23.1 C
Ranchi
Tuesday, September 17, 2024
Advertisement
HomeNationalहेमंत सरकार के खिलाफ भाजपा ने खोला मोर्चा, डीसी कार्यालय का घेराव...

हेमंत सरकार के खिलाफ भाजपा ने खोला मोर्चा, डीसी कार्यालय का घेराव किया,जमकर नारेबाजी हुई

रांची: हेमंत हटाओ झारखंड बचाओ नारे के साथ झारखंड में भारतीय जनता पार्टी ने कमर कस ली है. 21 नवंबर से भाजपा प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार आंदोलन शुरू कर चुकी है. सोमवार को भाजपा के दिग्गज नेताओं ने यह आंदोलन रांची से शुरू हुआ. यह आंदोलन 25 नवंबर को दुमका में खत्म होगा. भाजपा द्वारा आयोजित जन आक्रोश यात्रा में कार्यकर्ताओं के साथ उपायुक्त कार्यालय का घेराव किया गया। इस दौरान प्रमुख रूप से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश जी सहित अन्य वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा ने विरोध प्रदर्शन किया जिसमें हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

आर्थिक अपराध में संलिप्त हेमंत सरकार का जाना तय
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि हेमंत सरकार भ्रष्टाचार चरम पर हैं। हम जनता के दिल की आवाज को उठा रहे हैं। राज्य में सबकुछ ठीक नहीं है. राज्य में राजनीतिक, वित्तीय अराजकता है. राज्य के माथे को हेमंत सरकार ने कलंकित कर दिया है। 32 महीने से राज्य में लूटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार की बुनियाद पर टिकी सरकार को अब यहां का जनमानस बर्दाश्त नहीं करेगा. आर्थिक अपराध में संलिप्त इस सरकार का देर-सबेर जाना तय है. श्री प्रकाश ने हेमंत सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि जिस तरह के सवाल ईडी पर उठाए गए, उससे पता चलता है कि मुख्यमंत्री आजादी की लड़ाई लड़कर आ रहे हैं या फिर वे भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं, जबकि सच्चाई ये है कि उन्हें भ्रष्टाचार के आरोप में ईडी दफ्तर बुलाए गया था।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments