26.1 C
Ranchi
Monday, November 9, 2026
Advertisement
Home Blog Page 643

हजारीबाग यूथ विंग के द्वारा लगातार तीसरी वर्ष,रामनवमी के दिन 251 किलो लड्डू महाभोग का किया जाएगा वितरण।

0

एक लड्डू सवा पांच किलो का महावीर स्थान मंदिर में प्रभु श्री राम को भोग लगाया जाएगा।

कार्यक्रम संयोजक के रूप में अभिषेक पांडे एवं कार्यक्रम प्रभारी के रूप में गुंजन मद्धेशिया को दायित्व सोपा गया।

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी ऐतिहासिक रूप से कार्यक्रम आयोजित होगा :– संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन।

रामनवमी में राम भक्तों में रहता है अलग उत्साह, इस उत्साह को और बढ़ाने में यूथ विंग कर रहा छोटा सा प्रयास :– अध्यक्ष करण जायसवाल।

हजारीबाग

जिले के सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने वाले हजारीबाग यूथ विंग के द्वारा रविवार को उपाध्यक्ष विकास केसरी के निवास स्थान पर उपाध्यक्ष जयप्रकाश खण्डेलवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक में मुख्य रूप से आगामी विभिन्न कार्यक्रमों पर विशेष रूप से चर्चा किया गया। हजारीबाग यूथ विंग के द्वारा तीसरी वर्ष रामनवमी के पावन पर्व पर 17 अप्रैल को शहर के बड़ा बाजार डिश टीवी ऑफिस के समीप 251 किलो लड्डू महाभोग का वितरण किया जाएगा। बैठक के दौरान सदस्य बीरेंद्र गर्ग उर्फ बिट्टू बिहारी ने प्रस्ताव लिया की कार्यक्रम स्थल पर अलौकिक राम दरबार बनाया जाए, सभी ने इस बात पर अपनी सहमति दी, महावीर स्थान मंदिर में सवा पांच किलो के बने एक लड्डू से भोग लगाया जाएगा इसके पश्चात सभी राम भक्तों एवं आम जनमानस के बीच लड्डू का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान बुद्धिजीवी लोगों को सम्मानित किया जाएगा।

लड्डू महा भोग में लोगों का रहता है विशेष सहयोग

लड्डू महाभोग कार्यक्रम मे बीते दो वर्षों से हजारीबाग के राम भक्तों सहित कई समाजसेवियों का विशेष सहयोग प्राप्त होता आ रहा है इस वर्ष भी सभी के सहयोग से कार्यक्रम ऐतिहासिक रूप से संपन्न होगा।

कार्यक्रम के लिए संयोजक और प्रभारी नियुक्त हुए

लड्डू महाभोग के भव्य आयोजन के लिए संरक्षक एवं अध्यक्ष के निर्देशानुसार कार्यक्रम संयोजक अभिषेक पांडे एवं कार्यक्रम प्रभारी गुंजन मद्धेशिया को दायित्व सोपा गया है।

बैठक में मुख्य रूप से सचिव संजय कुमार,उपाध्यक्ष विकास केसरी, जयप्रकाश खंडेलवाल,कोषाध्यक्ष रितेश खंडेलवाल, कार्यक्रम संयोजक अभिषेक पांडे,कार्यक्रम प्रभारी गुंजन मद्धेशिया, वीरेंद्र गर्ग उर्फ बिट्टू बिहारी एवं प्रिंस कसेरा सहित कई लोग मौजूद थे।

संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने कहा कि बीते दो वर्षों से प्रभु श्री राम की कृपा से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो रहा है इस वर्ष भी कार्यक्रम ऐतिहासिक रूप से संपन्न होगा।

अध्यक्ष करण जायसवाल ने कहा कि रामनवमी में राम भक्तों में रहता है अलग उत्साह, इस उत्साह को और बढ़ाने में छोटा सा प्रयास हजारीबाग यूथ विंग के द्वारा किया जा रहा।

News – Vijay Chaudhary.

राम भक्तों के लिए

हज़ारीबाग लोकसभा प्रत्याशी संजय मेहता पहुंचे गोला, जनता ने दिया विजयी आशीर्वाद

0

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के हज़ारीबाग लोकसभा प्रत्याशी संजय मेहता जनसंपर्क अभियान के दौरान सोमवार को गोला प्रखंड पहुंचे।

गोला में संजय ने उपरबरगा, बरलंगा, सरगडीह, नावाडीह, कोराम्बे, पुरबडीह, साउम, बरियातू एवं हुपू गांव समेत कई इलाकों में पहुंच कर लोगों से मुलाकात किया।

जनसंपर्क दौरा करते हुए संजय जहाँ भी पहुंचे स्थानीय लोगों ने उन्हें झारखंडी ढोल और नगाड़ों के थाप पर जोरदार स्वागत किया। आम आवाम ने उन्हें विजयी आशीर्वाद दिया। इस दौरान संजय मेहता गोला एवं उनके जनसमस्याओं से भी अवगत हुए।

जनसंपर्क दौरा में जनता को संबोधित करते हुए संजय मेहता ने कहा कि अपना हक अधिकार पाना है तो स्थानीय प्रतिनिधि को ही लाना होगा। हमारी मुख्य लड़ाई झारखंड में स्थानीयता, रोजगार, पुर्नवास सहित झारखंडी मुद्दों को लेकर है। उन्होंने कहा हजारीबाग संसदीय क्षेत्र के लोग व युवा पीढ़ी जेबीकेएसएस के उद्देश्यों के साथ है। जनता का अपार साथ मिल रहा है। जीतकर संसद भवन पहुंचा तो किसी के साथ अन्याय नहीं होने देंगे, हजारीबाग संसदीय क्षेत्र को विकास और रोजगार के मुद्दे पर आगे लेकर जायेंगे।

जनसमर्थन बेमिसाल, अबकी बार माटी का लाल

संजय के जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों का भरपूर साथ मिल रहा है। युवाओं और स्थानीय लोगों ने कहा है कि दल बदलू नेताओं एवं स्थानीय नेतृत्व के मसले पर बाहरियों के द्वारा जो अतिक्रमण हुआ है उसे इस चुनाव में उखाड़ फेंकना है। अपने लोकसभा क्षेत्र से संजय जैसे तेज तर्रार व युवा उम्मीदवार को देख कर हज़ारीबाग की जनता बदलाव के लिए उत्साहित है।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

चोरी का हाईवा जब्त, छः आरोपी गिरफ्तार

0

बड़कागांव थानान्तर्गत 14 माईल बरवाडीह के पास अज्ञात अपराध कर्मियों के द्वारा एक हाईवा ट्रक जिसका रजिस्ट्रेशन नम्बर- JH 02 AY 9338 है, को चोरी कर लिया गया था। इस संदर्भ में वादी संतोष कुमार यादव, पिता नागो गोप, सा०-गोसाई बलिया, थाना-बड़कागांव, जिला-हजारीबाग के लिखित आवेदन के आधार पर बड़कागांव थाना काण्ड सं0-79/2024. दिनांक-28.03.2024, धारा-379 भा०५०वि० के अन्तर्गत कांड दर्ज किया गया। काण्ड के अनुसंधान के कम पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग को मिली गुप्त सूचना के अधार पर पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बड़कागांव के नेतृत्व में थाना प्रभारी बड़कागांव, बड़कागांव थाना रिजर्व गार्ड एवं विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। उक्त टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुये अभियुक्त

1. बिनय कुमार पासवान, पिता परमेश्वर पासवान, थाना-पदमा ओ०पी०, जिला-हजारीबाग

2. श्रवन कुमार, पिता-मिनेश्वर पासवान, सा०-जरगा, थाना-दारू, जिला-हजारीबाग,

3. विकास कुमार, पिता-शिबु महतो, ग्राम-झरपो, थाना-टाटीझरिया, जिला-हजारीबाग

(4) संतोष महतो, पिता-गुरुदयाल महतो. सा०-जरगा, थाना दारू, जिला-हजारीबाग

(5) बिनय कुमार राणा, पिता-निरंजन राणा, ग्राम-केन्दीनगर, थाना-राजपुर, जिला-चतरा को कोर्रा थाना के हुरहुरू पतरातु गैरेज से चोरी गई हाईबा ट्रक सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर इस काण्ड के मुख्य अभियुक्त मो० रफीक अंसारी, पिता-उसमान अंसारी, जो पलामू जिला के हरिहरगंज थाना अन्तर्गत ग्राम चेपटवार में एक गैरेज चलाता है, को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान इन सभी ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया है कि ये लोग झारखण्ड, बिहार तथा उडीसा एवं छतीसगढ़ आदि राज्यों में वाहनों चोरी कर दूसरे राज्यों में ले जाकर बेच देते है। ये सभी अपराधकर्मी अन्तराज्जीय गिरोह से सम्बद्ध है।

प्राथमिकीः- बड़कागांव थाना काण्ड सं0-79/2024, दिनांक-28.03.2024, धारा-379 भा०८०वि०

बरामद समानों की विवरणी :-

1. चोरी हुआ हाईवा ट्रक-01

2. चोरी में प्रयुक्त हुंडई 110 कार-01 3. मोबाईल फोन-06

गिरफ्‌तार व्यक्तियों का नाम :-

1. बिनय कुमार पासवान, पिता परमेश्वर पासवान, थाना-पदमा ओ०पी०, जिला-हजारीबाग

2. श्रवन कुमार, पिता-मिनेश्वर पासवान, सा०-जरगा, थाना-दारू, जिला-हजारीबाग,

3. विकास कुमार, पिता-शिबु महतो, ग्राम-झरपो, थाना-टाटीझरिया, जिला-हजारीबाग

4. संतोष महतो, पिता-गुरूदयाल महतो, सा०-जरगा, थाना-दारू, जिला-हजारीबाग

5. बिनय कुमार राणा, पिता-निरंजन राणा, ग्राम-केन्दीनगर, थाना-राजपुर, जिला-चतरा

6. मो० रफीक अंसारी, पिता उसमान अंसारी, सा०-बभनाबारा, थाना बड़रिया, जिला सिवान, बिहार

वर्तमान चेपटवार, थाना हरिहरगंज, जिला पलामू ।

छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी :-

1. श्री कुलदीप कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बड़कागांव, हजारीबाग।

2. पु०अ०नि० मुकेश कुमार सिंह, थाना प्रभारी बड़कागांव थाना।

3. थाना रिजर्व गार्ड एवं विशेष छापामारी दल।

News – Vijay Chaudhary.

राम भक्तों के लिए

बाइक सवार के जोरदार टक्कर से ,एक व्यक्ति की घटनास्थल पर हुई दर्दनाक मौत

0

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत डुमरी थाना स्थित नवागाई शाखा नहर डुमरी के समक्ष , चैनपुर थाना स्थित डिपाडीह जनावल ग्राम निवासी 45 वर्षीय लिविंग तिर्की पैदल अपने रिश्तेदार के घर नवागाई ग्राम मेहमानी जा रहा था , इसी क्रम में नवागाई शाखा नहर डुमरी के समक्ष एक अज्ञात बाइक सवार ने पिछे से सीधे-सीधे जोरदार टक्कर मारकर भागने में सफल रहा, और उक्त घटनास्थल सुनसान निर्जन स्थान में होने के कारण और समय पर लिविंग तिर्की का इलाज नहीं होने के कारण , लिविंग तिर्की की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, बाद में परिजनों को जब उक्त दुर्घटना की सूचना मिलने पर उसके परिवार और परिजनों ने उसे घटनास्थल से उठाकर आनन फानन में इलाज के लिये रविवार के देर रात्रि में गुमला सदर अस्पताल लेकर आयें , लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी, सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने जांचोपरांत उसे मृत घोषित कर दिया, सोमवार को उक्त घटना की जानकारी गुमला सदर थाना पुलिस को दी गई उक्त सूचना मिलते ही गुमला सदर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुयें एस.आई. विनय कुमार महतो गुमला सदर अस्पताल में पहुंचकर उक्त शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु गुमला सदर अस्पताल परिसर स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेजवाया गया जहां पोस्टमार्टम के बाद उक्त शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया हैं।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

DC ने CAPF बलों के लिए चयनित स्कूल व अन्य सार्वजनिक भवनों का निरीक्षण किया, अधिकारियों को दिए कई निर्देश

0
गिरिडीह  : लोकसभा आम चुनाव के दृष्टिगत चुनाव में ड्यूटी के लिए गिरिडीह आनेवाले सीएपीएफ के आवासन (रहने) की उचित व्यवस्था को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने सोमवार को बेंगाबाद के प्लस टू उत्क्रमित उच्च विद्यालय, छोटकी खरगडीहा, झूपो देवी इंटर कॉलेज,बेलाटाड़, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मेहाबांक, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बदवारा व अन्य स्कूल/भवनों का भ्रमण कर आवश्यक बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया। डीसी ने इंटरमीडिएट स्ट्रॉंग रूम पंचायत सचिवालय, गोलगो का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

डीसी ने सभी बुनियादी सुविधाएं बहाल करने का निर्देश दिया

निरीक्षण के दौरान डीसी ने आवासन वाले स्थानों में स्वच्छ शौचालय, शुद्ध पेयजल, बिजली, मोबाइल चार्जिंग की व्यवस्था, गर्मी के मद्देनजर पंखा सहित अन्य आवश्यक बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा चुनावी प्रक्रिया को सुगम बनाने के निमित्त उन्हें उपलब्ध कराई जाने वाली विभिन्न सुविधाओं का आकलन और मूल्यांकन करते हुए पदाधिकारियों को निर्देश दिया। उन्होंने पुरूष एवं महिलाओं के लिए अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था करते हुए क्रियाशील बनाने एवं रनिंग वाटर की व्यवस्था एवं शौचालय जानेवाले रास्तों के लिए साइनेज लगाने संबंधी निर्श दिया। निरीक्षण के दौरान आई.ए.एस. प्रशिक्षु सह सहायक समाहर्ता दीपेश कुमारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, बेंगाबाद की बीडीओ निशा कुमारी, सार्जेंट मेजर, एपीओ व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
गिरिडीह का सारा यूथ, अबकी बार पहुंचेगा बूथ…
लेनी है शपथ मतदान की, गिरिडीह के मान की, सम्मान की…
राम भक्तों के लिए

मीडिया से मुखातिब हुए झारखंड पार्टी से लोकसभा प्रत्याशी राजकुमार कुशवाहा कहा,राष्ट्रीय पार्टियों की गोद में बैठ जाती हैं क्षेत्रीय पार्टियां

0

हजारीबाग: स्थानीय रिंग्स एंड रोजेस होटल में सोमवार को झारखंड पार्टी द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन जिलाध्यक्ष सूरज कुमार कुशवाहा की अध्यक्षता में किया गया। आयोजन में अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय
व्यवस्थापक अध्यक्ष सह पूर्व जिला परिषद सदस्य दारु प्रखंड के जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि और झारखंड पार्टी के हजारीबाग लोकसभा से झारखंड पार्टी के उम्मीदवार राजकुमार कुशवाहा मीडिया से मुखातिब हुए।उन्होंने झारखंड पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एनोस एक्का का उनपर भरोसा जताते हुए हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र का प्रत्याशी घोषित करने के लिए उनका अभिवादन किया।कहा कि वे पिछले एक वर्ष से झारखंड पार्टी से जुड़कर क्षेत्र भ्रमण कर जन समस्याओं से रूबरू हो रहे हैं। लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर लगातार जनता के संपर्क में बने हुए हैं। जनसपर्क के दौरान जिस प्रकार से लोकसभा क्षेत्र वासियों का समर्थन और आशीर्वाद लगातार मिल रहा है हमें आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि भारी बहुमत के साथ जीत हासिल करेंगे। बताया कि झारखंड की जनता राष्ट्रीय पार्टियों से ऊब चुकी है। राष्ट्रीय पार्टियां चुनावी समर में लोक लुभावना वादों के साथ आती है मगर उनमें से कोई भी वादा पूरा नहीं करती जिसको लेकर झारखंड की जनता ठगा हुआ महसूस कर रही है।

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सभी प्रखंडों और विधानसभा क्षेत्र का उन्होंने दौरा कर जनसंपर्क के माध्यम से लोगों की राय जानने की कोशिश की सभी का एक ही कहना है की क्षेत्रीय पार्टियों को आगे आना होगा ताकि यहां की जन समस्याओं से रूबरू होकर उन समस्याओं का बेहतरीन हल निकाला जा सके। जनता इस बार निर्णय ले चुकी है कि झारखंड पार्टी को भारी बहुमत के साथ विजय बनाकर झारखंड पार्टी के उम्मीदवार को दिल्ली भेजने का काम करेंगे।उन्होंने झामुमो पर निशाना साधते हुए कहा कि हम वैसी क्षेत्रीय पार्टी नही जो चुनाव जीतने के बाद राष्ट्रीय पार्टियों की गोद में बैठ जाएंगे।हमारी पार्टी जल जंगल और जमीन से जुड़ी पार्टी हैं,हम यहां की समस्याओं को समाधान तक पहुंचाएंगे।

उन्होंने कहा कि झारखंड पार्टी झारखंड की सबसे पुरानी पार्टी है जिसका गठन सन 1949 में जयपाल सिंह ने किया था।
एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि रोजगार सृजन और पलायन को रोकना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ हीं सड़क, बिजली, पानी, चिकित्सा की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ हीं सरकार की जनकल्याणकारी एवं विकास की योजनाओं को धरातल पर उतारने को लेकर पूरी सजगता के साथ काम किया जाएगा। मौके पर झारखंड पार्टी के जिला अध्यक्ष सूरज कुमार कुशवाहा ,नगर अध्यक्ष आदिल हुसैन, महिला जिला अध्यक्ष नेहा कुमारी,अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष मोहम्मद फारूक सहित झारखंड पार्टी के कई सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद थें।

News – Vijay Chaudhary.

राम भक्तों के लिए

एक विवाहिता महिला ने दुपट्टा से फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या ।

0

गुमला – गुमला जिला मुख्यालय से स्थित बड़ाइक मुहल्ला में एक विवाहित महिला सोनम देवी ने अपने दुपट्टा से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, मृतिका के पति धीरेंद्र कुमार ने बताया की रविवार को वह गुमला सदर थाना स्थित दुंदुरिया ग्राम में बना रहे अपने निमार्णाधीन घर देखने गया था और रविवार के प्रातः अपना घर पहुंचा और अपनी पत्नी सोनम देवी को आवाज दिया कोई जवाब नहीं मिलने पर 10 मिनट बाद अपने घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसा तो देखा की पंखे से दुपट्टा के सहारे वह फांसी के फंदे से झूल रही थी, फिर उसे उतार कर उसे इलाज के लिये गुमला सदर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, इसी क्रम में मृतिका के पति धीरेंद्र कुमार और मृतिका के फूफा शिक्षक सुनील कुमार के बीच तू तू मैं मैं हों गई और उन्होंने बताया की मेरी भतीजी की शादी 2016 में धीरेंद्र कुमार के साथ हुई थी , बाद में वह बराबर शराब पीकर मेरी भतीजी को प्रताड़ित करता रहता था और इन्हीं लोगों के उकसावे के कारण मेरी भतीजी ने आत्महत्या कर ली है, उक्त घटना की जानकारी मृतक सोनम कुमारी के माता-पिता को दे दी गई है और वह लोग बिहार लखीसराय शर्मा से चल चुके हैं , उक्त घटना की सूचना मिलते ही गुमला सदर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु उक्त शव को गुमला सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेजवाया गया जहां पोस्टमार्टम के बाद उसके शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया हैं।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में विनोबा भावे विश्वविद्यालय का शानदार प्रदर्शन जीते कई पुरस्कार

0

विनोबा भावे विश्वविद्यालय ने 37 वे अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2024 में जबरदस्त प्रस्तुति से विश्वविद्यालय के लिए ढेर सारे पुरस्कार जीते हैं। पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना की मेजबानी में तथा भारतीय विश्वविद्यालय संघ(AIU) की देखरेख में 28 मार्च से 1 अप्रैल तक आयोजित इस महोत्सव में विनोबा भावे विश्वविद्यालय ने हर विधा में अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति से सब का मन मोह लिया है। वहीं झारखंड की कला एवं संस्कृति की ताकत का प्रदर्शन भी किया।

विनोबा भावे विश्वविद्यालय दल के प्रबंधक एवं मानव विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ जॉनी रुफिना तिर्की ने बताया की विनोबा भावे विश्वविद्यालय को बहू प्रतिष्ठित सांस्कृतिक शोभायात्रा में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है । उन्होंने आगे बताया की विश्वविद्यालय को लोक नृत्य में दूसरा स्थान, वाद-विवाद में तीसरा स्थान, प्रहसन (skit) में तीसरा स्थान तथा मुक अभिनय (mime) में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है जो की एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने आगे बताया कि ललित कला (fine arts) के अंतर्गत आने वाले विधा मेहंदी में प्रथम स्थान, इंस्टॉलेशन में प्रथम स्थान, तथा रंगोली में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।

ज्ञात हो कि कि यह युवा महोत्सव कई चरणों में आयोजित किया जाता है। पहले भारत को कई क्षेत्रों में बांटा जाता है एवं उन सभी क्षेत्रों में अंतर विश्वविद्यालय क्षेत्त्रिय युवा महोत्सव आयोजित किए जाते हैं। इन सभी क्षेत्र के जो विजेता होते हैं उन्हें ही राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होता है। ऐसे में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम, द्वितीय या तृतीय स्थान प्राप्त कर लेना बहुत बड़ी उपलब्धि है।

इस बड़ी उपलब्धि पर विश्वविद्यालय की कुलपति श्रीमती सुमन कैथरीन किसपोट्टा, वित्त परामर्शी श्री सुनील कुमार सिंह, छात्र कल्याण संकायअध्यक्ष प्रोफेसर मिथिलेश कुमार सिंह, कुलसचिव डॉ मोहम्मद मोख्तार आलम के अलावे संकाय अध्यक्ष विभागअध्यक्ष, पदाधिकारी प्राचार्य एवं शिक्षकगण उपलब्धि के लिए विनोबा भावे विश्वविद्यालय के दल को बधाई दी है।

News – Vijay Chaudhary.

राम भक्तों के लिए

भारतीय जनता पार्टी का बिशनपुर विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का हुआ आयोजन

0

भारतीय जनता पार्टी का बिशुनपुर विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सोमवार को प्रखंड मुख्यालय के चपका बगीचा में आयोजित की गई ।इस कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र के बूथ स्तर के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान बूथ स्तर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं को ईमानदारी पूर्वक मेहनत करने पर चर्चा किया गया। इस दौरान लोकसभा प्रत्याशी समीर उरांव ने कहा लगातार तीन बार से भाजपा की जीत इस लोकसभा क्षेत्र से हुई है क्षेत्र की जनता का भाजपा के प्रति काफी झुकाव है। यशस्वी प्रधानमंत्री ने जन-जन के लिए कल्याणकारी कार्य किए हैं अभी हम सभी का कर्तव्य है कि उनके हाथों को मजबूत करें। उन्होंने बूथ स्तर पर ए, बी व सी श्रेणी में बांट कर बताया जिस बूथ में हम बी व सी श्रेणी में है उस बूथ पर अधिक से अधिक मेहनत करने की बात कही।

वहीं ए श्रेणी के बूथ पर और बेहतर करने की बात कही। अबकी बार 400 पर के नारा को हम सभी को मिलकर हासिल करना है और यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को और मजबूत करना है। इस मौके पर मुख्य रूप से लोहरदगा लोकसभा प्रभारी मनोज कुमार सिंह, यशवंत सिंह, भूपन साहू, समीर उरांव, पूर्व विधायक रमेश उरांव, भिखारी भगत, अशोक उरांव, तेम्बू उरांव, श्यामकिशोर पाठक, आशीष सोनी, गोपाल गोप, केदार साहू, रामावतार भगत सहीत कई लोग मौजूद थे।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

जूता दुकान का अल्बेस्टर तोड़ अज्ञात चोरों ने नगद सहित जूता चप्पल का किया चोरी

0

घाघरा चांदनी चौक स्थित स्टूडेंट बूट हाउस जूता दुकान का रविवार की रात अज्ञात चोरों ने अल्वेस्टर तोड़कर नगद 6 हजार और 35 हजार के जूता और चप्पल की चोरी कर ली। इस संबंध में दुकान के संचालक पारस साहू ने सोमवार को दिन के 9 बजे बताया कि वह हर दिन की भांति रविवार की शाम 7:00 बजे अपने दुकान को बंद कर अपने घर चला गया। वही सोमवार की सुबह जब वह आया तो शटर का ताला खोला। इसके बाद शटर उठाने पर देखा कि अल्वेस्टर टूटी हुई है और सामान बिखरे पड़े हैं।

उसके साथ ही गला काउंटर का ताला टूटा हुआ है ।खोलकर देखा तो 6 नगद गायब था। इसके बाद इसकी सूचना घाघरा थाना को दी गई। पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पहुंच। मामले की छानबीन में जुटी हुई है। यह बता दे की पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी थे लगातार पेट्रोलिंग करते नजर आती है। बावजूद अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया जाना ।पुलिस को चैलेंज के रूप में चोर द्वारा दी जा रही है।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium