22.1 C
Ranchi
Thursday, September 19, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsJamshedpurबन्ना गुप्ता की साफगोई: मैं किसी भी जांच व अपना मोबाइल देने...

बन्ना गुप्ता की साफगोई: मैं किसी भी जांच व अपना मोबाइल देने को तैयार, सरयू की पत्नी पर उठाया सवाल तो,सरयू ने कहा-मुझे छेड़ा तो,मानहानि का एक और नया केस दायर कर दूंगा…!

रांची: मेरा कोई बाल भी बांका नहीं कर सकेगा। मैं बनिया जरूर हूं लेकिन बकरी का बच्चा नहीं हूं। मैं इस मामले में आरोपी नहीं, पीड़ित हूं। यह पूरी साजिश करनेवाले कौन लोग हैं? अश्लील वायरल वीडियो का शिकार हुए झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बुधवार को मीडिया के समक्ष अपनी साफगोई पेश की. इस प्रकरण से अपना पल्ला झाड़ते हुए वीडियो को एक बार फिर फर्जी बता दिया। मीडिया के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं कई लोगों से बात करता हूं। इतने लोगों को याद रखना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि मैं किसी भी जांच के लिए और अपना मोबाइल देने के लिए तैयार हूं। मेरे मोबाइल की जांच होनी चाहिए मैं खुद कह रहा हूं। वीडियो वायरल मामले में बन्ना गुप्ता ने सरयू राय को लपेटा तो, उधर सरयू राय ने भी पलटवार किया है.

सरयू राय को डीएनए टेस्ट कराना चाहिए

मीडिया के सामने बन्ना गुप्ता ने निर्दलीय विधायक सरयू राय पर भी जमकर निशाना साधा। बन्ना गुप्ता ने उनकी सरयू राय की पत्नी के निधन के संबंध में सवाल खड़ा किया, यह भी पूछा कि उनके साथ जो महिला रहती हैं, उसके साथ उनका क्या संबंध है? दोस्त है, पारिवारिक रिश्ता है, क्या है यह भी उन्हें बताना चाहिए। उनकी पत्नी का नाम किसी को पता है, किसी ने कहीं कोई तस्वीर देखी है? उन्होंने कहा कि सरयू राय को डीएनए टेस्ट करना चाहिए वह किसके लिए अमेरिका की ट्रिप फाइनेंस करते हैं, कौन है जिन्हें वह पैसे ट्रांसफर करते हैं। महिला के साथ उनके संबंध है, यह क्या कहलाता है। मेरा सुझाव है कि आप नैतिकता के आधार पर आप डीएनए टेस्ट करा लीजिए वह महिला कौन है और लड़का कौन है बता दीजिए।

सीपी सिंह के मामले में सरयू राय चुप क्यों हैं?

बन्ना गुप्ता ने कहा कि किसी महिला की जासूसी करने का अधिकार क्या कानून देता है। सरयू राय की तरफ इशारा करते हुए बन्ना गुप्ता ने कहा, आपको कैसे पता चल रहा है कि महिला कहां रहती है, कितने बजे घर से निकली है। कहां जा रही है। यह सारी जानकारी कहां से मिल रही है। हर वीडियो इनके पास कैसे पहुंच जाता है? आप गोपीचंद जासूस क्यों बन रहे हैं? यह सोची समझी साजिश है। सीपी सिंह के मामले का जिक्र करते हुए बन्ना गुप्ता ने कहा जब रांची के विधायक सीपी सिंह के साथ यही हुआ तो वह चुप हो जाते हैं। दूसरे लोग इसे हनी ट्रैप कहते हैं। सीपी सिंह के लिए हनी ट्रैप और बन्ना गुप्ता के लिए फनी ट्रैप। सीपी सिंह पर बात होती है तो मीडिया वाले भी कम चलाते हैं।

सरयू राय ने बन्ना गुप्ता के हर सवाल का मुंहतोड़ जवाब दिया

इधर, विधायक सरयू राय ने बन्ना गुप्ता के हर सवाल का मुंहतोड़ जवाब दिया. मीडिया को दिए एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि मैं सारे सवालों के जवाब देने को तैयार हूं। उन्होंने अपनी साफगोई पेश करते हुए कहा कि मेरी पत्नी की मृत्यु 1997 में हुई। तब रांची के विधायक रहे गुलशन लाल अजमानी ने प्रेस कांफ्रेंस कर मुझ पर आरोप लगाया था कि मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। इसके बाद मैंने मानहानि का केस दायर किया। जिसके बाद लोअर कोर्ट ने उन्हें सजा दी थी। उस समय उन्होंने कहा कि-मुझे माफ कीजिए, जो हुआ जाने दीजिए। मेरे पास सारे कागजात हैं। अगर बन्ना गुप्ता को सवाल का जवाब चाहिए तो वे लिखित रूप से दें। मैं उनपर भी इसी तरह का एक नया केस दायर कर दूंगा। उन्होंने कहा कि अगर इस तरह की बात बन्ना गुप्ता छेड़ेंगे तो मैं बिना देर किए 24 घंटे के भीतर रांची या जमशेदपुर कहीं भी मानहानि का केस दायर करूंगा।

मंत्री जी…!’ मेरा और जिनके बारे शंका है, उनका भी डीएनए टेस्ट करवा दें!’

उन्होंने कहा कि जहां तक बात महिला के साथ संबंध की है तो, हमलोग पिछले 20 साल से एक साथ एक परिवार की तरह रहते हैं। उनके बच्चे, हमारे परिवार के लोग सभी साथ रहते हैं। हमलोग 20 साल से एक साथ रह रहे हैं। हमारा पता एक है। रांची में मैं उनके फ्लैट में ही रहता हूं। डीएनए टेस्ट कराने के सवाल का पर उन्होंने कहा कि मैं डीएनए टेस्ट कराने के लिए तैयार हूं। बन्ना गुप्ता के पास स्वास्थ्य विभाग है। वो मेरा और जिनके बारे शंका है, उनका भी डीएनए टेस्ट करवा दें।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments