24.1 C
Ranchi
Friday, September 20, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsGiridihराहुल गांधी को गुजरात हाईकोर्ट से राहत नहीं मिलने पर कांग्रेसियों ने...

राहुल गांधी को गुजरात हाईकोर्ट से राहत नहीं मिलने पर कांग्रेसियों ने निकाला विरोध मार्च, कांग्रेसियों ने कहा-कांग्रेस हमेशा सच की लड़ाई लड़ी है और आगे भी लड़ती रहेगी

गिरिडीह : गुजरात न्यायालय द्वारा राहुल गांधी की सजा में कोई राहत नहीं मिलने पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह और कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया के नेतृत्व में शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए टावर चौक तक शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी नेता नरेश वर्मा, मदनलाल विश्वकर्मा, प्रो. मुकेश साहा, प्रो. मंजूर अंसारी, ऋषिकेश मिश्रा, महमूद अली खान सहित कई कांग्रेसी उपस्थित थे।

‘मोदी की भष्टाचार पर दोहरी नीति को समझ चुकी है जनता’

मौके पर कांग्रेसियों ने कहा कि कांग्रेस हमेशा सच की लड़ाई लड़ी है और आगे भी लड़ती रहेगी। कहा कि सच यह है कि ललित मोदी, नीरव मोदी, मेहुल भाई, विजय माल्या, जतिन मेहता जैसे भगोड़े मोदी सरकार के निगरानी में जनता के पैसे लेकर संदिग्ध रूप से विदेश पहुंच गए हैं। भाजपा ने उनको तो आज़ाद कर दिया, पर झूठ की चालें चल एक राजनैतिक साज़िश के तहत राहुल गांधी को कठघरे में खड़ा कर दिया और उन्हें संसद से निलंबित करा दिया है। कहा कि भाजपा के राज में पहले भ्रष्टाचारी बाहर भागते हैं या फिर भ्रष्टाचार के आरोपित लोगों को भाजपा के स्वच्छ भारत अभियान के तहत वॉशिंग मशीन में धोकर, सत्ता हथियाने का खेल खेलती है। कहा कि देश अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भष्टाचार पर दोहरी नीति को समझ चुकी है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments