22.1 C
Ranchi
Thursday, September 19, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsKodermaकोडरमा में ढिबरा स्क्रैप मजदूर संघ का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

कोडरमा में ढिबरा स्क्रैप मजदूर संघ का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

कोडरमा, 12 फरवरी (हि.स.)। ढिबरा को लेकर वाहनों की धरपकड़, प्रशासन की सख्ती और सरकार के ढुलमुल रवैया के खिलाफ ढिबरा स्क्रैप मजदूर संघ ने सोमवार से कोडरमा समाहरणालय के समक्ष अनिश्चित कालीन धरना शुरू किया। धरनास्थल पर सभा की अध्यक्षता कृष्णा सिंह घटवार और संचालन रीतलाल सिंह, प्रकाश साव ने किया।

धरना को ढिबरा स्क्रैप संघ के राजकिशोर सिंह, महेंद्र सिंह, मुखिया सीता देवी, उमा देवी, नारायण सिंह, सोनिया देवी, दिनेश यादव, दुर्गा सिंह ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि लाखों ढिबरा मजदूरों के पेट पर जिला प्रशासन और अधिकारी लात मार रहे हैं। ढिबरा मजदूरों पर सीसीए लगाया गया है। यह पूर्णतः तानाशाही निर्णय है और कोडरमा के मान-सम्मान के साथ खिलवाड़ है।

कृष्णा सिंह ने सांसद अन्नपूर्णा देवी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि पिछले दो दशक से सत्ता एक ही व्यक्ति के पास है। ढिबरा मजदूरों का वोट लेकर विधायक से सांसद बन गए। दल और दिल बदला लेकिन ढिबरा के लिए कभी नही लड़ा। जनता सब समझती है, जो ढिबरा की बात करेगा, वही कोडरमा में आगे राज करेगा।

News – Praveen Kumar

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments