24.1 C
Ranchi
Friday, September 20, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsGiridihजनसेवकों की हड़ताल 51वें दिन भी जारी, किसान विरोधी कार्य के लिए...

जनसेवकों की हड़ताल 51वें दिन भी जारी, किसान विरोधी कार्य के लिए सरकार को कोसा

गिरिडीह : झण्डा मैदान में झारखंड राज्य जनसेवक संघ के आह्वान पर राज्यव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल के 51वें दिन भी गिरिडीह जिला जनसेवक संघ बुधवार को भी जारी रही। सभा में जिले के शत-प्रतिशत जनसेवक उपस्थित हुए। दिन भर जनसेवक विरोधी झारखंड सरकार के आदेश के खिलाफ जमकर भर्त्सना की गई। जिला अध्यक्ष राहुल प्र. गुप्ता ने कहा कि झारखंड सरकार अपने चुनावी मेनिफेस्टो में कृषि को सर्वप्रमुख स्थान पर स्थापित करने व संरक्षण देने का वायदा किया था पर सरकार में आने के बाद जनसेवकों का ही ग्रेड पे कम करके झारखंड सरकार ने किसान विरोधी कार्य किया है.

ग्रेड पे कम करके सरकार ने सही नहीं किया : लखन लाल पंडित

जिला मंत्री लखन लाल पंडित ने कहा कि किसानों के लिए अतिमहत्वपूर्ण मौसम खरीफ में भी जनसेवकों की हड़ताल को साजिशन लंबा करवाते हुए किसान विरोधी कार्य का भरपूर परिचय झारखंड सरकार ने दिया है और सरकार को आगामी विधानसभा चुनाव में इसका भरपूर खमियाजा भुगतना होगा। अनिल कुमार गोस्वामी ने कहा कि सरकार जनसेवकों का ग्रेड पे कम करके हमारे मनोबल को गिराने एवं हतोत्साहित करने का कार्य कर झारखंड के कृषकों के समक्ष अत्यंत घिनौनी छवि बनाने का कार्य किया है। सभा को संबोधित करने वाले अन्य जनसेवकों में नन्दन सिन्हा, अनुज मदिलवार, नंदकिशोर पंडित, हसीब अंसारी, अमित कुमार छोटन कु. मुर्मू, विनोद साव, राजेश कुमार अमित, दिनेश कुमार, पवन वर्मा, दयानंद, बृह्मदेव पासवान, आलोक कुमार विनोद कुमार, अनिल कुमार, प्रियंका कुमारी, पूजा कुमारी,  शोभा मरांडी, प्रधान मरांडी, शशिलाल हेम्ब्रोम आदि उपस्थित थेl

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments