23.1 C
Ranchi
Tuesday, September 17, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsHazaribaghबहेरा पंचायत में परिवार नियोजन को लेकर बैठक आयोजित, देवकी महतो द्वारा...

बहेरा पंचायत में परिवार नियोजन को लेकर बैठक आयोजित, देवकी महतो द्वारा ममता एच.आई.एम.सी की सराहना

हजारीबाग जिला के मुखिया संघ उपाध्यक्ष सह चुरचू प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष सह बहेरा पंचायत मुखिया देवकी महतो की अध्यक्षता में पंचायत सचिवालय बहेरा में ममता एच. आई. एम. सी के अंतर्गत परिवार नियोजन को लेकर बैठक किया गया। इस बैठक में लोगों को बताया गया कि सामुदायिक आधारित कार्यक्रमों के द्वारा परिवार नियोजन, संबंधित सूचना, साधन और सेवाओं का प्रावधान को मजबूती करना हमारा लक्ष्य है। इस दौरान पंचायत के मुखिया देवकी महतो ने लोगो को बताया कि ममता एच.आई.एम.सी लोगों के हित में बहुत ही अच्छा कार्य कर रही हैं। इस कार्य से बहुत ही परिवारों की जिंदगी में बदलाव आएगी और लोग इसके प्रति जागरूक भी हो रहे हैं।

इस मौके पर बहेरा पंचायत मुखिया देवकी महतो वार्ड सदस्य आशामुनि टुडू, अजहरुद्दीन अंसारी, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि बिरसा टुडू, जावेद अंसारी, अजय मुर्मू, ममता एच.आई.एम.सी से आए डी.पि.सी पंकज शर्मा, बि.म शंकर कुमार प्रजापति, C.H.E.W रीना सिन्हा, A.N.M रेखा कुमारी, C.H.O एशियन जोजो, B.T.T ललिता कुमारी, A.S.H.A सुशीला ,बसंती, राजकुमारी, यशोदा, समाजसेवी विनोद कुमार केसरी, राहुल रंजन, मुंतज़िर अंसारी, ममता कुमारी, रीता कुमारी, मुकेश कुमार वर्मा, इत्यादि कई लोग मौके पर मौजूद थें।

News – Vijay Chaudhary

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments