✦ पृथ्वी दिवस पर स्कूलों में होंगे कार्यक्रम, बच्चे बनाएंगे पेड़ पौधों और वनस्पतियो का QR कोड
✦ Eco Clubs for Mission LiFE के वेब पोर्टल का शुभारंभ, स्कूल गतिविधियों की दे सकेंगे जानकारी
✦ सभी सरकारी स्कूलों में ‘ईको क्लब फॉर मिशन लाइफ’ होना अनिवार्य
✦ केंद्रीय स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता सचिव श्री संजय कुमार ने ऑनलाइन सत्र को किया संबोधित
✦ विश्व पृथ्वी दिवस की इस वर्ष थीम है – Adopt Healthy Lifestyle (developing flora QR Code)
======================
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का उद्देश्य छात्रों को सिर्फ अकादमिक शिक्षा देना नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना भी जगाना है। यह नीति बच्चों को सतत विकास (Sustainable Development) के सिद्धांतों के साथ शिक्षित करने पर बल देती है। साथ ही, यह हमारे भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों, जैसे प्रकृति की पूजा, जल संरक्षण, वनों की रक्षा, आदि को वैज्ञानिक सोच के साथ जोड़ने पर केंद्रित है। उक्त बातें आज केंद्रीय स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता सचिव श्री संजय कुमार ने ‘Eco Clubs for Mission LiFE’ के वेब पोर्टल के ऑनलाइन प्रदर्शन और प्रस्तुतीकरण सत्र को संबोधित करते हुए कही।
श्री संजय कुमार ने कहा कि दिनांक 22 अप्रैल, 2025, विश्व भर में पृथ्वी के संरक्षण और जीव तथा वनस्पतियो के जागरूकता दिवस के रूप में मनाया जाएगा। पूरे देश के 14.8 लाख विद्यालयों में इस दिन विभिन्न प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। इस बार सभी विद्यालयों में बच्चे अपने आसपास, विद्यालय परिसर में या नजदीकी पार्क में जाकर पेड़, पौधों और वनस्पतियो का QR कोड बनाएंगे। हर पेड़, पौधों और वनस्पतियो का अलग QR कोड होगा। QR कोड बनाने के बाद संबंधित पेड़ो, पौधों और वनस्पतियो के समीप उस QR कोड को लगाया जाएगा। जिससे अन्य बच्चो को भी संबंधित पेड़, पौधों और वनस्पतियो की जानकारी आसानी से प्राप्त हो जाए। यह कार्य बच्चो को समूहों में विभाजित कर किया जाएगा। हर समूह के बच्चे विभिन्न पेड़, पौधों और वनस्पतियो की जानकारी एकत्रित करेंगे और उसके आधार पर QR कोड बनाएंगे, जिसे पेड़ पौधों और वनस्पतियो के सामने लगाया जायेगा। विद्यालयों को 22 अप्रैल से 30 अप्रैल तक क्यूआर कोड बनाकर लगाने से संबंधित गतिविधि की जानकारी ईको क्लब फॉर मिशन लाइफ के वेब पोर्टल पर दर्ज करानी होगी। विद्यालयों को ीको क्लब फॉर मिशन लाइफ से संबंधित नोटिफिकेशन भी लगाना होगा।
ईको क्लब फॉर मिशन लाइफ का वेब पोर्टल लांच
ईको क्लब फॉर मिशन लाइफ के वेब पोर्टल की आज से शुरुआत हुई। इस वेब पोर्टल में ईको क्लब फॉर मिशन लाइफ थीम्स, पर्यावरण संरक्षण की दिशा में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विचारो, गतिविधियों एवं कार्यक्रमों की रूपरेखा, ईको क्लब फॉर मिशन लाइफ के उद्देश्यों, आदि की सम्पूर्ण जानकारी दी गयी है। पोर्टल में स्कूल लॉगिन का विकल्प है, जिससे स्कूल UDISE कोड की सहायता से अपने डैशबोर्ड पर जाकर ईको क्लब फॉर मिशन लाइफ से जुड़े कार्यक्रमों और गतिविधियों की जानकारी दर्ज करा सकते है। किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर सुबह 9 बजे से सुबह 10 बजे के बीच हेल्पलाइन नंबर 011-29581423 पर संपर्क किया जा सकता है।
सभी स्कूलों में हो ईको क्लब फॉर मिशन लाइफ
केंद्रीय शिक्षा सचिव श्री संजय कुमार ने कहा कि आज देश में 14 लाख से अधिक स्कूल है। इनमे से आधे सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त है। ऐसे सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में ईको क्लब फॉर मिशन लाइफ होना अनिवार्य है।
News Desk
Auto Amazon Links: Could not resolve the given unit type, . Please be sure to update the auto-insert definition if you have deleted the unit.
Yashika Women's Banarasi Kanjivaram Cotton Silk Saree With Unstitched Blouse Material
₹515.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Sidhidata Women's Kanjivaram Banarasi Soft Silk Saree With Unstitched Blouse Piece (Silk Box Flower)
₹682.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SIRIL Women's Georgette Foil Printed Saree with Unstitched Blouse Piece
₹638.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11 Women's Kanjivaram Pure Soft Silk Saree For Women Pure Golden Zari With Blouse Piece
₹1,298.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Sugathari Women's Banarasi Saree Pure Kanjivaram Silk Saree Soft new ladies 2023 Design Wear Pattu Sarees Latest Party Sari collections With Blouse Piece for Wedding sadi (SAN PARI-182 DARK GREEN)
₹499.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







