23.1 C
Ranchi
Friday, April 18, 2025
Advertisement
HomeNationalरांची हो रही महिला एशियन हॉकी चैम्पियनशिप प्रतियोगिता की तैयारियां अब अंतिम...

रांची हो रही महिला एशियन हॉकी चैम्पियनशिप प्रतियोगिता की तैयारियां अब अंतिम चरण में, 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक चलेगी प्रतियोगिता

रांची : रांची में 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक चलने वाला महिला एशियन प्रतियोगिता की तैयारियां अब अपने अंतिम चरण पर है। इस बार एशियन हॉकी चैम्पियनशिप की मेजबानी भारत को मिली है। प्रतियोगिता को ध्यान में रख कर रांची ट्रैफिक व्यवस्था में ज़रूरी बदलाव किये गए हैं। प्रतियोगिता के दौरान यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए रांची के ट्रैफिक एसपी कुमार गौरव लीड करेंगे।

खेल के मद्देनजर ट्रैफिक रुट में हुआ बदलाव

रांची के मोरहाबादी स्थित मरंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में होने वाले मुकाबले को लेकर उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा, डीआईजी अनूप बिरथरे और एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा और खेल विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में ट्रैफिक रुट में बदलाव के बाद से मोरहाबादी स्थित एसएसपी आवास से लेकर बापू वाटिका वाले रोड को रिजर्व रखा गया है। करम टोली, एसएसपी आवास और डीसी आवास से होते हुए हॉकी स्टेडियम जाने वाली सड़क में प्रवेश वर्जित रहेगा। हालांकि स्टेट गेस्ट हाउस से ऑक्सीजन पार्क वाले रास्ते में किसी प्रकार के कोई बदलाव नहीं किये गए हैं, यह रुट समानय रहेगी।

देश-विदेश की कुल 6 टीमें ले रही हैं भाग

बता दें कि वीमेन एशियन हॉकी चैम्पियनशिप ट्रॉफी में देश-विदेश की 6 टीमें भाग ले रही हैं। इनमें भारत, चीन, जापान, मलेशिया, कोरिया और थाईलैंड शामिल है। पहला मुक़ाबला 27 अक्टूबर को जापान और मलेशिया के बीच खेला जायेगा। इसी दिन रत के 8.30 बजे से भारत और थाईलैंड के बीच खेला जायेगा। इसी प्रकार 5 नवंबर तक बाकि सारे मुकाबले खेले जायेंगे। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में आयोजित होने वाले एशियन हॉकी चैम्पियनशिप की एंट्री फ्री रखी गई है। इस खबर से झारखंड के खेलप्रेमियों में उमंग है.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments