22.1 C
Ranchi
Thursday, September 19, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaपेड़ से टकराई बाइक, चालक का टूटा पैर

पेड़ से टकराई बाइक, चालक का टूटा पैर

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत बिशुनपुर थाना क्षेत्र के बड़का दोहर पिकेट के समक्ष गुरुवार को एक बाइक दुर्घटना हुई। इस दुर्घटना में हिसीर पाठ निवासी, 25 वर्षीय बुद्धेश्वर खेरवार गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई, जिससे उनका बायां पैर टूट गया।

दुर्घटना की जोरदार आवाज पिकेट में संत्री कर रहे सिपाही तक पहुंची। उनके निर्देश पर अन्य जवान घटनास्थल पर पहुंचे और घायल बुद्धेश्वर को उठाया। इसके बाद 108 एम्बुलेंस की मदद से उन्हें बिशुनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। वहां एसआई बिरूदेव कुमार सिंह की उपस्थिति में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, गुमला रेफर कर दिया।

घायल बुद्धेश्वर खेरवार ने बताया कि वह अपने ससुराल लातेहार जिले के सरजू से अपने घर हिसीर पाठ लौट रहे थे। रास्ते में बड़का दोहर पिकेट के समीप अचानक उनका मोटरसाइकिल से नियंत्रण खो गया और बाइक सीधे पेड़ से टकरा गई।

न्यूज़ सोर्स – गनपत लाल चौरसिया।

Edited by – Sanjana Kumari.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments