28.1 C
Ranchi
Saturday, September 21, 2024
Advertisement
HomeNationalद केरला स्टोरी बंगाल में बैन,एमपी में टैक्स फ्री,झारखंड में भी टैक्स...

द केरला स्टोरी बंगाल में बैन,एमपी में टैक्स फ्री,झारखंड में भी टैक्स फ्री की मांग,ममता ने भाजपा को कटघरे में खड़ा किया,पूछा-क्या यह फिल्म एक वर्ग को अपमानित करने के लिए नहीं बनाई गई…?

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने द केरला स्टोरी फिल्म को बैन करने का एलान किया है। सीएम ममता बनर्जी ने इस फिल्म को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने द कश्मीर फाइल्स का जिक्र करते हुए भाजपा को भी कठघरे में खड़ा किया है। यह फिल्म रिलीज से पहले और थिएटर्स में आने के बाद यह लगातार विवादों में घिरी हुई है। ममता बनर्जी ने कहा कि यह फैसला बंगाल में अमन-चैन बनाए रखने के लिए लिया गया है। भाजपा द केरला स्टोरी नाम की फिल्म दिखा रही है। द कश्मीर फाइल्स क्या है? यह एक वर्ग को अपमानित करने के लिए बनाई गई। द केरला स्टोरी क्या है? यह एक मनगढ़ंत कहानी है। कुछ दिन पहले भाजपा के भेजे हुए कलाकार बंगाल आए थे। वह एक मनगढ़ंत झूठी कहानी वाली फिल्म बंगाल फाइल्स की तैयारी कर रहे हैं।

रांंची के सांंसद संंजय सेठ ने टैैैक्स फ्री करने के लिए सीएम को लिखा पत्र

इधर,झारखंड में इस फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग की गई है. रांची के सांसद संजय सेठ ने सीएम हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर कहा है कि द केरला स्टोरी को झारखंड में टैक्स फ्री करने से अधिक से अधिक देखेंगे और लोगों में जागरुकता भी आएगी. चूंकि एमपी में इस फिल्म को टैक्स फ्री कर दी गई है. इससे पूर्व जामताड़ा के कांंग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने पहले ही इस फिल्म को लेकर अपना विरोध दर्ज करा चुके हैं. राजधानी में इस फिल्म को लेेेकर गजब का उत्साह है. सिनेमा ह़ॉलों में भीड़ देखी जा रही है. श्री सेठ ने कहा है कि हर तबके के लोग इस फिल्म को देख पाएं, इसलिए सरकार अविलंब इस फिल्म को टैक्स फ्री कर दी जाए. अब देखना है कि हेमंत सोरेन इस पर क्या निर्णय लेेेते हैं.

भाजपा पर केरल के लोगों की मानहानि का आरोप

ममता का आरोप है कि फिल्म से केरल के लोगों की मानहानि हो रही है। बंगाल के सम्मान को भी भाजपाई नुकसान पहुंचा रहे हैं। भाजपा समुदायों के लिए परेशानी क्यों पैदा कर रही है? उन्हें यह करने का अधिकार किसने दिया? क्या यह सब काम किसी सियासी पार्टी का काम है? फिल्म के ट्रेलर में दावा किया गया है कि लड़कियों का ब्रेनवॉश करके आतंकी संगठन आईएसआईएस में उन्हें भर्ती किया जाता है। फिल्म में ऐसी लड़कियों को सीरिया भेजे जाने की कहानी है। फिल्म में तीन लड़कियों शालिनी, गीताजंलि और निमाह की कहानी दिखाई गई है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे नर्सिंग कॉलेज में उनका ब्रेनवॉश करके उनके साथ रेप किया जाता है और इसके साथ ही तमाम यातनाओं को भी उन्हें सहना पड़ा। फिल्म में दावा किया गया है कि 32 हजार लड़कियां ऐसी साजिश का शिकार हुई हैं।

लेफ्ट का आरोप-ये भाजपा की एजेंडे वाली फिल्म

तमिलनाडु के मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ने थिएटरों में यह फिल्म दिखाने से इनकार कर दिया है. मध्य प्रदेश में फिल्म को टैक्स फ्री करने का ऐलान हुआ है। दरअसल, इस फिल्म को लेकर विवाद और सियासत थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। फिल्म को लेकर कांग्रेस और लेफ्ट ने आरोप लगाया है कि यह भाजपा एजेंडे वाली फिल्म है। वहीं दूसरे पक्ष की दलील है कि लड़कियों के साथ कुछ ज्यादती तो हुई है, जिसे दिखाया जाना चाहिए। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि मैंने फिल्म देखी है और इस फिल्म में सच्चाई दिखाई गई है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments