19.1 C
Ranchi
Monday, November 9, 2026
Advertisement
Home Blog Page 611

बीपी बामदा गांव में कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ की बैठक संपन्न

0

गुमला: गुमला जिला के चैनपुर प्रखंड अंतर्गत बीपी बामदा गांव में कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता भूखला उरांव ने की। बैठक का आयोजन गुमला जिला कांग्रेस कमेटी किसान विभाग के जिला अध्यक्ष हंदू भगत के निर्देशानुसार किया गया था।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष हंदू भगत ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की जन समस्याओं को हल करना और संस्कृति को बरकरार रखना है। उन्होंने कहा कि सरकार की विकास योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस किसान विभाग विशेष रूप से कार्य कर रहा है।

भगत ने क्षेत्र की समस्याओं के साथ ही सरना घेराबंदी के कार्य में तेजी लाने पर जोर दिया। उन्होंने वंचित सरना स्थलों की घेराबंदी के लिए तत्काल कार्य आरंभ करने की मांग की। इसके लिए चैनपुर प्रखंड अनुमंडल मुख्यालय में जोरदार धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

इस धरना प्रदर्शन की तैयारी के लिए 24 जून को बामदा पंचायत मुख्यालय में बैठक का आयोजन किया जाएगा। इस बैठक में धरना प्रदर्शन की तिथि और रूपरेखा का निर्धारण किया जाएगा। साथ ही पठारी क्षेत्र के लिए एक क्षेत्रीय समिति का गठन भी किया जाएगा, जो किसानों के हित में कार्य करेगी।

हंदू भगत ने कहा कि झारखंड की झामुमो कांग्रेस सरकार किसानों के हितों को लेकर कई कार्यक्रम चला रही है। इसका लाभ लेने की जरूरत है। बैठक में ललिता देवी, ज्योति मनी केरकेट्टा, सलीम लकड़ा, जीवा देवी, सरिता कोसवाड़ा, राजमणि तिर्की, मीना देवी, छोटू उरांव, विनोद उरांव, किशोर उरांव, द्वितीय उरांव, सुरेश उरांव, सुकरु टोप्पो, शुक्र उरांव, बलदेव मुंडा, भावला मुंडा, रामेश्वर मुंडा और भूखला उरांव सहित सैकड़ों किसान महिला पुरुष उपस्थित थे।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

Edited by – Sanjana Kumari.

राम भक्तों के लिए

हजारीबाग से मनीष जायसवाल को सांसद बनाने के लिए भाजपा का समर्पित कार्यकर्ता इंद्र कुमार पंडित ने अनूठी पहल की, 10 साल बाद सपना हुआ साकार, अब फिर करेंगे छठ व्रत 

0

पंडित ने मनीष के लिए समर्पण भाव से काम किया, भाजपा के कई अधिकारियों की आंखों की किरकरी भी बने

हजारीबाग: हजारीबाग के बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के केरेडारी प्रखंड के अतिसुदूर ग्रामीण इलाका बेंगवरी गांव के एक बहुत ही गरीब परिवार से ताल्लुकात रखनेवाले भाजपा के सबसे सक्रिय कार्यकर्ता सह युवा अधिवक्ता इंद्र कुमार पंडित ने 2015 में अपनी मां के निधन के बाद संकल्प लिया था कि हजारीबाग सदर के विधायक मनीष जायसवाल ने जिस दिन हजारीबाग संसदीय क्षेत्र से सांसद के रूप में संसद भवन में कदम रखेंगे. उसी वर्ष बड़े ही शुद्ध और अंत:मन से निर्जला छठ व्रत रखकर भगवान भास्कर को दूध का अर्घ्य देने का प्रण लिया था. श्री पंडित ने बताया कि विधानसभा से पहली बार 2014 में भाजपा ने मनीष जी को उम्मीदवार घोषित होने के बाद क्षेत्र में उस समय उनके बारे में भ्रामक खबर फैलाई गई थी, किंतु वे विधायक के रूप में निर्वाचित हुए. इसके बाद महज 2 साल के कार्यकाल के अंदर ही उन्होंने इस बात को साबित किया कि जन कल्याण व क्षेत्र के विकास के लिए एक विधायक को क्या करना चाहिए था. 2019 में दूसरी बार सदर विधायक के रूप में निर्वाचित होने के बाद मनीष जायसवाल ने 2020 में कोविड जैसी महामारी के दौरान जहां कोरोना से ग्रसित परिवारों अपने विधानसभा क्षेत्र में बल्कि झारखंड के कई इलाके के लोगों के लिए न सिर्फ जीवन बचाने का काम किए और गरीबों के लिए मसीहा बनकर खड़े रहे. हजारीबाग सदर विधायक के कार्यों को सराहना करते हुए भाजपा कार्यकर्ता इंद्र कुमार पंडित न सिर्फ सांसद बनने की दिशा में संकल्प लिया था, बल्कि उस दिशा में उचित प्लेटफार्म पर अपनी आवाज को भी बुलंद करना भी शुरू कर दिया था.

पंडित ने कई दायित्वों का बखूबी निर्वहन किया

भाजपा में सक्रिय रूप से युवा मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी से लेकर मंडल महामंत्री के साथ संगठन में इंद्र कुमार पंडित ने कई दायित्व को भी बखूबी निर्वहन किया. तब देश के पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा और तत्कालीन सांसद जयंत सिन्हा के इशारे पर पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाते हुए पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर उस समय के तत्कालीन जिला अध्यक्ष टुन्नू गोप के दिशा निर्देश पर इंद्र कुमार पंडित को महामंत्री पद से निष्कासित कर पार्टी की सदस्यता रद्द करने का भी मंडल अध्यक्ष प्रफूल सिंह ने फरमान जारी किया था. किंतु संगठन के “पद और पार्टी” से निष्कासित होने का फरमान जारी होने के बाद इंद्र कुमार पंडित ने प्रदेश अध्यक्ष को चिट्ठी लिखी, तो प्रदेश से जवाब आया कि जिला अध्यक्ष किसी भी सदस्य की सदस्यता रद्द नहीं कर सकती है.  उसके बाद श्री पंडित ने खुले मंच पर संगठन के जिला अध्यक्ष और जिला पदाधिकारी की गलत नीतियों के खिलाफ बगावत तेज कर दी और और एक साधारण कार्यकर्ता ने पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा और जयंत सिन्हा जैसे नेताओं को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि पार्टी में “सच बोलना बगावत है, तो समझो हम भी बागी हैं.” उन्होंने यशवंत सिन्हा और जयंत सिन्हा के खिलाफ न सिर्फ सोशल मीडिया में मोर्चा खोल दिया. इस बीच इन्हें मनाने के लिए प्रदेश के कई पदाधिकारी का उनपर दबाव भी बनाया गया, किंतु उन्होंने कभी अपने आत्मसम्मान के साथ समझौता नहीं किया।

पंडित के केरेडारी प्रखंड में गांव में सबसे अधिक मत मिले

 श्री पंडित ने मनीष जायसवाल को सांसद बनने का जो सपना संजो रखा था, उस सपने को लेकर हमेशा सजग रह कर कभी प्रदेश को तो कभी बड़े मंत्रियों को पत्र लिखकर अवगत कराते रहे. जब संघर्ष के लंबे अरसे बाद भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने मनीष जायसवाल को हजारीबाग संसदीय क्षेत्र से सांसद प्रत्याशी घोषित किया तो, कंडाबेर अवस्थित मां अष्टभुजी के मंदिर में भी श्री पंडित पूजा-अर्चना करते हुए भावुक दिखे थे। सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ था और खुद सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल भी उस भावनात्मक वीडियो को अपलोड करने से रोक नहीं सके। उसके बाद चुनाव प्रचार के दौरान हजारीबाग संसदीय क्षेत्र के विभिन्न गांव का दौरा करते हुए काफी सक्रिय नजर आए. जहां एक तरफ मनीष जायसवाल के विपक्ष में कांग्रेस प्रत्याशी जेपी पटेल का समर्थन करते हुए यशवंत सिन्हा सोशल मीडिया पर मनीष जायसवाल के खिलाफ सक्रिय दिखे तो, दूसरी ओर इंद्र कुमार पंडित सोशल मीडिया के जरिए श्री सिन्हा के पोस्ट पर बहुत ही तीखी और आलोचनात्मक कटाक्ष करते हुए मनीष जायसवाल के पक्ष में सक्रिय दिखे. इतना ही नहीं क्षेत्र में इनकी पहचान एक सौम्य, सरल और कुशल व्यवहार के साथ लोकसभा चुनाव में युवा अधिवक्ता इंद्र कुमार पंडित अपनी लोकप्रियता के कारण संसदीय क्षेत्र में काफी चर्चित रहे। पूरे चुनावी दौरे के बाद जब परिणाम सामने आया तो, एक चौंकाने वाली खबर भी वायरल हुई, यशवंत सिन्हा अपने ही घर के बूथ पर बुरी तरीके से हारे. दूसरी ओर केरेडारी प्रखंड में इंद्र कुमार पंडित अपने गांव के बूथ संख्या 23 पर 883 मत में से 746 वोट बीजेपी के पक्ष में प्राप्त होते ही केरेडारी प्रखंड में श्रेष्ठ रहे. हजारीबाग संसदीय क्षेत्र से सांसद के रूप में मनीष जायसवाल जीतने के बाद इंद्र कुमार पंडित ने कहा कि लंबे समय के बाद स्थानीय जनता की उम्मीदों और आकांक्षाओं की प्रचंड जीत है, इस जीत के साथ ही 10 साल के लंबे संघर्ष के बाद उनका सपना सकार हुआ। इसलिए उन्होने जो छठ व्रत करने का संकल्प लिया था वो इस बार छठ मां का आशीर्वाद से सब कुछ कुशल मंगल रहा.
राम भक्तों के लिए

आपसी भाईचारा के साथ मनाई जाएगी बकरीद का त्योहार

0

गुमला – गुमला जिला मुख्यालय स्थित गुमला सदर थाना परिसर में बकरीद – ईद उल अजहा त्योहार को लेकर थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक में विभिन्न समुदायों के समाजसेवी लोग, अंजुमन इस्लामिया गुमला और चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि शामिल हुए।

बैठक में मुख्य रूप से तीन बिंदुओं पर चर्चा हुई: पेयजल, बिजली और सफाई जैसी बुनियादी सुविधाएं। अंजुमन इस्लामिया के सदर और सचिव ने गुमला शहर की विभिन्न मस्जिदों और सिसई रोड स्थित ईदगाह में नमाज का समय बताया। उन्होंने वार्ड नंबर 4 की नालियों में गंदगी और झाड़ियों को हटाने की मांग की। इसी प्रकार, घाटो बगीचा कब्रिस्तान के पास की सफाई और आजाद बस्ती के गौसुल वारा मस्जिद राजा कॉलोनी के ट्रांसफार्मर के पास बाजार टांड और अन्य स्थानों पर सफाई कराने की बात कही गई। विभिन्न मोहल्लों में बिजली के तारों को ठीक कर लाइट की व्यवस्था करने की भी चर्चा हुई।

इस मौके पर अंजुमन इस्लामिया और चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सहित गुमला के गणमान्य नागरिकों ने अपनी-अपनी बातें रखीं। बैठक में नगर के कई महत्वपूर्ण लोग उपस्थित थे, जिन्होंने आपसी भाईचारे के साथ बकरीद का त्योहार मनाने का संकल्प लिया।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

राम भक्तों के लिए

पालकोट उप स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर की अनुपस्थिति से रोज हो रही है मौतें

0

पालकोट उप स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर न होने के कारण रोज किसी न किसी की जान जा रही है। इस स्थिति से आम नागरिकों में काफी आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि सिविल सर्जन ने कई बार पालकोट उप स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर देने का वादा किया, लेकिन वर्षों से कोई डॉक्टर नहीं आया।

गुमला सदर अस्पताल के सिविल सर्जन की लापरवाही, अकर्मण्यता और शिथिलता के कारण एक बच्ची की जान चली गई। गुमला जिले के पालकोट प्रखंड के उत्तरी भाग पंचायत के शाही चट्टान गांव की दो सगी बहनें अपने गांव के पास स्थित चेक डैम में नहाने गई थीं। इसी दौरान, एक बहन की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, बसिया थाना क्षेत्र के कोनवीर भंडार टोली गांव निवासी जोहन कुल्लू की दो बेटियाँ, आलमा कुल्लू (12 वर्ष) और अंजेला कुल्लू (7 वर्ष), अपने नाना-नानी के घर शाही चट्टान में मेहमान आई हुई थीं। रविवार की दोपहर, दोनों बहनें गांव के पास स्थित चेक डैम में नहाने चली गईं और गहरे पानी में डूबने लगीं।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों को दी और दोनों बहनों को अचेत अवस्था में पालकोट उप स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां डॉक्टर न होने के कारण स्वास्थ्यकर्मियों ने प्राथमिक उपचार किया। इस दौरान छोटी बहन अंजेला कुल्लू की मौत हो गई, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। बड़ी बहन आलमा कुल्लू को बचाने के लिए परिजनों ने 108 एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन उन्हें बताया गया कि एंबुलेंस गुमला में है। इस पर पीड़ित परिवार काफी आक्रोशित हो गया, लेकिन कुछ कर नहीं सका। अंततः परिवारजन आलमा को अपने निजी वाहन से गुमला सदर अस्पताल ले गए।

पालकोट प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी अक्सर डॉक्टर नहीं रहते, जिससे लोगों में आक्रोश है। अंजेला कुल्लू की मौत से उसके परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। चिकित्सा विभाग की अकर्मण्यता और कार्य शिथिलता के कारण हर दिन किसी न किसी व्यक्ति की मौत हो रही है, लेकिन इसका समाधान करने वाला कोई नहीं है।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

राम भक्तों के लिए

मैट्रिक क्यों इंटर की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित।

0

गुमला जिला मुख्यालय स्थित ग्राम विकास समिति टैसेरा गुमला के तत्वावधान में दिनांक 16 जून 2024 दिन रविवार को टैसेरा ग्राम के चामा बगीचा में इस वर्ष मैट्रिक एवं इंटर की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रतिभा सम्मान सह अभिप्रेरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा मां शारदे की चित्र पर पुष्पार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में कार्तिक उरांव कॉलेज गुमला के पूर्व प्राचार्य डा. पुरुषोत्तम राम ने सभी बच्चों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है परंतु एक अच्छी सोच और पढ़ाई के प्रति ईमानदार होकर आगे बढ़ने से आप जरूर अपने मंजिल को प्राप्त करेंगे। साथ ही अभिभावकों को कहा कि आप अपने बच्चों को पढ़ाई एवं अच्छे कार्यों के लिए प्रेरित करें और नशा पान एवं गलत संगति से दूर रखें।

मिशन बदलाव के संस्थापक श्री भूषण भगत ने कहा कि आप Emperor होकर पढ़ाई करें और सरकार द्वारा विद्यार्थियों के लिए बहुत सी छात्रवृत्ति योजनाएं चलाई जाती है। उन योजनाओं का लाभ उठाएं। वृंदा पंचायत के मुखिया श्रीमती सत्यवती देवी ने कार्यक्रम की तारीफ करते हुए कहा कि इस तरह का कार्यक्रम करने से निश्चित ही हमारे क्षेत्र के बच्चों के लिए काफी लाभदायक होगा। और एक सकारात्मक माहौल तैयार होगा। जिससे आने वाले समय में बच्चों को काफी लाभ होगा। श्री अमित कुमार झा कैप्टन मर्चेंट नेवी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम ऐसे क्षेत्र में करना काफी सराहनीय एवं काबिले तारीफ कार्य है।

बच्चों को अपने लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ाने के लिए कहा। डॉ सुभाष ने सभी बच्चों को बधाई देते हुए उन्हें पढ़ाई के प्रति ईमानदार होकर एवं गलत संगति से दूर रहकर अपने मंजिल की ओर आगे बढ़ाने के लिए कहा। सांसद प्रतिनिधि श्री भोला चौधरी के द्वारा कहा गया कि आज के बच्चे कल के भविष्य है। बुरी संगति एवं मोबाइल से दूर होकर पूरे मनोयोग से पढ़ाई करें और जीवन में आगे बढ़े।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ग्राम विकास समिति टैसेरा के अध्यक्ष श्री रामनाथ साहू, सचिव श्री रविंद्र गोप , कोषाध्यक्ष श्री राजेंद्र साहू, सह सचिव श्री बसंत उराँव, सदस्य श्री मनोज कुमार साहू, राहुल साहू,श्री यदुनंदन प्रसाद, श्री शिबू साहू,सहित ग्रामवासी उपस्थित थे। प्रतिभा सम्मान प्राप्त करने वालों में दीपिका कुमारी निशा कुमारी कर्णावती कुमारी रितु कुमारी रुक्मणी कुमारी श्याम साहू स्नेहा कुमारी चंचल कुमार यादव शिवानी कुमारी प्रतिमा कुमारी निशांत उरांव ज्ञान प्रकाश सिंह कृष्णा साहू कंचन कुमारी, विनोद उरांव खुशबू कुमारी सुलेखा कुमारी रितु कुमारी विक्रम साहू उपस्थित थे। सभी अतिथियों अभिभावकों एवं विद्यार्थियों द्वारा कार्यक्रम की सराहना की गई। और धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का विधिवत समापन किया गया।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

राम भक्तों के लिए

सैनिक सेवा परिषद झारखंड के एक प्रतिनिधि मंडल ने रक्षा राज्य मंत्री के आवास पर मिलकर उन्हें पुष्पगुच्छ , अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया ।

0

गुमला – भारत सरकार के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के राँची आगमन पर पूर्व सैनिक सेवा परिषद झारखंड का एक प्रतिनिधि मंडल ने आज उनके आवास पर पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र दे कर उनका हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया। मंत्री ने भी बड़े ही गर्मजोशी के साथ , पूर्व सैनिकों से मिले और भविष्य में रांची में एक वृहत स्तर पर पूर्वसैनिकों की रैली आयोजित करने की अभिलाषा जताई। उन्होने भविष्य में पूर्व सैनिकों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखने, रक्षा के क्षेत्र में उनकी सेवा विचार विमर्श और परामर्श के माध्यम से एक दूसरे का परामर्श विचार विमर्श रहने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल ने आगामी कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष में आयोजित होने वाले समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आने का न्योता भी दिया।

भारत सरकार में रक्षा राज्य मंत्री बनना बर्षों की सफल राजनीति का प्रतिफल होता है। इस क्रम में राँची के सांसद संजय सेठ अपने सराहनीय सेवा से मोदी-3 मंत्रिमंडल में रक्षा राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार ग्रहण करने में सफल रहे। इससे पूरे देश के साथ साथ विशेष कर झारखंड प्रदेश के पूर्व सैनिकों में खुशी की लहर दौड़ गयी हैं।

प्रतिनिधिमंडल में वेटरन ब्रिगेडियर वी जी पाठक, एयर कोमोडोर ए के अधिकारी, सार्जेंट वेटरन डॉ अनिरुद्ध सिंह, सुशील कुमार सिंह, बृजकिशोर सिंह, राजीव रंजन, दिनेश सिंह, डॉक्टर कमल शुक्ला, अभय सिंह, सार्जेंट के एन प्रसाद , सूबेदार उमेश कुमार सिंह, जे इब्ल्यू ओ नरेंद्र नाथ मुखोपाध्याय, के उपाध्याय, सार्जेंट प्रकाश साव, सूबेदार भगीरथ मुंडा, आदि सम्मिलित थे। मुलाकात के दौरान भारत माता की जय एवं भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे भी लगे…।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

 

 

 

राम भक्तों के लिए

धनबाद मंडल द्वारा चलाया गया मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान के साथ-साथ विभिन्न खण्डों में विशेष टिकट चेकिंग अभियान |

0

धनबाद मंडल में बड़े पैमाना पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है | इसी क्रम में दिनांक 15.06.24 को धनबाद- चन्द्रपुरा- कोडरमा खण्ड में मजिस्ट्रेट महोदय की उपस्थिति में टिकट चेकिंग एवं मंडल के विभिन्न खण्डों में विशेष टिकट चेकिंग के साथ-साथ धनबाद, गोमो, कोडरमा, डाल्टनगंज, चोपन, बरकाकाना, सिंगरौली स्टेशनों में भी गहन टिकट चेकिंग की गई |

इस जांच अभियान में कुल 1534 यात्रियों को पकड़ा गया जिसमें बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्री, बिना बुक किये गए सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्रीगण शामिल थे | इस दौरान उनसे 07 लाख 77 हज़ार 620 रूपए जुर्माने के रूप में राशि प्राप्त की गई व कड़ी हिदायत दी गई | चेकिंग अभियान में 172 टिकट चेकिंग कर्मियों को लगाया गया था |

चेकिंग टीमों द्वारा स्टेशनों एवं विभिन्न मेल/एक्स्प्रेस ट्रेनों में भी चेकिंग किया गया | इस अभियान का उद्देश्य बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों पर अंकुश लगाना है ताकि वे अगली बार टिकट लेकर यात्रा करें एवं उचित टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों के कारण किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

News – Praveen Kumar.

राम भक्तों के लिए

बीईसी एवं जेईआरडीए के सहयोग से स्टार लेबलिंग एंड स्टैंडर्ड प्रोग्राम का हुआ आयोजन।

0

हजारीबाग फेडरेशन ऑफ़ चैंबर और इंडस्ट्री के पदाधिकारी हुए शामिल।

हजारीबाग।

हजारीबाग के गीतांजलि होटल में शनिवार को देर शाम बीईसी एवं जेईआरडीए के सहयोग से स्टार लेबलिंग एंड स्टैंडर्ड प्रोग्राम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में रांची से इंजीनियर ऑडिटर के रूप में चंदन तिवारी मुख्य रूप से मौजूद हुई उनके द्वारा ग्राहकों एवं विक्रेता गण को विशेष रूप से प्रशिक्षण दिया गया जिसमें बताया गया कि बीईई द्वारा उपकरण के स्तर लेवलिंग की महत्व को विस्तार रूप से बताया गया और उपकरणों के स्तर लिविंग के फायदे भी ग्राहकों एवं विक्रेताओं को विस्तार रूप से बताया गया तकनीकी क्षमता के विषय में ग्राहकों को विस्तार रूप से बताया गया कि यदि हम 3 स्टार का सामान प्रयोग करते हैं तो बिजली का बिल अधिक आता है वही हम 5 स्टार का सामान उसे करते हैं तो बिल काम आता है। वही प्रशिक्षण के दौरान चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों को एनर्जी ऑडिटर चंदन तिवारी के द्वारा मोमेंटो एवं फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया।

मौके पर चेंबर के अध्यक्ष शंभू नाथ अग्रवाल ने कहा कि ऐसा कार्यक्रम आयोजित करना काफी सराहनीय है इसका प्रचार प्रसार अधिक से अधिक होना चाहिए ताकि हर ग्राहकों तक या बात पहुंच सके ऐसे कार्यक्रम आयोजित के लिए हम पूरी आयोजक मंडली का आभार प्रकट करते हैं जिन्होंने ग्राहकों के प्रति इतना सजकता से कार्यक्रम आयोजित किया वहीं ग्राहकों के साथ विक्रेताओं को भी आमंत्रित किया।

मौके पर :– चेंबर के अध्यक्ष शंभू नाथ अग्रवाल,उपाध्यक्ष सुबोध अग्रवाल,सह सचिव तारिक अहमद रजा, खेतान ऑटोमोबाइल के संचालक बजरंग लाल अग्रवाल सहित कई प्रतिष्ठा के संचालक एवं ग्राहक मौजूद थे।

NEWS – Vijay Chaudhary.

राम भक्तों के लिए

रजरप्पा पहुंचे नवनिर्वाचित सांसद मनीष जायसवाल

0

मां छिन्नमस्तिका का आशिर्वाद लेकर रामगढ़ विधानसभा में निकाला धन्यवाद यात्रा, सांसद बनाने के लिए मतदाताओं का जताया आभार

सेवा और विकास होगी हमारी प्राथमिकता, आपसे सीधे होगा जुड़ाव, रहूंगा सुलभ उपलब्ध – मनीष जायसवाल

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित सांसद मनीष जायसवाल ने चुनाव जितने के तुरंत बाद अपने लोकसभा क्षेत्र में जनता का आभार जताने के लिए धन्यवाद यात्रा की शुरुआत की। पिछले लोकसभा चुनाव में प्रचंड मतों से चुनाव जीताकर हजारीबाग संसदीय क्षेत्र से सांसद बनने के लिए मतदाताओं का आभार जाता रहे हैं। इसी कड़ी में बड़कागांव और मांडू विधानसभा क्षेत्र के बाद रविवार को रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में अपनी धन्यवाद यात्रा के साथ मनीष जायसवाल क्षेत्र में जनता के बीच दिखे ।

रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में धन्यवाद यात्रा निकालने से पहले सांसद मनीष जायसवाल रामगढ़ जिले के प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां छिन्नमस्तिका मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने मां छिन्नमस्तिका का विशेष पूजा- अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और संपूर्ण हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मनीष जायसवाल के पूजा- अर्चना के पश्चात रजरप्पा मंदिर धार्मिक न्यास समिति के पदाधिकारी और सदस्य छोटू पंडा, राकेश पंडा, पोपेश कुमार पंडा सहित अन्य गणमान्य लोगों के द्वारा मां छिन्नमस्तिका मन्दिर का तस्वीर भेंटकर और चुनरी ओढ़ाकर स्वागत और सम्मान किया गया। यहां सांसद मनीष जायसवाल के साथ विशेषरूप से भाजपा के रामगढ़ जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता, वरिष्ठ नेता रणंजय कुमार कुण्टू, युवा भाजपा नेता राजीव जायसवाल, भाजपा महिला नेत्री सेफाली गुप्ता, प्रो. संजय सिंह, विजय जायसवाल, वसुध तिवारी, दिलीप सिंह, सरदार अनमोल सिंह, राजू चतुर्वेदी, रंजन सिंह फौजी, गणेश प्रसाद, नरेश कुमार, बबलू साव, राजीव जायसवाल, प्रवीण कुमार, अंकित सिंह, राहुल पासवान, शेफाली गुप्ता, वासुदेव प्रजापति, राहुल पासवान, सोनू कुमार, मनीष जायसवाल के मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें ।

गोला, बरलंगा, चितरपुर, दुलमी और रामगढ़ के कई क्षेत्रों का किया तुफानी दौरा, लोगों ने किया अभूतपूर्व स्वागत, मतदाताओं का जताया आभार

रजरप्पा में मां छिन्नमस्तिका का पूजा करने के उपरांत हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के नव निर्वाचित सांसद मनीष जायसवाल ने रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गोला, बरलंगा, चितरपुर, दुलमी और रामगढ़ शहरी इलाके के कई क्षेत्रों का तूफानी दौरा किया। उन्होंने अपने दौरे की शुरूआत गोला संस्कार विद्यालय प्रांगण से की।

जिसके बाद बरलंगा भाजपा मंडल के पुरबडीह, बड़वाटांड़, चितरपुर मंडल के चितरपुर बाज़ार टांड़, सुकरीगढ़ा, दुलमी भाजपा मंडल के कोरचे, अग्रवाल धर्मशाला परिसर और रामगढ़ शहरी क्षेत्र के डेली मार्केट में किसान मजदूर संघ के द्वारा आयोजित स्वागत समारोह, रामगढ़ फुटपाथ दुकानदार संघ द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में भाग लिए। रविवार को उन्होंने अपने धन्यवाद यात्रा का समापन रामगढ़ के श्याम परिसर में आयोजित विशाल भीड़ का आभार जताते हुए किया। इस दौरान उनके साथ रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के एनडीए के कई गणमान्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहें ।

रामगढ़ में अपने धन्यवाद यात्रा के दौरान सांसद मनीष जायसवाल ने कहा की सेवा और विकास हमारी प्राथमिकता रही है और आगे भी जन भागीदारी से सेवा और विकास के कार्य में पूरी निष्ठा और ईमानदारी से लगा रहूंगा। उन्होंने कहा कि आपसे सीधे कनेक्ट रहूंगा। मेरा मोबाइल नंबर 9431140323 सार्वजनिक है आप अपने जायज काम के लिए सीधे संपर्क साध सकते हैं। इसके अलावे हजारीबाग शहर में सांसद सेवा कार्यालय आपकी सेवा में सदैव तत्पर है और रहेगा। भविष्य में रामगढ़ जिला क्षेत्र के लोगों को सहूलियत हो इस दिशा में सकारात्मक प्रयास जरूर करूंगा। उन्होंने बीते लोकसभा चुनाव में विश्वास जताते हुए प्रचंड मत लेकर हजारीबाग संसदीय क्षेत्र से प्रतिनिधित्व का मौका देने हेतु मतदाताओं का विशेष आभार जताया ।

NEWS – Vijay Chaudhary.

राम भक्तों के लिए

रेत माफियाओं द्वारा इको-सेंसिटिव जोन से अवैध बालू उत्खनन: तीन ट्रैक्टर और औजार जब्त

0

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत बसिया थाना क्षेत्र स्थित कोयल नदी पतराटोली, जो कि इको-सेंसिटिव जोन में आता है, से अवैध बालू उत्खनन किया जा रहा था। बसिया प्रखंड क्षेत्र के इस इको-सेंसिटिव जोन से रेत माफियाओं द्वारा दिन-रात बालू उठाव किया जा रहा था। इसी क्रम में वनपाल लिबनुस टेटे ने कार्रवाई करते हुए अवैध बालू लोड किए हुए तीन ट्रैक्टर और दर्जनों बालू उठाव करने वाले औजार (बेलचा) जब्त किए।

बसिया थाना में संबंधित ट्रैक्टर मालिक और ट्रैक्टर चालकों पर मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने मामले की छानबीन भी शुरू कर दी है।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

Edited by – Sanjana Kumari.

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium