28.1 C
Ranchi
Friday, September 20, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsGiridihगिरिडीह भाजपा का लाभार्थी सम्मेलन चतरा सांसद ने कहा-पीएम मोदी के नौ...

गिरिडीह भाजपा का लाभार्थी सम्मेलन चतरा सांसद ने कहा-पीएम मोदी के नौ सालों में देश का समावेशी विकास हुआ : सुनील सिंह

गिरिडीह : भारतीय जनता पार्टी द्वारा रविवार को गिरिडीह विधानसभा का लाभार्थी सम्मलेन बरमसिया रोड स्थित बरनवाल सेवा सदन में आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष महादेव दुबे ने की, जबकि संचालन ज़िला महामन्त्री सुभाषचंद्र सिन्हा ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चतरा के सांसद सुनील सिंह कार्यक्रम प्राभारी के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

निर्भय शाहाबादी ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

सम्मलेन में आये हुए लाभार्थियों का परिचय मुख्य अतिथि से कराया गया। इस सम्मलेन को संबोधित करते हुए गिरिडीह के पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी ने कहा कि जबसे केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बनी है, देश निरंतर आगे बढ़ रहा है, आज उनके द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ देश की जनता को सीधे मिल रहा है। आज देश की 11 करोड़ महिलाओं को मुफ्त में गैस कनेक्शन दिया गया है। घर-घर शौचालय देने काम किया गया है। देश आज रक्षा, विज्ञान, उद्योग, वाहन निर्माण, चिकित्सा, आधुनिक युग के प्रमुख अंग मोबाइल के क्षेत्र में पूरे विश्व में अग्रणी स्थान पर है। यह हमारे प्रधानमंत्री के मेक इन इंडिया, लोकल फॉर वोकल और स्टार्टअप पर जोर देने से हुआ है। इन योजनाओं को धरातल पर उतारने से देश करोड़ों युवाओं को रोजगार का अवसर प्रदान करने काम किया है। कहा की हमारे अराध्य भगवान श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन कर तैयार हो कर उसके उद्घाटन के समय का पूरा देश उत्साह से इंतज़ार कर रहा है।

हेमंत सरकार केवल लूट में लगी हुई है:सुनील सिंह

चतरा के सांसद सुनील सिंह ने लाभार्थी सम्मेलन को संबोधित करते हुए सर्वप्रथम पार्टी के विचारों से अवगत कराया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोच सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास पर काम करती है। राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार केवल लूट में लगी हुई है। बालू, खनिज, जमीन और जंगल के क्षेत्र में लूट मची हुई है। मौके पर संदीप डंगायच, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक उपाध्याय, विनय शर्मा, दिनेश यादव, महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष संगीता सेठ, विभाकर पांडेय, विनय सिंह, सभी मंडल के अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा, अनिल वर्मा, राजेश गुप्ता, अजय सिंह, अनूप सिन्हा, संत कुमार लल्लू, उत्तम लाला, संजय सिंह, गोविंद तुरी, प्रकाश दास, रीना शर्मा, रीना मंडल, दीपक स्वर्णकार, गोपाल विश्वकर्मा, मोती लाल उपाध्याय, गंगाधर दास, प्रदीप राय, बबलू साव, सिंकू सिन्हा, नीलू सिन्हा, सुरेश सिन्हा, रवींद्र मंडल, शमशाद आलम, अरविंद वरनबाल,  गोपाल मंडल, नेमचंद मंडल, खिरोधर दास, सुबोध सिंह, अशोक सिंह, नवनीत सिंह सहित सैकड़ों भाजपाई मौजूद थे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments