25.1 C
Ranchi
Thursday, September 19, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsHazaribaghएस०के०सिन्हा फॉउंडेशन द्वारा आर्या नगर में हुआ रुद्राभिषेक देर शाम तक चला...

एस०के०सिन्हा फॉउंडेशन द्वारा आर्या नगर में हुआ रुद्राभिषेक देर शाम तक चला महाभण्डारा

चालीस वर्षों से धार्मिक,सामाजिक अनुष्ठानों में की जा रही निःस्वार्थ सेवा व बीस वर्षों से निरंतर रुद्राभिषेक,महाप्रसाद वितरण :- संगीत सुनील सिन्हा

स्व०सुनील सिन्हा बाबू कांवरिया सेवा संघ हजारीबाग द्वारा दी जा रही कटोरिया में निःशुल्क सेवा

हजारीबाग सोमवार पवित्र श्रावण माह की द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर धर्म प्रेमी रहे स्व० सुनील कुमार सिन्हा के द्वारा निरंतर 20 वर्षों से होते आ रहे रुद्राभिषेक एवं भंडारे का कार्यक्रम को उनके स्मृति में पुत्र संगीत सुनील सिन्हा ने एस० के० सिन्हा फाउंडेशन की नींव एक साल पूर्व में रखी थी।सोमवार को आर्या नगर शिव मंदिर के प्रांगण में रुद्राभिषेक का कार्यक्रम बाजे गाजे के साथ बड़े ही धूम धाम हर्सोल्लास के साथ संपन्न हुआ।वहीं भक्तों के बीच मे महाभण्डारा प्रसाद का वितरण देर शाम तक चलता रहा। हज़ारों की संख्या में बच्चें, बूढ़े,नौजवान,महिलाओं,धर्म प्रेमी बंधुओं ने इस पुनीत अवसर पर पहुँच कर भगवान भोलेनाथ के दरबार मे हाजरी लगाकर पूजन दर्शन कर महाप्रसाद ग्रहण किया।महिलाओं ने भजन कीर्त्तन कर उपस्थित श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।मौके पर स्व०सुनील सिन्हा के पुत्र संगीत सोनल ने कहा कि मेरे पिताजी स्व०सुनील कुमार सिन्हा ने लगातार चालीश वर्षों से धार्मिक,सामाजिक कार्य में उन्होंने रुचि लेकर लोगों की सेवा निःस्वार्थ भाव किया व बढ़ चढ़ कर सहयोग किया।श्री सोनल ने कहा कि विभिन्न मंदिरों के नव निर्माण में सहयोग कर निरंतर मूर्ति वितरण,धार्मिक अनुष्ठानों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित किया करते थे।एवं समाज के विभिन्न वर्गो के साथ मिलजुल कर सबको साथ मे लेकर चलते थे।श्री सोनल ने कहा कि मैं पिताजी के अधूरे कार्यों को पूरा करने में कोई भी कशर नहीं छोडूंगा मैं पूरी कोशिश करूँगा मेरे से जितना हो सके धार्मिक, सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का पूरा प्रयास करूंगा।श्री सोनल ने कहा कि आज मैं जो भी कुछ हूँ अपने पिता स्व०सुनील सिन्हा मेरी माँ संगीता सिन्हा एवं परिवार के अन्य सदस्यों के बताए मार्ग पर चलने का पूरा प्रयास करूँगा।श्री सोनल ने कहा कि हजारीबाग से जो भी भक्त देवघर जा रहे है उनके लिए कटोरिया में
स्व०सुनील सिन्हा बाबू कांवरिया सेवा संघ हजारीबाग द्वारा भोजन,फल,नमकीन,नहाने की व्यवस्था,मेडिकल सेवा,विश्राम करने की व्यवस्था सेवा कार्य निःशुल्क हमारे लोगों के द्वारा पूरे तन मन के साथ कावरियों की सेवा में दिन रात लगे हुए है।इससे पूर्व पहले सोमवार को यशवंत नगर शिव मंदिर में रुद्राभिषेक महाभण्डारा प्रसाद का आयोजन भव्य तरीके से किया गया था।अभी पूरे सावन माह में रुद्राभिषेक भंडारा कार्यक्रम शिवालयों में करवाया जाएगा।स्व०सुनील सिन्हा की धर्मपत्नी संगीता सिन्हा पुत्र सुदीप्त सफल,शिवानी सिन्हा ने रुद्राभिषेक किया।वहीं बिनय प्रसाद बिनु,जयश्री प्रसाद,सौम्या श्रीवास्तव,नितेश चंद्र अग्रवाल गुडलु,आर एस बी सिंह,उपेन्द्र सिंह,शशि भूषण सिंह,सुभाष ठाकुर,राम दिलीप सिंह,सुरेंद्र सिंह,एस के वर्मा,कृष्णा सिंह,मन्ने सहित हज़ारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के दरबार मे अपनी उपस्थिति दर्ज की।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments