22.1 C
Ranchi
Thursday, September 19, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsHazaribaghझारखंड प्रजापति (कुम्हार) महासंघ ने राजनैतिक भागीदारी की माँग की, हजारीबाग में...

झारखंड प्रजापति (कुम्हार) महासंघ ने राजनैतिक भागीदारी की माँग की, हजारीबाग में दो विधानसभा सीटों पर कुम्हार उम्मीदवार उतारने का निर्णय

संगठन को मजबूती देने के लिए पंचायत स्तर तक कमेटी बनाने का निर्णय, सभी दलों को उचित भागीदारी देने की चेतावनी

झारखंड प्रजापति (कुम्हार) महासंघ की जिला कार्यसमिति की बैठक आज दिनांक 11 सितंबर 2024 को हजारीबाग में संपन्न हुई। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश संगठन मंत्री पप्पू पंडित उपस्थित रहे, जबकि बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नरेंद्र प्रजापति और संचालन सुखदेव प्रजापति ने किया। बैठक में सर्वप्रथम जिला अध्यक्ष के कार्यों की सराहना की गई और संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत करने के लिए ग्राम कमेटियों का गठन करने का निर्णय लिया गया। साथ ही, एक सप्ताह के भीतर संगठन के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति का भी निर्णय लिया गया।

प्रदेश संगठन मंत्री पप्पू पंडित ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड में कुम्हार समाज की जनसंख्या लगभग 32 लाख है, लेकिन इसके बावजूद किसी भी राष्ट्रीय या क्षेत्रीय राजनीतिक दल ने समाज को उचित प्रतिनिधित्व नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों द्वारा समाज की उपेक्षा अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि इस बार विधानसभा चुनाव में कुम्हार समाज की अनदेखी करने वाले दलों को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से कहा कि “जिसकी जितनी हिस्सेदारी, उसकी उतनी भागीदारी” के सिद्धांत के तहत कुम्हार समाज को उचित स्थान और प्रतिनिधित्व दिया जाए, ताकि समाज उस दल का समर्थन कर सके। पप्पू पंडित ने यह भी घोषणा की कि हजारीबाग जिले की दो विधानसभा सीटों से कुम्हार समाज के उम्मीदवार मैदान में उतरेंगे।

बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय प्रजापति, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोपाल पंडित, जिला संरक्षक सुखदेव प्रजापति, महेश प्रजापति, विष्णु प्रजापति, देवधारी प्रजापति, निर्मल प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष लीलाधन प्रजापति, कोषाध्यक्ष विरेंद्र प्रजापति, जिला मंत्री और युवा अधिवक्ता इंद्र कुमार पंडित उपस्थित थे। इसके अलावा, केरेडारी प्रखंड अध्यक्ष वासुदेव प्रजापति, छत्रु प्रजापति, संतोष प्रजापति, राजेंद्र प्रजापति, गजेंद्र प्रजापति, युगल प्रजापति, बालेश्वर प्रजापति, उमेश प्रजापति और गुरदयाल प्रजापति समेत दर्जनों लोग इस बैठक में शामिल हुए।

बैठक में संगठन को मजबूत करने और कुम्हार समाज की राजनीतिक भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

News – Vijay Chaudhary.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments