26.1 C
Ranchi
Sunday, June 15, 2025
Advertisement
HomeLocal NewsGiridihबाबूलाल की संकल्प यात्रा 1 अक्तूबर को गिरिडीह में, निर्भय शाहाबादी ने...

बाबूलाल की संकल्प यात्रा 1 अक्तूबर को गिरिडीह में, निर्भय शाहाबादी ने कार्यकर्ताओं की जवाबदेही तय की

गिरिडीह : झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष और प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा के मद्देनजर आगामी 1 अक्टूबर को गिरिडीह विधानसभा के गिरिडीह मंडल पूर्वी भाग में अजीडीह मैदान में होना सुनिश्चित हुआ है. गिरिडीह मंडल पूर्वी भाग अन्तर्गत अजीडीह मैदान में होनेवाली संकल्प यात्रा को सफल बनाने के लिए मंगलवार को पूर्वी भाग की एक अति आवश्यक बैठक युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष  रंजीत राय के आवासीय कार्यालय में मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में की गई, जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व विधायक निर्भय शाहबादी एवं जिला महामंत्री सुभाष चन्द्र सिन्हा उपस्थित हुए. कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए श्री शाहबादी ने आह्वान किया कि चूंकि कार्यक्रम इस मंडल में हो रहा है, इसलिए इस मंडल के कार्यकर्ताओं की जवाबदेही बड़ी होनी चाहिए और यहां के कार्यकर्ता पूरी तन्मयता के साथ तन मन धन से लगना होगा.

बैठक में ये लोग थे शामिल

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी पंचायत में बैठक करने के लिए पंचायत में प्रभारी और सह प्रभारी बनाया गया और उनको ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता कार्यक्रम में कैसे पहुंचे, इसके लिए भी पहल कर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है. बैठक में पूर्व अध्यक्ष दीपक पंडित, मनीलाल साव, प्रकाश दास, सीताराम वर्मा, सुबोध यादव, सीताराम पंडित, रामेश्वर यादव,गोकुल राम, राजकिशोर साव, संगीता सेठ, चैताली पाठक, बीरेंद्र वर्मा,अनूप सिन्हा, बसंत राय, वीरेंद्र राय, दीपक सिंह, गौतम राणा, रामेश्वर राणा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments