20.4 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsKodermaअनुमंडल पदाधिकारी रिया सिंह के नेतृत्व में अनुमंडल कार्यालय में हस्ताक्षर अभियान...

अनुमंडल पदाधिकारी रिया सिंह के नेतृत्व में अनुमंडल कार्यालय में हस्ताक्षर अभियान आयोजित

कोडरमा:आगामी लोकसभा चुनाव 2024 हेतु निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी श्रीमती रिया सिंह की अगुवाई में अनुमंडल कार्यालय में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरुकता के लिए हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। हस्ताक्षर अभियान में मतदाता जागरुकता के लिए अनुमंडल पदाधिकारी श्रीमती रिया सिंह व अनुमंडल कार्यालय के कर्मी व आमजनों ने अपने-अपने संदेश देते हुए हस्ताक्षर किया। हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम के जरिए अनुमंडल पदाधिकारी ने कोडरमा जिला के सभी मतदाताओं को मतदान करने एवं मतदान के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने पूरे जिला वासियों से अपील की कि सभी अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। अपने अधिकार के बारे में जानें व आस-पास के लोगों को भी मतदान के महत्व को बताएं। मतदान करना जरुरी है और अपने मताधिकारी का अवश्य प्रयोग करें।

News – Praveen Kumar


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading