts and Guides Members of ELC for future voters से प्रत्येक मतदान केन्द्र, जहाँ 400 या 400 से कम मतदाता हैं, वहाँ 2 (दो) एवं जिस मतदान केन्द्र पर 400 से अधिक मतदाता हैं, वहाँ 4 (चार) Volunteers की तैनाती/नियुक्ति वर्दी में लेकिन बिना शस्त्र के किया जाना है

वोलेंटियर्स की आयु 14 वर्ष से अधिक और 18 वर्ष से कम होनी चाहिए अर्थात वोलेंटियर्स को मतदाता नहीं होना चाहिए।

वोलेंटियर्स मतदान केन्द्रों पर कतार के प्रबंधन, दिव्यांग वरिष्ठ एवं शारीरिक रूप से अक्षम मतदाताओं एवं Help desk पर BLO की सहायता करेंगे। लॉजिस्टिक समस्याओं से बचने के लिए वोलेंटियर्स को उसी मतदान केन्द्र या निकट संस्थान का छात्र होना चाहिए, जहाँ उनकी तैनाती की गई है। वोलेंटियर्स मतदान केन्द्र पर BLO की देख-रेख में कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा कि वोलेंटियर्स मतदान केन्द्र पर उपलब्ध व्हीलचेयर के इंचार्ज रहेंगे एवं वे दिव्यांग वरिष्ठ मतदाताओं को मतदान केन्द्र के प्रवेश द्वार तक मार्गदर्शन /सहयोग करेंगे। मतदान केन्द्र के अंदर ऐसे मतदाताओं को मतदान कर्मियों द्वारा सहायता प्रदान की जाएगी।

जिला स्तर से प्रत्येक Volunteers को फोटो पहचान पत्र उपलब्ध कराया जाएगा, जो प्रत्येक वोलेंटियर्स को अपने साथ मतदान दिवस के दिन संबंधित मतदान केन्द्र पर लाना होगा।

NCC/NSS/Scouts and Guides/ ELC for future voters से Programme Offion/ Nodal officer या अन्य सक्षम पदाधिकारी के द्वारा Volunteers को मतदान दिवस के दिन उनके द्वारा किये जाने वाले कार्यों एवं दायित्वों के संबंध में अवगत करवाया जाएगा।

मतदान केन्द्रों पर वोलेंटियर्स की तैनाती एवं उनकी भूमिका के संबंध में सेक्टर पदाधिकारी/पीठासीन पदाधिकारी/बी०एल०ओ० एवं पुलिस कर्मियों को अवगत कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि जीलास्तरीय नोडल पदाधिकारी (कार्मिक कोषांग) वोलेंटेयर्स की मतदान केन्द्र पर तैनाची संबंधी गतिविधियों का समन्वय करेंगे।

इसके अलावा उपायुक्त ने कहा की मतदान के कार्य में जुड़े वोलेंटियर्स को चुनाव के पश्चात प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा ।
उपायुक्त ने उक्त सभी निर्देशों का अनुपालन करने को कहा।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के 35 गांवों का भाजपा सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने किया तुफानी दौरा, जनसंपर्क कर मांगा वोट

0

भाजपा और आजसू कार्यकर्ताओं ने झोंकी ताकत, किया अभूतपूर्व स्वागत

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के एनडीए उम्मीदवार मनीष जायसवाल ने बुधवार को हजारीबाग संसदीय क्षेत्र के रामगढ़ जिला अंतर्गत करीब 35 गांवों का सघन तुफानी दौरा किया और जनसंपर्क एवं जनसंवाद के माध्यम से आगामी लोकसभा चुनाव में एनडीए के पक्ष में कमल फूल छाप पर मतदान कर भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूती प्रदान करने का आग्रह किया। सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने अपने दौरे की शुरूआत बोंगाबार ग्राम से जनसंपर्क और समापन दिगवार में जनसंवाद के साथ किया। मनीष जायसवाल ने इस दौरान रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के बोंगाबार नीमटोला, मंडाटांड़, बगाहदोहर, करमाली टोला, जोगियागढ़ा, अंबाटांड़, सांडी शिव नगर, मनमोहन नगर, धनहरा चौक, रामानगर चौक, नई सराय चौक, बिनझार, फुलसराय, मनुवा, हेसला, अरगड़ा बेंगा चौक, सुभाष नगर, चौहान मुहल्ला, अरगडा बाजार, रोलर चौक, सिरका दुर्गा मंडप चौक, सिरका टेकर स्टैंड, बड़काटांड़ सिरग, कउवा बेड़ा सिरग, चुना भट्ठा, जी. एम. ऑफिस मोड़, झोपड़ी मोहल्ला अरगड़ा, कुंवर सिंह चौक, रांची रोड़, पोचरा, दिगवार चौक, दिगवार, दिगवार पार टांड़ शुभम चौक, लुंगू, हेठ बीघा सहित अन्य जगहों में तुफानी जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान हरेक गांवों में भाजपा के सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल का फूल माला पहनाकर, पुष्पगुच्छ भेंटकर भव्य स्वागत और सम्मान किया। अरगड़ा चौक से दर्जनों बाइक जत्थे और गाड़ियों के काफिले के साथ भाजपा और एनडीए गठबंधन में शामिल दल आजसू के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उत्साहित होकर उनका अभिनंदन किया। पूरे रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के लोगों ने एनडीए प्रत्याशी मनीष जायसवाल को हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से प्रचंड मतों से जीताकर मोदी जी के हाथों को मजबूत बनाने का संकल्प लिया ।

क्षेत्र के कई मंदिरों में टेका माथा, भाजपा- आजसू कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम के गूंज के साथ मनीष जायसवाल का किया स्वागत

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के इलाके में तुफानी जनसंपर्क और जनसंवाद अभियान के दौरान कई मंदिरों में देवी- देवताओं के समक्ष माथा टेका और क्षेत्र की सुख, शांति और खुशहाली की कामना की। इस दौरान एनडीए गठबंधन में शामिल भाजपा और आजसू के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम की गूंज के साथ भाजपा-आजसू का पट्टा और भगवा अंग वस्त्र भेंटकर उनका स्वागत और सम्मान किया। इस दौरान पूरा क्षेत्र भगवामय रहा ।

हजारीबाग लोकसभा के सभी विधानसभा का सबसे बड़ा मुद्दा विस्थापन है, आपका आशिर्वाद रहा तो विस्थापितों के दर्द को संसद में उठाऊंगा- मनीष जायसवाल

रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के तूफानी दौरे पर निकले हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि लोकसभा चुनाव में आपको पीएम और सांसद चुनना है। आपके पास दो विकल्प है। एक तरफ गांधी परिवार के नेतृत्व में 26 दलों का इंडी महागठबंधन तो दूसरी तरफ भाजपा के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन। विचार आपको करना है की एनडीए गठबंधन का साथ देकर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनाना है या नेता विहीन खिचड़ी ठगबंधन की सरकार बनानी है। मनीष जायसवाल ने हजारीबाग लोक सभा क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा करते हुए कहा कि अलग-अलग क्षेत्र की अलग-अलग समस्याएं हैं लेकिन एक समस्या जो सभी विधानसभा क्षेत्र के लिए कॉमन है वो है विस्थापन की समस्या। उन्होंने कहा कि आपका आशीर्वाद अगर रहा तो निश्चित रूप से विस्थापन के दर्द को संसद पटल पर पुरजोर तरीके से उठाऊंगा और खनन क्षेत्र में एक पॉलिसी बनाने की वकालत करूंगा ताकि विस्थापितों को उनका सही हक और अधिकार मिल सके ।

जो राम को लाएं हैं, हम उनको ही लायेंगे, हजारीबाग से एक फूल खिलाकर तीसरी बार मोदी को पीएम बनाएंगे- तिवारी महतो

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी मनीष जायसवाल के समर्थन में उनके साथ रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के दौरे में साथ चल रहें आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह मांडू विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी तिवारी महतो ने जनता को संबोधित करते हुए कहा की जो राम को लाएं हैं, हम उनको ही लायेंगे, हजारीबाग से एक फूल खिलाकर तीसरी बार मोदी को पीएम बनाएंगे। तिवारी महतो ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि 60 सालों से पार्टी ने ठगा है उसका इस बार मांडू विधानसभा क्षेत्र में जमानत जप्त कराने का कार्य जनता करेगी ।

मौके पर ये गणमान्य लोग रहें मौजूद

मौके पर विशेषरूप से रामगढ़ भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता, आजसू के केंद्रीय महासचिव तिवारी महतो, आजसू जिला अध्यक्ष दिलीप दांगी, आजसू जिला संगठन सचिव गुड्डू सिंह, हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के संयोजक रणंजय कुमार उर्फ़ कुंटू बाबू, रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज गिरी, भाजपा नेता रणजीत सिन्हा, राजीव जायसवाल, पप्पू मिश्रा, रंजीत पांडेय, उमेश मेहता रमेश दांगी, दिलीप दांगी, प्रदीप ठाकुर, रंजन फौजी, पूर्व अध्यक्ष नगर परिषद रामगढ़ योगेश बेदिया, राजु चतुर्वेदी, खिरोधर महतो, आनंद बेदिया, कालीचरण महतो, छोटू पटेल, शिबू प्रजापति, पुरुषोत्तम पांडे, खीरोधर साहू, रविंद्र गुप्ता, राज दीपक, आकाश कुमार, सुरेंद्र प्रसाद दुबे, विजय कुमार राम, दयानंद ठाकुर, भीम सेन चौहान, दुकानदार संघ अध्यक्ष अरगड़ा लालो सिंह, राकेश कुमार, मुकेश साव, इंद्र कुमार पंडित, धीरज कुमार, रंजन चौधरी सहित कई गणमान्य लोग शामिल रहें ।

News – Vijay Chaudhary.

राम भक्तों के लिए

दो बाइक सवारों को भगवान ने दी जीवन का अभय दान , डॉक्टरों की देखरेख में चल रहा है इलाज ।

0

गुमला – गुमला पालकोट रोड स्थित नवा टोली के समक्ष एक अनियंत्रित तेज रफ्तार से आ रहे बोलेरो गाड़ी ने बाइक सवार को पिछे से सीधे-सीधे जोरदार टक्कर मार दी , फलस्वरूप गुमला सदर थाना स्थित गिंडरा ग्राम निवासी 18 वर्षीय अशोक मुंडा और 19 वर्षीय अरविंद मुंडा बाइक सहित बोलेरो गाड़ी के नीचे बुरी तरह फंस गयें जिन्हें गुमला पुलिस ने घटनास्थल पर उपस्थित ग्रामीणों के सहयोग से बोलोरो गाड़ी को उठाकर,दोनों गंभीर रूप से घायल युवकों निकाला गया और बसिया थाना स्थित कलिंगा लोंगा निवासी बोलेरो चालक पिंटू सिंह ने, दोनों गंभीर रूप से घायल दोनों बाइक सवारों को, एक ऑटो (टेंपो) में बैठकर इलाज के लिये गुमला सदर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा हैं , घटनास्थल पर उपस्थित प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया की दोनों बाइक सवार युवक नल जल में कार्य करते और दोनों युवक अपने बाइक में सवार होकर जैसे ही नेवा टोली ग्राम जाने के लिए मुडे इसी क्रम में कलींगा लोंगा ग्राम के तरफ से अनियंत्रित तेज रफ्तार में आ रहे बोलेरो गाड़ी ने पिछे से बाइक में जोरदार टक्कर मारा और बाइक सहित दोनों बाइक सवार युवक बेलोरो गाड़ी के नीचे घुसकर बुरी तरह से फंस गये, बाइक चालक युवक का एक पैर टूट गया हैं और उनके शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर और अंदरूनी चोट आई हैं, वहीं बाइक के पीछे बैठे युवक को पिठ , कमर एवं शरीर के अन्य हिस्से में अंदरुनी और गंभीर चोटे आई है, दोनों बाइक सवार युवकों अशोक मुंडा और अरविंद मुंडा का इलाज गुमला सदर अस्पताल में डॉक्टरों की देखरेख में चल रहा हैं। प्रत्यक्ष दर्शनों ने इस बात के लिए भगवान को शुक्रिया अदा करते हुए , आश्चर्य जताया कि दोनों की जान बच गई , किसी ने नहीं सोचा था , कि दोनों बाइक सवार की जान बचीं होगी।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium