30.4 C
Ranchi
Monday, April 21, 2025
Advertisement
HomeLocal NewsGiridihगिरिडीह में भाजपा महिला मोर्चा ने हेमंत सरकार के खिलाफ रोषपूर्ण प्रदर्शन...

गिरिडीह में भाजपा महिला मोर्चा ने हेमंत सरकार के खिलाफ रोषपूर्ण प्रदर्शन किया, 14 अगस्त तक जारी रहेगा

गिरिडीह : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के बैनर तले गुरुवार को जिला मुख्यालय में राज्य में महिलाओं पर हो रहे हमले के खिलाफ हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ रोषपूर्ण प्रदर्शन किया गया। बताया गया कि 1 अगस्त से 14 अगस्त तक राज्य के सभी जिलों में महिला विरोधी झारखंड सरकार के खिलाफ आक्रोश प्रदर्शन किया जा रहा है। इस बाबत महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार झूठ की सरकार है। भाजपा के रघुवर दास के सरकार में महिलाओं के हित में जो भी योजनाएं चलाई गई थी, उसे हेमंत सोरेन की सरकार ने बंद कर दी। आज संथाल परगना और पूरे राज्य की महिला बहन-बेटी के साथ अत्याचार हो रहा है. महिलाओं का शोषण किया जा रहा है, लेकिन इस सरकार को तनिक भी चिंता नहीं है। बताया कि यह सरकार सिर्फ अपने परिवार के लिए काम करती है। इसी को लेकर गुरुवार को आक्रोश प्रदर्शन निकाला गया। महिला मोर्चा की जिला महामंत्री उषा कुमारी और शालिनी वैश्कियार ने कहा कि जब से कांग्रेस और झामुमो गठबंधन की सरकार बनी है, तब से राज्य में तानाशाही बनी हुई है और महिलाओं के साथ अत्याचार किया जा रहा है।

रैली में ये लोग थे शामिल

रैली में जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी, पूनम प्रकाश, रीना मंडल, नीतू शीला,  भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी, पूर्व विधायक नागेंद्र महतो, प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव, चुन्नू कांत, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, विनय सिंह, कामेश्वर पासवान,  जिला महामंत्री महेंद्र वर्मा, संदीप डंगैच, मनोज सिंह, श्याम कुमार, सिकन्दर हेम्ब्रम, नवीन सिन्हा, जयनाथ राणा, नगर अध्यक्ष हरविंदर सिंह बग्गा, संत कुमार लल्लू, मिथुन चंद्रवंशी, अमर सिन्हा, भगीरथ मंडल, श्यामल घोष, नागेश्वर दास,  प्रकाश दास, राजेश जायसवाल, रंजीत राय, राजेश गुप्ता, अजय सिंह, खिरोधऱ दास  आदि भाजपाई मौजूद थे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments