25.1 C
Ranchi
Thursday, September 19, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaछत्तीसगढ़ से महिला अपने लापता पति को खोजने पहुंची गुमला, थाना को...

छत्तीसगढ़ से महिला अपने लापता पति को खोजने पहुंची गुमला, थाना को आवेदन देकर खोजने की लगाई गुहार

गुमला – छत्तीसगढ़ राज्य के जशपुर जिला अंतर्गत पत्थलगांव बड़ा कोरोंजा निवासी महिला अपने लापता पति को खोजने बुधवार को गुमला पहुंची। महिला सिंधु बाई ने बताया मेरा पति 21 जनवरी 2024 को घर से अचानक निकल गया। अपने स्तर से हम लोगों ने काफी खोजबीन किया लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। मंगलवार को गुमला लोहरदगा रोड स्थित पुलिस कैंप चंदाली के समीप मेरे पति के होने का पता चला। बुधवार को वहां पहुंचकर काफी खोजबीन करने के बाद भी

 

 

 

 

 

मेरे पति का पता नहीं चला वहीं पुलिस कैंप के पुलिस वालों ने बताया कुछ दिनों से यहां एक व्यक्ति आता था जिसे हम लोग कपड़ा और खाना देते थे लेकिन कल से वह दिखाई नहीं दे रहा है। काफी खोजबीन करने के बाद नहीं मिलने पर महिला ने गुमला थाना को आवेदन देकर पति को खोजने की गुहार लगाई है।

News – Ganpatlal Chaurasiya.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments