32.1 C
Ranchi
Friday, April 11, 2025
Advertisement
HomeLocal NewsGiridihशिक्षा सचिव ने गिरिडीह में प्रस्तावित इंजीनियरिंग कॉलेज के निर्माण के मद्देनजर...

शिक्षा सचिव ने गिरिडीह में प्रस्तावित इंजीनियरिंग कॉलेज के निर्माण के मद्देनजर स्थल का निरीक्षण किया

गिरिडीह: गिरिडीह जिले में सर जेसी बोस विश्वविद्यालय तथा प्रस्तावित इंजीनियरिंग कॉलेज के निर्माण के मद्देनजर शुक्रवार को उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग के सचिव राहुल पुरवार ने गिरिडीह प्रखंड के जरीडीह तथा गांडेय प्रखंड के धरमपुर गांव में जमीन चिन्हित करने को लेकर स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान गांडेय के विधायक सरफराज अहमद, गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कु्मार सोनू, डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, सीओ, गिरिडीह/गांडेय व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहें।

चिव ने आरके महिला कॉलेज का भ्रमण किया

सचिव ने स्थल निरीक्षण के बाद गिरिडीह के आरके महिला कॉलेज का भ्रमण किया तथा संबंधित अभियंता को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इस दौरान सचिव ने अन्य कॉलेजों में संचालित कक्षाओं का निरीक्षण कर पठन-पाठन सहित अन्य प्रशासनिक कार्यों का जायजा लिया। इसके अलावा शैक्षणिक गतिविधियों की मॉनिटरिंग को लेकर उपायुक्त को आवश्यक निर्देश दिए।  

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments