24.1 C
Ranchi
Friday, September 20, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsHazaribaghभाजपा जिला अध्यक्ष सड़क दुर्घटना में हुए घायल, सूचना पाकर सांसद मनीष...

भाजपा जिला अध्यक्ष सड़क दुर्घटना में हुए घायल, सूचना पाकर सांसद मनीष जायसवाल ने जाना कुशलक्षेम

हजारीबाग के भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानन्द सिंह की गाड़ी अनियंत्रित होने से कटकमसांडी के कंचनपुर पंचायत स्थित ग्राम हेडलाग के मोहडर के समीप रविवार को सड़क दुर्घटना हो गया। वे कटकमसांडी प्रखंड में आयोजित भाजपा के बूथ अध्यक्षों के सम्मान समरोह में भाग लेकर लौट रहें थे। गाड़ी खुद भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ड्राइव कर रहे थे और उनके साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाशपति ओझा, सुमन कुमार पप्पू, मनोज गिरी और विवेक जोशी गाड़ी में बैठे थे।

दुर्घटना में भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानन्द सिंह के सिर पर चोट लगी और मनोज गिरी का हाथ डिस्लोकेट हो गया बाकी लोगों को चोट नहीं आई है। घायल अवस्था में भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानन्द सिंह सहित अन्य घायल को तत्काल शहर के हरनगंज रोड़ स्थित वीणा जेनरल हॉस्पिटल में इलाज के लिए हुए भर्ती कराया गया जहां भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह का स्टिच लगाकर छुट्टी कर दिया गया। रेस्ट के लिए उन्हें तत्काल उनके घर ले जाया गया ।

रविवार को ही हजारीबाग से लोकसभा सत्र के लिए दिल्ली के लिए रवाना हुए हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल को जैसे ही सुचना प्राप्त हुई तत्काल उन्होंने अपने प्रतिनिधि के रूप में रंजन चौधरी को अस्पताल भेजा। रंजन चौधरी तत्काल अस्पताल पंहुचे और घायल जिला अध्यक्ष विवेकानन्द सिंह, मनोज गिरी सहित अन्य का कुशलक्षेम जाना और इसकी सूचना सांसद मनीष जायसवाल को दी।

सांसद मनीष जायसवाल ने भी भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानन्द सिंह और अन्य घायलों से मोबाइल के जरिए बात करके उनका कुशलक्षेम जाना एवं ईश्वर का शुक्रिया जताया की सड़क दुर्घटना होने के बावजूद भाजपा जिला अध्यक्ष सहित अन्य भाजपा नेता सुरक्षित हैं। सांसद मनीष जायसवाल ने ईश्वर से भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानन्द सिंह सहित अन्य घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की ।

News – विजय चौधरी

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments