26.1 C
Ranchi
Monday, November 9, 2026
Advertisement
Home Blog Page 649

खलारी पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान

0

खलारी। खलारी पुलिस ने सोमवार को खलारी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर डीएसपी राम नारायण चौधरी के निर्देश पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। मौके पर खलारी थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर विजय सिंह के नेतृत्व में एंटी क्राइम को लेकर चेकिंग में बिना हेलमेट, मास्क, ड्राइविंग लाइसेंस, नशे में वाहन चालने और बिना पंजीयन के वाहनों की जांच की गई। इस क्रम में दो पहिया वाहन, तीन पहिया वाहन व चार पहिया वाहन को रोक कर आवश्यक वाहनों की कागजात और डिक्की खुलवा कर जांच की गयी। वहीं हेलमेट नहीं पहनने वाले बाइक चालकों को फटकार लगाते हुए हेलमेट लगाकर सड़क पर चलने को निर्देश दिया गया। साथ नियम उल्लंघन पर जुर्माना वसूली की चेतावनी देकर वाहनों को छोड़ा गया।

News – Kumar Prakash.

राम भक्तों के लिए

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी गुलजारजी का तृतीय स्मृति दिवस मनाया गया

0

खलारी। अंतरराष्ट्रीय संस्थान प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी गुलजारजी का तृतीय स्मृति दिवस ब्रह्माकुमारी गीता पाठशाला डकरा सुभाष नगर में मनाया गया। इस अवसर पर गीता पाठशाला की नियमित ब्रह्माकुमारी प्रीति बहन ने श्रद्धेय दादी जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद सरोजिनी देवी एवं मुनमुन सिंह के साथ सेवा केंद्र की समस्त बहन-भाइयों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मौके पर सेवा केंद्र के कमल भाई ने दादी गुलजार जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा की दादी जी का जन्म 1929 को सिंध हैदराबाद में हुआ था। दादी जी जब संस्थान के संपर्क में आए तब उनकी आयु 8 वर्ष की थी तब से लेकर जीवन पर्यंत परमात्मा पर संपूर्ण समर्पण बुद्धि होकर दादी जी ने मानवता की सेवा की। जिससे लाखों मनुष्य आत्माओं को सदाचारी, श्रेष्ठा चारी जीवन बनाने की राह दिखाने तथा परमात्म मिलन कराने के निमित्त बनी । वही गीता पाठशाला की नियमित ब्रह्माकुमारी प्रीति बहन ने कहा कि दादी जी ने दिव्यता को धारण कर अनेकों का जीवन दिव्य बनाया।

उन्होंने कहा कि दादीजी का जीवन लाखों भाई-बहनों के लिए मिसाल था, दादीजी का एक-एक कर्म उदाहरण मूर्त था, उन्होंने ताउम्र परमात्मा का संदेशवाहक बनकर अथक सेवाएं कीं। दादी जी हमेशा सभी को एक महामंत्र देते थे कि कम बोलो, धीरे बोलो, मीठा बोलो और सदा ईश्वर को अपना साथी बना कर रहो तो कभी परेशान नहीं होगे एवं सदा खुश रहेगे। उन्होंने कहा कि दादी जी की विशेषताओं का वाणी द्वारा वर्णन करना आसान नहीं है। उनके बताए हुए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है ।

वही सेवा केंद्र से जुड़े मुख्य सरोजिनी देवी एवं मुनमुन सिंह ने अपने जीवन के अनुभव को विस्तार से बताया। इधर दोनों को ईश्वरीय सौगात दी गई। वही कार्यक्रम के दौरान 10 साल की आराध्या उर्फ परि बहन ने अपने मेडीटेशन से सभी का मन मोह लिया। इस कार्यक्रम में राम अयोध्या भाई, संजय भाई, प्रेम भाई, उमाशंकर भाई सहित अनेकों भाई-बहन शामिल हुए।

 

News – Kumar Prakash.

राम भक्तों के लिए

झारखंड: राज्य के स्कूली बच्चों की खेल प्रतिभाओ ने बढ़ाई राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय पहचान

0

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची

 

✦ राष्ट्रीय पटल पर राज्य के स्कूली बच्चो ने अपनी खेल प्रतिभाओ से बनाई अमिट पहचान

✦ राष्ट्रिय और अंतराष्ट्रीय खेल आयोजनों में झारखंड के स्कूली बच्चो के खेल कौशल में आयी स्वर्णिम चमक

✦ खेल आयोजनों में भाग लेने वाले स्कूली बच्चो की संख्या में भी गत वर्ष के मुक़ाबले हुई चार गुना बढ़ोत्तरी

✦ खेलो झारखंड प्रतियोगिता ने स्कूली बच्चो की खेल प्रतिभाओ को तराशा, बच्चो को मिला उच्च स्तरीय प्रशिक्षण

खेल प्रतिभाओ के मामले में झारखंड राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय पटल पर अलग पहचान रखता है। झारखंड में खेल को लेकर अलग ही उत्साह और जूनून देखने को मिलता है। राज्य के स्कूली बच्चो में भी लगातार खेल प्रतिभाओ को विकसित करने के लिए राज्य स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग और राज्य शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा कई कार्यक्रम व आयोजन किये जा रहे है। इन प्रतिभाओ को मंच देने के लिए झारखंड राज्य में संचालित 35,443 सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त एवं गैर सरकारी विद्यालयों में ‘खेलो झारखंड’ खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेलो झारखंड का उद्देश्य स्कूली स्तर पर बच्चो को शिक्षा के साथ नवोदित प्रतिभाओ की पहचान करना, साथ ही विद्यालय स्तर पर खेल प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तरीय प्रतिस्पर्धाओ में पदक प्राप्त करना है।

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार एवं राज्य शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा खेलो झारखंड 2023-24 का आयोजन राज्य के 24 जिलों के सभी 268 प्रखंडों के कुल 35,443 स्कूलों में विद्यालय स्तर, प्रखंड, जिला एवं राज्य स्तर पर किया गया। इसका मुख्य आयोजन राज्यस्तर पर रांची के मेगा स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स, खेलगांव में किया गया था। इन सभी आयोजनों के उपरान्त राष्ट्रीय आयोजनों से पूर्व सभी खेलो के चयनित खिलाड़ियों को 21 दिनों के विशेष प्रशिक्षण शिविर में भेजा गया था, जहाँ इन्हे उच्च स्तरीय प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षित किया गया। इसी का परिणाम है कि राज्य के स्कूली बच्चो ने अपने खेल प्रतिभाओ से राष्ट्रिय स्तर की प्रतियोगिताओ में पदको से राज्य की झोली भर दी है।

इन प्रतियोगिताओ में राज्य के स्कूली बच्चो ने मनवाया लोहा

67वी राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता 2023-24, सुब्रतो कप अंतराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट, नेहरू कप प्रतियोगिता में राज्य के स्कूली बच्चो ने अपने खेल प्रतिभाओ से डंका बजा दिया है। 66वी राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता के मुक़ाबले 67वी राष्ट्रिय स्कूली खेल प्रतियोगिता में अधिक बच्चो ने भाग लिया। 66वी राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में 47 बच्चो ने विभिन्न प्रतियोगिताओ में भाग लिया था। जबकि 67वी राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में यह संख्या बढ़कर 220 बच्चो तक पहुंच गयी। यह दर्शाता है कि राज्य में खेल प्रतिभाओ के विकास और उनके प्रोत्साहन के लिए राज्य स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा किये जा रहे प्रयासों का सकारात्मक प्रभाव हो रहा है।

67वी राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में बच्चो ने पदको से भर दी राज्य की झोली

66वी राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता के मुक़ाबले 67वी राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिताओ में राज्य के बच्चो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य की झोली पदको से भर दी। 66वी राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में झारखंड की झोली में 3 स्वर्ण, 1 रजत और 9 कांस्य पदको को मिलाकर कुल 13 पदक आये थे। 67वी राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में राज्य ने स्वर्णिम छाप छोड़ते हुए 19 स्वर्ण, 30 रजत और 39 कांस्य पदको के साथ कुल 88 पदक अपने नाम कर लिया।

62वी सुब्रतो कप में राज्य की बेटियों ने लहराया परचम

अंडर 17 62वी सुब्रतो कप अंतराष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में राज्य की बेटियों ने अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहरा दिया है। झारखंड की ओर से सत. पैट्रिक्स हाई स्कूल, गुमला की टीम ने हरियाणा को फ़ाइनल में 3-0 से पराजित कर स्वर्ण पदक जीतकर झारखंड के नाम कर दिया। इस टीम में सुरजमुनी कुमारी, ममता कुमारी, अलका इंदवार, नामिना कुमारी, एलिज़ाबेथ लकड़ा, रिया वर्मा, रश्मी मिंज, बीना कुमारी, अल्फा कंडुलना, सबर्णी कुमारी, बिनीता होरो, दीपिका कुमारी, सुनैना टुडू, क्रीती उरांव , संध्या कुमारी शामिल थी।

नेहरू कप हॉकी टूर्नामेंट में राज्य ने बिखेरी चांदी की चमक

चरणजीत राय 29वे नेहरू कप अंडर 17 बालिका वर्ग हॉकी प्रतियोगिता में राज्य की बेटियों ने राष्ट्रीय पटल पर चांदी की चमक बिखेर दी। इस प्रतियोगिता में मुख्यमंत्री उकृष्ट विद्यालय, बरियातू की बेटियों ने सिल्वर मैडल जीतकर हमें गर्व करने का मौका दिया। इस प्रतियोगिता में शामिल राज्य की सुगन सांगा, ऋचा मिंज और स्वानी केरकेट्टा को कांस्य पदक भी प्राप्त हुआ है।

News – JEPC

राम भक्तों के लिए

गुमला पुलिस प्रशासन को मिली बड़ी कामयाबी , 10 किलो गांजा बरामद ।

0

गुमला जिला मुख्यालय सहित अधिकांश क्षेत्र नशेड़ियों के गिरफ्त में, अपराधिक घटनाओं को दे रहे हैं अंजाम, पुलिस प्रशासन चल रही है कई अभियान

गुमला – गुमला सदर थाना पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली की टोटो ग्राम के एक पुवाल गांज में एक गांजा का पैकेट छुपा कर रखा गया है। जिसकी सत्यापन और कार्रवाई के लिए टोटो थाना पुलिस के सहयोग से टोटो ग्राम के उक्त स्थान पर पहुंचकर गुमला पुलिस ने फेकू साइकिल मिस्त्री के एक पुवाल गांज से लगभग 10 किलो वजन के गांजे का पैकेट ग्रामीणों की उपस्थिति में बरामद किया। उस पुलाव गांज में गांजा का पैकेट कौन रखा है। उसकी जांच पड़ताल में जुटी , गुमला थाना पुलिस। इससे पूर्व भी टोटो ग्राम से 40 पेटी कफ सिरप कोरेक्स ( दवा )और नशीली दवा टैबलेट बरामद की थी। अभियुक्त अभी भी फरार है।

गुमला जिला में आए दिन प्रतिबंधित अवैध नशीले पदार्थ , स्मैक , हीरोइन , अफ़ीम , गांजा-भांग , आदि के अवैध धंधे बाजों, द्वारा प्रतिबंधित अवैध नशीले व्यापारियों , गो तस्करों और नशेड़ी चोरों आदि के द्वारा किए जा रहे हैं। अपराधिक घटनाओं से गुमला पुलिस प्रशासन समय-समय पर रूबरू होता रहा है। चूहे बिल्ली वाली , खुला खेल फर्रुखाबादी का खेल खेलते हुए, गुमला पुलिस ने नकेल कसने में कामयाब भी हुई है।

और तो और समय-समय पर छोटी बड़ी कई कामयाबी भी गुमला पुलिस प्रशासन ने अपने नाम दर्ज करा चुकी है। जिस पर गुमला जिला पुलिस प्रशासन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित भी किया जा चुका है , फिर भी समय समय पर हो रहे उक्त अपराधिक घटनाओं के पीछे कहीं ना कहीं , शरारती तत्वों , शराबियों , नशेड़ियों और उक्त प्रतिबंध अवैध नशीले पदार्थ से संबंध कारोबारियों , तस्करों का बहुत बड़ा हांथ हैं। जिन्हें मंत्री से लेकर संत्री तक का संरक्षण भी प्राप्त हैं जो इन्हें बेखौफ कार्य करने के लिए प्रेरित करते रहते हैं। इस में कोई किन्तु प्रन्तु भी नहीं है।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

पालकोट में हुआ प्रखंड स्तरीय बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर पुस्तकालय का उद्घाटन

0

पुस्तकालय संचालन हेतु सामूहिक सहभागिता की है आवश्यकता : उपायुक्त

गुमला – जिले में शैक्षणिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिले भर में प्रखंड स्तरीय पुस्तकालय का उद्घाटन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज सोमवार को पालकोट में प्रखंड स्तरीय पुस्तकालय का उद्घाटन उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के हाथों किया गया। पालकोट स्थित पुस्तकालय का नाम बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखा गया।

उक्त पुस्तकालयों में हर एक प्रकार की प्रतियोगिता परीक्षा की पुस्तकों सहित सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। हजारों की संख्या में विभिन्न विषय की पुस्तके मौजूद है जो किसी भी प्रकार के प्रतियोगिता परीक्षा के लिए सहायक सिद्ध होगी। इसके अलावा अच्छी इंटरनेट सुविधा के साथ 10 से अधिक कंप्यूटर भी लगाएं गएं है।

इस दौरान उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने सभी अभियार्थियों से उक्त पुस्तकालय का अधिक से अधिक सदुपयोग करने की अपील की। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन के द्वारा पुस्तकालय भवन निर्माण कर दिया गया है परंतु इसे जीवंत रूप देने की जिम्मेदारी स्थानीय लोगो की होगी। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त जिला प्रशासन एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

इससे पूर्व उपायुक्त ने वहां आए विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से भी पुस्तकालय में उपलब्ध सुविधाओं को और बेहतर किस प्रकार से बनाया जा सके से संबंधित विषय पर बात चीत की।

विद्यार्थियों ने इस प्रकार के पुस्तकालय के उद्घाटन के लिए उपायुक्त के प्रति आभार प्रकट किया साथ ही उन्होंने कहा कि वे इस पुस्तकालय में अवश्य आएंगे एवं अन्य लोगों को भी पुस्तकालय में आने के लिए प्रेरित करेंगे।
अभिभावकों ने भी कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार के पुस्तकालय का निर्माण विद्यार्थियों के लिए एक बेहतरीन पहल है वे अपने बच्चों को अवश्य इस विद्यालय में भेजने के लिए प्रेरित करेंगे।

उपायुक्त ने कहा कि इस पुस्तकालय में सभी प्रकार के पाठ्यक्रम सहित प्रतियोगिता परीक्षा से संबंधित पुस्तकें उपलब्ध कराई गई है , विद्यार्थी अवश्य इस पुस्तकालय में आएं एवं इसका लाभ लेकर अच्छे भविष्य की तैयारी करें।

इससे पूर्व उपायुक्त सहित अन्य अधिकारियों ने भी पूरे पुस्तकालय का निरीक्षण किया तथा पुस्तकालय में आए विद्यार्थियों से भी सभी ने मुलाकात कर उनके व्यक्तित्व निर्माण हेतु कई महत्वपूर्ण सलाह दिए।

मौके पर एसडीओ बसिया, बीडीओ पालकोट, पंचायत मुखिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहें।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

आगामी लोकसभा ( आम ) निर्वाचन चुनाव को लेकर उपायुक्त ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

0

गुमला – आगामी लोकसभा (आम) निर्वाचन 2024 के स्वतंत्र व निष्पक्ष आयोजन एवं निर्वाचन के दौरान शत प्रतिशत मतदाताओं का अपने मताधिकार का प्रयोग करने को लेकर आज सोमवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त गुमला कर्ण सत्यार्थी ने एसडीओ बसिया एवं बीडीओ पालकोट के साथ पालकोट प्रखंड अंतर्गत आर.सी. प्राथमिक विद्यालय सारूबेड़ा स्थित मतदान केंद्र संख्या 73 एवं 74 का निरीक्षण किया।

मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त के द्वारा मतदान केंद्रों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं आदि का जायजा लेते हुए मतदान के दिन सभी तरह की आवश्यक सुविधाएं केंद्र पर सुनिश्चित रखने को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए। इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची का भी मिलवा किया एवं वहां आए लोगों को भी मतदाता सूची में अपने नाम का मिलान कर लेने की बात कही। वहीं उनके द्वारा मतदान केंद्रों के समीप ग्रामीणों से आगामी लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के दौरान अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने एवं अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की गई।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

भाकपा माले लिबरेशन जन संगठन की बैठक संपन्न ।

0

भाकपा माले लिबरेशन का जन संगठन,“झारखंड निर्माण मजदूर यूनियन” संबंध (ऐक्टू ) जिला इकाई गुमला की बैठक संघ कार्यालय गुमला में कामरेड महेंद्र जंक्शन उरांव की अध्यक्षता और भाकपा माले जिला सचिव कामरेड गजेंद्र सिंह की उपस्थिति में हुई। आज की बैठक में संगठन का विस्तार पर विस्तृत चर्चा के साथ कार्यकर्ताओं के बीच कार्य क्षेत्र का बंटवारा और जिम्मेवारी तय किया गया। प्रभारी जो निम्न है (1 जुगल मुंडा घाघरा प्रखंड में कामकाज देखेंगे 2 रामावतार साहू बसिया प्रखंड 3 हुमायूं साहू घूर्णी देवी सुमित्रा पहन सिसई प्रखंड 4 चेंगरे उरांव बिशनपुर प्रखंड 5 फूलचंद लोहार रायडीह प्रखंड 6 बांधा उरांव, किशोर एक्का 7 विष्णु तूरी चैनपुर प्रखंड 8 संतोषी कुमारी गुमला पश्चिम क्षेत्र 9 लाल लोहार गुमला उत्तरी क्षेत्र 10 प्रमिला देवी गुमला प्रखंड मध्य क्षेत्र 12 अनिमा लकड़ा डुमरी का प्रभार दिया गया।बाकी प्रखंड में झारखंड निर्माण मजदूर यूनियन के जिला अध्यक्ष महेंद्र जंक्शन उरांव कामकाज देखेंगे।

बैठक में झारखंड निर्माण मजदूर यूनियन के जिला अध्यक्ष महेंद्र जंक्शन उरांव ने कहा की जिले के अंदर गरीबों के अधिकारों पर हमले रोज-रोज हो रहे हैं। सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी का भुगतान हो या 8 घंटे समय पर काम हो नियम के अनुसार कार्य नहीं होता है। अधिक समय तक काम कराया जाता है और काम माधुरी का भुगतान किया जाता है जिले में काम के लिए आने वाले मजदूरों को बिना काम के घर लौटना पड़ता है। उन्हें मजदूरी भत्ता सरकार नहीं देती है और कई तरह के मजदूरों के शोषण होते हैं हमारा संगठन किसी भी तरह का शोषण बर्दाश्त नहीं करेगा और उनकी लड़ाई को मजबूती के साथ बढ़ाने का काम करेगा। हमारे प्रखंड के प्रभारी साथी अपने प्रखंडों में मजदूरों को संगठित करने का काम करेंगे। मौके पर भाकपामाले के जिला सचिव कामरेड गजनेर सिंह ने कहा कि देश की जनता मजदूर किसान छात्र नौजवान अपने अधिकारों के लिए रोड पर उतरकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। केंद्र की सत्ता में मोदी सरकार उनकी नहीं सुन रही है कॉर्पोरेट के पक्ष में काम कर रही है।

इसीलिए 2024 के लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार को हटाकर इंडिया गठबंधन की सरकार को सत्ता में स्थापित करना होगा मोदी की तानाशाही शासन को समाप्त कर लोकतंत्र संविधान को बचाने के लिए आम जनता को आगे आना होगा। हमारी पार्टी और संगठन इंडिया की जीत सुनिश्चित करने के लिए जिले में अभियान चलाएंगे।

News गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

सिसई से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे डॉ देवशरण भगत – जीतेन्द्र सिंह

0

झारखण्ड विधानसभा चुनाव पर आजसू का मंथन। लोकसभा चुनाव के ठीक बाद इस वर्ष झारखण्ड में विधानसभा का चुनाव होना है। इस निमित्त आज पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, केंद्रीय सचिव सह राँची महानगर के प्रभारी जीतेन्द्र सिंह एवं पार्टी के वरीय नेता सत्येंद्र सिंह गुमला दौरा पर आये थे। वार्ता के क्रम में आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव जीतेन्द्र सिंह ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में डॉ देवशरण भगत सिसई विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे। इसकी तैयारी में कार्यकर्ता जोर शोर से लग जाये। बहुत जल्द विधानसभा स्तरीय सम्मलेन होगा।

सिसई डॉ देवशरण भगत की जन्मभूमि है। डॉ भगत सिसई विधानसभा के लिए बहुत कुछ करना चाहते है। इस बार सिसई विधानसभा की जनता आशीर्वाद देगी तो पुरे विधानसभा क्षेत्र का कायाकल्प करेंगें।

डॉ भगत अपनी जन्मभूमि की माटी का फर्ज निभाना चाहते है। सिसई विधानसभा की देवतुल्य जनता का प्यार और आशीर्वाद ही उनको इस क्षेत्र से जीत दिला कर विधानसभा भेज सकती है। विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक प्रखंड, पंचायत और ग्राम स्तर पर डोर टू डोर पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जायेंगे। समीक्षा बैठक में ग्राम प्रभारी बनाने का निर्देश दिया गया। डॉ देवशरण भगत ने कहा वर्तमान की सरकार से जनता त्रस्त और विधायक मस्त है, उनको क्षेत्र की समस्याओ से कोई लेना देना नहीं है।

सिसई की जनता आजसू की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है। यहाँ आजसू को छोड़ कर सभी पार्टी से विधायक बनकर विधानसभा पहुचे, लेकिन किसी ने इस क्षेत्र की मूल भुत सुविधा पर ध्यान नहीं दिया। आजसू का नारा है सामाजिक न्याय और विकास। इसी मुलमंत्र के साथ जनता के बीच जायेंगे।

मौके पर जिलाध्यक्ष दिलीप नाथ साहू, केंद्रीय सचिव गोपीनाथ सिंह, जिला महासचिव आनंद गुप्ता, दुर्गा साहू, दीपक साहू, छोटू साहू, मिन्हाज खान, राहत अफ़ज़ा, गोलु श्रीवास्तव, बोनीफास कुजूर, प्रमोद खलखो, प्रेम पवन तिग्गा, सद्दाम हुसैन, दिलीप एक्का, रवि राम, पिंकी कुजूर, जीविता बाड़ा एवं दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

पालकोट के सुदूरवर्ती क्षेत्र में स्थित सारुबेड़ा, बेंगटोटोली ग्राम पहुंचे उपायुक, ग्रामीणों से की मुलाकात

0

गुमला – आज सोमवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के क्षेत्र भ्रमण के क्रम में उन्होंने ने पालकोट प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र में स्थित सारुबेड़ा ग्राम, बेंगटीटोली का दौरा किया। ग्राम के ग्रामीणों ने उपायुक्त से उनके गांव में आने के लिए आग्रह किया था। जिसे सुनते हुए उपायुक्त ने अपने क्षेत्र भ्रमण के क्रम में उक्त ग्राम को चुना। बिरहोल एवं खड़िया समुदाय (PVTG समुदाय) के 25 परिवारों वाले कुलूकेरा पंचायत के सारुबेड़ा ग्राम अंतर्गत बेंगटीटोली में उपायुक्त ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना एवं ग्रामीणों से आवेदन को भी प्राप्त किए।

इस दौरान सभी ग्रामीणों ने मुख्यतः सड़क ,बिजली, पानी, विद्यालय में शिक्षकों की कमी जैसे समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा। इस दौरान उपायुक्त ने सभी उपस्थित नागरिकों से उनके आजीविका से संबंधित भी जानकारी ली। जन संवाद कार्यक्रम के दौरान सारुबेड़ा ग्राम अंतर्गत अन्य टोलों से भी नागरिकों की उपस्थिति रहीं एवं सभी ने अपने अपने टोले की समस्या से उपायुक्त को अवगत भी कराया। ग्रामीणों ने ग्राम अंर्तगत खेती के लिए उपर्युक्त जल की सुविधा नहीं होने की भी जानकारी दी।

इस दौरान उपायुक्त ने ग्रामीणों को सरकार के विभिन्न योजनाओं से भी अवगत करवाया। उन्होंने मनरेगा योजना के तहत सभी ग्रामीणों को मिले जॉब कार्ड का उपयोग करने को कहा। उन्होंने कहा कि उक्त योजना के तहत प्रति परिवार को 100 दिनों की मजदूरी सरकार द्वारा दी जाती है जिसके लिए आप अपना आवेदन अपने नजदीकी पंचायत भवन में जाकर दे सकते हैं। आवेदन प्राप्त होने के 15 दिनों के भीतर ही सरकार मजदूरी के लिए काम देगी। उपायुक्त ने कहा कि अपने अधिकारों एवं योजनाओं की जानकारी सभी ग्रामीणों को होनी चाहिए। इसके लिए पंचायत मुखिया की जिम्मेदारी होगी की ग्रामीणों को सही जानकारी प्रदान करें। इसके साथ ही उपायुक्त ने आम बागबानी योजना के लाभ से संबंधित भी नागरिकों को जानकारी दी। वहीं उपायुक्त ने नए पेंशन योजना से संबंधित जानकारी से भी नागरिकों को अवगत कराया। उन्होंने आगामी चुनाव में सभी नागरिकों को वोट देने के प्रति भी जागरूक किया एवं नागरिकों को अपने मतदान केंद्र में जाकर मतदाता सूची से अपने नाम का मिलवा करने की भी अपील की।

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के द्वारा अब तक जिले के लगभग दर्जनों सुदूरवर्ती क्षेत्र के PVTG ग्रामों / टोलों का भ्रमण किया जा चुका है। उनके पहल से जिले के हजारों PVTG समुदाय के लोगों को सरकार की कल्याण कारी योजनाओं का लाभ मिल चुका है। वहीं कई क्षेत्रों में सड़क निर्माण का भी कार्य प्रारंभ कर लिया गया है। उपायुक्त का संकल्प है कि जिले के कोई भी PVTG समुदाय के लोग सरकार के कल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहे। इसी उद्देश्य से वे जिले के अति सुदूरवर्ती क्षेत्र में निवास करने वाले पीवीटीजी समुदाय के लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनते हैं एवं समस्याओं के निवारण हेतु त्वरित कार्रवाई भी की जा रही है। आज सारुबेड़ा ग्राम के निवासियों से भी उपायुक्त ने मुलाकात कर उन्हें यह विश्वास दिलाया कि जल्द ही उनके सभी समस्याओं का निवारण किया जाएगा।

आज क्षेत्र भ्रमण के दौरान एसडीओ बसिया, बीडीओ पालकोट, पंचायत मुखिया सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहें।

News – गनपत लाल चौरसिया।

राम भक्तों के लिए

गुमला की बेटी आरोही ने हुला होप स्पिन इन वन मिनट चैलेंज में किया आपने नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड, लोगों ने दी बधाई

0

गुमला – शहर के सिसई रोड की रहने वाली माता सीमा खंडेलवाल पिता रूपेश खंडेलवाल की 9 वर्षीय पुत्री आरोही खंडेलवाल ने हुला हुप स्पिन इन मिनट चैलेंज में वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है। आरोही ने 1 मिनट में कुल 206 मूव के अपने ही पूर्व रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 1 मिनट में कमर पर 211 और घुटनों पर 208 बार का रिकॉर्ड अपने नाम किया। इसके साथ ही नया कीर्तिमान बनाकर हावर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है। बता दे की आरोही नोट्रेडेम स्कूल में तीसरी कक्षा की छात्रा है। इस उपलब्धि के लिए हॉवर्ड बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के द्वारा आरोही को सम्मानित किया गया। आरोही के इस रिकॉर्ड से माता-पिता व शहर के लोगों ने आरोही को बधाई दी है। बता दे की आरोही को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, और एशिया बुक ऑफ़ रिकार्ड्स से भी सम्मानित किया जा चुका है।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium