24.1 C
Ranchi
Friday, September 20, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaआज जिले में सिकल सेल एनीमिया अभियान के तहत , के .ओ....

आज जिले में सिकल सेल एनीमिया अभियान के तहत , के .ओ. कॉलेज गुमला में विशेष शिविर का आयोजन कर 2000से अधिक विद्यार्थियों का जांच किया गया।

गुमला : गुमला जिला मुख्यालय स्थित के.ओ. कॉलेज गुमला में सिकल सेल एनीमिया जांच अभियान के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जिले के युवाओं को मुख्य रूप से लक्षित करते हुए आज जिले में स्थित कार्तिक उरांव कॉलेज गुमला में एक कैंप का आयोजित कर उक्त कॉलेज के लगभग 2000 से अधिक आम नागरिकों का सिकल सेल एनीमिया जांच किया गया।

उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपायुक्त गुमला कर्ण सत्यार्थी उपस्थित रहें एवं दिल्ली से आए मुख्य चिकित्सक डॉ.अभिषेक रंजन (DM clinical Hemotology) के द्वारा सभी उपस्थित नागरिको को सिकल सेल एनीमिया के संबंध में काउंसलिंग एवं आवश्यक जानकारी दी गई। उन्होंने उपस्थितगणों की काउंसलिंग की साथ ही उन्होंने सिकल सेल एनीमिया के संबंध में कई महत्वपूर्ण बातों को रखा,उन्होंने बताया कि सिकल सेल एनीमिया वंशानुगत विकारों के एक समूह में से एक है जिसे सिकल सेल रोग के रूप में जाना जाता है। यह लाल रक्त कोशिकाओं के आकार को प्रभावित करता है, जो शरीर के सभी भागों में ऑक्सीजन ले जाते हैं।

इससे शरीर में तीव्र दर्द उत्पन्न होता है। उन्होंने यह भी बताया कि यदि कोई वैवाहिक दंपत्ति है जो सिकल सेल एनिमिक है एवं यदि वे बच्चे को जन्म देना चाहते हैं तो क्या परहेज किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि रांची में सिकल सेल एनिमिक गर्भवती महिला अपने होने वाले बच्चे के स्वास्थ्य जांच भी करवा सकती हैं। इसके अलावा डॉ. के द्वारा अन्य कई मुख्य बिंदुओं से सभी को अवगत करवाया गाय।

मौके पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने सभी डॉक्टर्स का धन्यवाद किया। उन्होंने आगामी योजनाओं से भी सभी को अवगत करवाया ,उपायुक्त ने कहा कि जिले में नवंबर माह तक सभी 0-40 वर्ष के शत प्रतिशत नागरिकों का नवंबर माह तक सिकल सेल एनीमिया एवं थैलेसीमिया का जांच कराने का लक्ष्य है। जिसके लिए मरीजों को जिले में ही चिकित्सा सुविधा मिल सके इस पर योजना बनाई जा रही है एवं जांच की प्रक्रिया में तेजी लाने का कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि सिक्योरिटी प्रिंटिंग एंड मीटिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (SPMCIL)एवं जिला प्रशासन के संयुक्त पहल से सिकल सेल एनीमिया जांच को लेकर विशेष अभियान चलाएं जा रहें है, उक्त अभियान के सफल आयोजन में SPMCIL के द्वारा फंडिंग,जांच एवं विभिन्न शिविरों के आयोजन में सहयोग किया जा रहा है।

आज कार्यक्रम के दौरान K.O कॉलेज के लगभग 2000 से अधिक बच्चों का सिकल सेल एनीमिया जांच किया गया एवं जिले के विभिन्न प्रखंडों से 46 लोगों को सिकल सेल एनीमिया पॉजिटिव का प्रमाण पत्र दिया गया। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों में डॉ अभिषेक रंजन,प्रवीण कुमार, उप महाप्रबंधक (तकनीकी संचालन) (टीओ),समदेश यादव प्रबंधक (ओएल),श्रीमती रश्मि सिंह, प्रबंधक (मानव संसाधन) एवं कार्यालय प्रमुख को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान के.ओ कॉलेज में आयुष्मान कार्ड के निर्माण हेतु भी कैंप का आयोजन किया गया, इसके साथ ही नाम जांचों कैंप, रक्तदान शिविर एवं एंटी टोबैको निषेद कैंप का भी आयोजन किया गया था।

आज कार्यक्रम में मुख्य रूप से सिविल सर्जन गुमला, एसीएमओ गुमला, सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी सहित कॉलेज के विद्यार्थी एवं एएनएम सहित अन्य संबंधित मौजूद रहें।

NEWS – गनपत लाल चौरसिया

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments