28.1 C
Ranchi
Sunday, June 28, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaराजनीतिक दलों से BLA-2 सूची उपलब्ध कराने का निर्देश, SIR-2026 की तैयारी...

राजनीतिक दलों से BLA-2 सूची उपलब्ध कराने का निर्देश, SIR-2026 की तैयारी तेज

न्यूज – कहकशां फारूकी

गोमिया — आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) कार्यक्रम को लेकर गोमिया प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस संबंध में अंचल अधिकारी-सहायक निर्वाचन पदाधिकारी आफ्ताब आलम द्वारा विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष एवं सचिव को पत्र जारी कर BLA-2 (Booth Level Agent-2) की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।
26 जून 2026 को जारी पत्र में कहा गया है कि 30 जून 2026 से बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण एवं संग्रहण कार्य शुरू किया जाएगा। यह कार्य 34 गोमिया विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान के तहत संचालित होगा।
पत्र में उल्लेख किया गया है कि अब तक कई राजनीतिक दलों द्वारा BLA-2 की सूची उपलब्ध नहीं कराई गई है। ऐसे में सभी संबंधित दलों से अनुरोध किया गया है कि वे 28 जून 2026 तक अपने BLA-2 प्रतिनिधियों की सूची उपलब्ध करा दें, ताकि उन्हें समय पर प्रशिक्षण देकर पुनरीक्षण कार्य में प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।
अंचल अधिकारी-सहायक निर्वाचन पदाधिकारी आफ्ताब आलम ने सभी राजनीतिक दलों से निर्धारित समय सीमा के भीतर BLA-2 की सूची उपलब्ध कराने की अपील की है, ताकि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार SIR-2026 का कार्य सुचारु, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से संपन्न कराया जा सके।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading