25.1 C
Ranchi
Sunday, April 20, 2025
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaसड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक घायल, अस्पताल में भर्ती

सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक घायल, अस्पताल में भर्ती

गुमला: गुमला जिला के पालकोट थाना क्षेत्र के बघिमा गांव के समीप चलती ट्रैक्टर से गिरने के कारण सोगड़ा सिसई ग्राम निवासी ट्रैक्टर चालक अजय खड़िया (26) घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को 108 एंबुलेंस के द्वारा सदर अस्पताल गुमला में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

घटना के संबंध में उप चालक ईश्वर नागेशिया ने बताया कि वे दोनों ट्रैक्टर लेकर सिमडेगा की ओर जा रहे थे। रास्ते में अजय खड़िया ने शराब का सेवन किया और वाहन चलाने की जिम्मेदारी मुझे दे दी। इसके बाद अजय ट्रैक्टर के डाला पर बैठ गया। अचानक चलती ट्रैक्टर से वह नीचे गिर पड़ा। समय रहते मैंने ब्रेक लगा लिया, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई। हालांकि, अजय को गंभीर चोटें आई हैं।

इस घटना ने फिर से ट्रैक्टर चालकों और यात्रियों के लिए सावधानी बरतने की आवश्यकता को रेखांकित किया है। स्थानीय प्रशासन और चिकित्सा कर्मियों ने स्थिति को संभालते हुए त्वरित सहायता प्रदान की।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया   

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments